मुख्य सुर्खियां

यदि जांच प्रक्रिया दहलीज़ पर हो तो अग्रिम जमानत याचिका से निपटने के दौरान एफआईआर दर्ज करने में देरी को ध्यान में नहीं रखा जा सकता : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
यदि जांच प्रक्रिया दहलीज़ पर हो तो अग्रिम जमानत याचिका से निपटने के दौरान एफआईआर दर्ज करने में देरी को ध्यान में नहीं रखा जा सकता : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा है कि एफआईआर दर्ज करने में देरी को अग्रिम जमानत पर विचार के दौरान ध्यान में नहीं रखा जा सकता, जबकि जांच प्रक्रिया अपने शुरुआती बिंदु (दहलीज़) पर हो। जस्टिस राजेश भारद्वाज की खंडपीठ ने मनिंदरपाल सिंह को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया , जिस पर आईपीसी की धारा 354, 354-ए, 354-डी और धारा 452 के तहत मामला दर्ज किया गया है।संक्षेप में मामलाअभियोक्ता ने एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि वह पंजाबी यूनिवर्सिटी कॉलेज में बीए की छात्रा है। 1 अप्रैल 2021...

हाईकोर्ट ऑफ कर्नाटक
IPC की धारा 420 के तहत धोखाधड़ी के अपराध का गठन के लिए आरोपी की ओर से धोखा देने का इरादा स्थापित होना चाहिए: कर्नाटक हाईकोर्ट

कर्नाटक हाईकोर्ट (Karnataka High Court) ने कहा है कि भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 के तहत दंडनीय धोखाधड़ी (Cheating) के अपराध का गठन करने के लिए, विशिष्ट आरोप होना चाहिए कि शुरुआत से ही, आरोपी की ओर से धोखा देने का एक बेईमान इरादा होना चाहिए।जस्टिस हेमंत चंदनगौदर की एकल पीठ ने आईपीसी की धारा 34 के साथ पठित धारा 420, 504, 506 (बी) के तहत दंडनीय अपराधों के लिए दायर चार्जशीट को रद्द करने की मांग करने वाले दो आरोपियों द्वारा दायर याचिका की अनुमति देते हुए यह टिप्पणी की।यह आरोप लगाया गया था कि...

झारखंड हाईकोर्ट
अपीलीय अदालतें केवल "असाधारण परिस्थितियों" में सीआरपीसी के तहत अतिरिक्त साक्ष्य की अनुमति दे सकती हैं: झारखंड हाईकोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने माना कि अपीलीय न्यायालय केवल "असाधारण परिस्थितियों" में दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 391 के तहत अतिरिक्त साक्ष्य की अनुमति दे सकते हैं और इसका उपयोग केवल उस कमी को भरने के लिए नहीं किया जा सकता है, जो साक्ष्य में मौजूद न हो।निचली अपीलीय अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की एकल न्यायाधीश पीठ ने कहा, "यह कानून का तय प्रस्ताव है कि कमियों को भरने के लिए धारा 311 और 391 सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम की धारा 165 के तहत याचिकाओं की अनुमति नहीं दी जा रही...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
धारा 138 एनआई एक्ट| गैर-कार्यकारी निदेशक कंपनी के कार्यों/ चूक के लिए उत्तरदायी नहीं हैं, जब तक कि वे दिन-प्रतिदिन के मामलों में शामिल न हों: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने टेक्प्रो‍ सिस्टम्स लिमिटेड के स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशकों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि वे कंपनी के दिन-प्रतिदिन के कामकाज के लिए जिम्मेदार नहीं थे। अदालत नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत चेक बाउंस मामले में ट्रायल कोर्ट के समक्ष आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने का अनुरोध करने वाले एक आवेदन पर विचार कर रही थी।कोर्ट ने कहा, "गैर-कार्यकारी निदेशक जो प्रमोटर या प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्ति या प्रमोटर नहीं हैं, केवल एक कंपनी द्वारा चूक या ऐसे कृत्यों...

मद्रास हाईकोर्ट
प्रतिनिधित्व का अधिकार अनुच्छेद 21 का अभिन्न अंग, ट्रायल कोर्ट को बचाव पक्ष के वकील की अनुपस्थिति में एमिकस नियुक्त करना चाहिए: मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में मैसर्स आरके एमु फ्रैम्स की दोषसिद्धि के आदेश को रद्द कर दिया, उसे धारा 120 बी, 420, और 406 आईपीसी और तमिलनाडु प्रोटेक्शन ऑफ इंटरेस्ट ऑफ डिपॉजिटर्स (टीएनपीआईडी) एक्ट की धारा 5 के तहत दोषी ठहराया गया था। कोर्ट ने यह देखने के बाद कि अपीलकर्ता/आरोपी को सुने बिना सजा का आदेश पारित किया गया था, सजा के आदेश को रद्द कर दिया।अदालत ने कहा कि अभियुक्त का प्रतिनिधित्व का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 का एक अभिन्न अंग था और यह भी कि जब अभियुक्त का वकील अनुपस्थित हो, तब भी...

Consider The Establishment Of The State Commission For Protection Of Child Rights In The UT Of J&K
अनुबंध का उल्लंघन | धारा 420 आईपीसी के तहत बेईमानी की मंशा लेन-देन की शुरुआत से ही होनी चाहिए, बाद का आचरण एकमात्र परीक्षण नहीं: जम्मू और कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट

जम्मू और कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि केवल अनुबंध के उल्लंघन और धोखाधड़ी के अपराध के बीच एक अंतर को ध्यान में रखा जाना चाहिए और यह प्रलोभन के समय आरोपी के इरादे पर निर्भर करता है जबकि बाद ‌का आचरण एकमात्र परीक्षण नहीं है।जस्टिस संजय धर की पीठ एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें याचिकाकर्ता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, कुलगाम द्वारा पारित एक आदेश को चुनौती दी थी, जिसके अनुसार याचिकाकर्ता द्वारा धारा 420 और 506 आईपीसी के तहत अपराध करने का आरोप लगाते हुए प्रतिवादी के खिलाफ दायर आपराधिक...

कलकत्ता हाईकोर्ट
"दिन के ऑड समय में यात्रा करना पत्नी के लिए शारीरिक कठिनाई": कलकत्ता हाईकोर्ट ने वैवाहिक मामले को ट्रांसफर किया

कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने हाल ही में पत्नी के प्रति उदारता दिखाते हुए अतिरिक्त जिला न्यायाधीश, एफ.टी.सी., कूचबिहार के कोर्ट से दार्जिलिंग के जिला न्यायाधीश के कोर्ट में वैवाहिक मुकदमे को ट्रांसफर करने के लिए पत्नी की याचिका की अनुमति दी।जस्टिस आनंद कुमार मुखर्जी की पीठ ने इस तथ्य को ध्यान में रखा कि पति ने वैवाहिक संबंधों को बहाल करने का कोई प्रयास किए बिना सीधे तलाक के लिए मुकदमा दायर किया था। इसलिए, अदालत ने कहा कि पत्नी को दिन के विषम घंटों में यात्रा करने के लिए मजबूर करके इस...

कलकत्ता हाईकोर्ट
"जानवरों को समाज की क्रूरता से बचाना है": कलकत्ता हाईकोर्ट ने एसपी को न्यायालय परिसर से चोरी हुए 'सुअर' का पता लगाने का आदेश दिया

कलकत्ता हाईकोर्ट ने हाल ही में कल्याणी कोर्ट परिसर से जबरन ले जाए गए 'लापता सुअर' से संबंधित मामले की जांच में पुलिस अधिकारियों के उदासीन रवैये पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।जस्टिस शंपा सरकार की एकल न्यायाधीश खंडपीठ ने कहा,"इस जांच में सर्वोपरि विचार न्यायालय परिसर की सुरक्षा के अलावा पशु के हितों की रक्षा करना होना चाहिए। जानवरों की भलाई को वैधानिक रूप से मान्यता दी गई है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 51-ए(जी) और (एच) के साथ पठित पीसीए अधिनियम की धारा 3 और धारा 11 के तहत जानवरों को अनावश्यक दर्द या...

फ्लिपकार्ट से कस्टमर को गलत उत्पाद मिला: केरल हाईकोर्ट ने पुलिस को एक महीने के भीतर शिकायत का निवारण करने का निर्देश दिया
फ्लिपकार्ट से कस्टमर को गलत उत्पाद मिला: केरल हाईकोर्ट ने पुलिस को एक महीने के भीतर शिकायत का निवारण करने का निर्देश दिया

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में संबंधित जिला पुलिस प्रमुख को याचिकाकर्ता की शिकायत का तेजी से समाधान करने का निर्देश दिया, जिसे फ्लिपकार्ट ने गलत लैपटॉप दे दिया।जस्टिस ज़ियाद रहमान एए ने कोट्टायम पुलिस प्रमुख को याचिकाकर्ता की शिकायत लेने और एक महीने की अवधि के भीतर मामले का निवारण करने के निर्देश के साथ याचिका का निपटारा किया।याचिकाकर्ता ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के से एसर एस्पायर 7 कोर i5 के विनिर्देश के साथ लगभग 54,000 रुपये के लैपटॉप का ऑर्डर दिया था, जो फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट...

दिल्ली हाईकोर्ट
अलग रहने वाली पत्नी और बच्चे को भरण-पोषण से वंचित करना मानवीय दृष्टिकोण से सबसे बड़ा अपराधः दिल्ली हाईकोर्ट ने पति पर 20 हजार का जुर्माना लगाया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा, ''अलग रहने वाली पत्नी और बच्चे को भरण-पोषण से वंचित करना मानवीय दृष्टिकोण से भी सबसे बड़ा अपराध है।'' जस्टिस आशा मेनन ने उपरोक्त टिप्पणी करते हुए पति की तरफ से दायर एक याचिका को 20,000 रुपये का जुर्माना लगाते हुए खारिज कर दिया। पति ने इस याचिका में ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उसे वैवाहिक मामले का निपटारा होने तक पत्नी और बच्चे को अंतरिम भरण पोषण के तौर पर 20,000 रुपये की राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने कहा कि,' 'एक...

एक बार एक पक्ष द्वारा विवाद को मध्यस्थता के लिए संदर्भित करने का अधिकार छोड़ दिया जाता है, तो इसे पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता: कर्नाटक हाईकोर्ट
एक बार एक पक्ष द्वारा विवाद को मध्यस्थता के लिए संदर्भित करने का अधिकार छोड़ दिया जाता है, तो इसे पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता: कर्नाटक हाईकोर्ट

कर्नाटक ‌हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि यदि किसी पक्ष ने विरोधी पक्ष द्वारा उठाए गए विवाद की मध्यस्थता पर विवाद किया है, तो मध्यस्थता खंड को लागू करने वाले नोटिस के जवाब में, यह माना जाता है कि उसने मध्यस्थता के लिए विवाद का संदर्भ लेने के अपने अधिकार को माफ कर दिया है।कोर्ट ने कहा कि यदि किसी पक्ष द्वारा एक बार अधिकार माफ कर दिया जाता है, तो उसे पुनः प्राप्त करने की अनुमति नहीं दी जा सकती है और इसलिए, पार्टी को यह तर्क देने की अनुमति नहीं दी जा सकती है कि वाणिज्यिक न्यायालय के समक्ष विरोधी पक्ष...

अग्निपथ योजना के कारण रद्द की गई सभी भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर
"अग्निपथ योजना" के कारण रद्द की गई सभी भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की मांग वाली याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में दायर

केंद्र की 'अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme)' के कारण रद्द की गई सभी भर्ती प्रक्रिया (वर्ष 2020 और 2021 की) को फिर से शुरू करने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में एक दायर की गई है।याचिका में निर्धारित समय सीमा के भीतर देश भर में अग्निपथ योजना शुरू करने से पहले, विज्ञापन की योजना के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को मेरिट सूची तैयार करने और स्थायी कमीशन देने के निर्देश भी मांगे गए हैं।चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष आज सुनवाई के लिए...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
11 साल की बेतुकी मुकदमेबाजी: बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में अदालत के पहले के फैसले पर पुनर्विचार की मांग करने वाले पुणे के निवासी को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि याचिका में कोई दम नहीं है और यह प्रक्रिया और कानून का दुरुपयोग है। याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाए।याचिकाकर्ता ने बॉम्बे हाईकोर्ट के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट में तर्क और सबूत के साथ कई समान मामले दायर किए हैं।अदालत ने कहा,"2009 से अब तक याचिकाकर्ता ने तुच्छ मुकदमे दायर कर इस अदालत का कीमती समय बर्बाद किया है।"जस्टिस पृथ्वीराज के. चव्हाण ने अपने फैसले...

जहां परिस्थितियों की आवश्यकता है, वहां अभियोजन पक्ष जांच अधिकारी की जांच करने से चूक नहीं सकतेः कर्नाटक हाईकोर्ट
जहां परिस्थितियों की आवश्यकता है, वहां अभियोजन पक्ष जांच अधिकारी की जांच करने से चूक नहीं सकतेः कर्नाटक हाईकोर्ट

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि जिन मामलों में सभी उचित संदेहों से परे आरोपी के अपराध को साबित करने के लिए परिस्थितियां जरूरी हैं, जांच अधिकारी की जांच करना आवश्यक है।डॉ. जस्टिस एचबी प्रभाकर शास्त्री की सिंगल जज बेंच ने कहा,"हालांकि यह नहीं माना जा सकता है कि, सभी मामलों में, आवश्यक रूप से जांच अधिकारी की जांच की जानी चाहिए, हालांकि, उन मामलों में जहां सभी उचित संदेहों से परे अभियुक्त के कथित अपराध को साबित करने के लिए, परिस्थितियां वारंट करती हैं कि जांच अधिकारी को जांच जरूर होना चाहिए, ऐसे...

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा: मद्रास हाईकोर्ट ने 13 साल की बलात्कार पीड़िता की 28 सप्ताह की गर्भावस्था के टर्मिनेशन की अनुमति दी
'शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा': मद्रास हाईकोर्ट ने 13 साल की बलात्कार पीड़िता की 28 सप्ताह की गर्भावस्था के टर्मिनेशन की अनुमति दी

मद्रास हाईकोर्ट ने 13 साल की बलात्कार पीड़िता की मदद के लिए हाल ही में लड़की के पिता द्वारा दायर याचिका पर उसकी 28 सप्ताह+3 दिन की गर्भावस्था के टर्मिनेशन की अनुमति दे दी।जस्टिस अब्दुल कुद्दूस ने कहा कि भले ही गर्भावस्था 20 सप्ताह की कानूनी अवधि को पार कर गई हो, लेकिन यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि वह छोटी कद की लड़की है और गर्भावस्था को झेलने के लिए मानसिक या शारीरिक रूप से मजबूत नहीं है।इसके अलावा, अदालत ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता लड़की के पिता खेतिहर मजदूर है और अगर गर्भावस्था को जारी रखने की...

सीनियर सिटीजन विशिष्ट निवास के अधिकार का दावा कर सकते हैं, भले ही अधिकार या हित विशेष स्वामित्व अधिकार से कम हो: दिल्ली हाईकोर्ट
सीनियर सिटीजन विशिष्ट निवास के अधिकार का दावा कर सकते हैं, भले ही 'अधिकार' या 'हित' विशेष स्वामित्व अधिकार से कम हो: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम, 2007 के तहत सीनियर सिटीजन विशेष निवास के अधिकार का दावा कर सकता है, भले ही वह केवल "अधिकार" या "हित" स्थापित करने में सक्षम हो या ऐसी संपत्ति में ऐसा अधिकार या हित विशेष स्वामित्व अधिकार से कम हो।जस्टिस यशवंत वर्मा ने कहा,"आखिरकार, अधिनियम के तहत अधिकारी सीनियर सिटीजन की मानसिक और शारीरिक भलाई और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और अधिनियम के प्रमुख उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के उचित आदेश पारित करने के लिए बाध्य...

विधवा बहू अपने पति की संपत्ति से भरण-पोषण प्राप्त करने में असमर्थ होने पर ससुर से भरण-पोषण मांग सकती हैः छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
विधवा बहू अपने पति की संपत्ति से भरण-पोषण प्राप्त करने में असमर्थ होने पर ससुर से भरण-पोषण मांग सकती हैः छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने माना है कि एक विधवा बहू को अपने ससुर पर भरण-पोषण का दावा करने का अधिकार है, यदि उसके ससुर के पास भूसंपत्ति/सहदायिक संपत्ति है जिसमें विधवा के पति के अधिकार और हित थे। भरण-पोषण का आदेश जारी करते हुए, जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस दीपक कुमार तिवारी की खंडपीठ ने दोहराया, ''यह कानून का सुस्थापित प्रस्ताव है कि एक संयुक्त मिताक्षरा परिवार के प्रबंधक का परिवार के सभी पुरुष सदस्यों, उनकी पत्नियों और उनके बच्चों को बनाए रखने के लिए कानूनी दायित्व बनता है, और पुरुष सदस्यों में से...

राजधानी में पेड़ों की कटाई के कारण 1.5 लाख वर्षों का वृक्ष जीवन खत्म हो गया, सरकारी परियोजनाओं को पर्यावरणीय मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट
राजधानी में पेड़ों की कटाई के कारण 1.5 लाख वर्षों का वृक्ष जीवन खत्म हो गया, सरकारी परियोजनाओं को पर्यावरणीय मुद्दों को ध्यान में रखना चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पर्यावरणीय मुद्दों को ध्यान में रखने के लिए सरकारी परियोजनाओं की आवश्यकता है। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पेड़ काटने की अनुमति के कारण 1,54,000 वर्षों का वृक्ष जीवन खत्म गया है।जस्टिस नजमी वज़ीरी ने कहा,"किसी भी मात्रा में कंक्रीट-स्कैपिंग हरित आवरण के नुकसान या क्षति की जगह नहीं ले सकती है।"कोर्ट ने पेड़ों की कटाई के संबंध में अवमानना ​​​​याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हमने अपने पिछले आदेश में यह नोट किया गया था कि 77,420 पेड़ों को वर्ष 2019, 2020 और 2021...

गुजरात हाईकोर्ट
तीसरे पक्ष से बिक्री के विचार के बाद गिरवी रखी गई संपत्ति को रीलीज करने के लिए बैंक एनओसी से इनकार नहीं कर सकता: गुजरात हाईकोर्ट

गुजरात हाईकोर्ट ने माना कि एक बार जब बैंक एक ऋण चूककर्ता द्वारा गिरवी रखी गई संपत्ति को बेचने के लिए सहमत हो जाता है और एक तीसरा पक्ष बैंक के साथ एक वैध समझौता करने के बाद उक्त संपत्ति की खरीद के लिए पूर्ण प्रतिफल का भुगतान करता है, तो बैंक पलट नहीं सकता है और टाइटल डीड, अनापत्ति प्रमाण पत्र / अदेय प्रमाण पत्र से इनकार नहीं कर सकता है।जस्टिस वैभवी नानावती ने इस प्रकार प्रतिवादी सिंडिकेट बैंक को निर्देश दिया कि वह संबंधित संपत्ति पर प्रभार जारी करे और संपत्ति के मूल स्‍वामित्व दस्तावेजों को दो...