मुख्य सुर्खियां
उत्तर प्रदेश में भी पेपरलेस कोर्ट की शुरुआत, दो ई कोर्ट बनीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में सोमवार से दो ई- कोर्ट शुरु हो गई हैं। दोनों पेपरलेस कोर्ट हैंएक ई -कोर्ट जस्टिस अंजनी कुमार की देखरेख में इलाहाबाद में चलेगी जबकि दूसरी कोर्ट जस्टिस विवेक चौधरी की अगवाई में लखनऊ में बनाई गई है।इलाहाबाद हाईकोर्ट में कंप्यूटर कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस दिलीप गुप्ता ने बताया कि फिलहाल तीन ई कोर्ट चिन्हित की गई हैं। इन कोर्ट के अधिकारक्षेत्र में सिविल कोड संहिता ( CPC) के सेक्शन 115 के तहत कंपनी मामले और सेक्शन 24 के...
खेलों की लाइव फीड केबल आपरेटरों से साझा नहीं कर सकता प्रसार भारती : सुप्रीम कोर्ट [निर्णय पढ़ें]
क्रिकेट व राष्ट्रीय महत्व के खेलों की प्राइवेट ब्रॉडकास्टर के साझा की हुई फीड को प्रसार भारती अब सिर्फ टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (terrestrial network) या फिर दूरदर्शन की DTH पर ही दिखा सकता है। कोर्ट ने कहा है कि प्रसार भारती इस लाइव फीड को केबल आपरेटरों को ये फीड नहीं दे सकता।जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस नवीन सिन्हा की बेंच ने स्पोर्टस एक्ट 2007 के सेक्शन तीन का हवाला देते हुए कहा कि निजी ब्रॉडकास्टर को राष्ट्रीय महत्व रखने वाले खेलों को प्रसार भारती के साथ शेयर करना आवश्यक होगा, लेकिन प्रसार...
ब्लू व्हेल को लेकर गंभीर दिल्ली हाईकोर्ट, सर्च इंजन और केंद्र ये मांगी रिपोर्ट
ब्लू वेल गेम को बैन करने को लेकर दिल्ली हाइकोर्ट ने सर्च इंजन फेसबुक, गूगल,याहू और केंद्र सरकार को शो कॉज नोटिस जारी किया है।हाईकोर्ट ने सभी से इस मामले मे स्टेटस रिपोर्ट माँगी है। कोर्ट ने गूगल याहू और फ़ेसबुक को 19 सितंबर को कोर्ट अपना जवाब सौंपने को कहा है। उन्हें बताना है कि ऑनलाइन ब्लू वेल गेम को रोकने के लिए क्या कदम उठाए है ?केंद्र सरकार की ओर से हाइकोर्ट को बताया गया है कि आई टी एक्ट के सेक्शन 79 के तहत 11 अगस्त को ही वो फ़ेसबुक,गूगल और याहू समेत सभी सर्च इंजन को नोटिस भेज चुके...
निचली अदालतों के लिए जजों की केंद्रीयकृत चयन प्रक्रिया का कई राज्यों व हाईकोर्ट ने किया विरोध, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
निचली अदालतों में जजों की नियुक्ति के लिए केंद्रीयकृत चयन प्रक्रिया ( CSM) के मुद्दे पर कई राज्यों व हाईकोर्ट की आपत्ति के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई को दो हफ्ते के लिए टाल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेकर मामले की सुनवाई शुरु की है।इसका मतलब ये है कि अब ये मामला दोबारा से सुना जाएगा क्योंकि बेंच में शामिल चीफ जस्टिस जे एस खेहर 27 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं और नए चीफ जस्टिस अब इस मामले की सुनवाई के लिए नई बेंच का गठन करेंगे। कोर्ट ने केस में एमाइक्स क्यूरी वरिष्ठ वकील अरविंद...
सुप्रीम कोर्ट का एेहतिहासिक फैसला, 1400 साल पुराना तीन तलाक अंसवैधानिक करार [निर्णय पढ़ें]
सुप्रीम कोर्ट ने एक एेहतिहासिक फैसले में मुस्लिम समुदाय में 1400 सालों से चल रहे तीन तलाक(तलाक-ए-बिद्दत) के प्रचलन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि तीन तलाक, मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।पांच जजों की संविधान पीठ ने बहुमत (3:2) के आधार पर दिए गए इस फैसले में कहा है कि तीन तलाक साफ तौर पर मनमाना है क्योंकि इसके तहत मुस्लिम पुरुष वैवाहिक संबंधों को खत्म करने की इजाजत देता है वह भी संबंध को बचाने का प्रयास करने के बगैर। लिहाजा संविधान के अनुच्छेद-25 यानी धार्मिक...
लोगों के करोडों रुपये सडकों पर खर्च , फिर भी हैं परेशानी : गुजरात हाईकोर्ट
गुजरात हाईकोर्ट ने अहमदाबाद की खस्ताहाल सडकों पर नाराजगी जताते हुए अहमदाबाद नगर निगम से सडकों के कांट्रेक्ट और मरम्मत संबंधी वर्क आर्डर की चार हफ्ते में विजिलेंस रिपोर्ट मांगी है।हाईकोर्ट में जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीएन कारिया की बेंच ने कहा है कि एेसा लगता है कि निगम ने लोगों के टैक्स के करोडों रुपये खर्च कर दिए लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला। एेसे में या तो सडकें बनाई ही नहीं गई या फिर उनका रखरखाव सही से नहीं हुआ जिसकी वजह से आम नागरिक परेशान हो रहे हैं।हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि...
सासंद अपनी सासंद निधि का खुलासा करने को बाध्य, CIC ने संसदीय पार्टियों को RTI के दायरे में लाने के लिए सुझाव मांगे।
केंद्रीय सूचना आयोग ने बीजेपी और अन्य राजनीतिक पार्टियों से इस मुद्दे पर विचार मांगे हैं कि क्यों ने सभी विधायी और संसदीय पार्टियों के RTI एक्ट के दायरे में लाया जाए और पार्टियां स्वैच्छिक तौर पर MPLAD योजना के तहत कार्यों के लिए जारी फंड का खुलासा क्यों नहीं करतीं ? आयोग ने कहा है कि सिद्धांत के मुताबिक सभी विधायी या संसदीय पार्टियों को पब्लिक अथॉरिटी समझा जाना चाहिए।सूचना आयुक्त एम श्रीधर अर्चायुलु ने केंद्र और राज्यों की राजनीतिक पार्टियों से उनके विचार मांगे हैं तो साथ ही सिविल सोसाइटी...
समान कार्य और समान शैक्षणिक योग्यता वाले पद के लिए समान वेतन भी हो : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि समान पद, समान कार्य और समान शैक्षणिक योग्यता होने पर समान वेतन भी होना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने ये व्यवस्था पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई के दौरान दी जिसमें हाईकोर्ट से उस आदेश को चुनौती दी गई है हाईकोर्ट ने कहा था कि 8 जुलाई 1995 से पहले भर्ती किए गए वोकेशनल मास्टर को वोकेशनल लेक्चरर के बराबर वेतन मिलना चाहिए।दरअसल पहले वोकेशनल मास्टर के लिए पहले डिग्री की योग्यता रखी गई थी लेकिन 1992-1993 में इसमें बदलाव कर डिप्लोमा कर दिया गया। इसकी वजह से वोकेशनल मास्टर के दो वर्ग...
सुप्रीम कोर्ट ने मालेगांव धमाके के आरोपी कर्नल पुरोहित को दी जमानत, हाईकोर्ट का पलटा फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने 2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट मामले में आरोपी लेफ्टीनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने बोंबे हाईकोर्ट के फैसले को पलट दिया है। जमानत देते हुए जस्टिस आर के अग्रवाल और जस्टिस ए एम सपरे ने कहा कि प्रथम दृष्टया पुरोहित जमानत के हकदार लगते हैं।सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक लाख का निजी मुचलका, इतनी ही राशि की दो श्योरिटी जमा करने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि कर्नल पुरोहित जब भी ट्रायल कोर्ट बुलाएगा, कोर्ट में हाजिर होंगे और वो देश छोडकर नहीं...
पथरीबल एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, केंद्र और सीबीआई को नोटिस
साल 2000 में जम्मू एवं कश्मीर के पथरीबल में हुए एनकाउंटर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने का निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया है। जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानवेलकर और जस्टिस एम एम शांतनागोदर बेंच ने नोटिस जारी करने के बाद मामले की 6 हफ्ते बाद अंतिम सुनवाई करने का निर्देश जारी किया है।पीडित परिवार वालों वे सुप्रीम कोर्ट में दायर इस संबंध में दायर याचिका में दावा किया गया है कि इस फर्जी एनकाउंटर में पांच निर्दोष गांव वालों को मार दिया गया था लेकिन सेना ने...
घर में शौचालय ना होना ' क्रूरता 'के समान, फैमिली कोर्ट ने महिला को तलाक दिया
घर में शौचालय ना होने पर राजस्थान की भीलवाडा की एक फैमिली कोर्ट ने एक महिला की तलाक की अर्जी को मंजूर कर लिया। कोर्ट ने माना कि अगर घर में शौचालय नहीं है तो ये क्रूरता की श्रेणी में आता है।जज राजेंद्र शर्मा ने इस मामले में टिप्पणी करते हुए कहा कि क्या हमें ये दुख देता है कि हमारी मां और बहनों को शौच के लिए बाहर जाना पडता है। गांव की महिलाओं को शौच जाने के लिए अंधेरा होने का इंतजार करना पडता है और इसके परिणामस्वरूप वो शारीरिक पीडा सहती हैं। ये दुखद है कि लोग शराब, तंबाकू और मोबाइल फोन पर इतना...
थैलेसीमिया पीडित को एक हफ्ते में MBBS में दाखिला मिले : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने थैलेसीमिया से पीडित को मेडिकल कोर्स में काउंसलिंग और दाखिला देने के आदेश दिए हैं। दरअसल राइट ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी एक्ट 2016 के तहत बेंचमार्क डिसेबिलिटी माना गया है।पिछले हफ्ते ही सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ सरकार को मेडिकल बोर्ड का गठन कर आवेदक की जांच कराने का आदेश दिया था। जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानवेलकर और जस्टिस एम एम शांतनागोदर ने शुक्रवार को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पर विचार किया। इस रिपोर्ट मे कहा गया था कि आवेदक पूरी तरह थैलेसीमिया से पीडित है। वहीं राज्य सरकार...
एनडीएमसी इलाके में प्रॉप्रटी टैक्स देने वालों को भारी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉयलॉज को अमान्य करार दिया जिनसे लिया है ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स उसे एनडीएमसी वापस करेगी प्रॉपर्टी टैक्स
एनडीएमसी (न्यू डेल्ही म्युनिसिपल काउंसिल) इलाके में प्रॉपर्टी टैक्स पेमेंट करने वालों को भारी राहत मिली है। दिल्ली हाई कोर्ट ने एनडीएमसी (डिटरमिनेशन ऑफ एन्युअल रेंट ) बायलॉज 2009 को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा है कि उसने इस दौरान जो प्रॉपर्टी टैक्स वसूलें हैं उसे वापस किया जाए।बॉयलॉज में बदलाव कर कहा गया था कि लैंड और बिल्डिंग की सालाना टैक्स लगेगी। इसके लिए यूनिट एरिया मानक (यूएएम) तय की गई थी। यूएएम के तहत पहला यूनिट एरिया वैल्यू (यूएवी) के तहत प्रति वर्ग फीट व मीटर के तहत रेट तय किया गया था...
सुप्रीम कोर्ट का आदेश, 23 अगस्त को सीबीआई के सामने पेश हों कार्ति चिदंबरम
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ लुक आउट कार्नर नोटिस का मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कार्ति को 23 अगस्त कोसीबीआई के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा है कि कार्ति को केस से संबंधित कागजात के साथ सीबीआई के सामने पेश हों। दिल्ली के सीबीआई हेडक्वार्टर में पेश होकर पूछताछ के वक्त कार्ति का वकील सीबीआई हेडक्वार्टर में दूसरे कमरे में रह सकता है।हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट की निगरानी में जांच से इंकार कर दिया है। चीफ जस्टिस जे एस खेहर और...
अब दस साल की रेप पीडिता को 10 लाख के मुआवजे की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चंडीगढ प्रशासन को नोटिस जारी किया
बिहार के बाद अब बारी चंडीगढ की है। चंडीगढ़ में दस साल की रेप पीड़ित बच्ची के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बच्ची को मुआवजा ना दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए इसचंडीगढ प्रशासन , नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ प्रशासन के मामले में चार्जशीट दाखिल करने तक इंतजार करने के नियम को बेतुका करार दिया है। कोर्ट इस मामले की सुनवाई 22 अगस्त को करेगा।जस्टिस मदन बी लोकुर की बेंच में सुनवाई के दौरान एमिक्स क्यूरी इंदिरा जयसिंह ने कोर्ट को बताया कि...
वरिष्ठ वकीलों पर लगे 14 फीसदी सर्विस टैक्स के सारे मामलों की सुनवाई अब दिल्ली हाईकोर्ट को, सुप्रीम कोर्ट का फैसला
वरिष्ठ वकीलों पर लगाए गए 14 फीसदी सर्विस टैक्स के सारे मामलों की सुनवाई अब दिल्ली हाईकोर्ट करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले दाखिल सारी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए हैं।ये आदेश जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने जारी किए हैं। दरअसल 1 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल प्रभाव से केंद्र सरकार के उस नोटिफिकेशन पर अंतरिम रोक लगा दी थी जिसमें वरिष्ठ वकीलों पर 14.5 फीसदी सर्विस टैक्स लगाया गया था। जस्टिस एस मुरलीधर और जस्टिस आर के गाबा ने ये आदेश...
बिहार की HIV रेप पीडित का नाम सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर !!
सुप्रीम कोर्ट के हाल ही में आए फैसले के बावजूद सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर ही बिहार की HIV और रेप पीडित का नाम सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट अब तक दिया गया है।एक ओर जहां सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट में उसका नाम छिपाया गया है तो वहीं पीडिता का नाम हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को इंटरनेट से सर्च करने में आ रहा है। ये इसके बावजूद हुआ है कि हाल ही में जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अमिताव रॉय और जस्टिस ए एम खानवेलकर की बेंच ने पीडिता की पहचान गुप्त रखने का आदेश दिया था। बेंच ने कहा था कि पीडिता की पहचान...
डीटीसी को झटका, आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल ने टाटा मोटर्स को 326 करोड का नुकसान भरने को कहा
मध्यस्थ न्यायधिकरण यानी आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल ने फैसला सुनाते हुए डीटीसी के टाटा मोटर्स को करीब 326 का नुकसान भरने को कहा है। दोनों के बीच ये विवाद 2010 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों के दौरान बसों की डिलीवरी को लेकर हुआ था।जस्टिस एपी शाह और जस्टिस आरसी चोपडा ने बहुमत ये ये फैसला TML के पक्ष में दिया जबकि जस्टिस रेखा शर्मा ने फैसले में कहा कि TML को कोई राहत नहीं दी जा सकती।बहुमत से आए इस फैसले में ट्रिब्यनल ने डीटीसी के दावे को भी खारिज कर दिया और कहा कि डीटीसी के पांच जनवरी 2013 को जारी किए गए...
राजीव हत्याकांड में बम के षडयंत्र की जांच के बारे में केंद्र से स्थिति बताने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की ओऱ से पेश अ़़डिशनल सॉलिसिटर जनरल से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में इस्तेमाल बम के बनाए जाने को लेकर हुए षडयंत्र की क्या जांच हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली बेंच ने इस मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।याचिकाकर्ता और राजीव हत्याकांड में दोषी एजी पेरारिवालन की ओऱ से अर्जी दाखिल कर षडयंत्र की जांच की मांग की गई है और कहा गया है कि इस मामले में बम बनाए जाने को लेकर षडयंत्र की सही तरह से जांच नहीं की गई। एफआईआर के...
बिहार की HIV और रेप पीडित के गर्भपात में देरी से हाईकोर्ट और अस्पताल पर नाराज सुप्रीम कोर्ट, दिलाया 10 लाख मुआवजा [निर्णय पढ़ें]
बिहार के पटना की HIV और रेप पीडित महिला के गर्भपात कराने की याचिका पर फैसले में देरी करने पर सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाईकोर्ट और सरकारी अस्पताल को कडी फटकार लगाई है। कोर्ट ने बिहार सरकार को इस महिला को दस लाख रुपये बतौर मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अमिताव रॉय और जस्टिस ए एम खानवेलकर की बेंच ने कहा कि ये दुखद है कि महिला को लगातार गंभीर मानसिक यंत्रणा से गुजरना पडा और ये जख्म जारी ही रहा। कोई भी व्यक्ति किसी हालात का सामना करने का साहस रखता है या जुटा...


![खेलों की लाइव फीड केबल आपरेटरों से साझा नहीं कर सकता प्रसार भारती : सुप्रीम कोर्ट [निर्णय पढ़ें] खेलों की लाइव फीड केबल आपरेटरों से साझा नहीं कर सकता प्रसार भारती : सुप्रीम कोर्ट [निर्णय पढ़ें]](http://hindi.livelaw.in/wp-content/uploads/2017/08/broadcasting.jpg)


![सुप्रीम कोर्ट का एेहतिहासिक फैसला, 1400 साल पुराना तीन तलाक अंसवैधानिक करार [निर्णय पढ़ें] सुप्रीम कोर्ट का एेहतिहासिक फैसला, 1400 साल पुराना तीन तलाक अंसवैधानिक करार [निर्णय पढ़ें]](http://hindi.livelaw.in/wp-content/uploads/2017/08/five-judge-bench-talaq1.jpg)












![बिहार की HIV और रेप पीडित के गर्भपात में देरी से हाईकोर्ट और अस्पताल पर नाराज सुप्रीम कोर्ट, दिलाया 10 लाख मुआवजा [निर्णय पढ़ें] बिहार की HIV और रेप पीडित के गर्भपात में देरी से हाईकोर्ट और अस्पताल पर नाराज सुप्रीम कोर्ट, दिलाया 10 लाख मुआवजा [निर्णय पढ़ें]](http://hindi.livelaw.in/wp-content/uploads/2017/08/justice-6.jpg)