बॉम्बे हाईकोर्ट

IPC की धारा 498ए मामले में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने FIR रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया
IPC की धारा 498ए मामले में एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने FIR रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का रुख किया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनकी मां ज्योति मोटवानी द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसके जरिए दोनों ने अपनी भाभी मुस्कान जेम्स के कहने पर धारा 498-ए के तहत क्रूरता के आरोपों में उनके खिलाफ दर्ज की गई FIR रद्द करने की मांग की।जस्टिस सारंग कोतवाल और जस्टिस श्रीराम मोदक की खंडपीठ ने नोटिस जारी किया और सुनवाई 3 जुलाई तक के लिए स्थगित की।हंसिका और उनकी मां ने दिसंबर, 2024 में मुस्कान द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई FIR रद्द करने का अनुरोध किया। मुस्कान ने दिसंबर,...

आनंद तेलतुम्बडे की गतिविधियों से भारत की संप्रभुता को खतरा; उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए: NIA ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा
आनंद तेलतुम्बडे की गतिविधियों से भारत की संप्रभुता को खतरा; उन्हें विदेश जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए: NIA ने बॉम्बे हाईकोर्ट में कहा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि दलित अधिकार कार्यकर्ता डॉ. आनंद तेलतुम्बडे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) (सीपीआई-एम) के सक्रिय सदस्य हैं और कथित तौर पर ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, जो भारत की 'संप्रभुता, सुरक्षा और अखंडता' के लिए 'खतरा' पैदा करती हैं। इसलिए उन्हें अकादमिक असाइनमेंट में भाग लेने के लिए एम्स्टर्डम और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।NIA, मुंबई के पुलिस अधीक्षक प्रवीण इंगवाले के माध्यम से दायर हलफनामे में...

टैक्स मामले में तत्काल सुनवाई की मांग पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्योगपति अनिल अंबानी पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया
टैक्स मामले में 'तत्काल सुनवाई' की मांग पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने उद्योगपति अनिल अंबानी पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया

उद्योगपति अनिल अंबानी को झटका देते हुए, बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी याचिका की तत्काल सुनवाई की मांग पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया है। याचिका आयकर विभाग द्वारा अप्रैल 2022 में जारी किए गए नोटिस को चुनौती देने के लिए दायर की गई थी।जस्टिस महेश सोनक और जस्टिस जितेंद्र जैन की खंडपीठ ने कहा कि अंबानी द्वारा बनाई गई 'कृत्रिम तात्कालिकता' को वह स्वीकार नहीं कर सकती। अंबानी ने अदालत से आग्रह किया था कि आयकर विभाग द्वारा अप्रैल 2022 में जारी किए गए शो-कॉज नोटिस को चुनौती देने वाली उनकी याचिका की...

पिता का बुरी आदतों का आदी होना मांं के लिए एकल अभिभावक होने के अधिकार का दावा करने और जन्म रिकॉर्ड में बच्चे के पितृत्व को छिपाने का आधार नहीं हो सकता: बॉम्बे हाईकोर्ट
पिता का बुरी आदतों का आदी होना मांं के लिए एकल अभिभावक होने के अधिकार का दावा करने और जन्म रिकॉर्ड में बच्चे के पितृत्व को छिपाने का आधार नहीं हो सकता: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ ने हाल ही में कहा कि भले ही पिता ने बच्चे के जन्म के बाद से उसका चेहरा न देखा हो और वह बुरी आदतों का आदी हो, लेकिन इससे मां को एकल अभिभावक बनने और बच्चे के जन्म रिकॉर्ड में उसके पितृत्व को छिपाने का अधिकार नहीं मिल जाता। जस्टिस मंगेश पाटिल और जस्टिस यंशिवराज खोबरागड़े की खंडपीठ ने कहा कि वैवाहिक विवादों में उलझे माता-पिता, केवल 'अपने अहंकार को संतुष्ट करने' के लिए बच्चे के जन्म रिकॉर्ड पर अधिकार का दावा नहीं कर सकते। इसलिए पीठ ने एक महिला पर 5,000 रुपये का...

प्लास्टिक के फूल प्रतिबंधित वस्तु नहीं: प्लास्टिक के फूलों पर प्रतिबंध लगाने की याचिका में केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया
प्लास्टिक के फूल प्रतिबंधित वस्तु नहीं: प्लास्टिक के फूलों पर प्रतिबंध लगाने की याचिका में केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया

महाराष्ट्र में प्लास्टिक के फूलों पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका में केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि प्लास्टिक के फूलों के इस्तेमाल पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्हें एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं के रूप में प्रतिबंधित नहीं किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा 11 सितंबर 2023 को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MOEFCC) को लिखे गए पत्र के मद्देनजर भारत संघ (UOI) ने यह दलील दी है, CPCB ने प्रतिबंधित एकल उपयोग वाली प्लास्टिक वस्तुओं की सूची में प्लास्टिक...

कुछ तत्परता दिखाएं: 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी अबू सलेम की समयपूर्व रिहाई की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से कहा
'कुछ तत्परता दिखाएं': 1993 के मुंबई बम धमाकों के दोषी अबू सलेम की समयपूर्व रिहाई की याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से कहा

1993 के मुंबई बम धमाकों के मुख्य दोषियों में से एक गैंगस्टर अबू सलेम द्वारा दायर याचिका को रोकने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार (2 अप्रैल) को केंद्र और राज्य सरकारों पर नाराजगी जताई। इस याचिका में तलोजा जेल से छूट और समयपूर्व रिहाई की मांग की गई, जहां वह इस मामले में अपनी भूमिका के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।जस्टिस सारंग कोतवाल और जस्टिस श्रीराम मोदक की खंडपीठ ने मौखिक रूप से कहा,"हम आपको बहुत कम समय देंगे, सप्ताह नहीं। हम मामले को 16 अप्रैल को रखेंगे, लेकिन आप दोनों (राज्य और संघ) को...

विकास समझौते के अंतर्गत आने वाले परिसरों पर कब्जा करने वाले किरायेदारों को आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 9 के तहत बेदखल नहीं किया जा सकता: बॉम्बे हाईकोर्ट
विकास समझौते के अंतर्गत आने वाले परिसरों पर कब्जा करने वाले किरायेदारों को आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 9 के तहत बेदखल नहीं किया जा सकता: बॉम्बे हाईकोर्ट

जस्टिस सोमशेखर सुंदरसन की बॉम्बे हाईकोर्ट की पीठ ने माना कि किराया नियंत्रण अधिनियम द्वारा शासित किरायेदारों को मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 (आर्बिट्रेशन एक्ट) की धारा 9 के तहत बेदखल नहीं किया जा सकता, खासकर तब जब वे डेवलपर और मकान मालिकों के बीच निष्पादित विकास समझौते के पक्षकार नहीं हैं। उन्हें पुनर्विकसित भवन में किरायेदारी समझौतों के तहत वर्तमान में उनके कब्जे वाले परिसर की तुलना में उन्नत परिसर प्रदान नहीं किया जा रहा है।संक्षिप्त तथ्य:यह याचिका आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 9 के तहत एंबिट...

BCI के पास लॉ स्कूलों का निरीक्षण करने का अधिकार: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कानूनी शिक्षा के नियमों को चुनौती देने से किया इनकार
BCI के पास लॉ स्कूलों का निरीक्षण करने का अधिकार: बॉम्बे हाईकोर्ट ने कानूनी शिक्षा के नियमों को चुनौती देने से किया इनकार

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा जारी किए गए निरीक्षण नोटिस को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने माना कि नोटिस वैध है। BCI द्वारा बनाए गए कानूनी शिक्षा के नियम जिसके तहत वह लॉ कॉलेजों का निरीक्षण कर सकता है, वह अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं है।फ़ैसला सुनाते हुए चीफ जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस एमएस कार्णिक की खंडपीठ ने कहा कि नोटिस न तो मनमाना था और न ही अवैध। कोर्ट ने कहा कि जिन नियमों के तहत BCI को लॉ कॉलेजों का निरीक्षण करने का अधिकार है, वे संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 19(1)(g) का...

किसी विशिष्ट स्थान पर दाह संस्कार या दफनाना मौलिक अधिकार नहीं है, अधिकारी तय करेंगे कि किसी नागरिक का दाह संस्कार या दफन कहां किया जाए: बॉम्बे हाईकोर्ट
किसी विशिष्ट स्थान पर दाह संस्कार या दफनाना मौलिक अधिकार नहीं है, अधिकारी तय करेंगे कि किसी नागरिक का दाह संस्कार या दफन कहां किया जाए: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में हाल ही में माना कि नागरिकों को किसी विशिष्ट स्थान पर दाह संस्कार या दफनाने का मौलिक अधिकार नहीं है। जस्टिस अजय गडकरी और जस्टिस कमल खता की खंडपीठ ने 26 मार्च को फैसला सुनाते हुए शहर और औद्योगिक विकास निगम (CIDCO) को नवी मुंबई के उल्वे क्षेत्र के सेक्टर 9 में कुछ भूखंडों पर आवासीय सोसाइटियों, दुकानों, एक स्कूल और एक खेल के मैदान के पास बने श्मशान को हटाने का आदेश दिया।पीठ ने कहा कि CIDCO ने पहले ही सेक्टर 14 में एक पूरी तरह कार्यात्मक श्मशान प्रदान किया...

फुटपाथ के प्रवेश द्वारों से सभी बोलार्ड हटा दिए गए हैं, BMC ने फुटपाथ तक दिव्यांग व्यक्तियों की पहुंच बाधित होने के मामले में Suo Motu PIL पर बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया
"फुटपाथ के प्रवेश द्वारों से सभी बोलार्ड हटा दिए गए हैं", BMC ने फुटपाथ तक दिव्यांग व्यक्तियों की पहुंच बाधित होने के मामले में Suo Motu PIL पर बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया

मुंबई में फुटपाथों पर बोलार्ड्स के कारण दिव्यांग व्यक्तियों की पहुंच बाधित होने के मुद्दे पर स्वप्रेरणा से दायर जनहित याचिका के संबंध में, बॉम्बे नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार (1 अप्रैल) को हाईकोर्ट को सूचित किया कि उसने फुटपाथों के प्रवेश द्वार से सभी बोलार्ड्स हटा दिए हैं। न्यायालय ने 2023 में जन्म से व्हीलचेयर उपयोगकर्ता करण सुनील शाह की ओर से अधिवक्ता जमशेद मिस्त्री को भेजे गए एक ईमेल के आधार पर स्वप्रेरणा से संज्ञान लिया, जिन्होंने मुंबई भर में फुटपाथों के प्रवेश द्वारों पर बोलार्ड्स लगाए...

महिला की तस्वीरों का अनधिकृत उपयोग | फोटोग्राफर प्रथम दृष्टया महिला की निजता भंग करने का दोषी, न कि विज्ञापन के लिए तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले पक्ष: बॉम्बे हाईकोर्ट
महिला की तस्वीरों का अनधिकृत उपयोग | फोटोग्राफर प्रथम दृष्टया महिला की निजता भंग करने का दोषी, न कि विज्ञापन के लिए तस्वीरों का इस्तेमाल करने वाले पक्ष: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में एक महिला ने महाराष्ट्र ओर तेलंगाना सरकार, कांग्रेस पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों पर अपनी विभिन्न योजनाओं के विज्ञापन में उसकी तस्वीरों के 'अनधिकृत' इस्तेमाल का आरोप लगाया था, जिस सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को प्रथम दृष्टया माना कि तस्वीर के इस्तेमाल में इन दलों या सरकारों की कोई गलती नहीं है, बल्कि यह 'गलती' उस फोटोग्राफर की है, जिसने महिला की तस्वीरें खींची और बिना उसकी पूर्व अनुमति के उसे अमेरिका स्थित प्लेटफॉर्म 'शटरस्टॉक' पर अपलोड कर...

24x7 कन्वीन्यंस शॉप्स की अवधारणा दुनिया भर में लोकप्रिय, बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे में रिटेल स्टोर को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी
'24x7 कन्वीन्यंस शॉप्स की अवधारणा दुनिया भर में लोकप्रिय', बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुणे में रिटेल स्टोर को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी

यह देखते हुए कि '24x7' दुकानों की अवधारणा दुनिया भर में लोकप्रिय हो गई है, बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को पुणे में एक कन्वीन्यंस रिटेल स्टोर को 24x7 संचालित करने की अनुमति दी।रिटेल स्टोर- 'द न्यू शॉप' के संचालनकर्ता- याचिकाकर्ता ने अदालत से अनुरोध किया था कि वह पुणे पुलिस को निर्देश दे कि वह याचिकाकर्ता को रात 10.00 - 11.00 बजे के बाद अपना स्टोर और संचालन बंद करने के लिए मजबूर न करे। उपर्युक्त प्रार्थना के संदर्भ में याचिका को स्वीकार करते हुए जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और अद्वैत सेठना की खंडपीठ...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हिंदू संगठन को मालेगांव बम-विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को सम्मानित करने की अनुमति दी
बॉम्बे हाईकोर्ट ने हिंदू संगठन को मालेगांव बम-विस्फोट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर को सम्मानित करने की अनुमति दी

यह देखते हुए कि आजादी के 78 साल बाद भारतीय आबादी समझदार और शिक्षित है, बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को हिंदू संगठन को "विराट हिंदू संत सम्मेलन" आयोजित करने और 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी दक्षिणपंथी उग्रवादी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को "हिंदू वीर पुरस्कार" प्रदान करने की अनुमति दी।जस्टिस रवींद्र घुगे और जस्टिस अश्विन भोबे की खंडपीठ ने हिंदू सकल समाज को 30 मार्च को नासिक जिले के मालेगांव में आयोजित होने वाले अपने समारोह को जारी रखने की अनुमति दी, जिस दिन राज्य "गुड़ी पड़वा" (मराठी...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नांदेड़ और संभाजीनगर के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच के लिए समिति गठित की
बॉम्बे हाईकोर्ट ने नांदेड़ और संभाजीनगर के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की जांच के लिए समिति गठित की

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के नांदेड़ और छत्रपति संभाजीनगर जिलों के सरकारी अस्पतालों में हुई मौतों से संबंधित एक स्वप्रेरित जनहित याचिका में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति जिलों के सरकारी अस्पतालों का दौरा कर वहां उपलब्ध बुनियादी ढांचे और चिकित्सा सुविधाओं पर रिपोर्ट तैयार करेगी। चीफ जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस एम.एस. कर्णिक की खंडपीठ ने समिति को यह सुझाव देने का निर्देश दिया है कि शिशु मृत्यु की घटनाओं को रोकने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक उपाय क्या होने चाहिए।अक्टूबर 2023 में,...

डॉ. पायल तड़वी की मां ने प्रदीप घरात को SPP के पद से हटाने के राज्य के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी, कहा कि वे प्रभावी ढंग से मुकदमा चला रहे थे
डॉ. पायल तड़वी की मां ने प्रदीप घरात को SPP के पद से हटाने के राज्य के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी, कहा कि वे प्रभावी ढंग से मुकदमा चला रहे थे

दिवंगत डॉ. पायल तड़वी की मां ने डॉ. पायल की आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ मामले में प्रदीप घरात को विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) के पद से हटाने को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। डॉ. पायल तड़वी की मां और मुखबिर अबेदा तड़वी ने 7 मार्च की सरकारी अधिसूचना के जरिए एसपीपी घरात को मामले से हटाने को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। उनका कहना है कि घरात को बिना किसी कारण के और अभियोजन पक्ष के मामले का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व करने के बावजूद मामले से...

सार्वजनिक सभाओं और आंदोलनों को विनियमित करने के लिए दो सप्ताह में नियम अधिसूचित किए जाएंगे: महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बताया
सार्वजनिक सभाओं और आंदोलनों को विनियमित करने के लिए दो सप्ताह में नियम अधिसूचित किए जाएंगे: महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बताया

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार (26 मार्च) को बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उसने सार्वजनिक सभाओं, मोर्चों और आंदोलनों को विनियमित करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत नियम बनाए हैं।सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस एमएस कार्णिक की खंडपीठ ने मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर द्वारा दायर हलफनामे पर ध्यान दिया, जिसमें कहा गया कि सार्वजनिक सभाओं और जुलूसों को विनियमित करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 33 के तहत नियम बनाए गए। उन्हें दो सप्ताह के भीतर अधिसूचित किया जाएगा।न्यायालय...

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से अपने मुवक्किल की पैरवी करने वाले वकीलों के खिलाफ दायर शिकायतों पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा
बॉम्बे हाईकोर्ट ने बार काउंसिल से अपने मुवक्किल की पैरवी करने वाले वकीलों के खिलाफ दायर शिकायतों पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा

यह देखते हुए कि एक मां और बेटे ने एक वकील के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जो उनकी बेटी/बहन के वैवाहिक विवाद में उनका प्रतिनिधित्व कर रहा था, बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में बार काउंसिल ऑफ महाराष्ट्र एंड गोवा (BCMG) को वकीलों के खिलाफ अनावश्यक रूप से शिकायत दर्ज करने और उन्हें रिट याचिकाओं में प्रतिवादी के रूप में शामिल करने के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने का आदेश दिया।जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस अद्वैत सेठना की खंडपीठ ने याचिकाकर्ताओं (मां और बेटे) द्वारा अपनी ही बेटी/बहन और उसके वकील के खिलाफ झूठी...

पति या पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की धमकी देना और ऐसा करने का प्रयास करना क्रूरता है, तलाक लेने का आधार: बॉम्बे हाईकोर्ट
पति या पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की धमकी देना और ऐसा करने का प्रयास करना क्रूरता है, तलाक लेने का आधार: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने माना कि पति या पत्नी द्वारा आत्महत्या करने की धमकी देना और यहां तक ​​कि ऐसा करने का प्रयास करना क्रूरता है और हिंदू विवाह अधिनियम (Hindu Marriage Act) के तहत तलाक लेने का आधार हो सकता है।जस्टिस आरएम जोशी ने महिला द्वारा दायर दूसरी अपील खारिज की, जिसने फैमिली कोर्ट के एक फैसले को चुनौती दी थी, जिसने पति के पक्ष में तलाक का आदेश इस निष्कर्ष के साथ दिया था कि उसकी पत्नी ने उसके साथ क्रूरता की है।जज ने पति की दलीलों पर गौर किया कि उसकी पत्नी अक्सर उसे और उसके बुजुर्ग माता-पिता को...

कोचिंग सेंटरों को विनियमित करने के लिए विधेयक मानसून सत्र में राज्य विधानसभा के समक्ष पेश किए जाने की संभावना: महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बताया
कोचिंग सेंटरों को विनियमित करने के लिए विधेयक मानसून सत्र में राज्य विधानसभा के समक्ष पेश किए जाने की संभावना: महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में बताया

कोचिंग संस्थानों के विनियमन की मांग करने वाली जनहित याचिका (PIL) के संबंध में राज्य सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उसने इस मुद्दे पर मसौदा विधेयक तैयार किया और यह विधेयक मानसून सत्र में राज्य विधानसभा के समक्ष पेश किए जाने की संभावना है।1999 में दायर जनहित याचिका में शिकायत की गई कि राज्य में बिना किसी नियामक तंत्र के कई निजी कोचिंग सेंटर चलाए जा रहे हैं। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि कोचिंग सेंटरों में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।याचिकाकर्ता ने यह भी तर्क दिया कि सरकारी सेवा में कार्यरत...

बेकरी में चारकोल के इस्तेमाल पर व्यापारियों के प्रतिनिधित्व को कारण बताओ नोटिस जारी करने से पहले सुने: बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया
बेकरी में चारकोल के इस्तेमाल पर व्यापारियों के प्रतिनिधित्व को कारण बताओ नोटिस जारी करने से पहले सुने: बॉम्बे हाईकोर्ट ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (MPCB) को निर्देश दिया ह कि वह चारकोल मर्चेंट एसोसिएशन को विभिन्न बेकरी को चारकोल के इस्तेमाल के लिए जारी किए जा रहे कारण बताओ नोटिस के संबंध में सुनवाई का अवसर दे।चीफ जस्टिस आलोक अराधे और जस्टिस एम.एस. कार्णिक की खंडपीठ ने MPCB को बेकरी में चारकोल के इस्तेमाल के खिलाफ कोई भी कारण बताओ नोटिस जारी करने से पहले एसोसिएशन को सुनने को कहा।बॉम्बे चारकोल मर्चेंट एसोसिएशन ने मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर एक स्वतः संज्ञान...