मुख्य सुर्खियां
अगर ट्रायल खत्म होने में देरी हो रही हो तो वाणिज्यिक मात्रा वाले मामलों में भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 37 की कठोरता में छूट दी जा सकती हैः पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि ट्रायल की समाप्ति देरी के कारण नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 37 की कठोरता में एक हद तक छूट दी जा सकती है और इसके बावजूद की आरोपी के पास वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री पाई थी, उसकी जमानत की प्रार्थना पर विचार किया जा सकता है।उल्लेखनीय है कि धारा 37 अधिनियम की धारा 19 या धारा 24 या धारा 27ए के तहत अपराध के मामले में वाणिज्यिक मात्रा से जुड़े अपराधों में आरोपियों को जमानत देने से रोकती है।मौजूदा मामले में...
यूपी जल निगम भर्ती घोटाला | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सपा नेता आजम खान के सह-आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द की
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह 2016 के उत्तर प्रदेश जल निगम भर्ती घोटाला मामले में आरोपी (भावेश जैन) के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया।जस्टिस विकास कुंवर श्रीवास्तव की खंडपीठ ने कहा कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर आरोपी के खिलाफ दायर शिकायत और आरोप पत्र में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत किसी भी संज्ञेय अपराध के कमीशन का खुलासा नहीं किया गया है।गौरतलब है कि जैन पर आईपीसी की धारा 201, 204, 420, 467, 468, 471, 120-बी और आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया...
बीरभूम नरसंहार- 'दो सप्ताह के भीतर चार्जशीट दाखिल होने की संभावना': सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट को सूचित किया, स्टेटस रिपोर्ट दाखिल किया
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर दूसरी स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड में लिया, जिसमें अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेता भादु शेख हत्या के प्रतिशोध में कथित रूप से दस लोग मारे गए थे।सीबीआई ने टीएमसी नेता भादु शेख की हत्या की जांच के संबंध में अपनी पहली स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल की।कोर्ट ने 25 मार्च, 2022 के आदेश में हिंसा की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसके बाद, 8 अप्रैल, 2022 को,...
'समानांतर जांच': बीरभूम नरसंहार की जांच कर रहे भाजपा पैनल के खिलाफ याचिका दायर, कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई और राज्य से जवाब मांगा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को हिंसा की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पांच सदस्यीय तथ्य-खोज समिति (फैक्ट फाइंडिंग कमेटी) के गठन के खिलाफ दायर याचिका पर राज्य सरकार के साथ-साथ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जवाब मांगा।पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थानीय अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता भादु शेख की हत्या के प्रतिशोध में कथित रूप से दस लोग मारे गए थे।कोर्ट ने 25 मार्च, 2022 के आदेश में हिंसा की घटना की सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इसके बाद 8 अप्रैल, 2022 को कोर्ट ने...
मजिस्ट्रेट को धारा 133 सीआरपीसी के तहत आदेश पारित करने से पहले कथित "उपद्रव" के बारे में पार्टी को सुनवाई का मौका देना होगा, और अपनी संतुष्टि दर्ज करनी होगी: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि सार्वजनिक उपद्रव को रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 133, 138 और 139 के तहत शक्ति का प्रयोग पार्टियों को पर्याप्त अवसर देकर किया जाना चाहिए। साथ ही इस कानूनी निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए सबूत दर्ज होना चाहिए कि जिस व्यक्ति की कार्रवाई हुई, उसने सार्वजनिक उपद्रव किया था।जस्टिस वी श्रीशानंद की पीठ ने अच्युत डी. नायक और अन्य की ओर से दायर याचिका को स्वीकार करते हुए यह टिप्पणी की, जिन्होंने सब डीविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) द्वारा पारित आदेश को चुनौती दी थी। एसडीएम ने...
सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर बैंक में लगी आग, स्थिति नियंत्रण में
सुप्रीम कोर्ट परिसर के अंदर स्थित यूको बैंक में मंगलवार को आग लग गई, जिस पर दिल्ली दमकल सेवा ने काबू पा लिया। आज सुबह करीब नौ बजे एक आपात सूचना मिलने पर दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 10 बजे तक स्थिति पर काबू पा लिया गया।घटना के पीछे सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विकलांगता अंग-भंग का परिणाम न हो तब भी 'भविष्य की संभावनाओं की क्षति' के लिए मोटर दुर्घटना मुआवजा दिया जा सकता है: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने माना कि मोटर दुर्घटना मुआवजे के मामलों में 'भविष्य की संभावनाओं की क्षति' को ध्यान में रखना होगा। यह इस तथ्य के बावजूद होगा कि यह मृत्यु का मामला नहीं है, बल्कि एक ऐसी चोट का मामला है, जिससे पूरा शरीर अपंग हो गया है, जबकि किसी भी प्रकार का अंग-विच्छेदन (amputation) नहीं हुआ है। अपंगता के कारण कमाई की क्षमता में कमी होना संभव है।जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित और जस्टिस पी कृष्णा भट की खंडपीठ ने कहा,"विज्ञान में मानव जाति की विशाल प्रगति और मानव मस्तिष्क की विदग्धता के बावजूद,...
दिल्ली हाईकोर्ट ने राजस्थान के मंत्री के बेटे के खिलाफ दर्ज रेप केस रद्द करने की मांग वाली याचिका पर राज्य का जवाब मांगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में राजस्थान के पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी द्वारा दायर याचिका में राज्य को अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है, जिसमें उनके खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक यौन संबंध आदि के अपराधों के लिए दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गई है।विशेष रूप से, राजस्थान हाईकोर्ट ने हाल ही में राज्य को रोहित पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला को सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।23 वर्षीय शिकायतकर्ता ने राजस्थान की कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में न्याय नहीं...
रीट पेपर लीक | "67 व्यक्तियों को अब तक गिरफ्तार किया गयाः" राजस्थान हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने बताया
राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 के पेपर लीक मामले में न्यायालय की निगरानी वाले स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की स्टेटस रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए हाल ही में डी.पी. जारोली, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (आरबीएसई) के पूर्व अध्यक्ष और यदि आवश्यक हो तो उनसे पूछताछ करने के लिए कहा।रिकॉर्ड के अवलोकन पर अदालत ने पाया कि संबंधित अध्यक्ष ने सभी समन्वयकों को शामिल किया, जिसमें विवादित समन्वयक प्रदीप पाराशर भी शामिल था, जिनके बारे में कहा जाता है कि वह रिसाव में शामिल...
"बकाया का भुगतान सरकार का सर्वाजनिक कर्तव्य": मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार को सहकारी समितियों के कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और अन्य लाभों का भुगतान करने का निर्देश दिया
मद्रास हाईकोर्ट हाल ही में सहकारी समितियों के कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव, सचिव (सहकारिता), और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, पुडुचेरी सरकार को अनपैड सैलरी, अर्न्ड लीव एनकैशमैंट, ईपीएफ अंशदान, ईएसआई लाभ, और उनकी संबंधित सेवाओं के लिए उन्हें देय अन्य स्वीकार्य भुगतानों के संवितरण के आदेश पारित करने का निर्देश दिया।जस्टिस एमएस रमेश ने आदेश की कॉपी मिलने के तीन महीने के भीतर बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया।याचिकाकर्ता तीन सहकारी समितियों के कर्मचारी थे- ए) पुडुचेरी पब्लिक सर्वेंट्स...
"छात्रों को लाभ होगा" : सीआईसी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को लॉ कॉलेजों की इंस्पेक्शन रिपोर्ट वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया
केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) को अपनी वेबसाइट पर लॉ कॉलेजों की इंस्पेक्शन रिपोर्ट प्रकाशित करने का निर्देश दिया। सीआईसी ने पाया कि लॉ कॉलेजों की इंस्पेक्शन रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से छात्र समुदाय को बड़े पैमाने पर फायदा होगा।सूचना आयुक्त सरोज पुनहानी ने प्रसून शेखर द्वारा दायर अपील पर उक्त आदेश पारित किया। इस अपील में बीसीआई के लोक सूचना अधिकारी द्वारा बीसीआई इंस्पेक्शन के बाद अयोग्य पाए गए या 2016 से 2020 तक उनकी संबद्धता रद्द करने वाले लॉ कॉलेजों की सूची...
गलत तरीके से खून चढ़ाने से हुई मौत मेडिकल लापरवाही का मामलाः एनसीडीआरसी
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (National Consumer Disputes Redressal Commission-NCDRC) की जस्टिस आर.के. अग्रवाल, अध्यक्ष और डॉ. एस.एम. कांतिकर सदस्य की पीठ ने कहा कि ज्यादातर मामलों में अस्पताल के कर्मचारी गलत तरीके से खून चढ़ाने के संकेतों और लक्षणों का जवाब देने में विफल रहते हैं। इस प्रकार, इसका कारण खराब सुरक्षा प्रोटोकॉल या खराब प्रशिक्षण जितना सरल हो सकता है।पीठ ने कहा कि हालांकि अधिकांश अस्पतालों और सर्जिकल मेडिकल सेंटर में ब्लड स्टोरेज पर सख्त प्रक्रियाओं के तहत होता हैं, लेकिन...
साधारण प्रोफेशनल प्रैक्टिस से विचलन अनिवार्य रूप से लापरवाही का प्रमाण नहीं हैः एनसीडीआरसी
जस्टिस डॉ एसएम कांतिकर, पीठासीन सदस्य और बिनॉय कुमार, सदस्य ने जैकब मैथ्यू बनाम पंजाब राज्य और अन्य के मामले पर भरोसा किया है, जिसमें कहा गया है कि "सामान्य पेशेवर अभ्यास से विचलन भर लापरवाही का सबूत नहीं है। एक मात्र दुर्घटना भी लापरवाही का सबूत नहीं है। इसलिए भी, पेशेवर की ओर से निर्णय की त्रुटि लापरवाही नहीं है।"पीठ ने कहा कि चिकित्सा साहित्य के अनुसार फंक्शनल एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी (FESS) राइनोसिनुसाइटिस के इलाज के लिए एक आसान, तेज और प्रभावी सर्जिकल प्रक्रिया है..। FESS के बाद कोई...
राजीव गांधी हत्याकांड: दोषी नलिनी ने पति मुरुगन के लिए आपातकालीन छुट्टी की मांग वाली याचिका वापस ली
एस नलिनी, जो राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों में से एक है, ने हाल ही में अपना आवेदन वापस ले लिया, जो उसने मद्रास हाईकोर्ट के समक्ष अपने पति श्रीधरन उर्फ मुरुगन के लिए आपातकालीन छुट्टी की मांग की थी, जो मामले में एक अन्य दोषी है।नलिनी की मां, एस पद्मा ने पहले 21.05.2022 को प्रतिवादी जेल अधिकारियों को चिकित्सा कारणों से मुरुगन को छह दिनों की आपातकालीन छुट्टी देने के लिए एक अभ्यावेदन दिया था। बाद में, 26.05.2022 को, नलिनी ने स्वयं चिकित्सा आधार को दोहराते हुए और छह दिनों की आपातकालीन छुट्टी की...
द्विविवाह एक सतत अपराध, दूसरे विवाह के लिए पत्नी की सहमति महत्वहीन: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 494 के तहत द्विविवाह (Bigamy) एक सतत अपराध है और बाद में विवाह के लिए पत्नी की सहमति अपराध पर विचार के लिए महत्वहीन हो जाएगी।जस्टिस एम नागप्रसन्ना की पीठ ने 76 वर्षीय व्यक्ति और उसकी तीसरी पत्नी द्वारा दायर एक याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की, जिसमें व्यक्ति की पहली पत्नी द्वारा उनके खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की गई थी।मामलापहले याचिकाकर्ता और प्रतिवादी के बीच 1968 में विवाह हुआ था। यह बताया...
सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत मजिस्ट्रेट मानहानि की शिकायत की जांच के लिए पुलिस को नहीं भेज सकते, भले ही अन्य अपराध भी आरोपित हों: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत दंडनीय अपराधों से संबंधित शिकायत पर दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 156 (3) के तहत एक मजिस्ट्रेट पर सीआरपीसी की धारा 199 के तहत प्रतिबंध लागू होगा। यहां तक कि उन मामलों में भी जहां अपराध आईपीसी की धारा 500 के अलावा अन्य अपराधों के लिए आरोपित हैं।धारा 199 यह निर्धारित करती है कि अपराध से पीड़ित किसी व्यक्ति द्वारा की गई "शिकायत" को छोड़कर कोई भी कोर्ट आईपीसी के अध्याय XXI (मानहानि) के तहत दंडनीय अपराध का संज्ञान नहीं...
[इंटरफेथ मैरिज] केरल हाईकोर्ट ने पत्नी को अपने माता-पिता की ओर से दुर्व्यवहार की आशंका के कारण पति द्वारा दायर हैबियस कॉर्पस याचिका खारिज की
केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में एक पति द्वारा दायर एक बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) याचिका खारिज कर दिया, जिसमें एक अंतरधार्मिक विवाह में अपनी पत्नी को पेश करने की मांग की गई थी, जिसमें पाया गया था कि पत्नी को याचिकाकर्ता के आवास पर अपनी सुरक्षा के बारे में गंभीर आशंकाएं थीं।जस्टिस के. विनोद चंद्रन और जस्टिस सी. जयचंद्रन की खंडपीठ ने पति द्वारा दायर याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उसकी पत्नी को उसके पिता ने अवैध रूप से कैद कर रखा है।आगे कहा,"कथित कॉर्पस ने कहा कि उसे किसी भी तरह की यातना...
कारण बताओ नोटिस गलत ईमेल एड्रेस पर भेजा : दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले को नए सिरे से निर्णय के लिए मूल्यांकन अधिकारी के पास भेजा
दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की बेंच ने एक मामले को नए निर्णय के लिए मूल्यांकन अधिकारी को भेजा, जिसमें विभाग ने गलत ईमेल एड्रेस पर कारण बताओ नोटिस भेजा। याचिकाकर्ता ने प्रस्तुत किया कि विभाग ने आरोप लगाया कि आईजीएसटी रिफंड के लिए याचिकाकर्ता का दावा गलत है और इसलिए, राशि को "अस्वीकार किया जाना आवश्यक है।याचिकाकर्ता ने कहा कि IGST रिफंड, बैलेंस शीट आइटम होने के नाते, लाभ और हानि खाते में किया गया दावा नहीं है और इसे "निर्धारण से बचने के लिए टेक्स योग्य आय"...
राजद्रोह मामला: दिल्ली कोर्ट ने शरजील इमाम की अंतरिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रखा
दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को शरजील इमाम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124A के तहत दर्ज एफआईआर में शरजील इमाम द्वारा दायर अंतरिम जमानत याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर केंद्र सरकार द्वारा राजद्रोह के प्रावधान पर पुनर्विचार करने तक राजद्रोह कानून को स्थगित रखा गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने भी मामले में सुनवाई जारी रखने के सवाल पर आदेश सुरक्षित रख लिया, जब शरजील इमाम के वकील ने तर्क दिया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के...
एनडीपीएस अधिनियम : आरोपी को पकड़ने से पहले राजपत्रित अधिकारी को अवैध ड्रग्स के बारे में गुप्त टिप देना अभियोजन पक्ष की कहानी पर संदेह करने का कारण नहीं : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में एनडीपीएस मामले में अभियोजन पक्ष की कहानी पर संदेह करने से इनकार कर दिया। बचाव पक्ष ने अभियोजन पक्ष के मामले पर केवल इस आधार पर संदेह व्यक्त किया था कि कथित गुप्त जानकारी जिसके आधार पर आरोपी को पकड़ा गया था, उसकी गिरफ्तारी से पहले ही वह गुप्त जानकारी एक राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से साझा की गई। बचाव पक्ष के इस संदेह को अदालत ने मानने से इनकार कर दिया।याचिकाकर्ता ने ट्रामाडोल सॉल्ट (Tramadol salt) युक्त 20 किलोग्राम से अधिक की गोलियों की बरामदगी...
















![[इंटरफेथ मैरिज] केरल हाईकोर्ट ने पत्नी को अपने माता-पिता की ओर से दुर्व्यवहार की आशंका के कारण पति द्वारा दायर हैबियस कॉर्पस याचिका खारिज की [इंटरफेथ मैरिज] केरल हाईकोर्ट ने पत्नी को अपने माता-पिता की ओर से दुर्व्यवहार की आशंका के कारण पति द्वारा दायर हैबियस कॉर्पस याचिका खारिज की](https://hindi.livelaw.in/h-upload/2022/06/07/500x300_420927-406475-special-marriage-act.jpg)


