मुख्य सुर्खियां
पुलिस पोस्ट ऐसी जगह नहीं है जहां सरकारी कर्मचारियों पर फायर आर्म्स, डंडों या उन पर पथराव से हमला किया जाना चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस चौकी पर हमला करने और पुलिस अधिकारियों पर अवैध हथियार से गोली चलाने के आरोपी व्यक्ति को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस चौकी ऐसी जगह नहीं है जहां सरकारी कर्मचारियों पर फायर आर्म्स, डंडों या उन पर पथराव से हमला किया जाना चाहिएजस्टिस तलवंत सिंह का प्रथम दृष्टया देखा कि एफएसएल रिपोर्ट से पता चलता है कि वह व्यक्ति अपने हाथ में फायर आर्म्स पकड़ा हुए है। अदालत ने यह भी कहा कि इस मामले में एक सब इंस्पेक्टर, शिकायतकर्ता, आरोपी व्यक्तियों के हमले का मुख्य टारगेट थे,...
आवारा कुत्तों का खतरा: कर्नाटक हाईकोर्ट ने पशु जन्म नियंत्रण नियमों के कार्यान्वयन पर राज्य की प्रतिक्रिया मांगी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को राज्य सरकार को पशु जन्म नियंत्रण (कुत्तों) नियम, 2001 को लागू करने के लिए अधिकारियों द्वारा उठाए गए उपायों को रिकॉर्ड में रखने का निर्देश दिया, जो स्ट्रीट / आवारा कुत्तों की आबादी प्रबंधन के लिए कार्यप्रणाली निर्धारित करता है।चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी और जस्टिस अशोक एस किनागी की खंडपीठ ने नोटिस जारी करते हुए राज्य सरकार को दस दिनों के समय में अपना बयान दाखिल करने का निर्देश दिया। यह निर्देश एडवोकेट रमेश नाइक एल. द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया।अपनी...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने पोस्को एक्ट के तहत दर्ज यौन उत्पीड़न की एफआईआर को रद्द किया, बालिग हो चुकी पीड़िता आरोपी से करेगी विवाह
बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में पोस्को एक्ट के तहत दर्ज एक एफआईआर को रद्द कर दिया।एफआईआर में पेनेट्रेटिव सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया गया था, हालांकि पीड़ित लड़की (अब बालिग) का कहना है कि वह और आरोपी कथित रूप से प्यार में थे और अब वे शादी करने वाले हैं।जस्टिस प्रसन्ना बी वराले और जस्टिस एसएम मोदक ने कहा, "हम उनके भविष्य पर विचार करके केवल एफआईआर को रद्द करने के अनुरोध को स्वीकार करने के इच्छुक हैं। यदि अभियोजन अभी भी बना रहता है, तो यह उनके शांतिपूर्ण जीवन को प्रभावित करेगा।"पीड़ित लड़की के पिता...
सुप्रीम कोर्ट ने उड़ीसा हाईकोर्ट को छ्ह महीने के भीतर खनन लाइसेंस के संबंध में यथास्थिति वाले मामलों का निपटान करने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उड़ीसा हाईकोर्ट को उन सभी मामलों का निर्णय और निस्तारण करने का निर्देश दिया, जिनमें 6 माह की अवधि के भीतर खनन लाइसेंसों के संबंध में यथास्थिति के आदेश पारित किए गए हैं।जस्टिस एमआर शाह और जिस्टिस अनिरुद्ध बोस की अवकाश पीठ ने यथास्थिति के अंतरिम आदेश को बढ़ाने से इनकार करने के उड़ीसा हाईकोर्ट के आदेश की आलोचना करते हुए मेसर्स बालासोर अलॉयज लिमिटेड की ओर से दायर एसएलपी पर विचार करते हुए यह निर्देश जारी किए।पीठ ने अपने आदेश में कहा,"यह विवादित नहीं है कि याचिकाकर्ता के...
राज्य द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी में राज्यपाल के बजाए सीएम ममता बनर्जी होंगी चांसलर : बंगाल कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर
पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने सोमवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ की जगह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सभी राज्य संचालित यूनिवर्सिटियों के चांसलर के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट ने राज्यपाल को प्राइवेट यूनिवर्सिटी में विजिटर के रूप में हटाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। अब राज्य के शिक्षा मंत्री उनकी जगह विजिटर होंगे।पश्चिम बंगाल में राज्य द्वारा संचालित यूनिवर्सिटी स्वास्थ्य, कृषि, पशुपालन और अल्पसंख्यक मामलों जैसे विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत आते हैं।उक्त प्रस्तावों को...
हंसखाली गैंगरेप और मर्डर केस: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पीड़िता के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग वाली जनहित याचिका में राज्य से जवाब मांगा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को हंसखली सामूहिक बलात्कार और हत्या मामले में नाबालिग पीड़िता के परिवार के सदस्यों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करने वाली जनहित याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा। उक्त मामले की वर्तमान में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की जा रही है।रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य की प्रतिनिष्ठा के कारण पंचायत सदस्य के बेटे द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद अनुसूचित जाति समुदाय की एक 14 वर्षीय लड़की...
हंसखाली गैंगरेप और मर्डर केस: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पीड़िता के परिजनों के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग वाली जनहित याचिका में राज्य का जवाब मांगा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को हंसखली गैंगरेप और मर्डर केस में नाबालिग पीड़िता के परिवार के सदस्यों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा, जिसकी वर्तमान में सीबीआई द्वारा जांच की जा रही है।रिपोर्टों के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और अन्य के प्रति निष्ठा के कारण पंचायत सदस्य के बेटे द्वारा कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किए जाने के बाद अनुसूचित जाति समुदाय की एक 14 वर्षीय लड़की की 5 अप्रैल को मौत हो गई थी। ...
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पूर्व कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की हत्या की सीबीआई जांच के एकल न्यायाधीश के आदेश को बरकरार रखा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को पुरुलिया में झालदा नगर पालिका के पूर्व कांग्रेस पार्षद तपन कंडू की मौत की सीबीआई जांच के लिए एकल न्यायाधीश पीठ के आदेश को बरकरार रखा। कंडू की कथित तौर पर 13 मार्च को बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।तपन जब अपने आवास के पास टहलने गए थे तब मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों ने कथित तौर पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की मदद से तपन कंडू की हत्या की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया गया है।चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और...
दिल्ली हाईकोर्ट ने क़ुतुब मीनार परिसर के पास मस्जिद में नमाज़ रोकने के खिलाफ दायर याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार किया
दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने सोमवार को दिल्ली शहर के महरौली इलाके में स्थित कुतुब मीनार परिसर के पास मौजूद मस्जिद में नमाज रोकने के खिलाफ दायर याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने से इनकार कर दिया।जस्टिस मनोज कुमार ओहरी और जस्टिस पूनम ए. बंबा की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई में कोई जल्दबाजी नहीं है, जिससे तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया गया है।महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले सप्ताह एक्टिंग चीफ जस्टिस विपिन सांघी की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने भी मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया...
कलकत्ता हाईकोर्ट में गायक केके की मौत की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर
कलकत्ता हाईकोर्ट के समक्ष जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। इस याचिका में केके के नाम से मशहूर गायक-संगीतकार कृष्णकुमार कुन्नाथ की कोलकाता में एक संगीत कार्यक्रम में हुई मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की गई है।केके दो दिवसीय संगीत कार्यक्रम के लिए शहर में थे। नज़रूल मंच पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि उनकी मौत संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से हुई है।चीफ जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और जस्टिस राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ के समक्ष एडवोकेट...
आरपीआई मामले तीन लाख रुपये की सीमा से कम होने पर पहले जिला न्यायाधीश (वाणिज्यिक) के समक्ष सूचीबद्ध किए जाएंगे, जिससे यह पता लगे कि कहीं जानबूझकर तो मूल्यांकन कम नहीं किया : दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual property rights) के ऐसे मामले जो तीन लाख रुपए से कम के दावे के अंतर्गत आते हों, ऐसे वादों को पहले जिला न्यायाधीश (वाणिज्यिक) के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि कहीं मूल्यांकन मनमाने ढंग से तो नहीं किया गया है या जानबूझकर इसका मूल्यांकन कम तो नहीं आंका गया है।जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने कहा कि आईपीआर सूट के लिए 'निर्दिष्ट मूल्य' होना अनिवार्य होगा, जिसके अभाव में तीन लाख रुपये से कम के सूट का मूल्यांकन मनमाना,...
गुजरात हाईकोर्ट ने रंगदारी मामले में पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल आईएच सैयद के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से इनकार किया
गुजरात हाईकोर्ट (Gujarat High Court) ने पूर्व एडिशनल सॉलिसिटर जनरल और सीनियर एडवोकेट आईएच सैयद के खिलाफ कथित हमले और जबरन वसूली के लिए दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार करते हुए कहा कि जांच चल रही है और इस प्रकार, उनकी बेगुनाही पर विचार करना जल्दबाजी होगी।जस्टिस समीर दवे ने कहा,"यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह एक वकील होने के नाते एक बहुत ही गंभीर मामला है और वह भी, एक नामित सीनियर वकील से ईमानदार होने की उम्मीद की जाती है और उसे कानून का ज्ञान होना चाहिए। इसलिए, इस स्तर पर, कोई हस्तक्षेप...
रि-एग्जामिनेशन का इस्तेमाल क्रॉस एग्जामिनेशन में दिए बयान को नष्ट करने और साक्ष्य में रह गई कमियों भरने के लिए नहीं किया जा सकता: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि पुन: परीक्षा के अवसर का उपयोग गवाह को जिरह में दिए बयान को नष्ट करने (to undo the statement made in cross-examination) और साक्ष्य में रह गई कमियों को भरने के लिए नहीं किया जा सकता।जस्टिस अमित बंसल के समक्ष मौजूद मुकदमे में प्रतिवादियों को निषेधाज्ञा देने की मांग की गई थी। 2 अगस्त, 2019 को मुकदमे में मुद्दे तय किए गए थे और साक्ष्य दर्ज करने के लिए स्थानीय आयुक्त की नियुक्ति की गई थी।कोर्ट ने नोट किया था कि 20 मई, 2022 को स्थानीय आयुक्त के समक्ष कार्यवाही में प्रतिवादी की...
अगर धारा 173(2) सीआरपीसी के तहत जांच पूरी न होने के कारण चार्जशीट फाइनल नहीं हुई तो अभियुक्त धारा 167(2) सीआरपीसी के तहत वैधानिक जमानत का हकदारः तेलंगाना हाईकोर्ट
तेलंगाना हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, (पीएमएलए) 2002 के तहत एक आरोपी सीआरपीसी की धारा 167 (2) के तहत वैधानिक जमानत का हकदार है, बशर्ते जांच पूरी किए बिना धारा 173 (2) सीआरपीसी के तहत आरोप पत्र जमा न किया गया हो।जस्टिस के लक्ष्मण ने कहा,"कोर्ट मानता है कि 19 मार्च 2022 की शिकायत अंतिम शिकायत नहीं थी, जिसके आधार पर संज्ञान लिया जा सकता था।एक शिकायत/रिपोर्ट को अंतिम रिपोर्ट नहीं माना जा सकता, जब तक कि जांच पूरी नहीं हो जाती। मौजूदा मामले में जांच पूरी नहीं हुई...
दिल्ली हाईकोर्ट में पिंक लीगल ट्रस्ट ने असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट और सरोगेसी एक्ट को चुनौती देते हुए याचिका दायर की
दिल्ली हाईकोर्ट में महिलाओं और बच्चों के लिए पूरे भारत में नागरिकों के लाभ के लिए स्थापित रजिस्टर्ड सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट पिंक लीगल ट्रस्ट ने असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट, 2021 और सरोगेसी एक्ट, 2021 को चुनौती देते हुए याचिका दायर की।एडवोकेट आरज़ू अनेजा के माध्यम से स्थानांतरित, अभियोग आवेदन भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 और अनुच्छेद 21 के अनुरूप नहीं होने के कारण दो विधियों के विभिन्न प्रावधानों को चुनौती देने का प्रयास किया गया है।याचिका में कहा गया कि विवाहित जोड़ों के लिए सरोगेसी...
राजस्थान हाईकोर्ट में पति-पत्नी ने जज के रूप शपथ ली
राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने दो नए जजों जस्टिस शुभा मेहता और जस्टिस कुलदीप माथुर को शपथ दिलाई।यह शपथ ग्रहण समारोह उल्लेखनीय रहा, क्योंकि राजस्थान हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार पति-पत्नी की जोड़ी एक ही समय में हाईकोर्ट में बैठेगी।जस्टिस शुभा मेहता की शादी जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल से हुई है। उन्हें 6 नवंबर, 2019 को बेंच में पदोन्नत किया गया था और तब से वह राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं।राजस्थान हाईकोर्ट में कुल 50 न्यायाधीशों की...
सीआरपीसी की धारा 102(3)- 'मजिस्ट्रेट को बैंक अकाउंट की जब्ती की सूचना न देना जब्ती को अवैध नहीं बनाता': इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पाया कि मजिस्ट्रेट को बैंक अकाउंट की जब्ती (सीआरपीसी की धारा 102 के तहत पुलिस द्वारा जब्त) की सूचना न देना जब्ती को अवैध नहीं बनाता है।जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस सरोज यादव की खंडपीठ ने इस प्रकार देखा क्योंकि यह अमित सिंह बनाम यूपी राज्य और 3 अन्य 2022 लाइव लॉ (एबी) 207 के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर भरोसा जताया और सहमत था।मामले में शामिल प्रावधानों के बारे मेंयह ध्यान दिया जा सकता है कि सीआरपीसी की धारा 102 कुछ संपत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस अधिकारियों की...
एनसीडीआरसी ने मेडिकल लापरवाही मामले में अस्पताल और डॉक्टरों को जिम्मेदार पाया
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (National Consumer Disputes Redressal Commission-NCDRC) की जस्टिस आर.के. अग्रवाल, अध्यक्ष और डॉ. एस.एम. कांतिकर, सदस्य वाली बेंच ने देखा कि रोगी की देखभाल का कर्तव्य एडमिशन के समय से शुरू होता है। देखभाल की जिम्मेदारी मरीज के अस्पताल से छुट्टी मिलने तक इलाज करने वाले डॉक्टर और अस्पताल पर होती है।पीठ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि केरल के तिरुवनंतपुरम में एसपी फोर्ट अस्पताल में डॉक्टर सर्जन, जूनियर डॉक्टर और एनेस्थेसियोलॉजिस्ट के बीच अपने कर्तव्य से बच...
कोर्ट के समक्ष पत्नी की उपस्थिति सुनिश्चित करने और उसे स्वतंत्र करने का निर्देश देने की मांग: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने अंतर-धार्मिक विवाह में पति की हैबियस कॉर्पस याचिका को अनुमति दी
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में याचिकाकर्ता द्वारा दायर रिट याचिका को अनुमति दी थी जिसमें पुलिस अधिकारियों को अदालत के समक्ष याचिकाकर्ता की पत्नी की उपस्थिति सुनिश्चित करने और उसे स्वतंत्र करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।मामले के तथ्य यह थे कि याचिकाकर्ता और कॉर्पस के बीच ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों के अनुसार माता-पिता और कॉर्पस के अन्य रिश्तेदारों की इच्छा के विरुद्ध अंतर-धार्मिक विवाह किया गया था। उनकी शादी के अनुष्ठापन के कारण, कॉर्पस के माता-पिता और रिश्तेदार उनके खिलाफ थे और पुलिस...
एससी/एसटी एक्ट सिर्फ इसलिए नहीं लगाया जा सकता क्योंकि पीड़िता की मां अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखती है: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने माना है कि एक व्यक्ति, जिसके माता या पिता में से एक अनुसूचित जाति से हैं और अन्य अगड़ी जाति के हैं, उन्हें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत अपनी शिकायत में विशेष रूप से दर्ज कराना होगा की वह अनुसूचित जाति का है।जस्टिस एम नागप्रसन्ना की सिंगल जज पीठ ने कहा, "हालांकि मां शादी के बाद अनुसूचित जाति की स्थिति नहीं खोती, शिकायत में शामिल बेटे स्थिति कि वह अनुसूचित जाति से है और आरोपी अधिनियम के तहत सजा के लिए उत्तरदायी हैं, यह स्वयंसिद्ध नहीं...



















