हाईकोर्ट

राजमार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की अनुमति नहीं, उचित प्रतिबंधों के अधीन विरोध करने का अधिकार: किसानों के प्रदर्शन पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
राजमार्गों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की अनुमति नहीं, उचित प्रतिबंधों के अधीन विरोध करने का अधिकार: किसानों के प्रदर्शन पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मौखिक रूप से टिप्पणी की कि किसानों को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन यह उचित प्रतिबंधों के अधीन है।किसान अन्य चीजों के अलावा एमएसपी की गारंटी वाले कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।एक्टिंग चीफ जस्टिस (एसीजे) जीएस संधवालिया और जस्टिस लपीता बनर्जी की खंडपीठ सरकार की कथित अवरोधक कार्रवाइयों को चुनौती देने वाली याचिका और विरोध के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करने वाली अन्य याचिका पर सुनवाई कर रही थी।एसीजे जीएस संधावालिया ने मौखिक रूप से पंजाब सरकार से यह...

आईटी नियम 2021| केरल हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मध्यस्थ की भूमिका स्पष्ट करने को कहा
आईटी नियम 2021| केरल हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से 'मध्यस्थ' की भूमिका स्पष्ट करने को कहा

केरल हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के नियम 3(i)(डी) और नियम 3(ii)(ए) के तहत मध्यस्थ के कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और शक्तियों के दायरे को समझाने का निर्देश दिया है। जस्टिस देवन रामचन्द्रन की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई की।मामले में याचिकाकर्ता, जो कि मार्थोमा ईसाई समुदाय का हिस्सा है, मार्थोमा बिशप आरटी रेव्ह डॉ यूयाकिम मार कूरिलोस पर एक यूट्यूब वीडियो से व्यथित होकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उनका आरोप है कि वीडियो से...

सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वालों को मैला ढोने की प्रथा निषेध कानून से बाहर रखने के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वालों को मैला ढोने की प्रथा निषेध कानून से बाहर रखने के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें खतरनाक सफाई करने वाले सीवर और सेप्टिक टैंक क्लीनर को हाथ से मैला ढोने वालों के रोजगार पर प्रतिबंध और उनके पुनर्वास अधिनियम, 2013 और उसके तहत बनाए गए नियमों के दायरे से बाहर रखने को चुनौती दी गई है। कार्यवाहक चीफ़ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से आठ सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 04 जुलाई को...

इंडियन कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ने समाचार चैनलों में अपने खिलाफ कथित असत्यापित, गलत जानकारियों के मामले में केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की
इंडियन कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ने समाचार चैनलों में अपने खिलाफ कथित असत्यापित, गलत जानकारियों के मामले में केरल हाईकोर्ट में याचिका दायर की

केरल हाईकोर्ट ने सोमवार (19 फरवरी) इंडियन कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड (आईसीसीएसएल) की एक याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसे उसने मीडिया में प्रकाशित हो रही कथित गलत जानकारियों के खिलाफ दायर किया था। जस्टिस देवन रामचंद्रन ने मामले को स्वीकार कर लिया और भारतीय प्रेस परिषद को नोटिस जारी किया।याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि मीडिया और समाचार चैनलो के जरिए जनता को कथित रूप से असत्यापित और झूठी जानकारी दी जा रही हे, जिससे व्यथित होकर उसे याचिका दायर करनी पड़ी है। याचिकाकर्ता ने प्रस्तुत किया कि उन्होंने...

Sec. 321 सीआरपीसी | लोक अभियोजक राज्य का डाकिया नहीं, केवल कार्यपालिका के कहने पर अभियोजन वापस नहीं लिया जा सकता: राजस्थान हाईकोर्ट
Sec. 321 सीआरपीसी | लोक अभियोजक राज्य का डाकिया नहीं, केवल कार्यपालिका के कहने पर अभियोजन वापस नहीं लिया जा सकता: राजस्थान हाईकोर्ट

हाल के एक फैसले में, राजस्थान हाईकोर्ट ने कई टिप्पणियां की हैं कि सीआरपीसी की धारा 321 के तहत अभियोजन वापस लेने के लिए आवेदन कब किया जा सकता है। कोर्ट ने ऐसे मामलों में कानून की प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए सरकारी वकील के कर्तव्य पर भी गहराई से विचार किया है। जस्टिस फरजंद अली की सिंगल जज बेंच ने यह भी कहा कि सीआरपीसी की धारा 321 एक लोक अभियोजक के विवेक और अभियोजन से वापसी में अदालत के एक अधिकारी के रूप में उसकी भूमिका को अत्यधिक महत्व प्रदान करती है। "यह अपेक्षा की जाती है कि वह एक...

पुलिस लाइन परिसर एक संवेदनशील स्थान है, जनता को वैध अनुमति के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए: इलाहाबाद हाईकोर्ट
पुलिस लाइन परिसर एक संवेदनशील स्थान है, जनता को वैध अनुमति के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा है कि पुलिस लाइन का परिसर एक संवेदनशील स्थान है जहां शस्त्रागार, जिला वायरलेस नियंत्रण कक्ष, साइबर नियंत्रण कक्ष आदि स्थित हैं, और इसलिए, बड़े पैमाने पर जनता को जिले के पुलिस अधीक्षक की वैध अनुमति के बिना परिसर में अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। जस्टिस राजीव सिंह की पीठ ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के एक नेता के खिलाफ आपराधिक मामले को रद्द करने से इनकार करते हुए यह टिप्पणी की, जिस पर आईपीसी की धारा 153 बी और आपराधिक कानून संशोधन...

राजस्थान हाइकोर्ट ने रजिस्ट्रार के समक्ष आर्डर श्रेणी में निर्विरोध मामलों को सूचीबद्ध करने के लिए मसौदा SOP तैयार करने के लिए समिति का गठन किया
राजस्थान हाइकोर्ट ने रजिस्ट्रार के समक्ष आर्डर श्रेणी में निर्विरोध मामलों को सूचीबद्ध करने के लिए मसौदा SOP तैयार करने के लिए समिति का गठन किया

राजस्थान हाइकोर्ट ने अदालत के समक्ष आर्डर श्रेणी में गैर-विवादित मामलों को अनावश्यक रूप से सूचीबद्ध करने से पैदा हुए बोझ को हल करने के लिए अपनी सिफारिशें देने के लिए एडवोकेट जनरल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया।जस्टिस समीर जैन की एकल न्यायाधीश पीठ 12- 12- 2024 को आर/एन के लिए पोस्ट की गई सिविल रिट याचिका पर विचार कर रही थी। हालांकि, याचिकाकर्ता के वकील द्वारा पीएफ और अपेक्षित नोटिस दाखिल नहीं करने के कारण मामला आर्डर' श्रेणी में लिया गया।जयपुर में बैठी पीठ ने आदेश में...

दिल्ली हाइकोर्ट ने कमर्शियल सूट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमेरिका में दो गवाहों से पूछताछ की अनुमति दी
दिल्ली हाइकोर्ट ने कमर्शियल सूट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमेरिका में दो गवाहों से पूछताछ की अनुमति दी

दिल्ली हाइकोर्ट ने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में रहने वाले कमर्शियल मुकदमे में दो गवाहों से पूछताछ की अनुमति दी, जो दिल्ली हाइकोर्ट के न्यायालयों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियम 2021 के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।जस्टिस संजीव नरूला ने कहा कि अदालतों को ऐसे माहौल को बढ़ावा देना चाहिए, जहां गवाही की विश्वसनीयता, चाहे वह व्यक्तिगत रूप से दी गई हो या दूर से, बेदाग बनी रहे।अदालत ने कहा,“प्रभावी क्रॉस एग्जामिनेशन निर्विवाद रूप से नागरिक और आपराधिक दोनों परीक्षणों...

शैक्षिक परिसरों को दलगत राजनीति के प्रचार-प्रसार के मंच में नहीं बदला जा सकता, अनुशासन पर कोई समझौता नहीं: दिल्ली हाइकोर्ट
शैक्षिक परिसरों को दलगत राजनीति के प्रचार-प्रसार के मंच में नहीं बदला जा सकता, अनुशासन पर कोई समझौता नहीं: दिल्ली हाइकोर्ट

दिल्ली हाइकोर्ट ने हाल ही में कहा कि शैक्षिक परिसरों को दलगत राजनीति का प्रचार करने के लिए राजनीतिक मंच में बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।जस्टिस सी. हरि शंकर ने कहा,“शैक्षिक संस्थानों में स्टूडेंट्स में अनुशासन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उस संबंध में कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हालांकि, राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के खिलाफ कोई प्रतिबंध नहीं हो सकता, लेकिन उन्हें इस तरह से ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जिससे सामान्य कैंपस जीवन या जिस शैक्षणिक संस्थान का वे हिस्सा हैं।...

[Sandeshkhali Violence] समस्या का एकमात्र कारण अभी भी लापता है: कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी शाहजहां एसके को पकड़ने में असमर्थ होने पर आपत्ति जताई
[Sandeshkhali Violence] समस्या का एकमात्र कारण अभी भी लापता है: कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी शाहजहां एसके को पकड़ने में असमर्थ होने पर आपत्ति जताई

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली क्षेत्र में हुई हिंसा में जिला परिषद के अध्यक्ष शाहजहां शेख की संलिप्तता और राज्य पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार करने में असमर्थता पर आपत्ति जताई।चीफ जस्टिस टीएस शिवगणनम और जस्टिस हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ हाईकोर्ट की समन्वय पीठ के आदेशों के खिलाफ राज्य की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसने क्षेत्र में सीआरपीसी की धारा 144 को आदेशों को लागू करने के लिए रद्द कर दिया था और अन्य विपक्षी विधायक के साथ क्षेत्र का दौरा करने और पीड़ित लोगों से...

शिक्षकों द्वारा यौन उत्पीड़न की व्यापक घटना देखी गई, यह गंभीर अपराध है: दिल्ली हाईकोर्ट
शिक्षकों द्वारा यौन उत्पीड़न की व्यापक घटना देखी गई, यह गंभीर अपराध है: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि शिक्षकों द्वारा अपनी स्टूडेंट्स के साथ यौन उत्पीड़न की घटना व्यापक रूप से देखी गई है, जो गंभीर अपराध और सत्ता की स्थिति का दुरुपयोग है।जस्टिस चंद्र धारी सिंह ने कहा कि शिक्षकों को ज्ञान देने और बच्चों के दिमाग को आकार देने की शक्ति उपहार में दी गई है, जो भविष्य हैं और यह जरूरी है कि ऐसी शक्ति का दुरुपयोग न किया जाए।अदालत ने कहा,“एक समाज के रूप में यह समझना महत्वपूर्ण है कि ऐसे स्टूडेंट के माता-पिता अपने बच्चों को इस उम्मीद में अपने घरों से दूर भेजते हैं कि उनके बच्चे...

गोद लेने का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं, भावी दत्तक माता-पिता अपनी पसंद की मांग नहीं कर सकते: दिल्ली हाईकोर्ट
गोद लेने का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं, भावी दत्तक माता-पिता अपनी पसंद की मांग नहीं कर सकते: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि गोद लेने के अधिकार को भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार की स्थिति तक नहीं बढ़ाया जा सकता, न ही इसे भावी दत्तक माता-पिता (पीएपी) को उनकी मांग करने का अधिकार देने के स्तर तक बढ़ाया जा सकता है।जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा कि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत जिला मजिस्ट्रेट द्वारा गोद लेने के अंतिम आदेश पारित होने से पहले किसी विशेष बच्चे को गोद लेने पर जोर देने का कोई अधिकार नहीं है।अदालत ने पिछले साल सीएआरए द्वारा...

निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार अपराध के पीड़ित को भी मिलता है: पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने पुलिस की निष्क्रियता को ध्यान में रखते हुए हत्या का मामला CBI को ट्रांसफर कर दिया
निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार अपराध के पीड़ित को भी मिलता है: पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने पुलिस की निष्क्रियता को ध्यान में रखते हुए हत्या का मामला CBI को ट्रांसफर कर दिया

पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट ने एक साल से अधिक समय पहले दर्ज एक हत्या के मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को ट्रांसफर कर दिया है यह देखते हुए कि क्षेत्राधिकार वाले पुलिस अधिकारियों की ओर से अपने वैधानिक कर्तव्य को निभाने में विफलता हुई थी।जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ ने कहा,"याचिकाकर्ता अपने पति की हत्या के लिए न्याय पाने की उम्मीद में दर-दर भटक रही है और उसने इसकी निष्पक्ष जांच के संबंध में चार शिकायतें दर्ज की हैं। इस न्यायालय की राय है कि न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए पीड़िता के...

दुर्घटना के गवाह अक्सर सामने नहीं आते, पुलिस के रिकॉर्ड विरोधाभासों के अभाव में दावेदार की चोटों का निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त: कर्नाटक हाइकोर्ट
दुर्घटना के गवाह अक्सर सामने नहीं आते, पुलिस के रिकॉर्ड विरोधाभासों के अभाव में दावेदार की चोटों का निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त: कर्नाटक हाइकोर्ट

कर्नाटक हाइकोर्ट ने माना कि जब तक मुआवजे की मांग करने वाला झूठा दावा करने के लिए घायल और वाहन के चालक/मालिक के बीच सक्रिय मिलीभगत का संकेत देने वाली कोई सामग्री नहीं है, तब तक पुलिस रिकॉर्ड के रूप में सबूत मोटर दुर्घटनाओं के लिए पर्याप्त होगा। दावा न्यायाधिकरण इस निष्कर्ष पर पहुंचेगा कि दावेदार ने दुर्घटना में घायल होने का मामला साबित किया।जस्टिस वी श्रीशानंद की एकल न्यायाधीश पीठ ने यूनुस और अन्य द्वारा दायर दावा याचिकाओं को अनुमति देते हुए 30-08-2017 को पारित फैसले और अवार्ड की वैधता को चुनौती...

Masala Bonds Case] केरल हाइकोर्ट ने KIIFB उप महाप्रबंधक, अन्य अधिकारी प्रारंभिक जांच के लिए ED के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया
Masala Bonds Case] केरल हाइकोर्ट ने KIIFB उप महाप्रबंधक, अन्य अधिकारी प्रारंभिक जांच के लिए ED के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया

केरल हाइकोर्ट ने केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बोर्ड (KIIFB) के उप महाप्रबंधक (DGM) अजोश कृष्णकुमार को दो या तीन अधिकारियों के साथ ED के समक्ष पेश होकर उसे जारी समन का जवाब देने का निर्देश दिया। KIIFB के अधिकारी 27 और 28 फरवरी को ED के सामने पेश होंगे और उसके बाद कोर्ट के सामने रिपोर्ट पेश की जाएगी।जस्टिस देवन रामचंद्रन ने कहा कि यह केवल प्रारंभिक जांच है और इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं होगी कोई पूछताछ नहीं होगी और कार्यवाही की वीडियोग्राफी की जाएगी और संरक्षित किया जाएगा।कोर्ट ने...

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने बेटियों और पुलिसकर्मियों समेत पांच की हत्या के दोषी की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला
त्रिपुरा हाईकोर्ट ने बेटियों और पुलिसकर्मियों समेत पांच की हत्या के दोषी की मौत की सजा को उम्रकैद में बदला

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने हाल ही में एक व्यक्ति की मौत की सजा को बदल दिया, जिसे ट्रायल कोर्ट द्वारा उसकी दो बेटियों और एक पुलिस अधिकारी सहित पांच व्यक्तियों की हत्या के अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था, इस आधार पर आजीवन कारावास में बदल दिया कि पुलिस अधिकारियों और जांच अधिकारी की ओर से सभी पहलुओं से अपराध की जांच नहीं करने में लाड़ियां थीं। जस्टिस टी. अमरनाथ गौड़ और जस्टिस बिस्वजीत पालित की खंडपीठ ने कहा: "आपराधिक न्यायशास्त्र में एक विकसित विचारधारा के मद्देनजर जहां एक अपराधी पर मुकदमा चलाया जाना है...

धारा 148 के तहत जारी फिर से खोलने का नोटिस 149 के तहत निर्धारित सीमा अवधि के अनुसार रद्द किया जाएगा: झारखंड हाईकोर्ट
धारा 148 के तहत जारी फिर से खोलने का नोटिस 149 के तहत निर्धारित सीमा अवधि के अनुसार रद्द किया जाएगा: झारखंड हाईकोर्ट

यह पाते हुए कि धारा 148 के तहत जारी नोटिस आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 149 के तहत निर्धारित सीमा अवधि से वर्जित है, झारखंड हाईकोर्ट (रांची बेंच) ने फैसला सुनाया कि पुनर्मूल्यांकन कार्यवाही की शुरुआत पूरी तरह से अधिकार क्षेत्र के बिना है। जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने कहा कि निर्धारण वर्ष 2016-17 की तीन साल की समयावधि 31 मार्च 2020 को समाप्त हो गई थी। तदनुसार, आक्षेपित नोटिस, दिनांक 21.07.2022, 3 वर्ष की समयावधि से अधिक है। इसके अलावा, उक्त नोटिस 39,21,450/- रुपये की...

केरल हाईकोर्ट ने प्रसव के बाद मानसिक तनाव में 14 दिन के बच्चे को मारने की कोशिश करने वाली मां को अग्रिम जमानत दी, बच्चे की कस्टडी पिता को दी
केरल हाईकोर्ट ने प्रसव के बाद मानसिक तनाव में 14 दिन के बच्चे को मारने की कोशिश करने वाली मां को अग्रिम जमानत दी, बच्चे की कस्टडी पिता को दी

केरल हाईकोर्ट ने उस महिला को अग्रिम जमानत दी जिसने अपने 14 दिन के बच्चे को पानी से भरी बाल्टी में डालकर कथित तौर पर मारने की कोशिश की थी। जस्टिस सोफी थॉमस ने बच्चे को कुछ समय के लिए पिता को सौंप दिया क्योंकि प्रसव के बाद भी मानसिक तनाव के कारण मां का मनोरोग उपचार चल रहा था। बाल कल्याण समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर बच्चे की कस्टडी पिता को दी गई थी। "बच्चे की कस्टडी कुछ समय के लिए वास्तविक शिकायतकर्ता/पिता और उसके रिश्तेदारों के पास होगी। बाल कल्याण समिति, पलक्कड़ को वास्तविक...

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र से भाजपा के सात विधायकों के निलंबन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा हाईकोर्ट
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र से भाजपा के सात विधायकों के निलंबन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर कल सुनवाई करेगा हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने उपराज्यपाल के अभिभाषण को कथित रूप से बाधित करने के लिए दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र की शेष अवधि से अपने निलंबन को चुनौती देने वाली 7 भाजपा विधायकों द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कल (20 फरवरी) तक के लिए स्थगित कर दी। जस्टिस प्रसाद अंतरिम राहत पर कल दलीलें सुनेंगे। पीठ ने कहा, 'एकमात्र सवाल यह है कि अंतरिम प्रार्थना में सजा देने के लिए इस अदालत का सुसंगत दृष्टिकोण क्या रहा है? कल, हम खुद को केवल अंतरिम राहत पहलू तक सीमित रखते हैं, " भाजपा विधायकों ने कथित तौर पर 15 फरवरी को...