मुख्य सुर्खियां
NEET के विरोध में तमिलनाडू में ना हों हिसंक धरना प्रदर्शन : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बडा कदम उठाते हुए NEET के विरोध में तमिलनाडू में हिंसक धरना प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को कहा है कि राज्य में इस मुद्दे पर कोई धरना प्रदर्शन ना हो जिससे कानून व्यवस्था बिगडे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि NEET के खिलाफ एेसे प्रदर्शनों को इजाजत नहीं दी जा सकती जो सामान्य जीवन को प्रभावित करें। हालांकि कोर्ट ने साफ किया कि शांतिपूर्वक विरोध करना और किसी की आलोचना करना कानून व्यवस्था बिगाडने की कोशिश करना अलग अलग हैं। कोर्ट ने...
अब के एन गोविंदाचार्य ने दाखिल की अर्जी, कहा रोहिंग्या मुसलमान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा
रोहिंग्या मुस्लिमों पर सुप्रीम कोर्ट में एक और अर्जी दाखिल कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के नेता के एन गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि रोहिंग्या मुस्लिम न केवल राष्ट्रीय संसाधन पर बोझ हैं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा भी हैं।के एन गोविंदाचार्य ने अपनी हस्तक्षेप याचिका में कहा है कि देश में रह रहे रोहिंग्य मुसलमान की पहचान कर इन्हें वापस भेज जाए। गोविंदाचार्य ने उस याचिका का विरोध किया है जिसमें भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को...
तीन हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट में चलेगी " आशीर्वाद" की लडाई, डिंपल ने हलफनामे में कहा, कभी राजेश खन्ना को नहीं त्यागा
देश के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद से शुरु हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अब तीन हफ्ते बाद होगी।शुक्रवार को सुनवाई के दौरान डिंपल कपाडिया की तरफ से मामले की सुनवाई 3 हफ़्ते के लिए टालने की मांग की गई। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने इसे मानते हुए सुनवाई को टाल दिया।इससे पहले कोर्ट में दाखिल हलफनामे में राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाडिया ने कहाथा कि उन्होंने राजेश खन्ना को कभी भी नहीं त्यागा। डिम्पल कपाड़िया का कहना है कि उनके और उनके पति सुपरस्टार राजेश खन्ना के बीच मधुर...
राकेश रोशन को राहत, कृष 3 पर कॉपीराइट मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
फिल्मकार राकेश रोशन पर फिलहाल देहरादून की अदालत में कॉपीराइट एक्ट के तहत जारी ट्रायल नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राकेश रोशन को राहत देते हुए कृष 3 फिल्म को लेकर कॉपीराइट का मामले की अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एम खानवेलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड ने रोक लगाते हुए कहा कि देखना होगा कि इस मामले में आपराधिक कार्रवाई चल सकती है या नहीं।वहीं कोर्ट ने राकेश रोशन की याचिका पर शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।वहीं...
ओवर लोडेड पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट पर नजर रखें और चेक करेंः उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एसएसपी से कहा
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने राज्य के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस को निर्देश दिया है कि वह मोटर व्हीकल एक्ट का सख्ती से पालन कराएं और इस बात को सुनिश्चित करें कि कोई भी ओवर लोडेड ट्रक, वाहन या स्कूल बस न चले।इस मामले में अरुण कुमार नामक शख्स ने हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल की है और कहा है कि पड़ोसी राज्यों से भी बसें आ रही है और ओवर लोडेड होती है। राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह नियम का पालन कराए और ये सुनिश्चित हो कि कोई भी ओवर लोडेड वाहन न चलाए। इस मामले में याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट को बताया कि इन...
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क्यों ना आपराधिक रिकार्ड की जानकारी के साथ कागजात भी लगें चुनावी हलफनामे में ?
चुनाव सुधार को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ये तय करेगा कि नामांकन के वक्त प्रत्याशी द्वारा अपने आपराधिक रिकार्ड समेत दूसरी जानकारियों के लिए हलफनामे में सबूत के तौर पर कागजात भी लगाने होंगे या नहीं। एेसी ही याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।वकील देवदत्त कामत के जरिए दाखिल इस याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि उम्मीदवार नामांकन के वक्त अापराधिक रिकार्ड, शैक्षणिक जानकारी और देनदारी...
संविधान का अनुच्छेद 324 को चुनाव आयोग के लिए अधिकारों का हौज नहीं : चुनाव आयोग
संविधान के अनुच्छेद 324 को चुनाव आयोग के लिए अधिकारों का हौज कहा जाता है लेकिन चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि मौजूदा कानूनों से घिरा होने की वजह से वो अपने अधिकारों का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता।दरअसल संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव आयोग को चुनाव के संचालन, निर्देशन और नियंत्रण के अधिकार मिलते हैं जो सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों में विषय रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट भी ये मानता रहा है कि ये अनुच्छेद फ्री एंड फेयर चुनाव की गारंटी देने के लिए चुनाव आयोग के लिए हौज के समान...
NEET की काउंसलिंग के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को तीन दिन और दिए
मध्य प्रदेश में मेडिकल दाखिले के लिए NEET की काउंसलिंग की तारीख को बढ़ाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार को दाखिले की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए तीन और दिनों का वक्त दिया है। साथ ही कोर्ट ने सरकार की उस मांग को ठुकरा दिया जिसमें उसने इसके लिए एक हफ्ते की मोहलत मांगी थी।इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने NEET काउंसलिंग को लेकर दाखिल मध्यप्रदेश सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि वो 10 दिनों के भीतर फिर से NEET के तहत दाखिले किए जाएं।...
रोहिंग्या मुस्लिम मामले में चेन्नई का संगठन पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, कहा ना मिले रोहिंग्या को देश मे रहने की इजाजत
रोहिंग्या मुस्लिम मामले में अब चेन्नई के एक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।इंडिक कलेक्टिव संगठन ने अर्जी में कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में रहने की इजाजत देना अशांति, हंगामा और दुर्दशा को आमंत्रित करने के समान है। अर्जी में रोहिंग्या मुसलमान को 'इस्लामिक आतंक' का चेहरा बताया गया है और कहा गया है कि रोहिंग्या मुसलमानों को भारत में रहने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।अर्जी में ये भी कहा गया है कि म्यांमार ने रोहिंग्या मुसलमान को नागरिकता देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद...
नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा, चुनाव आयोग का फैसला प्राकृतिक न्याय के खिलाफ
पेड न्यूज मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दलील दी है कि चुनाव आयोग द्वारा गठित पेड न्यूज कमेटी ने दोषी ठहराते हुए उनका पक्ष नहीं सुना जो प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है। उन्होंने कहा है कि कमेटी ने उन्हें तीन साल के लिए अयोग्य करार दिया है जबकि नियम ये कहता है कि कमेटी कोई भी फैसला सुनाने से पहले दूसरे पक्ष को भी सुने।गुरुवार को जस्टिस रविंद्र भट्ट और जस्टिस सुनील गौड की बेंच के सामने सुनवाई के दौरान नरोत्तम मिश्रा की ओर से पेश सीए सुंदरम ने कहा कि उनके...
"ट्विट को रिट्विट करने से मानहानि नहीं," राघव चड्ढा की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
अरुण जेटली मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी से प्रवक्ता राघव चड्ढा ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। अर्जी में कहा है किसी ट्विट को रिट्विट करने से मानहानि का मामला नहीं चल सकता। उन्होंने आरोपों को रद्द करने की मांग भी की है। सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। कोर्ट मामले की सुनवाई 11 सितंबर को करेगा।गुरुवार को राघव चड्ढा की ओर से वकील आनंद ग्रोवर ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच के सामने अर्जी पर जल्द सुनवाई की मांग की।इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद...
24 साल बाद मुंबई को मिला इंसाफ, टाडा कोर्ट ने दो को फांसी दी, सलेम समेत दो को उम्रकैद
12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट केस में गुरुवार को मुंबई की स्पेशल टाडा कोर्ट ने 24 साल बाद बडा फैसला सुनाते हुए अबू सलेम को उम्रकैद के साथ साथ ताहिर मर्चेन्ट और फिरोज़ खान को मौत की सजा सुनाई है। अबू सलेम के अलावा करीमुल्लाह खान को भी उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। पांचवे दोषी रियाज़ सिद्दीकी को 10 साल की सजा सुनाई गई। सलेम और करीमुल्ला पर दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। छठे दोषी की मौत हो गई थी।गौरतलब है कि 16 जून 2017 को टाडा कोर्ट ने इस केस में अबू सलेम समेत 6 को दोषी...
कस्टडी मामलों में बच्चे की भलाई को प्रमुखता मिले : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि बच्चों की कस्टडी किसे दी जाए, इसके लिए बच्चे की भलाई को प्रमुखता देते हुए फैसला दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने पढाई में बेहतर प्रदर्शन करने पर दो बच्चों की कस्टडी मां को सौंपी है।सुप्रीम कोर्ट में महिला ने याचिका दाखिल की थी क्योंकि हाईकोर्ट ने दोनों बच्चों की कस्टडी पिता को दे दी थी। 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद महिला ने क्रूरता और उत्पीडन के आरोप लगाकर पति को छोड दिया था। महिला ने कहा कि वो अपने बच्चों के लिए और आर्थिक सहारे की वजह से इस उत्पीडन और पीडा...
सतलुज यमुना लिंक विवाद पर हरियाणा- पंजाब के बीच सुलह की कोशिश जारी : केंद्र
सतलज यमुना लिंक यानि SYL मामले में सुप्रीम कोर्ट में केद्र सरकार ने कहा कि हरियाणा और पंजाब सरकार के बीच सुलह के लिए मीटिंग का दौर जारी है।केंद्र की ओर से AG के के वेणुगोपाल ने चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच को बताया कि इस मुद्दे पर अभी वक्त लगेगा। इसके लिए 6 हफ्ते का वक्त दिया जाए।इस दलील को मानते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट मामले की सुनवाई 8 नवंबर को करेगा। फिलहाल कोर्ट के आदेशानुसार यथास्थिति बरकरार रहेगी। ।11 जुलाई 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि दोनों राज्यों इस मुद्दे शांति बनाए...
डूसू चुनाव में प्रॉपर्टी खराब करने के मामले में हाई कोर्ट ने मांगे रिपोर्ट
दिल्ली यूनिवर्सिटी में चारों तरफ पोस्ट और बैनर से पटा पड़ा है। तमाम कैंडिडेंट्स जो चुनाव लड़ रहे हैं उनके पैम्फ्लेट्स से दीवारें पटी पड़ी है। न सिर्फ दिल्ली यूनिविर्सिटी बल्कि कैंपस के अलावा फ्लाइओवर, अंडर ब्रिज, पीलर्स और मेट्रो स्टेशनों पर भी बैनर, पोस्टर और पेंट किए गए हैं और चारों तरफ चुनाव प्रचार दिख रहा है। दिल्ली हाई कोर्ट के साथ-साथ नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस मामले में आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि डीसू चुनाव में किस तरह से पब्लिक प्रॉपर्टी को खराब किया गया है और इस पूरी चुनावी...
केंद्र उन विधायकों, सांसदों की सूची दे जिनकी संपत्ति तेजी से बढी : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से उन विधायकों और सांसदों की जानकारी मांगी है जिनके ख़िलाफ़ CBDT जांच कर रही है और बेहद कम समय में उनकी संपत्ति तेज़ी से बढ़ी है।बुधवार को हुई सुनवाई में जस्टिस जे चेलामेश्लर की अगवाई में सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने केंद्र सरकार को कहा कि ये बताएं कि जांच कहाँ तक पहुँची है ? आपने क्या कारवाई की है ? कोर्ट ने इसका हलफनामा दायर कर करने को कहा है। कोर्ट ने कहा है कि अगर सरकार नाम सार्वजनिक नही करना चाहते तो सील बंद लिफ़ाफ़े में कोर्ट में दायर कर सकती है।दरअसल बुधवार को...
उपभोक्ता मामलों के विवादों को जल्द निपटारा करने की जरूरत, नया मैकेनिज्म बने :सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि उपभोक्ता से जुडे मामलों के विवादों को जल्द निपटारा करने की जरूरत है। कोर्ट ने इसके लिए वैक्लपिक विवाद हल मैकेनिज्म बनाने के निर्देश भी जारी किए हैं।उपभोक्ता को शीघ्र कानूनी उपचार की जरूरत बताते हुए जस्टिस आदर्श गोयल और जस्टिस यू यू ललित की बेंच ने कहा है कि उपभोक्ता सरंक्षण अधिनियम के सेक्शन 24B के तहत इल मुद्दे पर कदम उठाया जाना चाहिए।कोर्ट ने कहा कि सभी राज्य आयोग पर नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रैसल कमिशन (NCDRC) के पास प्रशासनिक नियंत्रण है इसलिए...
पहली बार सुप्रीम कोर्ट ने 31 हफ्ते के गर्भ का गर्भपात कराने के आदेश दिए, 13 साल की रेप की शिकार बच्ची पर फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में 13 साल की रेप पीडित बच्ची के 31 हफ्ते के गर्भ के गर्भपात की इजाजत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई के जेजे अस्पताल में 8 सितंबर को को गर्भपात करने के आदेश दिए हैं। ये पहला मामला है जिसमें 31 हफ्ते के गर्भ का गर्भपात कराने की इजाजत दी गई है।बुधवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अमिताव रॉय और जस्टिस ए एम खानवेलकर की बेंच ने कहा कि जो मानसिक पीडा और यातना बच्ची ने भुगती है , उससे कोर्ट को यही लगता है कि गर्भपात होना चाहिए। कोर्ट में...
गया रोडरेज केस में रॉकी यादव समेत तीन को उम्रकैद, पिता को पांच साल की जेल
बिहार में गया के चर्चित रोडरेज केस में दोषी रॉकी यादव समेत तीन लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है जबकि रॉकी के पिता बिंदी यादव को 5 साल जेल की सजा हुई है।31 अगस्त को कोर्ट ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया था। एडिशनल जिला और सत्र न्यायाधीश सच्चिदानंद प्रसाद सिंह ने गुरुवार को इस पर फैसला सुनाया है। रॉकी के अलावा उसके चचेरे भाई तेनी यादव, पापा बिंदी यादव और एमएलसी के बॉडीगार्ड राजेश कुमार को दोषी करार दिया गया था।इस मामले में जेडीयू की निलंबित MLC मनोरमा देवी का बेटा रॉकी यादव मुख्य आरोपी...
15 से 18 साल की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना क्या रेप माना जाए या नहीं ? सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
सुप्रीम कोर्ट अब ये तय करेगा कि 15 से 18 साल की पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना क्या रेप माना जाए या नहीं। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने सारे पक्षों की दलील सुनने के बाद इस पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।वहीं इस दौरान केंद्र सरकार ने कहा कि IPC की धारा 375 के अपवाद को बनाए रखा जाना चाहिए जो पति को सरंक्षण देता है। बाल विवाह मामलों में ये सरंक्षण जरूरी है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया है कि वो इस धारा को रद्द ना करे और संसद को इस पर विचार करने और फैसला करने के लिए समयसीमा तय कर दे।मंगलवार...


















