मुख्य सुर्खियां

देशभर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को करेगा सुनवाई
देशभर के स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को करेगा सुनवाई

रेयॉन स्कूल में छात्र की हत्या मामले में नोटिस जारी करने के बाद अब देश भर के स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन बनाने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने को तैयार हो गया है।सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 15 सितंबर को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि इस अर्जी पर सुनवाई की जाएगी।वक़ील आभा शर्मा व अन्य महिला वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में कहा गया है कि रेयॉन की घटना के बाद से देश भर के अभिभावकों में डर का माहौल है। बच्चों की सुरक्षा के लिए जो...

10 और 11 अक्टूबर को एंबी वैली की नीलामी होगी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा सहारा प्रमुख कानून को बच्चों का खेल ना समझें
10 और 11 अक्टूबर को एंबी वैली की नीलामी होगी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा सहारा प्रमुख कानून को बच्चों का खेल ना समझें

सहारा- सेबी विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 10 और 11 अक्टूबर को एंबी वैली की नीलामी होगी। सहारा समूह को किसी तरह की रियायत देने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ऑफिशियल लिक्विीडेटर द्वारा एंबी वैली की नीलामी प्रक्रिया पर बदलाव करने से इंकार कर दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सेबी सहारा मामले में अंतरिम आदेश देते हुए कहा कि एंबी वैली की नीलामी की प्रक्रिया जारी रहेगी। कोर्ट ने कहा कि सहारा प्रमुख को नवंबर के दो महीने पोस्ट डेटेड चेक के लिए वक्त दिया जाना कानून का मखौल उडाना...

अयोध्या विवादित भूमि पर दस दिनों के भीतर  नए ऑब्जर्वर नियुक्त करे हाईकोर्ट : सुप्रीम कोर्ट
अयोध्या विवादित भूमि पर दस दिनों के भीतर नए ऑब्जर्वर नियुक्त करे हाईकोर्ट : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या की रामजन्मभूमि और बाबरी मस्जिद को विवादित जमीन की निगरानी के लिए नए ऑब्जर्वर  नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर की बेंच ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को 10 दिन के भीतर दो जजों को ऑब्जर्वर नियुक्त करने को कहा है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इनमें जिला जज, अतिरिक्त जज या स्पेशल जज हो सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने छह जिलों के जजों की सूची हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को वापस भेजी है। वहीं मोहम्मद हाशिम की...

नीतीश कुमार को अयोग्य करार देने की याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा चुनाव आयोग से पूछा पक्ष
नीतीश कुमार को अयोग्य करार देने की याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा चुनाव आयोग से पूछा पक्ष

सुप्रीम कोर्ट ने नीतीश कुमार को बिहार सीएम के पद से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली याचिका पर चुनाव आयोग से उसका पक्ष पूछा है। सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने याचिकाकर्ता वकील को दो हफ्ते में याचिका की कॉपी चुनाव आयोग को देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद करेगा।दरअसल वकील एमएल शर्मा ने याचिका दाखिल कर कहा है कि 2004 से 2012 के दौरान नीतीश कुमार ने हलफ़नामे में ये खुलासा नहीं किया कि 1991 में उन पर हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। याचिका में...

जानलेवा खेल ब्लू व्हेल गेम पर अब सुप्रीम कोर्ट करेगा 15 सितंबर को करेगा सुनवाई
जानलेवा खेल ब्लू व्हेल गेम पर अब सुप्रीम कोर्ट करेगा 15 सितंबर को करेगा सुनवाई

जानलेवा खेल ब्लू व्हेल को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा जल्द सुनवाई को तैयार हो गए हैं। ये सुनवाई 15 सितंबर को होगी। दरअसल तमिलनाडू से मदुरै के रहने वाले 73 साल के वकील पोन्नियम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट जानलेवा ब्लू व्हेल गेम पर रोक लगाए।वकील पोन्नियम ने अपनी याचिका में कहा है कि ब्लू व्हेल गेम को लेकर अलग अलग अदालतों में मामले चल रहे हैं। लेकिन अभी तक पूरे देश में इस पर रोक नही लग पाई है।...

रेयॉन इंटरनेशनल में छात्र प्रद्युम्न की हत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया दखल, केंद्र, हरियाणा सरकार और सीबीआई को नोटिस
रेयॉन इंटरनेशनल में छात्र प्रद्युम्न की हत्या पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया दखल, केंद्र, हरियाणा सरकार और सीबीआई को नोटिस

गुडगांव के रेयॉन इंटरनेशनल में छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, हरियाणा के डीजीपी, सीबीआई और सीबीएसई को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है।प्रद्युम्न के पिता की याचिका पर चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानवेलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच ने नोटिस जारी किया है। कोर्ट में अब तीन हफ्ते बाद सुनवाई होगी। प्रद्युम्न के पिता बरुण ठाकुर  ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में कहा है कि  इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी...

जेपी इंफ्राटेक मामले में दिवाला प्रक्रिया फिर से शुरू, सुप्रीम कोर्ट ने कहा ये मानव संबंधी बडी दिक्कत
जेपी इंफ्राटेक मामले में दिवाला प्रक्रिया फिर से शुरू, सुप्रीम कोर्ट ने कहा ये मानव संबंधी बडी दिक्कत

जेपी इन्फ्राटेक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिवाला प्रक्रिया पर लगी रोक में संशोधन करते हुए दिवाला प्रक्रिया को फिर से बहाल कर दिया है। साथ ही जेपी को झटका देते हुए कहा है कि JP इंफ्रा और एसोसिएटस के प्रंबंध निदेशक व निदेशक सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना देश छोडकर नहीं जाएंगे।  27 अक्टूबर तक जेपी एसोसिएटस सुप्रीम कोर्ट में 2000 करोड रुपये जमा करेंगे।सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इनसॉलवेंसी रिसॉलवेंसी प्रोफेशनल जेपी से सारा रिकार्ड हासिल करेंगे और फ्लैट बार्यस के भले के लिए एक योजना तैयार कर 45...

फिलहाल कार्ति चिदंबरम नहीं जा पाएंगे विदेश, सुप्रीम कोर्ट LOC पर 18 सितंबर को करेगा सुनवाई
फिलहाल कार्ति चिदंबरम नहीं जा पाएंगे विदेश, सुप्रीम कोर्ट LOC पर 18 सितंबर को करेगा सुनवाई

कार्ति चिदंबरम के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर प्रभावी रहेगा। कार्ति चिदंबरम फिलहाल 18 सितंबर तक विदेश नहीं जा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने लुक आउट सर्कुलर पर रोक लगाने से फिलहाल इंकार कर दिया है। अगली सुनवाई 18 सितंबर को होगी। इसी दिन कोर्ट तय करेगा कि लुक आउट सर्कुलर बना रहेगा या नहीं।वहीं सोमवार को सीबीआई की ओर से ASG तुषार मेहता ने विरोध करते हुए कहा कि कोर्ट में कहा कि कार्ति के खिलाफ जांच जारी है। उनकी विदेशों में करीब 25 संपत्तियां हैं। जांच अभी नाजुक दौर में है। एेसे में विदेश जाने की इजाजत नहीं दी...

श्री श्री रविशंकर को एयरपोर्ट छोडने पहुंचे गुवहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस
श्री श्री रविशंकर को एयरपोर्ट छोडने पहुंचे गुवहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस

उत्तर पूर्वी स्थानीय लोगों के सम्मेलन में गुवहाटी पहुंचे श्री श्री रविशंकर को एयरपोर्ट छोडने खुद हाईकोर्ट से चीफ जस्टिस अजीत सिंह गए। अब इसी मुद्दे पर विवाद हो गया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि चीफ जस्टिस ने धार्मिक गुरु के साथ जाकर हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन किया है।गुवहाटी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने आगामी आम सभा में इस मामले पर चर्चा करने का निर्णय लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक वो इस मामले में चीफ जस्टिस सिंह के खिलाफ चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से शिकायत भी कर सकते हैं।

सभी कालेजों में यौन उत्पीडन को लेकर बने एक्ट को लागू कराने का सर्कुलर जारी हो : मद्रास हाईकोर्ट
सभी कालेजों में यौन उत्पीडन को लेकर बने एक्ट को लागू कराने का सर्कुलर जारी हो : मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास हाईकोर्ट ने उच्चतर शिक्षा विभाग और कॉलिजिएट शिक्षा निदेशालय को कहा है कि वो कालेजों में यौन उत्पीडन को लेकर बने एक्ट  को लागू कराने का सर्कुलर जारी करे। हाल ही में दिए इस फैसले में कहा गया है कि कालेजों में भी सेक्सुअल हरेशमेंट ऑफ वुमन  एट वर्कप्लेस ( प्रिवेंशन, प्राहबिशन और रिड्रैसल) एक्ट 2013 को लागू कराया जाए।हाईकोर्ट ने कहा कि उसे लगता  है कि कर्मचारी  द्वारा दी गई शिकायत पर बिना किसी देरी के कार्रवाई होनी चाहिए और सभी को इस संबंध में जानकारी दी जानी चाहिए कि इन शिकायतों का सही तरीके...

आसाराम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से पूछा, क्या है उनका विटनेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम
आसाराम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों से पूछा, क्या है उनका "विटनेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम"

हाई प्रोफाइल मामलों में गवाहों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकारों से पूछा है कि एेसे गंभीर और हाईप्रोफाइल मामलों में गवाहों की सुरक्षा के लिए क्या- क्या क़दम उठाये हैं ?तथाकथित गुरु आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं मामले में गवाहों की सुरक्षा को लेकर दाखिल जनहित याचिका के दायरे को बढाते हुए  सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस ए के सिकरी और जस्टिस अशोक भूषण की बेंच ने केंद्र सरकार और राज्य सरकारों से पूछा है कि संवेदनशील और हाई प्रोफाइल मामलों में गवाहों को किसी...

कम नहीं हो रहीं संजय चंद्रा की मुश्किलें, नहीं दी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत
कम नहीं हो रहीं संजय चंद्रा की मुश्किलें, नहीं दी सुप्रीम कोर्ट ने जमानत

यूनिटेक लिमिटेड के प्रमोटर संजय चंद्रा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम ज़मानत नहीं मिल पाई।  सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अंतरिम जमानत पर 25 सितंबर को विचार  करेगा। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने कहा है कि यूनिटेक के कितने प्रोजेक्ट हैं और कितने खरीदार, उनकी देनदारी कितनी है ये सब लिस्ट बनाकर सुप्रीम कोर्ट को दी जाएं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जो ख़रीदार अपने पैसे वापस लेना चाहते है उनको पैसे देना ही होगा और जो ख़रीदार फ़्लैट या प्लॉट चाहते है उनको देना होगा।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगली तारीख पर...

अब के एन गोविंदाचार्य ने दाखिल की अर्जी, कहा रोहिंग्या मुसलमान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा
अब के एन गोविंदाचार्य ने दाखिल की अर्जी, कहा रोहिंग्या मुसलमान राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा

रोहिंग्या मुस्लिमों पर सुप्रीम कोर्ट में एक और अर्जी दाखिल कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के नेता के एन गोविंदाचार्य ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा कि रोहिंग्या मुस्लिम न केवल राष्ट्रीय संसाधन पर बोझ हैं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा भी हैं।के एन गोविंदाचार्य ने अपनी हस्तक्षेप याचिका में कहा है कि देश में रह रहे रोहिंग्य मुसलमान की पहचान कर इन्हें वापस भेज जाए। गोविंदाचार्य ने उस याचिका का विरोध किया है जिसमें भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों को...

तीन हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट में चलेगी  आशीर्वाद की लडाई, डिंपल ने हलफनामे में कहा, कभी राजेश खन्ना को नहीं त्यागा
तीन हफ्ते बाद सुप्रीम कोर्ट में चलेगी " आशीर्वाद" की लडाई, डिंपल ने हलफनामे में कहा, कभी राजेश खन्ना को नहीं त्यागा

देश के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद से शुरु हुए विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में अब तीन हफ्ते बाद होगी।शुक्रवार को सुनवाई  के दौरान डिंपल कपाडिया की तरफ से मामले की सुनवाई 3 हफ़्ते के लिए टालने की मांग की गई। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने इसे मानते हुए सुनवाई को टाल दिया।इससे पहले कोर्ट में दाखिल हलफनामे में राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाडिया ने कहाथा कि उन्होंने राजेश खन्ना को कभी भी नहीं त्यागा। डिम्पल कपाड़िया का कहना है कि उनके और उनके पति सुपरस्टार राजेश खन्ना के बीच मधुर...

राकेश रोशन को राहत, कृष 3 पर कॉपीराइट मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
राकेश रोशन को राहत, कृष 3 पर कॉपीराइट मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

फिल्मकार राकेश रोशन पर फिलहाल देहरादून की अदालत में कॉपीराइट एक्ट के तहत जारी ट्रायल नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राकेश रोशन को राहत देते हुए कृष 3 फिल्म को लेकर कॉपीराइट का मामले की अदालत में चल रही कानूनी प्रक्रिया पर रोक लगा दी है।चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एम खानवेलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड ने रोक लगाते हुए कहा कि देखना होगा कि इस मामले में आपराधिक कार्रवाई चल सकती है या नहीं।वहीं कोर्ट ने राकेश रोशन की याचिका पर शिकायतकर्ता को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।वहीं...

ओवर लोडेड पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट पर नजर रखें और चेक करेंः उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एसएसपी से कहा
ओवर लोडेड पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट पर नजर रखें और चेक करेंः उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एसएसपी से कहा

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने राज्य के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस को निर्देश दिया है कि वह मोटर व्हीकल एक्ट का सख्ती से पालन कराएं और इस  बात को सुनिश्चित करें कि कोई भी ओवर लोडेड ट्रक, वाहन या स्कूल बस न चले।इस मामले में अरुण कुमार नामक शख्स ने हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल की है और कहा है कि पड़ोसी राज्यों से भी बसें आ रही है और ओवर लोडेड होती है। राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह नियम का पालन कराए और ये सुनिश्चित हो कि कोई भी ओवर लोडेड वाहन न चलाए। इस मामले में याचिकाकर्ता ने हाई कोर्ट को बताया कि इन...

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क्यों ना आपराधिक रिकार्ड की जानकारी के साथ कागजात भी लगें चुनावी हलफनामे में ?
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा क्यों ना आपराधिक रिकार्ड की जानकारी के साथ कागजात भी लगें चुनावी हलफनामे में ?

चुनाव सुधार को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ये तय करेगा कि नामांकन के वक्त प्रत्याशी द्वारा अपने आपराधिक रिकार्ड समेत दूसरी जानकारियों के लिए हलफनामे में सबूत के तौर पर कागजात भी लगाने होंगे या नहीं। एेसी ही याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की बेंच ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है।वकील देवदत्त कामत के जरिए दाखिल इस याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि उम्मीदवार नामांकन के वक्त अापराधिक रिकार्ड, शैक्षणिक जानकारी और देनदारी...