सुप्रीम कोर्ट
पश्चिम बंगाल OBC वर्गीकरण मामला: नई पहचान प्रक्रिया जारी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई जुलाई तक टाली
पश्चिम बंगाल में 77 समुदायों के OBC वर्गीकरण को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाले मामले में, राज्य सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया कि राज्य में ओबीसी की पहचान के लिए नया सर्वेक्षण किया जाएगा और इसे लगभग 3 महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।जस्टिस बी.आर. गवई और जस्टिस ए.जी. मसीह की खंडपीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसे पश्चिम बंगाल राज्य ने कलकत्ता हाईकोर्ट के 77 समुदायों के ओबीसी वर्गीकरण को रद्द करने के फैसले को चुनौती देते हुए दायर किया था।सिनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, जो पश्चिम बंगाल का...
चेक बाउंस होने पर तुरंत अपराध नहीं, 15 दिन बाद भुगतान न करने पर बनता है मामला: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (NI Act) की धारा 138 के तहत अपराध के लिए कार्रवाई का कारण चेक के अनादर पर नहीं बल्कि मांग नोटिस प्राप्त होने के पंद्रह दिनों की समाप्ति के बाद भी राशि का भुगतान न किए जाने पर उत्पन्न होता है।जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की खंडपीठ कंपनी के पूर्व निदेशक की उस याचिका पर निर्णय ले रही थी, जिसमें चेक के अनादर को लेकर उनके खिलाफ NI Act की धारा 138 के तहत दायर आपराधिक मामला रद्द करने की मांग की गई। अपीलकर्ता ने तर्क...
IBC स्थगन घोषित होने के बाद कंपनी के पूर्व निदेशक के खिलाफ NI Act की धारा 138 के तहत कोई मामला नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 (NI Act) की धारा 138 के तहत चेक अनादर के अपराध के लिए कार्रवाई का कारण दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 (IBC) के अनुसार कंपनी के संबंध में स्थगन की घोषणा के बाद उत्पन्न हुआ है तो कंपनी के पूर्व निदेशक के खिलाफ NI Act की धारा 138 के तहत कार्यवाही जारी नहीं रखी जा सकती।कोर्ट ने तर्क दिया कि स्थगन लागू होने पर निदेशक मंडल की शक्तियां निलंबित हो जाती हैं और कॉर्पोरेट देनदार का प्रबंधन दिवाला समाधान पेशेवर (IRP) द्वारा अपने हाथ में ले...
PMLA | मनी लॉन्ड्रिंग अपराध तब तक जारी रहता है जब तक अपराध की आय को छिपाया जाता है, इस्तेमाल किया जाता है या बेदाग दिखाया जाता है: सुप्रीम कोर्ट
मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध एक सतत अपराध है और एक बार की घटना नहीं है, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत मामले में आरोपमुक्त करने से इनकार किया।उन पर कलेक्टर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान रिश्वत लेकर अपराध की आय अर्जित करने का आरोप था।उन्होंने यह तर्क देते हुए आरोपमुक्त करने की मांग की कि अपराध की आय उत्पन्न करने वाली कथित आपराधिक गतिविधि PMLA के प्रभावी होने से पहले हुई। याचिका का विरोध करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने...
'जब तक अवमानना का खतरा न हो, आप कभी भी छूट के मामले पर फैसला नहीं कर सकते': सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के गृह सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के गृह विभाग के प्रधान सचिव को अवमानना नोटिस जारी किया, क्योंकि उन्होंने नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी सुखदेव सिंह को कोर्ट में हलफनामा देने के बावजूद छूट देने का फैसला नहीं लिया।कोर्ट ने अपने आदेश में कहा,“राज्य सरकार के निर्देशों पर गंभीर बयान आदेश में दर्ज किया गया। अब हमें सूचित किया गया कि SRB को याचिकाकर्ता के मामले पर विचार करना है। राज्य सरकार ने समय विस्तार देने के लिए स्पष्टीकरण आवेदन करने का भी शिष्टाचार नहीं दिखाया। इसलिए हम दिल्ली सरकार के गृह विभाग...
"न्यायालय की कार्यवाही पर टिप्पणियों को लेकर इतनी संवेदनशीलता क्यों?" ANI मानहानि मामले पर विकिपीडिया पेज हटाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने ने विकिपीडिया फाउंडेशन द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें विकिपीडिया के खिलाफ समाचार एजेंसी एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) द्वारा शुरू की गई मानहानि की कार्यवाही से संबंधित चर्चाओं और विकिपीडिया पेज को हटाने का निर्देश दिया गया था।जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस उज्जल भुयान की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के निर्देश और इस टिप्पणी के बारे में चिंता व्यक्त की कि सामग्री चल रही अदालती कार्यवाही में हस्तक्षेप करने के बराबर...
सुप्रीम कोर्ट ने 2023 में अवैध भूमि आवंटन मामले में गुजरात के पूर्व IPS अधिकारी प्रदीप शर्मा की जमानत याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने कच्छ के भुज में दर्ज 2023 के अवैध भूमि आवंटन मामले के संबंध में सेवानिवृत्त IPS अधिकारी प्रदीप निरंकारनाथ शर्मा की जमानत खारिज की।शर्मा पर कच्छ जिले के तत्कालीन कलेक्टर के रूप में मौद्रिक लाभ के लिए सरकारी भूमि के कथित अवैध आवंटन के लिए भ्रष्टाचार और आपराधिक विश्वासघात का आरोप है। उनके खिलाफ 2023 में दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 439 के तहत FIR दर्ज की गई थी, जो भारतीय दंड संहिता की धारा 409, 217, 120 बी, 114 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 (सी) के तहत दंडनीय अपराध के...
मेडिकल लापरवाही से पैर गंवाने वाली मरीज को NCDRC ने 75 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया
राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने हाल ही में एक सर्जन और एक अस्पताल को निर्देश दिया कि वे संयुक्त रूप से एक मरीज को 75 लाख रुपये का मुआवजा दें, जिनके सर्जरी में लापरवाही के कारण अपना दाहिना पैर खो दिया। यह शिकायत डॉ. अनिर्बान चटर्जी और नाइटिंगेल डायग्नोस्टिक एंड मेडिकेयर सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता के खिलाफ दायर की गई थी।साल 2015 में सर्जरी की गई थी, जब मरीज की उम्र 17 वर्ष थी। यह प्रक्रिया तब की गई जब मरीज के दाहिने ग्लूटियल क्षेत्र (कूल्हे के पास) में एक गांठ विकसित हो गई थी। 2015...
Prevention Of Corruption Act | 'ट्रैप केस में रिश्वत की मांग और स्वीकृति साबित नहीं हुई': सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों को बरी किया
सुप्रीम कोर्ट ने रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोपी दो सरकारी कर्मचारियों को बरी कर दिया, यह देखते हुए कि अभियोजन पक्ष रिश्वत की मांग और स्वीकृति के तथ्य को साबित करने में विफल रहा।कोर्ट ने दोहराया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (PC Act) की धारा 20 के तहत अभियुक्त के खिलाफ तब तक कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता, जब तक कि अभियोजन पक्ष द्वारा रिश्वत की मांग और स्वीकृति के तथ्य को साबित नहीं कर दिया जाता।इसके अलावा, कोर्ट ने सबूतों की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए ट्रैप मामलों में स्वतंत्र...
Motor Accident Claims | कानूनी प्रतिनिधि वह होता है जिसे नुकसान होता है, जरूरी नहीं कि वह मृतक का जीवनसाथी, बच्चा या माता-पिता हो : सुप्रीम कोर्ट
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी प्रतिनिधि शब्द की संकीर्ण व्याख्या नहीं की जानी चाहिए, जिससे उन लोगों को दावेदार के रूप में शामिल न किया जाए, जो मृतक की आय पर निर्भर थे।कोर्ट ने कहा कि अगर दावेदार मृतक की आय पर निर्भर थे तो उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने मिसालों का हवाला देते हुए कहा कि कानूनी प्रतिनिधि वह होता है, जो मोटर वाहन दुर्घटना के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु के कारण पीड़ित होता है। जरूरी नहीं कि वह पत्नी, पति, माता-पिता या बच्चा ही...
Maharashtra Slum Act | 'जनगणना की गई झुग्गी-झोपड़ियां' भी 'झुग्गी-झोपड़ियां' हैं, पुनर्विकास के लिए अलग से अधिसूचना की आवश्यकता नहीं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक बार जब किसी झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र को 'जनगणना की गई झुग्गी-झोपड़ियां' घोषित कर दिया जाता है, यानी सरकारी या नगर निगम के उपक्रम की भूमि पर स्थित झुग्गियां, तो ऐसी झुग्गियां महाराष्ट्र झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र (सुधार, निकासी और पुनर्विकास) अधिनियम, 1971 (Maharashtra Slum Act) के तहत अलग से अधिसूचना की आवश्यकता के बिना ही झुग्गी-झोपड़ी अधिनियम के तहत पुनर्विकास के लिए स्वतः ही पात्र हो जाती हैं।कोर्ट ने कहा,"यदि कोई झुग्गी-झोपड़ी 'जनगणना की गई झुग्गी-झोपड़ी' है तो उसे DCR के...
बिना क्रियान्वयन के लीज समझौते से लीजहोल्ड अधिकार नहीं बनते, दिल्ली विकास प्राधिकरण की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और एक पक्ष के बीच हुए लीज के समझौते में धाराओं की व्याख्या की। कोर्ट ने कहा कि लीज के समझौते से तब तक लीज अधिकार नहीं बनता जब तक कि लीज डीड निष्पादित और पंजीकृत न हो जाए। जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस उज्जल भुयान की पीठ हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की अपील पर फैसला कर रही थी, जिसमें विवादित संपत्ति की नीलामी बिक्री की पुष्टि की गई थी।डीडीए (तत्कालीन दिल्ली सुधार ट्रस्ट) ने 1957 में विवादित संपत्ति के लिए...
जब चयन पूरी तरह से इंटरव्यू मार्क्स पर आधारित हो तो मनमानी और पक्षपात की मौजूदगी का अनुमान लगाना उचित: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने असम की तत्कालीन भाजपा सरकार के 2016 के फैसले को बरकरार रखा, जिसमें तत्कालीन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सरकार द्वारा 2014 में अधिसूचित असम वन सुरक्षा बल (एफपीएफ) में 104 कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया के लिए चयन सूची को रद्द करने का फैसला लिया गया था।जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने पाया कि भर्ती प्रक्रिया में विसंगतियों को देखते हुए रद्द करना न तो मनमाना था और न ही असंगत था, जिसमें जिला प्रतिनिधित्व में असमानता और आरक्षण नीति का उल्लंघन शामिल है।कोर्ट ने आगे इस बात...
सुप्रीम कोर्ट ने तलाक के मामले में समझौते के तहत हासिल किए गए फ्लैट के लिए पत्नी को स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान करने से छूट दी
सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी को पंजीकरण अधिनियम 1908 (अधिनियम) के तहत स्टाम्प ड्यूटी के भुगतान से छूट दी, जिसे वैवाहिक विवाद में अपने पति के साथ समझौते के तहत फ्लैट मिला था।जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ ने उस मामले की सुनवाई की, जिसमें पति द्वारा दायर तलाक का मामला स्थानांतरित करने की याचिका के लंबित रहने के दौरान पति और पत्नी ने मध्यस्थता कार्यवाही में आपसी सहमति से अपने विवाह को समाप्त करने पर सहमति जताई थी।मध्यस्थता कार्यवाही के दौरान बॉम्बे में फ्लैट पर अपने-अपने अधिकारों को...
पावर ऑफ अटॉर्नी के तहत हुई बिक्री पर बाद में रद्द करने का कोई प्रभाव नहीं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक वैध पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर किए गए बिक्री लेनदेन को बाद में इस आधार पर रद्द नहीं किया जा सकता कि उस पावर ऑफ अटॉर्नी को बाद में रद्द कर दिया गया था। इस निर्णय के साथ, कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस आदेश की पुष्टि की, जिसमें एक वादपत्र को खारिज कर दिया गया था, जिसमें बाद में पावर ऑफ अटॉर्नी रद्द होने के आधार पर कुछ पूर्व बिक्री लेनदेन को अमान्य घोषित करने की मांग की गई थी।यह पावर ऑफ अटॉर्नी वादी द्वारा पहले प्रतिवादी के नाम 15.10.2004 को निष्पादित किया गया था। 2018 में,...
सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ- जब दोषसिद्धि POCSO Act और IPC दोनों के तहत हो तो सजा उस प्रावधान के तहत दी जाएगी, जिसके तहत उच्च दंड निर्धारित किया गया
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में स्पष्ट किया कि जब किसी व्यक्ति को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (POCSO Act) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के बलात्कार प्रावधानों के तहत किसी अपराध के लिए दोषी ठहराया जाता है तो POCSO अधिनियम की धारा 42, POCSO अधिनियम या IPC के तहत निर्धारित उच्च दंड लगाने का आदेश देती है। अदालत ने आगे कहा कि यदि IPC कुछ अपराधों के लिए उच्च दंड निर्धारित करती है तो POCSO अधिनियम के तहत कम सजा के लिए कोई दलील स्वीकार नहीं की जा सकती है, क्योंकि यह तर्क दिया गया है कि धारा...
भारत में सरकारी नौकरियों की मांग उपलब्ध पदों से कहीं ज़्यादा है, चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से ईमानदारी ज़रूरी: सुप्रीम कोर्ट
भारत में वास्तविकता यह है कि सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों की संख्या उपलब्ध नौकरियों से कहीं ज़्यादा है, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में सिविल इंजीनियर प्रतियोगी परीक्षा में डमी उम्मीदवार के इस्तेमाल के मामले में आरोपी को दी गई ज़मानत रद्द करते हुए टिप्पणी की।जस्टिस संजय करोल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की खंडपीठ ने आरोपी इंद्राज सिंह और सलमान खान को ज़मानत देने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राजस्थान राज्य द्वारा दायर अपील स्वीकार की।अभियोजन पक्ष के अनुसार, खान सहायक अभियंता सिविल...
मजिस्ट्रेट द्वारा दी गई जमानत पर विचार किए बिना पारित किया गया निवारक निरोध आदेश रद्द किया जाएगा: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में भारत में विदेशी सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह के कथित प्रमुख सदस्य के खिलाफ निवारक निरोध आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि निरोध अधिकारी ने उसी आरोप से उत्पन्न मामले में उसे जमानत देते समय क्षेत्राधिकार वाले मजिस्ट्रेट द्वारा लगाई गई शर्तों पर विचार नहीं किया। जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ ने कहा कि मजिस्ट्रेट द्वारा लगाई गई शर्तों को निरोध आदेश में रेखांकित किया गया था, लेकिन निरोध अधिकारी ने इस बात पर चर्चा नहीं की कि क्या ये...
CPC की धारा 47 के तहत डिक्री पारित होने के बाद संपत्ति के अधिकार को बढ़ाने के लिए आवेदन को आदेश 21 नियम 97 के तहत आवेदन माना जाएगा: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में टिप्पणी की कि डिक्री के निष्पादन से संबंधित प्रश्नों के निर्धारण से संबंधित सीपीसी की धारा 47 के तहत दायर आवेदन को आदेश XXI नियम 97 के तहत दायर आवेदन माना जाएगा यदि यह संपत्ति में अधिकार, टाइटल या हित के प्रश्न उठाता है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सीपीसी की धारा 47 और आदेश 21 नियम 97 के तहत आवेदन अलग-अलग कार्यवाहियों को संबोधित करते हैं - जिसमें पहला डिक्री के निष्पादन, निर्वहन या संतुष्टि से संबंधित है और दूसरा तीसरे पक्ष द्वारा कब्जे में प्रतिरोध या बाधा से...
क्लाइंट की स्पष्ट स्वीकृति के बिना वकील कोर्ट में वचन नहीं दे सकता : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक निर्णय दिया कि एक वकील और क्लाइंट के बीच मौजूद न्यासीय संबंध को ध्यान में रखते हुए, कोई भी वकील बिना क्लाइंट की स्पष्ट स्वीकृति के कोई वचन नहीं दे सकता। अदालत ने यह टिप्पणी की कि "वकील-क्लाइंट संबंध एक न्यासीय संबंध है, जिसमें वकील क्लाइंट का एजेंट होता है। यह भी स्पष्ट है कि क्लाइंट का निर्णय लेने का अधिकार सर्वोपरि है। अतः, कोई भी वचन जो अदालत को दिया जाता है, वह क्लाइंट की उचित स्वीकृति के बिना नहीं हो सकता।"जस्टिस पंकज मित्तल और जस्टिस संजय करोल की खंडपीठ ने इस...




















