मुख्य सुर्खियां

राजस्थान हाईकोर्ट ने न्यूज 18 के पत्रकार अमन चोपड़ा को 27 मई को पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया
राजस्थान हाईकोर्ट ने न्यूज 18 के पत्रकार अमन चोपड़ा को 27 मई को पूछताछ के लिए जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ ने न्यूज 18 के पत्रकार अमन चोपड़ा को 27 मई, 2022 को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है, ताकि उसके खिलाफ "देश झुके नहीं देंगे" नामक शो प्रसारित करने और बाद में ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के लिए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर से संबंधित पूछताछ की जा सके। अमन के उक्त शो के परिणामस्वरूप 22.04.2022 को अलवर में कथित तौर पर सांप्रदायिक वैमनस्य और सांप्रदायिक दंगे हुए।कोर्ट ने आदेश दिया कि अमन को सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे के बीच होने वाली पूछताछ के बीच लंच आदि के लिए...

दिशा मामला : न्यायिक आयोग ने क्षेत्राधिकार की कमी का हवाला देते हुए महिला के लापता होने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं करने पर पुलिस को दोषी ठहराया
दिशा मामला : न्यायिक आयोग ने क्षेत्राधिकार की कमी का हवाला देते हुए महिला के लापता होने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं करने पर पुलिस को दोषी ठहराया

26 वर्षीय पशु चिकित्सक (दिशा मामले) के सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोपियों की कथित मुठभेड़ में हत्या के संबंध में, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त न्यायिक जांच आयोग ने तेलंगाना पुलिस को एफआईआर रजिस्टर करने से इनकार करने के लिए दोषी पाया है। जब पीड़िता के माता-पिता ने उसके लापता होने की शिकायत की थी तो पुलिस ने एफआईआर रजिस्टर करने से इनकार कर दिया था।आयोग ने कहा कि पुलिस ने क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र की कमी का हवाला देते हुए पीड़िता के माता-पिता को लौटा दिया था। 27 नवंबर, 2019 को लगभग 10.30 बजे,...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
"अधिकांश माता-पिता, जिनके बेटे की असमय मृत्यु हो जाती है, अपनी बहू को दोष देते हैं": इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विधवा के लिए अनुकंपा नियुक्ति का आदेश दिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देखा कि एक मामले में विधवा के लिए अनुकंपा नियुक्ति का आदेश दिया है।कोर्ट ने कहा,"अधिकांश माता-पिता, जिनके बेटे की असमय मृत्यु हो जाती है, अपनी बहू को उसकी मृत्यु के लिए दोषी ठहराते हैं और हर तरह से अनुचित और बेईमानी का सहारा लेकर उसे उसके पति की संपत्ति से वंचित करने की कोशिश करते हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं।" जस्टिस सिद्धार्थ की पीठ ने दीपिका शर्मा द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए इस प्रकार देखा, जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर को उनके पति की...

दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश का मामला: हाईकोर्ट ने मोहम्मद सलीम खान की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को मोहम्मद सलीम खान की जमानत याचिका पर नोटिस जारी किया। सलीम खान को 2020 के दिल्ली दंगों में बड़ी साजिश का आरोप लगाने वाले मामले के संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यूएपीए अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है।जस्टिस मुक्ता गुप्ता और जस्टिस मिनी पुष्कर्ण की पीठ ने मामले की सुनवाई 20 जुलाई को तय की है। सलीम खान की ओर से अधिवक्ता मुजीब उर रहमान पेश हुए।खान को 22 मार्च को स्थानीय अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया था। उसके खिलाफ एफआईआर में यूएपीए की धारा 13, 16, 17,...

मामले को स्थगित करते समय अदालत द्वारा अनजाने में हुई गलती से पक्षकार के साक्ष्य का मूल्यवान अधिकार नहीं छीना जा सकता: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
मामले को स्थगित करते समय अदालत द्वारा अनजाने में हुई गलती से पक्षकार के साक्ष्य का मूल्यवान अधिकार नहीं छीना जा सकता: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 227 के तहत दायर पुनर्विचार याचिका पर विचार करते हुए ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। इस आदेश में ट्रायल कोर्ट ने वादी के साक्ष्य के लिए मामले को स्थगित करने के बजाय अनजाने में खंडन साक्ष्य के लिए तय कर दिया था। हाईकोर्ट ने माना कि केवल इसलिए कि अदालत ने मामले को स्थगित करते समय गलती की थी, उन मुद्दों पर सकारात्मक साक्ष्य के उनके मूल्यवान अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता है, जिन पर उन पर आरोप लगाया गया है।केवल इसलिए कि मामले को...

यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत एक ही केस के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है: इलाहाबाद हाईकोर्ट
'यूपी गैंगस्टर एक्ट' के तहत एक ही केस के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा सकती है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने हाल ही में देखा कि उत्तर प्रदेश गैंगस्टर्स और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1986 के तहत एक पिछले मामले में एक आरोपी की संलिप्तता के आधार पर एफआईआर दर्ज की सकती है।जस्टिस सूर्य प्रकाश केसरवानी और जस्टिस पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने रितेश कुमार उर्फ रिक्की बनाम यूपी राज्य एंड अन्य मामले में हाईकोर्ट के पहले के फैसले पर भरोसा करते हुए यह टिप्पणी की।रितेश कुमार मामले में हाईकोर्ट ने माना था कि यूपी गैंगस्टर्स अधिनियम के तहत एक व्यक्ति की संलिप्तता के...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
सीआरपीसी की धारा 125 के तहत याचिका को इस आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता कि पत्नी के पास के पर्याप्त साधन हैं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा है कि एक पत्नी सीआरपीसी की धारा 125 के तहत गुजारा भत्ता पाने का मौका इस आधार पर नहीं गंवा सकती है कि उसके पास अपने और अपने बच्चों के भरणपोषण के लिए पर्याप्त साधन हैं। उसे संपत्ति बेचने के बाद पैसा मिला है।जस्टिस बृज राज सिंह की खंडपीठ ने सीआरपीसी की धारा 125 के तहत कृष्णा देवी की याचिका को खारिज करने के फैमिली कोर्ट के फैसले और आदेश को रद्द कर दिया। उन्होंने अपने पति से मासिक भरणपोषण के रूप में कम से कम दस हजार रुपये का भुगतान करने के लिए निर्देश देने की मांग...

रैगिंग समानता के खिलाफ है: कलकत्ता हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को घायल छात्रों के मेडिकल खर्च का भुगतान करने और सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया
रैगिंग समानता के खिलाफ है: कलकत्ता हाईकोर्ट ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को घायल छात्रों के मेडिकल खर्च का भुगतान करने और सामुदायिक सेवा करने का आदेश दिया

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी के छात्रों को घायल छात्रों के इलाज का भुगतान करने और इस तरह के कृत्यों की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए स्कूली छात्रों को पढ़ाने की सामुदायिक सेवा करने का निर्देश दिया।जस्टिस मौसमी भट्टाचार्य ने कहा,"याचिकाकर्ताओं ने स्वीकार किया कि यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण वातावरण को अव्यवस्थित किया। याचिकाकर्ताओं और कुछ अन्य लोगों ने अनपढ़ लोगों के समूह की तरह काम किया और खुद को इस तरह से संचालित किया, जैसी छात्र से अपेक्षा नहीं की जानी चाहिए। रैगिंग समानता के...

यूपी गोसेवा आयोग में 25,000 रुपए जमा करें: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में गो-हत्या निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में व्यक्ति पर जमानत की शर्त लगाई
"यूपी गोसेवा आयोग में 25,000 रुपए जमा करें": इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 'यूपी में गो-हत्या निवारण अधिनियम' के तहत दर्ज मामले में व्यक्ति पर जमानत की शर्त लगाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश गो-हत्या निवारण अधिनियम, 1955 के तहत दर्ज मामले में एक व्यक्ति को इस शर्त पर जमानत दी कि वह 'यूपी गोसेवा आयोग, लखनऊ' में जेल से रिहा होने की तारीख से चार सप्ताह के भीतर 25,000 रुपये जमा करेगा।जस्टिस सौरभ लावानिया की पीठ ने एक सोनू कसाई को जमानत देते हुए यह आदेश जारी किया, जिसे गोहत्या अधिनियम, 1955 की धारा 3/5/8 के तहत मांस / गोमांस (कथित रूप से गाय) के कब्जे में पाए जाने के बाद केस, दर्ज किया गया था।वकील ने अदालत के समक्ष प्रस्तुत किया कि उनके कब्जे...

ज्ञानवापी मस्जिद से संबंधित पोस्ट पर गिरफ्तार डीयू के प्रोफेसर को दिल्ली कोर्ट ने जमानत दी
ज्ञानवापी मस्जिद से संबंधित पोस्ट पर गिरफ्तार डीयू के प्रोफेसर को दिल्ली कोर्ट ने जमानत दी

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) में इतिहास के प्रोफेसर रतन लाल को जमानत दे दी, जिन्हें ज्ञानवापी मस्जिद के बारे में हालिया विवाद के संबंध में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने देखा कि एक व्यक्ति द्वारा महसूस की गई चोट की भावना पूरे समूह या समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकती। रतन लाल को ज्ञानव्यपी मस्जिद से संबंधित धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने के लिए फेसबुक पर कथित मानहानिकारक और उकसाने वाली सामग्री पोस्ट करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 153ए और...

दिल्ली हाईकोर्ट, दिल्ली
दिल्ली हाईकोर्ट ने गर्मी की छुट्टियों के दौरान अर्जेंट मामलों की सुनवाई की व्यवस्था के लिए अधिसूचना जारी की

दिल्ली हाईकोर्ट ने 6 जून से 1 जुलाई, 2022 तक शुरू होने वाली गर्मी की छुट्टियों, 2022 के दौरान अर्जेंट मामलों की सुनवाई की व्यवस्था को अधिसूचित किया है। व्यवस्था निम्नलिखित शर्तों में है:- जस्टिस मनोज कुमार ओहरी और जस्टिस पूनम ए. बंबा: 4 जून से 10 जून-जस्टिस ज्योति सिंह और जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता: 11 जून से 17 जून-जस्टिस जसमीत सिंह और जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा: 18 जून से 24 जून-जस्टिस संजीव नरूला और जस्टिस नीना बंसल कृष्णा: 25 जून से 1 जुलाईजज अविलंब सिविल और क्रिमिनल मामलों और ऐसे अन्य...

उचित औचित्य के बिना अपील दायर करने में 18 महीने की देरी: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जीएसटी पंजीकरण रद्द करने को बरकरार रखा
उचित औचित्य के बिना अपील दायर करने में 18 महीने की देरी: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने जीएसटी पंजीकरण रद्द करने को बरकरार रखा

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की पीठ ने जीएसटी पंजीकरण रद्द करने के एक फैसले को बरकरार रखा है क्योंकि उचित औचित्य के बिना अपील दायर करने में 18 महीने की देरी हुई थी। पीठ में जस्टिस शील नागू और जस्टिस मनिंदर एस भट्टी शामिल थे।याचिकाकर्ता कंपनी/निर्धारिती को माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 के तहत पंजीकृत किया गया था। रिटर्न दाखिल न करने के कारण, याचिकाकर्ता को आवंटित जीएसटी नंबर रद्द कर दिया गया था। रद्द करने के खिलाफ याचिकाकर्ता ने अपील दायर की। अपील खारिज कर दी गई।करदाता ने जीएसटी पंजीकरण रद्द करने के आदेश...

एनसीबी अधिकारी एविडेंस एक्ट की धारा 25 के तहत पुलिस अधिकारी हैं, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 67 के तहत  इकबालिया बयान अस्वीकार्य : जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट
एनसीबी अधिकारी एविडेंस एक्ट की धारा 25 के तहत पुलिस अधिकारी हैं, एनडीपीएस अधिनियम की धारा 67 के तहत इकबालिया बयान अस्वीकार्य : जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट

जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारी एविडेंस अधिनियम की धारा 25 के तहत पुलिस अधिकारी हैं।जस्टिस मोहन लाल ने कहा कि एनडीपीएस अधिनियम की धारा 67 के तहत दर्ज इकबालिया बयान अधिनियम के तहत अपराध के लिए मुकदमे में अस्वीकार्य रहेगा।याचिकाकर्ता ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत अपराध के एक मामले में जमानत की मांग करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 439 के तहत अपील दायर की थी। यह माना गया...

परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर बड़े पैमाने पर निर्भर मामले में हमेशा खतरा होता है कि अनुमान कानूनी सबूत का स्थान ले सकता है: उत्तराखंड हाईकोर्ट
परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर बड़े पैमाने पर निर्भर मामले में हमेशा खतरा होता है कि अनुमान कानूनी सबूत का स्थान ले सकता है: उत्तराखंड हाईकोर्ट

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने हाल ही में यह माना कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य पर बड़े पैमाने पर निर्भर होने वाले मामलों में हमेशा एक खतरा होता है कि अनुमान या संदेह कानूनी सबूत की जगह ले सकता है।कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा और जस्टिस रमेश चंद्र खुल्बे की खंडपीठ ने कहा कि,"कानून अच्छी तरह से स्थापित है कि प्रत्येक दोषी ठहराने वाली परिस्थिति को विश्वसनीय और पुख्ता सबूतों द्वारा स्पष्ट रूप से स्थापित किया जाना चाहिए और इस तरह साबित हुई परिस्थितियों को घटनाओं की एक श्रृंखला बनानी चाहिए जिससे आरोपी के...

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत के बावजूद छह साल से जेल में बंद एसटी समुदाय के तीन आरोपियों को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया
'बेहद दुर्भाग्यपूर्ण': छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जमानत के बावजूद छह साल से जेल में बंद एसटी समुदाय के तीन आरोपियों को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अप्रैल 2016 में जमानत मिलने के बाद भी 6 साल से जेल बंद रहने को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मामला" बताते हुए उक्त अनुसूचित जनजाति समुदाय के तीनों आरोपियों को रिहा करने का आदेश दिया।जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस रजनाई दुबे की खंडपीठ ने कहा कि उनकी गरीबी के आधार पर जमानत बांड प्रस्तुत करने में असमर्थता के कारण कैद जारी रही। इस प्रकार, न्यायालय ने आदेश दिया कि अभियुक्तों को केवल 5,000/- रुपये के निजी मुचलके को निष्पादित करने पर रिहा किया जाए।पीठ ने सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक...

दिल्ली हाईकोर्ट
सीएनएन न्यूज: दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे में तीन लाख का मुआवजा दिया, समान चिह्न के उपयोग के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा दी

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) न्यूज चैनल द्वारा दायर ट्रेडमार्क उल्लंघन के एक मामले में एक जैसी समाचार सेवाएं प्रदान करने वाले विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ 'सीएनएन' जैसे चिन्ह इस्तेमाल करने पर स्थायी निषेधाज्ञा दी है।जस्टिस प्रतिभा एम सिंह ने मामले में सीएनएन न्यूज चैनल के पक्ष में 3 लाख का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने कहा, 'सीएनएन' चिह्न पर कंपनी का अधिकार निर्विवाद है और इसे एक प्रसिद्ध चिह्न के रूप में घोषित किया गया है।'उन्होंने कहा, "इस प्रकार, एक जैसी सेवाओं के लिए...