मुख्य सुर्खियां

हर जनहित याचिका सदाशयी नहीं होती: सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री से याचिकाओं की प्रतियां प्राप्त करने की व्यवस्था की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की
'हर जनहित याचिका सदाशयी नहीं होती': सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री से याचिकाओं की प्रतियां प्राप्त करने की व्यवस्था की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका दायर की गई क्योंकि एक पक्ष को धर्म परिवर्तन कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं की प्रति रजिस्ट्री से नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट में इस याचिका पर सुनवाई हुई और कोर्ट ने कहा कि हर जनहित याचिका सदाशयी (Bonafide) नहीं होती है। सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने पार्टी को यह कहते हुए फटकार लगाई कि हर जनहित याचिका सदाशयी जनहित याचिका नहीं होती।याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि...

Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने को चुनौती देने वाली याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई को सहमत

सुप्रीम कोर्ट में औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' करने को चुनौती देने वाली एक याचिका दायर की गई है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ के समक्ष एडवोकेट फुजैल अय्यूबी ने याचिका का उल्लेख किया।याचिका में भारत संघ और महाराष्ट्र राज्य द्वारा संभागीय आयुक्त, औरंगाबाद के 4 मार्च 2020 के पत्र को दी गई मंजूरी को चुनौती दी गई है, जिसमें प्रस्तावित किया गया था कि औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'छत्रपति संभाजीनगर' कर दिया जाए।सुप्रीम कोर्ट उक्त याचिका को...

पटना हाईकोर्ट ने कहा, राज्य के अधिकांश लॉ कॉलेजों में आवश्यक इन्फ्रा, योग्य शिक्षकों की कमी, कुलपतियों से जवाब मांगा
पटना हाईकोर्ट ने कहा, राज्य के अधिकांश लॉ कॉलेजों में आवश्यक इन्फ्रा, योग्य शिक्षकों की कमी, कुलपतियों से जवाब मांगा

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सीएस सिंह और जस्टिस मधुरेश प्रसाद की पटना हाईकोर्ट की एक खंडपीठ ने बिहार के सभी स्टेट यूनिवर्सिटी के चांसलर को एक हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है, जिसमें यह बताने के लिए कहा गयाहै कि राज्य में कानूनी शिक्षा को सुव्यवस्थित करने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। अदालत ने रिकॉर्ड में लाई गई कई सामग्रियों को देखने के बाद उपरोक्त आदेश पारित किया, जिसमें दिखाया गया कि राज्य के अधिकांश लॉ कॉलेजों में आवश्यक बुनियादी ढांचे और योग्य शिक्षकों की कमी है।अदालत पूरे बिहार के...

नशीली दवाओं का खतरा सामाजिक संरचना पर गंभीर आक्रमण, यह किशोरों को भी नहीं बख्श रहा: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
नशीली दवाओं का खतरा सामाजिक संरचना पर गंभीर आक्रमण, यह किशोरों को भी नहीं बख्श रहा: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि नशीली दवाओं का खतरा सामाजिक संरचना पर एक गंभीर आक्रमण है, जिससे कड़ाई से निपटा जाना चा‌हिए और इस कार्य के लिए पुलिस के पास अभियुक्तों तक उचित पहुंच होनी चाहि। यह उपयुक्त मामलों में हिरासत में पूछताछ के जर‌िए ही हो सकती है।जस्टिस सत्येन वैद्य की पीठ ने उक्त टिप्पणियों के साथ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराधों के लिए एफआईआर में गिरफ्तारी पूर्व जमानत के लिए एक आवेदन को खारिज कर दिया।मामले में पुलिस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बरमाना के पास एक...

सीएम एकनाथ शिंदे के पास प्रभारी मंत्री को सौंपे गए मामले में फैसले में हस्तक्षेप करने की शक्ति नहीं है : बॉम्बे हाईकोर्ट
सीएम एकनाथ शिंदे के पास प्रभारी मंत्री को सौंपे गए मामले में फैसले में हस्तक्षेप करने की शक्ति नहीं है : बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पास किसी अन्य मंत्री को सौंपे गए विषय में हस्तक्षेप करने की स्वतंत्र शक्तियां नहीं हैं। नागपुर खंडपीठ के जज जस्टिस विनय जोशी और जस्टिस वाल्मीकि एसए मेनेजेस ने चंद्रपुर जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने वाले मुख्यमंत्री के आदेश को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह विषय सहकारिता मंत्री के अधिकार में आता है।अदालत ने माना,“ मुख्यमंत्री का हस्तक्षेप पूरी तरह से अनुचित और कानून के अधिकार के बिना है। प्रभारी...

सरकारी मामलों में देरी को माफ करने के लिए कुछ छूटों को कानून का उल्‍लंघन करने के लाइसेंस के रूप में नहीं समझा जा सकता: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
सरकारी मामलों में देरी को माफ करने के लिए कुछ छूटों को कानून का उल्‍लंघन करने के लाइसेंस के रूप में नहीं समझा जा सकता: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दायर देरी की माफी की मांग करने वाली एक अर्जी को खारिज करते हुए, हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कानून में सभी के लिए समान संतुलन है और हालांकि सरकार के मामले में कुछ छूट की अनुमति है, लेकिन इसे अपने मन मुताबिक उल्लंघन के पूर्ण लाइसेंस के रूप में नहीं माना जा सकता है। आवेदन एक अपील के साथ दायर किया गया था, जिसके संदर्भ में सरकार ने एक संदर्भ अदालत द्वारा पारित एक अवार्ड का विरोध किया था। राज्य ने देरी के लिए अवार्ड की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने में लगने वाले समय और...

[विभागीय कार्रवाई] आदेश की वैधता की जांच करते हुए कोर्ट को प्रक्रिया में खामियों की पहचान करनी चाहिए, बजाय अपीलीय प्राधिकारी के रूप में निर्णय पर विचार करेः पटना हाईकोर्ट
[विभागीय कार्रवाई] आदेश की वैधता की जांच करते हुए कोर्ट को प्रक्रिया में खामियों की पहचान करनी चाहिए, बजाय अपीलीय प्राधिकारी के रूप में निर्णय पर विचार करेः पटना हाईकोर्ट

पटना हाईकोर्ट ने हाल ही एक फैसले में कहा कि विभागीय जांच में सजा के आदेश की वैधता की जांच करते समय, न्यायालय को निर्णय लेने की प्रक्रिया में खामियों की पहचान करने पर ध्यान देना चाहिए, बजाय इसके कि वह एक अपीलीय प्राधिकारी के रूप में निर्णय पर ही विचार करने लगे।जस्टिस अनिल कुमार सिन्हा की पीठ इस मामले में, मुख्य अभियंता (केंद्रीय), जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार द्वारा पारित एक आदेश के खिलाफ दायर एक रिट याचिका पर विचार कर रही थी। आदेश में एक विभागीय कार्यवाही में याचिकाकर्ता पर 5% पेंशन रोकने का दंड...

किशोर न्याय अधिनियम की धारा 102 के तहत पुनरीक्षण की श‌क्तियां केवल हाईकोर्ट के पास, सत्र न्यायालय/ बाल न्यायालय इनका प्रयोग नहीं कर सकते: जेएंडके एंड एल हाईकोर्ट
किशोर न्याय अधिनियम की धारा 102 के तहत पुनरीक्षण की श‌क्तियां केवल हाईकोर्ट के पास, सत्र न्यायालय/ बाल न्यायालय इनका प्रयोग नहीं कर सकते: जेएंडके एंड एल हाईकोर्ट

जम्मू एंड कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि किशोर न्याय बोर्ड के आदेश के खिलाफ एक पुनरीक्षण याचिका पर सत्र न्यायालय या बाल न्यायालय विचार नहीं कर सकता है।जस्टिस संजय धर ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम की धारा 102 के तहत संशोधन की शक्ति अकेले उच्चाधिकारियों के पास है। पीठ ने कहा, "सत्र न्यायालय या बच्चों की अदालत में ऐसी कोई शक्ति निहित नहीं है।"कोर्ट ने यह जोड़ा,"संशोधन से संबंधित प्रावधान की प्रयोज्यता यानी सीआरपीसी की धारा 397 को जेजे एक्ट की धारा 1 (4) सहपठित धारा 5 सीआरपीसी के...

Allahabad High Court
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल पर नाराजगी जताई, यूनियन नेताओं के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने शुक्रवार को अदालत के दिसंबर 2022 के आदेश के बावजूद उत्तर प्रदेश बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा जारी हड़ताल पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए।जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और जस्टिस विनोद दिवाकर की पीठ ने कर्मचारी एसोसिएशन और उसके पदाधिकारियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही जारी करते हुए कहा कि भले ही श्रमिकों द्वारा उठाई गई मांगों में कोई दम हो, फिर भी पूरे राज्य की बिजली आपूर्ति में बाधित...

Gauhati High Court
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने टीपाम हिल्स में कथित अवैध अतिक्रमण पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक स्वत: संज्ञान जनहित याचिका में अधिकारियों को ऐतिहासिक टीपाम पहाड़ी के अवैध अतिक्रमण के आरोप के संबंध में एक रिपोर्ट पेश करने और अब तक की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। स्वर्गीय निलय दत्ता, सीनियर एडवोकेट द्वारा लिखे गए एक पत्र के आधार पर 2018 में अदालत द्वारा स्वत: संज्ञान जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें तिपाम पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन के साथ-साथ अवैध खनन से संबंधित असमिया अखबार 'नियोमिया बार्टा' की एक रिपोर्ट पर प्रकाश डाला गया था।इससे...

आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 9 समाप्त हो चुके अनुबंध की बहाली की परिकल्पना नहीं करती है: दिल्ली हाईकोर्ट
आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 9 समाप्त हो चुके अनुबंध की बहाली की परिकल्पना नहीं करती है: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने माना कि ए एंड सी एक्ट की धारा 9 के दायरे में प्रकृति में राहत की परिकल्पना नहीं की गई, जो उस अनुबंध को बहाल करेगी जो पहले से ही समाप्त हो चुका है।जस्टिस चंद्र धारी सिंह की खंडपीठ ने कहा कि न्यायालय एएंडसी अधिनियम की धारा 9 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए निर्धारित अनुबंध के विशिष्ट प्रदर्शन को निर्देशित नहीं कर सकता। इसने माना कि जो अनुबंध अपनी प्रकृति में निर्धारणीय है, विशिष्ट राहत अधिनियम की धारा 14 (डी) के तहत विशेष रूप से लागू नहीं किया जा सकता। इसलिए न्यायालय ऐसा कुछ...

आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 31 के अनुसार ब्याज देने की शक्ति केवल समझौते के अभाव में लागू होती है: दिल्ली हाईकोर्ट
आर्बिट्रेशन एक्ट की धारा 31 के अनुसार ब्याज देने की शक्ति केवल समझौते के अभाव में लागू होती है: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 (ए एंड सी अधिनियम) की धारा 31 (7) (ए), जो पूर्व-संदर्भ अवधि के संबंध में ब्याज देते समय आर्बिट्रेटर के विवेक से संबंधित है, केवल वहीं लागू होती है, जहां दिए जाने वाले ब्याज की दर के संबंध में पक्षकारों के बीच कोई समझौता नहीं है।जस्टिस चंद्र धारी सिंह की पीठ ने टिप्पणी की कि आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल, अधिनिर्णय के बाद ब्याज देते समय एक्ट की धारा 31(7)(बी) का सहारा नहीं ले सकता, जब पक्षकारों के बीच समझौते में ब्याज दर के संबंध में...

लंबित अदालती मामलों की मध्यस्थता स्टार्ट-अप के लिए ब्लू ओशन के रूप में काम कर सकती है: जस्टिस हिमा कोहली
लंबित अदालती मामलों की मध्यस्थता स्टार्ट-अप के लिए 'ब्लू ओशन' के रूप में काम कर सकती है: जस्टिस हिमा कोहली

'हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च, स्कूल ऑफ लॉ' स्कूल ऑफ लॉ के न्यू लॉ स्कूल बिल्डिंग के शिलान्यास समारोह और कॉनकॉर्डिया : नेशनल एडीआर फेस्ट, 2023 के उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस हिमा कोहली ने शुक्रवार को कहा कि लंबित अदालती मामलों के संबंध में मध्यस्थता स्टार्ट-अप के शोषण के लिए 'ब्लू ओशन' अवसर के रूप में काम कर सकती है।उन्होंने 'ब्लू ओशन' की अवधारणा को एक ऐसी रणनीति के रूप में समझाया जो नए, अप्रयुक्त बाजारों के निर्माण के इर्द-गिर्द घूमती है जहां...

निर्धारिती को कोई नोटिस नहीं दिया गया, सुनवाई का अवसर दिए बिना मूल्यांकन आदेश पारित किया गया: गुजरात हाईकोर्ट ने आदेश रद्द किया
निर्धारिती को कोई नोटिस नहीं दिया गया, सुनवाई का अवसर दिए बिना मूल्यांकन आदेश पारित किया गया: गुजरात हाईकोर्ट ने आदेश रद्द किया

गुजरात हाईकोर्ट ने मूल्यांकन आदेशों को रद्द करते हुए कहा कि धारा 153 के तहत धारा 144 के साथ पठित मूल्यांकन निर्धारण अधिकारी द्वारा याचिकाकर्ता निर्धारिती को अधिनियम की धारा 144 के संदर्भ में और उसके अर्थ के भीतर सुनवाई का अवसर दिए बिना किया गया था।जस्टिस एन.वी.अंजारिया और जस्टिस निराल आर.मेहता की खंडपीठ ने कहा है कि याचिकाकर्ता को कोई नोटिस नहीं मिला। जब याचिकाकर्ता ने निर्धारण वर्ष 2021-2022 में जांच के लिए पोर्टल खोला, तभी उसे पुनर्मूल्यांकन के विवादित आदेशों और परिणामी दंड आदेशों के बारे में...

ट्रायल शुरू होने के बाद केवल अस्पष्टता को दूर करने के लिए दलीलों में संशोधन की अनुमति नहीं दी जा सकती: पटना हाईकोर्ट
ट्रायल शुरू होने के बाद केवल अस्पष्टता को दूर करने के लिए दलीलों में संशोधन की अनुमति नहीं दी जा सकती: पटना हाईकोर्ट

पटना हाईकोर्ट के जस्टिस सुनील दत्ता मिश्रा की पीठ ने हाल ही के एक मामले में माना कि न्यायालय को संतुष्ट करने के लिए मुकदमे में संशोधन की मांग करने वाले पक्षकार झूठ बोलते हैं कि उचित परिश्रम के बावजूद, वे इस मामले को ट्रायल ट्रायल शुरू होने से पहले नहीं उठा सकते थे।अदालत ने आगे कहा कि संशोधनों को केवल इसलिए अनुमति नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि वे प्रकृति में स्पष्ट हैं या ट्रायल शुरू होने के बाद किसी भी अस्पष्टता को दूर करते हैं।यह ऐसा मामला है, जहां वादी ने भूमि के विभाजन के साथ-साथ घोषणा के लिए...

वकील कानून से उपर नहीं: त्रिपुरा हाईकोर्ट ने आरोपी-मुवक्किल की तलाश के लिए वकील-दम्पति के घर पर छापा मारने वाली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई से इनकार किया
वकील कानून से उपर नहीं': त्रिपुरा हाईकोर्ट ने आरोपी-मुवक्किल की तलाश के लिए वकील-दम्पति के घर पर छापा मारने वाली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई से इनकार किया

त्रिपुरा हाईकोर्ट ने हाल ही में आरोपी की तलाश में वकील-दंपति के घर पर छापा मारने के लिए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई से इनकार कर दिया।एक्टिंग चीफ जस्टिस टी. अमरनाथ गौड़ और जस्टिस टी अरिंदम लोध की पीठ ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 47, 165 और 166 (1) के अनिवार्य प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी ली गई है।अधिनियम की धारा 47 पुलिस अधिकारी को किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए किसी स्थान की तलाशी लेने के लिए अधिकृत करती है, सीआरपीसी की धारा 165 विशेष रूप से पुलिस को बिना तलाशी वारंट की मांग के ऐसी तलाशी...

उड़ीसा हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत में मारे गए आदिवासी की पत्नी को ₹10 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
उड़ीसा हाईकोर्ट ने पुलिस हिरासत में मारे गए आदिवासी की पत्नी को ₹10 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया

उड़ीसा हाईकोर्ट ने 2010 में सीआरपीएफ और ओडिशा पुलिस की हिरासत में मारे गए एक आदिवासी की पत्नी को दस लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।चीफ जस्टिस डॉ एस मुरलीधर और जस्टिस मुरहरी श्री रमन की खंडपीठ ने कहा कि यह कोई संयोग नहीं कि मृत आदिवासी, जिसे माओवादी करार दिया गया, जबकि इस संबंध के रत्ती भर सबूत भी नहीं ‌थे, उसके बाद उसे मार दिया गया, वह समाज के गरीब वर्ग से संबंधित था।कोर्ट ने खेद व्यक्त किया कि पीड़ित को हिरासत की अवधि में उसके मूल अधिकारों से वंचित कर दिया गया।तथ्यएक जून, 2010 को पिडेरा...

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एनडीपीएस मामलों में सजा के निलंबन के लिए अनिवार्य हिरासत के नियम में ढील दी
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एनडीपीएस मामलों में सजा के निलंबन के लिए 'अनिवार्य हिरासत' के नियम में ढील दी

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा, ऐसे मामलों, जहां दोषी ने जानबूझकर मादक द्रव्य की व्यावसायिक मात्रा अपने पास रखी थी, में सजा निलंबन की राहत प्रदान करने पर विचार के लिए 6 साल की न्यूनतम हिरासत अवधि के मानदंड में 6 महीने की मामूली राहत दी जा सकती है...।कोर्ट के समक्ष दायर याचिका आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 389 (2) के तहत दायर एक आवेदन से संबंधित है, जिसमें स्पेशल कोर्ट लुधियाना ने आवेदक को एनडीपीएस एक्ट, 1985 की धारा 15 (सी) के तहत दोषी ठहराया था। उसे 12 साल की सजा दी गई और एक...

पुलिस द्वारा कथित रूप से वकील पर हमले के बाद मुंबई एडवोकेट एसोसिएशन काम से विरत रहे, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित करने की मांग
पुलिस द्वारा कथित रूप से वकील पर हमले के बाद मुंबई एडवोकेट एसोसिएशन काम से विरत रहे, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित करने की मांग

मुंबई और ठाणे जिले के एडवोकेट एसोसिएशंस ने बोरीवली बार एसोसिएशन के एक वकील साथ कथित तौर पर पुलिस की मारपीट के बाद साथ एकजुटता दिखाते हुए 16 और 17 मार्च के बीच काम से अनुपस्थित रहे और विरोध किया। वकीलों का आरोप है कि उपनगरीय मुंबई के कांदिवली पुलिस स्टेशन के एक पुलिस निरीक्षक ने वकील पर हमला किया। एडवोकेट एसोसिएशंस ने एपीआई हेमंत गीते के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 14 मार्च, 2023 को एडवोकेट पृथ्वीराज झाला पर हमला किया।गीते को बाद में पुलिस थाने से बाहर...

एफआईआर नंबर, पुलिस स्टेशन एरिया जैसी मूलभूत अनिवार्यताओं को जमानत आदेशों में दर्ज किया जाना सुनिश्चित करें: सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट से कहा
एफआईआर नंबर, पुलिस स्टेशन एरिया जैसी मूलभूत अनिवार्यताओं को जमानत आदेशों में दर्ज किया जाना सुनिश्चित करें: सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट से कहा

सुप्रीम कोर्ट ने देखा कि सभी हाईकोर्ट में जमानत आदेशों का एक समान प्रारूप नहीं है। यह नोट करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाईकोर्ट को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ज़मनत आदेशों में कुछ बिन्दुओं को बुनियादी अनिवार्यता के रूप में दर्ज किया जाए। कई मामलों में आदेशों में निचली अदालत के समक्ष लंबित कार्यवाही या मामले में अपराधों की प्रकृति का उल्लेख नहीं होता है। जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ ने इस पृष्ठभूमि में आदेश दिया,"इस न्यायालय की राय है कि जमानत/अग्रिम जमानत के...