मुख्य सुर्खियां

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता की 33 सप्ताह की टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी की अनुमति देने से इनकार किया
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने नाबालिग बलात्कार पीड़िता की 33 सप्ताह की टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी की अनुमति देने से इनकार किया

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने यह देखते हुए कि इतनी उन्नत अवस्था में टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी से न केवल नाबालिग पीड़िता की जान को खतरा होगा, बल्कि समय से पहले बच्चे का जन्म भी हो सकता है, नाबालिग बलात्कार पीड़िता की 33 सप्ताह की टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया।मेडिकल बोर्ड ने यह भी राय दी कि यह सुरक्षित नहीं होगा और गर्भकालीन आयु बढ़ने और यह देखते हुए कि वह नाबालिग है, मां के लिए जीवन को खतरा होगा।यह देखते हुए कि याचिका दायर करने की तारीख पर गर्भावस्था पहले ही "33...

अंतर-धार्मिक जोड़े के लिव-इन रिलेश्नशिप को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बताया टाइमपास, कहा- ईमानदारी के बिना मोह अधिक होता है
अंतर-धार्मिक जोड़े के 'लिव-इन' रिलेश्नशिप को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बताया 'टाइमपास', कहा- ईमानदारी के बिना मोह अधिक होता है

अंतरधार्मिक लिव-इन जोड़े द्वारा लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के कारण पुलिस से सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका खारिज करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि ऐसे रिश्ते बिना किसी ईमानदारी के विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण के बारे में हैं और वे अक्सर टाइमपास में परिणत होते हैं।हालांकि कोर्ट ने यह स्वीकार किया कि सुप्रीम कोर्ट ने कई मामलों में लिव-इन रिलेशनशिप को वैध ठहराया है।जस्टिस राहुल चतुर्वेदी और जस्टिस मोहम्मद अज़हर हुसैन इदरीसी ने खंडपीठ ने कहा कि दो महीने की अवधि में और वह भी 20-22 साल...

मॉर्निंग वॉकर्स के लिए जगह की कमी: हाईकोर्ट ने हर दिन सुबह 6-8 बजे तक पैदल चलने वालों के लिए नैनीताल के लोअर माल रोड को रिज़र्व करने का आदेश दिया
'मॉर्निंग वॉकर्स के लिए जगह की कमी': हाईकोर्ट ने हर दिन सुबह 6-8 बजे तक पैदल चलने वालों के लिए नैनीताल के लोअर माल रोड को रिज़र्व करने का आदेश दिया

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यह देखते हुए कि राज्य में विशेष रूप से नैनीताल शहर में लोगों के लिए सुबह या शाम की सैर के लिए जगह/क्षेत्रों की गंभीर कमी है, पिछले सप्ताह राज्य सरकार को शहर में प्रतिदिन सुबह 06:00 बजे से 08:30 बजे तक केवल पैदल यात्रियों की आवाजाही के लिए लोअर माल रोड को आरक्षित करने का निर्देश दिया। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और जस्टिस राकेश थपलियाल ने क्रिकेटर विराट कोहली के एक वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए पारित किया, जिसमें राज्य में बच्चों के लिए आउटडोर खेल खेलने के लिए...

अवैध संबंध में पत्नी के पति को झूठा फंसाने की आशंका, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संभावित एफआईआर की गहन जांच के आदेश दिए
अवैध संबंध में पत्नी के पति को झूठा फंसाने की आशंका, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संभावित एफआईआर की गहन जांच के आदेश दिए

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक "अत्यधिक सावधानी" के रूप में अवैध संबंध के मामले में पत्नी द्वारा अपने पति के खिलाफ दर्ज की गई किसी भी शिकायत या एफआईआर की गहन जांच करने का निर्देश दिया है, ताकि पति को व्यर्थ मुकदमे में न घसीटा जाए। जस्टिस आलोक जैन ने देखा कि पत्नी और उसके साथी द्वारा दायर सुरक्षा याचिका बिना किसी योग्यता के है और कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है।बेंच ने कहा,“याचिकाकर्ता नंबर 1 को एक महिला होने के नाते वैवाहिक घर में पर्याप्त अधिकार हैं, लेकिन जाहिर तौर पर वर्तमान मामले में...

खेड़ा में मुस्लिम पुरुषों की पिटाई के केस में गुजरात हाईकोर्ट ने अवमानना आदेश में कहा, कानून और व्यवस्था के संरक्षकों को नागरिक स्वतंत्रता का हनन करने वाला नहीं बनना चाहिए
खेड़ा में मुस्लिम पुरुषों की पिटाई के केस में गुजरात हाईकोर्ट ने अवमानना आदेश में कहा, 'कानून और व्यवस्था के संरक्षकों को नागरिक स्वतंत्रता का हनन करने वाला नहीं बनना चाहिए

गुजरात हाईकोर्ट ने गुरुवार को गुजरात पुलिस के चार अधिकारियों को न्यायालय की अवमानना ​​(सुप्रीम कोर्ट के डीके बसु दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए) का दोषी पाया और उन्हें पिछले साल खेड़ा जिले में मुस्लिम पुरुषों को सार्वजनिक रूप से पीटने के लिए 14 दिनों के साधारण कारावास की सजा सुनाई। गुजरात हाईकोर्ट ने कहा कि कानून और व्यवस्था के संरक्षकों को नागरिक स्वतंत्रता का हनन करने वाला नहीं बनना चाहिए। जस्टिस एएस सुपेहिया और जस्टिस गीता गोपी की पीठ ने अपने 39 पन्नों के आदेश में इस बात पर जोर दिया कि...

दिल्ली हाईकोर्ट ने अनुचित आदेश पारित करने के लिए आरबीआई लोकपाल को फटकार लगाई, कहा कि लोकपाल योजना को लुभावने वादे तक सीमित नहीं किया जा सकता
दिल्ली हाईकोर्ट ने अनुचित आदेश पारित करने के लिए आरबीआई लोकपाल को फटकार लगाई, कहा कि लोकपाल योजना को 'लुभावने वादे' तक सीमित नहीं किया जा सकता

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक अनुचित आदेश पारित करने के लिए आरबीआई लोकपाल को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि रिजर्व बैंक- एकीकृत लोकपाल योजना, 2021, जिसके तहत अधिकारी की नियुक्ति की जाती है, को "लुभावने वादे" तक सीमित नहीं किया जा सकता है। जस्टिस पुरुषैंद्र कुमार कौरव ने कहा, “आरबीआई लोकपाल, जिसे आरबीआई द्वारा नियुक्त किया जाता है, वह व्यक्ति होता है जो बैंकिंग के व्यवसाय, उसमें शामिल प्रथाओं, बैंक के कर्तव्यों और सिस्टम में संभावित कमजोरियों को समझता है। इसलिए, यह देखा गया है कि लोकपाल को मौजूदा नियमों...

प्रदूषण नियंत्रण के लिए तमिलनाडु में रीइन्फोर्स्ड पेपर कप पर प्रतिबंध उचित, जनहित में: सुप्रीम कोर्ट
प्रदूषण नियंत्रण के लिए तमिलनाडु में रीइन्फोर्स्ड पेपर कप पर प्रतिबंध उचित, जनहित में: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसने 2019 में तमिलनाडु राज्य में लागू रीइन्फोर्स्ड पेपर कप पर प्रतिबंध को बरकरार रखा था। हालांकि कोर्ट ने तमिलनाडु प्रदूषण नियंत्रण को निर्देश दिया कि वह संशोधित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 के आलोक में बिना बुने हुए बैग पर प्रतिबंध पर नए सिरे से विचार करे, जिसमें केंद्र ने पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बजाय इसके उपयोग को विनियमित किया है।केंद्र द्वारा 2021 में 60 ग्राम प्रति वर्ग से ऊपर के बिना...

दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के 2020 के चुनावों को मजाक बताया, अंतरिम मामलों के संचालन के लिए हाईकोर्ट के पूर्व जज को नियुक्त किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के 2020 के चुनावों को मजाक बताया, अंतरिम मामलों के संचालन के लिए हाईकोर्ट के पूर्व जज को नियुक्त किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह देखते हुए कि इंडियन ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन (आईओए) के 2020 के चुनावों के संचालन में गंभीर और भौतिक अनियमितताएं हुई हैं, कल श्री जस्टिस (रिटायर्ड) जेआर मिधा (दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज) को प्रशासक नियुक्त किया है, जिन्हें अन्य बातों के साथ-साथ नवंबर, 2023 में चुनावों के बाद कार्यकारी समिति का पुनर्गठन होने तक आईओए के मामलों का संचालन करना होगा।यह निर्णय वादी द्वारा दायर एक मुकदमे में पारित किया गया, जिसे उसने, जिस तरह से IOA के 2020 के चुनाव पदाधिकारियों के चुनाव के साथ-साथ...

दिल्ली हाईकोर्ट ने टूटे हुए चावल के निर्यात के लिए कोटा के आवंटन के लिए पात्रता प्रतिबंध पर जारी व्यापार नोटिस को रद्द किया, केंद्र से मानदंड का पुनर्मूल्यांकन करने को कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने टूटे हुए चावल के निर्यात के लिए कोटा के आवंटन के लिए पात्रता प्रतिबंध पर जारी व्यापार नोटिस को रद्द किया, केंद्र से मानदंड का पुनर्मूल्यांकन करने को कहा

दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा जारी एक व्यापार नोटिस को रद्द कर दिया है, जिसमें केवल उन निर्यातकों को टूटे हुए चावल के निर्यात के लिए कोटा आवंटन सुरक्षित करने की पात्रता को प्रतिबंधित किया गया है, जिन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में सेनेगल, गाम्बिया और इंडोनेशिया को निर्यात किया था। जस्टिस विभू बाखरू और जस्टिस अमित महाजन की खंडपीठ ने कहा कि केंद्र सरकार उन चावल निर्यातकों के लिए निर्यात कोटा सीमित करने के लिए कोई भी तर्कसंगत संबंध स्थापित करने में विफल रही, जिन्होंने...

उपभोक्ता फोरम के सदस्यों की नियुक्ति में न्यायपालिका की भूमिका को कमजोर नहीं किया जा सकता: बॉम्बे हाईकोर्ट ने उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के नियम 6(1) को रद्द कर दिया
उपभोक्ता फोरम के सदस्यों की नियुक्ति में न्यायपालिका की भूमिका को कमजोर नहीं किया जा सकता: बॉम्बे हाईकोर्ट ने उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के नियम 6(1) को रद्द कर दिया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने उपभोक्ता संरक्षण नियम, 2020 के नियम 6(1) को रद्द कर दिया है, जिसके तहत राज्य और जिला उपभोक्ता आयोग में प्रेसिडेंट और मेंबर जजों की नियुक्ति की सिफारिश के लिए बनी चयन समिति में राज्य की नौकरशाही से दो सदस्यों और न्यायपालिका से केवल एक सदस्य को शामिल किया गया था।जस्टिस अतुल चंदुरकर और ज‌‌स्टिस वृषाली जोशी की खंडपीठ ने कहा कि नियम "न्यायपालिका की भागीदारी को कमजोर कर रहा है" और इसमे "न्यायिक प्रभुत्व की कमी" दिखती है। साथ ही "शक्तियों के पृथक्करण के सिद्धांत का उल्लंघन और न्यायिक...

Writ Of Habeas Corpus Will Not Lie When Adoptive Mother Seeks Child
सीआरपीसी की धारा 401 के तहत हाईकोर्ट का पुनरीक्षण क्षेत्राधिकार, ट्रायल कोर्ट के निष्कर्षों में हस्तक्षेप नहीं कर सकता, जब तक कि यह स्पष्ट रूप से अवैध न हो: मप्र हाईकोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दोहराया कि सीआरपीसी की धारा 401 के तहत हाईकोर्ट द्वारा उपयोग किए जाने वाले पुनरीक्षण क्षेत्राधिकार का दायरा सीमित है और इसका उपयोग नीचे की अदालतों द्वारा पहुंचे निष्कर्षों को उलटने के लिए नहीं किया जा सकता है।जस्टिस प्रेम नारायण सिंह की सिंगल जज बेंचने यह भी कहा कि हाईकोर्ट किसी मामले को ट्रायल कोर्ट में तब तक वापस नहीं भेज सकता जब तक कि ट्रायल कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले में 'प्रकट अवैधता' या 'न्याय का गर्भपात' न हो जैसा कि कप्तान सिंह और अन्य बनाम एमपी राज्य और अन्य,...

लीज़ विस्तार का अधिकार वैधानिक प्रावधान से या पार्टियों के बीच लीज़ की शर्तों से पैदा होता है: इलाहाबाद हाईकोर्ट
लीज़ विस्तार का अधिकार वैधानिक प्रावधान से या पार्टियों के बीच लीज़ की शर्तों से पैदा होता है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि लीज़ विस्तार का अधिकार वैधानिक प्रावधान से या पार्टियों के बीच किए गए लीज़ डीड की शर्तों से प्राप्त किया जा सकता है। कोई विस्तार इस‌लिए नहीं दिया जा सकता कि न्यायिक आदेश ने याचिकाकर्ता को खनन गतिविधियां करने से रोक दिया था।जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस मनोज बजाज की पीठ ने धर्मेंद्र कुमार सिंह बनाम यूपी राज्य और अन्य पर भरोसा किया, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा था,“कि ‌लीज़ विस्तार का अधिकार या तो वैधानिक प्रावधान से या संबंधित पक्षों के बीच लीज़ की शर्तों से पैदा...

अदालत में गलत जानकारी देने पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच का निर्देश दिया
अदालत में गलत जानकारी देने पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच का निर्देश दिया

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अदालत के समक्ष दायर स्टेटस रिपोर्ट में गलत तथ्य प्रस्तुत करने के लिए हरियाणा के टौरू के पुलिस उपाधीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। जस्टिस दीपक गुप्ता ने यह देखते हुए कि झूठी जानकारी देना नियमित हो गया है, डीजीपी, हरियाणा को निर्देश दिया कि "इस न्यायालय को सूचित करते हुए इस न्यायालय के समक्ष गलत हलफनामा दायर करने के लिए टौरू के पुलिस उपाधीक्षक श्री मुकेश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करें।"अदालत उस मामले से संबंधित जमानत याचिका पर सुनवाई...

अवमाननापूर्ण व्यवहार के लिए उड़ीसा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम से दो गिरफ्तार
'अवमाननापूर्ण' व्यवहार के लिए उड़ीसा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कोर्ट रूम से दो गिरफ्तार

अदालत के प्रति अनियंत्रित और अपमानजनक व्यवहार दिखाने के एक चौंकाने वाले अभूतपूर्व घटनाक्रम में पुलिस ने उड़ीसा हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस के कोर्ट से वादी सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया।एक्टिंग चीफ जस्टिस डॉ. न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी और जस्टिस मुराहारी श्री रमन की खंडपीठ ने रजिस्ट्रार (न्यायिक) को स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना का मामला दर्ज करने के लिए कहा।खंडपीठ ने कहा,“यह न्यायालय इस तथ्य के प्रति सचेत है कि अवमानना के संबंध में क्षेत्राधिकार का संयमपूर्वक उपयोग किया...

चीनी मांझा से होने वाले हादसे :  हाईकोर्ट ने दुर्घटना से बचने के लिए दिल्ली पुलिस को मामलों का नियमित रजिस्ट्रेशन जारी रखने का निर्देश दिया
चीनी मांझा से होने वाले हादसे : हाईकोर्ट ने दुर्घटना से बचने के लिए दिल्ली पुलिस को मामलों का नियमित रजिस्ट्रेशन जारी रखने का निर्देश दिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिबंधित चीनी मांझे की बिक्री के कारण होने वाली दुर्घटना (चोट या मौत) से बचने के लिए मामलों की निगरानी और नियमित पंजीकरण जारी रखने का निर्देश दिया है। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह दिल्ली में पतंगबाजी के लिए चीनी मांझा के निर्माण और बिक्री के खतरे को उजागर करने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थीं।अदालत ने दिल्ली पुलिस द्वारा दायर स्टेटस रिपोर्ट पर ध्यान दिया जिसमें कहा गया कि दुकान मालिकों के एसोसिएशन के साथ-साथ थोक और खुदरा बाजारों में...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस के साथ झगड़ा के लिए सुवेन्दु अधिकारी के खिलाफ एफआईआर से इनकार कर दिया, कहा- नेता का सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का उपयोग पूवर टेस्ट था
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पुलिस के साथ 'झगड़ा' के लिए सुवेन्दु अधिकारी के खिलाफ एफआईआर से इनकार कर दिया, कहा- नेता का सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का उपयोग 'पूवर टेस्ट' था

कलकत्ता हाईकोर्ट ने लोक सेवक को उसके कर्तव्य का निर्वहन करने से रोकने के लिए बल के आपराधिक उपयोग और गलत तरीके से रोकने के अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 341 और 353 के तहत भाजपा नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका खारिज कर दी।एक मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिकारी की कथित तौर पर पुलिस के साथ बहस हो गई थी और उन्हें पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते हुए पाया गया, कथित तौर पर उन्हें प्रतिष्ठान का पिट्ठू कहा गया और यहां तक कि असंयमित भाषा का भी...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैर सरकारी संगठनों द्वारा मवेशियों की अवैध जब्ती और कदाचार का आरोप लगाने वाली जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैर सरकारी संगठनों द्वारा मवेशियों की अवैध जब्ती और कदाचार का आरोप लगाने वाली जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 का सख्ती से अनुपालन करने की मांग वाली जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया। याचिकाकर्ता ने आगे प्रार्थना की कि जानवरों को जब्त करने के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जाएं और निजी एनजीओ को संबंधित मजिस्ट्रेट के आदेश के बिना ऐसे जानवरों को रखने से प्रतिबंधित किया जाए। याचिकाकर्ता संगठन का दावा है कि वह मवेशियों और अन्य जानवरों सहित जानवरों की देखभाल में शामिल लोगों को सहायता प्रदान करने में शामिल है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया कि कई रजिस्टर्ड और...

दिल्ली हाईकोर्ट ने आप नेता संजय सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा- ईडी जादूगर की तरह काम नहीं कर सकता
दिल्ली हाईकोर्ट ने आप नेता संजय सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा- ईडी जादूगर की तरह काम नहीं कर सकता

दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह की याचिका खारिज करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जादूगर की तरह काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती। किसी मामले की जांच करने और मामले तक पहुंचने में समय लगेगा।जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा,“भले ही जांच एजेंसी/ईडी प्रमुख जांच एजेंसी हो, उनसे जादूगर के रूप में काम करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। भले ही तकनीक की मदद से और बेहतर जांच कौशल का उपयोग किया जाए, फिर भी...