मुख्य सुर्खियां

दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से लोकसभा चुनाव 2019 के VVPAT प्रिंटेड स्लिप्स की गणना के लिए आवेदन पर ग़ौर करने को कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से लोकसभा चुनाव 2019 के VVPAT प्रिंटेड स्लिप्स की गणना के लिए आवेदन पर ग़ौर करने को कहा

सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह लोकसभा चुनाव 2019 में वीवीपीएटी प्रिंटेड स्लिप्स की गणना के बारे में अनुरोध पर ग़ौर करने के बारे में दायर अपील पर विचार करे। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में यह कहते हुए अपील की कि वोटों की गिनती में काफ़ी गड़बड़ियां पाई गईं और इस वजह से इसके रिकॉर्ड की पूर्ण जांच आवश्यक है। याचिकाकर्ता ने यह अपील भी की है कि वह आयोग से भविष्य में वीवीपीएटी के अनुरूप प्रणाली का प्रयोग करे जिसमें प्रिंटर को खुला रखा जा सके। इससे व्यवस्था और पारदर्शी...

निर्भया केस के दोषी का मामला :  वकील के अदालत में पेश न होने के लिए बार काउंसिल ने नोटिस जारी किया
निर्भया केस के दोषी का मामला : वकील के अदालत में पेश न होने के लिए बार काउंसिल ने नोटिस जारी किया

17 जनवरी को बार काउंसिल ऑफ दिल्ली (बीसीडी) ने एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता केसी मित्तल ने की। इस बैठक में एडवोकेट एपी सिंह को नोटिस जारी किया, जिन्होंने 2012 के निर्भया कांड के आरोपियों में से एक पवन कुमार गुप्ता की अदालत में पैरवी की थी। दोषी पवन कुमार गुप्ता ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी, जिसमें उसने देश के अंतरात्मा को हिला देने वाले जघन्य बलात्कार कांड के दौरान खुद के नाबालिग होने का दावा किया था। यह दलील न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने खारिज कर दी थी और साथ ही यह भी देखा...

हैदराबाद मुठभेड़ : सुप्रीम कोर्ट ने जांच आयोग के नियम और शर्तों को अधिसूचित किया
हैदराबाद मुठभेड़ : सुप्रीम कोर्ट ने जांच आयोग के नियम और शर्तों को अधिसूचित किया

सुप्रीम कोर्ट ने सामूहिक बलात्कार के चार आरोपियों की हैदराबाद पुलिस के कथित फ़र्ज़ी मुठभेड़ में 6 दिसंबर को हुई हत्या की जाँच के बारे में जाँच आयोग के नियम और शर्तों को अधिसूचित कर दिया।10 जनवरी को अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने इसके बारे में कहा -"(1) हैदराबाद में 6 दिसंबर 2019 को मोहम्मद आरिफ़, चिंतकुंटा चेन्नाकेशवुलू, जोलू शिवा और जोल्लु नवीन जिन्हें पुलिस ने पशु चिकित्सक एक युवती के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में गिरफ़्तार किया था, इनकी पुलिस हिरासत में हत्या की जाँच।(2) उस परिस्थिति की...

चंद्रशेखर आज़ाद ने ज़मानत की शर्तों में संशोधन के लिए आवेदन किया, 21 जनवरी को अगली सुनवाई
चंद्रशेखर आज़ाद ने ज़मानत की शर्तों में संशोधन के लिए आवेदन किया, 21 जनवरी को अगली सुनवाई

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने तीस हजारी सेशन कोर्ट का रुख किया, जिसमें सीएए के विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा भड़काने से संबंधित मामले में उन्हें जमानत देते हुए उन पर लगाई गई शर्तों में संशोधन की मांग की गई है। न्यायाधीश डॉ कामिनी लाऊ ने शनिवार को अभियोजन पक्ष को भारत के चुनाव आयोग से आज़ाद द्वारा प्रस्तुत दिल्ली के पते का सत्यापन करने के लिए कहा। इस मामले की अगली सुनवाई 21 जनवरी को होगी।इसी सप्ताह अदालत ने जमानत देते हुए आजाद को चार सप्ताह के लिए यूपी के सहारनपुर में अपने मूल निवास...

मैसूर विश्वविद्यालय में आज़ाद कश्मीर का प्लैकर्ड : बार एसोसिएशन ने इस मामले में आरोपी की पैरवी नहीं करने का प्रस्ताव पास किया
मैसूर विश्वविद्यालय में आज़ाद कश्मीर का प्लैकर्ड : बार एसोसिएशन ने इस मामले में आरोपी की पैरवी नहीं करने का प्रस्ताव पास किया

मैसूर बार एसोसिएशन ने 14 जनवरी को एक प्रस्ताव पास किया कि नलिनी बालकुमार का अदालत में बचाव कोई वकील नहीं करेगा। नलिनी ने मैसूर विश्वविद्यालय में 8 जनवरी को हुए प्रदर्शन में 'फ़्री कश्मीर' का प्लैकर्ड उठाया था। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस आनंद कुमार ने इस बात की फ़ोन पर पुष्टि की कि इस तरह का प्रस्ताव पास हुआ है। उन्होंने कहा, "कुछ वकीलों की सलाह पर एसोसिएशन ने यह प्रस्ताव पास किया है कि कोई भी सदस्य विशेषकर उस महिला की अदालत में पैरवी नहीं करेगा।" एसोसिएशन के सदस्यों की...

SC कॉलेजियम ने स्थायी न्यायाधीश के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की
SC कॉलेजियम ने स्थायी न्यायाधीश के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कलकत्ता हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश इसी उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीशों के रूप में की है। वो हैं: जस्टिस शम्पा सरकार जस्टिस रवि कृष्ण कपूर जस्टिस अरिंदम मुखर्जी उन्हें 12 मार्च, 2018 को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति प्रोतिक प्रकाश बनर्जी, उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ाने का भी प्रस्ताव दिया है। उन्हें सितंबर 2017 को न्यायाधीश के रूप में...

उन्नाव रेप केस : दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंगर जुर्माना भरने के लिए और समय दिया, सीबीआई को नोटिस जारी
उन्नाव रेप केस : दिल्ली हाईकोर्ट ने सेंगर जुर्माना भरने के लिए और समय दिया, सीबीआई को नोटिस जारी

दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्नाव बलात्कार मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को निचली अदालत द्वारा निर्देशित मुआवजा राशि जमा करने के लिए 60 दिन की और मोहलत दी है। न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की खंडपीठ ने निष्कासित भाजपा विधायक को अदालत की रजिस्ट्री में पहले 25 लाख जमा करने का निर्देश दिया है। इसमें से 10 लाख पीड़िता को बिना किसी शर्त के जारी किए जाएंगे। बाकी रकम फिक्स्ड डिपॉजिट में रखी जाएगी। 16 दिसंबर को, सेंगर को भारतीय दंड संहिता और POCSO अधिनियम के तहत अपराधों के लिए तीस...

सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां के बेटे का निर्वाचन रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार किया, नोटिस जारी 
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खां के बेटे का निर्वाचन रद्द करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार किया, नोटिस जारी 

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया जिसमें समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम खां का निर्वाचन रद्द कर दिया गया था।मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे, जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता नवाब काजिम अली खां को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने का अनुरोध किया लेकिन CJI बोबडे ने कहा, " इतने उतावले मत...

वैवाहिक मुकदमे के स्थानांतरण पर विचार करने के दौरान पत्नी की असुविधा को मुख्य माना जाना चाहिए : कलकत्ता हाईकोर्ट
वैवाहिक मुकदमे के स्थानांतरण पर विचार करने के दौरान पत्नी की असुविधा को मुख्य माना जाना चाहिए : कलकत्ता हाईकोर्ट

सीपीसी की धारा 24 के तहत दायर एक स्थानांतरण याचिका पर सुनवाई के दौरान कलकत्ता हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि यदि वैवाहिक मुकदमों की कार्यवाही के दौरान पत्नी द्वारा इस तरह के स्थानांतरण की मांग की जाती है, तो अदालत को याचिका का फैसला करते समय, महिला को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखना चाहिए। । न्यायमूर्ति बिबेक चौधरी द्वारा दिए गए निर्णय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर एक पत्नी द्वारा विवाह के मुकदमे में स्थानांतरण की मांग की जाती है, तो अदालत की कार्यवाही में शामिल होने के लिए पत्नी को हो रही...

दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय पुलिस गिरफ़्तारी के लिए निर्देशों पर अमल का आदेश दिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय पुलिस गिरफ़्तारी के लिए निर्देशों पर अमल का आदेश दिया

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक राज्य की पुलिस द्वारा दूसरे राज्य में मामले की जांच के सिलसिले में गिरफ़्तारी को लेकर निर्देश जारी किए। न्यायमूर्ति मुरलीधर और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने दिल्ली पुलिस से कहा कि वह इस बारे में न्यायमूर्ति एसपी गर्ग की अध्यक्षता में गठित समिति के सुझावों को लागू करे। वर्तमान मामला एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका से जुड़ा है जो संविधान कि धारा 226 के तहत दायर की गई है। याचिकाकर्ता संदीप कुमार ने याचिका दायर कर पुलिस से अपनी पत्नी निशा को अदालत के समक्ष पेश करने की माँग...

निर्भया केस : दया याचिका के बाद सेशन कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को उठाए गए कदमों के बारे में रिपोर्ट पेश करने को कहा
निर्भया केस : दया याचिका के बाद सेशन कोर्ट ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को उठाए गए कदमों के बारे में रिपोर्ट पेश करने को कहा

पटियाला हाउस कोर्ट में सत्र न्यायाधीश सतीश अरोड़ा ने गुरुवार को तिहाड़ प्रशासन को निर्भया केस में एक दोषी द्वारा दया याचिका दायर करने के बाद जेल प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को दिल्ली जेल नियम, 2019 के नियम 863 के साथ पढ़ें, नियम 840 के तहत अपनाई गई प्रक्रिया के बारे में अदालत को सूचित करने के लिए कहा है। यह निर्देश एडवोकेट वृंदा ग्रोवर द्वारा 7 जनवरी, 2020 के एक आदेश पर रोक लगाने लिए आवेदन दायर करने के बाद आया है। उस आदेश...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने न्यायिक आदेश में अनियमितता के लिए जिला जज के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की, पढ़िए आदेश
कलकत्ता हाईकोर्ट ने न्यायिक आदेश में अनियमितता के लिए जिला जज के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की, पढ़िए आदेश

एक उल्लेखनीय घटनाक्रम में कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक जिला न्यायाधीश के खिलाफ अनियमितता और न्यायिक आदेश में अनियमितता के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की सिफारिश की है। यह मामला जिला न्यायाधीश द्वारा देरी के आधार पर पहली अपील को खारिज से संबंधित है। देरी से दाखिल आवेदन को इस आधार पर खारिज कर दिया गया था कि अपील में योग्यता की कमी थी। जिला जज के आदेश के खिलाफ दायर अपील पर विचार करते हुए, कलकत्ता हाईकोर्ट की एकल पीठ ने कहा कि आदेश को तथ्यों की अनियमितता से पारित किया गया। हाईकोर्ट ने कहा कि अपीलकर्ता...

PMC घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने प्रमोटरों के हाउस अरेस्ट के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई, नीलामी प्रक्रिया जारी रहेगी
PMC घोटाला : सुप्रीम कोर्ट ने प्रमोटरों के हाउस अरेस्ट के बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाई, नीलामी प्रक्रिया जारी रहेगी

सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें निर्देश दिया गया था कि हाउसिंग डेवेलमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (HDIL) के प्रमोटरों राकेश वधावन और उनके बेटे सारंग को आर्थर रोड जेल से चार गार्डों के साथ हाउस अरेस्ट के तहत रखा जाए ताकि वे रिकवरी की प्रक्रिया में साथ दे सकें। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) की याचिका पर ये आदेश जारी किया। हालांकि पीठ ने कहा कि हाईकोर्ट का संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया जारी रखने का आदेश लागू रहेगा। ...

अपनी एक जैविक बालिका होने के बावजूद किसी बच्ची को गोद लेना प्रशंसा का काम है : बॉम्बे हाईकोर्ट
अपनी एक जैविक बालिका होने के बावजूद किसी बच्ची को गोद लेना प्रशंसा का काम है : बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते मुंबई के एक दंपति को 7 महीने की बच्ची को गोद लेने की अनुमति दी थी, जिनकी पहले से ही एक 14 वर्षीय बेटी है। इसके बाद अदालत ने कहा कि- ''इस कारण और अधिक सराहना की आवश्यकता है, चूंकि दंपत्ति के पास अपनी एक जैविक लड़की भी है। इसके बावजूद उन्होंने एक और लड़की को गोद लेने का फैसला किया। यह एक ऐसा दृष्टिकोण है, जिसको समाज में बढ़ावा देने की जरूरत है, क्योंकि हमारे समाज को ज्यादातर पितृसत्ता का वर्चस्व वाला कहा जाता है।'' न्यायमूर्ति जी.एस कुलकर्णी ने सेंट कैथरिन होम,...

लापरवाही भरे रिमांड आदेशों को देखते हुए पटना हाईकोर्ट ने न्यायिक अकादमी को दिया निर्देश, मजिस्ट्रेट को दें प्रशिक्षण
लापरवाही भरे रिमांड आदेशों को देखते हुए पटना हाईकोर्ट ने न्यायिक अकादमी को दिया निर्देश, मजिस्ट्रेट को दें प्रशिक्षण

पटना हाईकोर्ट ने पटना स्थित न्यायिक अकादमी के निदेशक से कहा है कि वह कस्टडी और रिमांड को लेकर दायर होने वाले आवेदनों के मामलों में न्यायिक अधिकारियों को प्रशिक्षित करें। सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए एक मजिस्ट्रेट द्वारा पारित आकस्मिक रिमांड आदेश को देखने के बाद मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायमूर्ति अनिल कुमार उपाध्याय की पीठ ने एक रिट याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया है। अर्नेश कुमार बनाम बिहार राज्य और अन्य, (2014) 8 एससीसी 273 मामले में सर्वोच्च...

1984 सिख विरोधी दंगा : उम्रकैद की सजायाफ्ता पूर्व पार्षद बलवान खोखर को सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते का परोल दिया
1984 सिख विरोधी दंगा : उम्रकैद की सजायाफ्ता पूर्व पार्षद बलवान खोखर को सुप्रीम कोर्ट ने 4 हफ्ते का परोल दिया

कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार के साथ 1984 के सिख विरोधी दंगों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कांग्रेस के पार्षद बलवान खोखर को सुप्रीम कोर्ट ने चार सप्ताह के परोल पर रिहा कर दिया है। अदालत ने ये परोल उनके पिता की मृत्यु के चलते दिया है। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की पीठ के सामने बलवान खोखर की ओर से बताया गया कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है। उनके अंतिम संस्कार व अन्य क्रियाक्रम में हिस्सा लेने के लिए परोल की जरूरत है। पीड़ितों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने भी इसका...