ताज़ा खबरें
केवल "राष्ट्रीय सुरक्षा" का उल्लेख करने भर से राज्य को फ्री पास नहीं मिलेगा: पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पेगासस स्पाइवेयर मामले की जांच के लिए स्वतंत्र कमेटी का गठन करने का आदेश दिया। अपने आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा केंद्र सरकार की ओर से दिए गए "राष्ट्रीय सुरक्षा" के तर्क को ठुकरा दिया।केंद्र सरकार ने मामले में यह कहकर स्पष्ट बयान देने से इनकार कर दिया था कि उसने पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल किया है या नहीं, यह "राष्ट्रीय सुरक्षा" से संबंधित है।सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि सरकार को यह बताने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता है कि क्या वह निगरानी के लिए एक विशेष...
सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस मामले में आरोपों की जांच करने के लिए विशेषज्ञ समिति के गठन का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पेगासस स्पाइवेयर का उपयोग कर राजनेताओं, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं आदि को निशाना बनाकर उनकी निगरानी के आरोपों को देखने के लिए एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति के गठन का आदेश दिया।सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरवी रवींद्रन की देखरेख में यह समिति काम करेगी। इस कार्य में पर्यवेक्षक न्यायाधीश की सहायता करने वाले के नाम इस प्रकार हैं।i आलोक जोशी, पूर्व आईपीएस अधिकारी (1976 बैच)ii. डॉ. संदीप ओबेरॉय, अध्यक्ष, उप समिति (अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण...
अवमानना के मामले में प्रतिनिधिक दायित्व को एक सिद्धांत के रूप में लागू नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रतिनिधिक दायित्व को अवमानना के मामले में एक सिद्धांत के रूप में लागू नहीं किया जा सकता है।न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश की पीठ ने कहा कि केवल इसलिए कि एक अधीनस्थ अधिकारी ने न्यायालय द्वारा पारित एक आदेश की अवहेलना की, इसकी जानकारी के अभाव में एक उच्च अधिकारी पर दायित्व तय नहीं किया जा सकता है।इस मामले में, अपीलकर्ताओं को असम कृषि उत्पाद बाजार अधिनियम, 1972 की धारा 21 को बरकरार रखते हुए किए गए लेवी के संबंध में उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश...
'पुलिस की निष्क्रियता और मिलीभगत से लोगों की मौत हुई, इसे कौन देखेगा?': कपिल सिब्बल ने गुजरात दंगों के मामले में जाकिया जाफरी की याचिका पर तर्क दिया
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों के पीछे बड़ी साजिश का आरोप लगाते हुए गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य उच्च पदाधिकारियों को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी रिपोर्ट को चुनौती देने वाली जकिया अहसान जाफरी की याचिका पर मंगलवार को अंतिम सुनवाई शुरू की।न्यायमूर्ति एएम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की दलीलें सुनीं।2002 के गुजरात दंगों के दौरान गुलबर्ग हाउसिंग सोसाइटी हत्याकांड में मारे गए...
सिर्फ अनुबंध का उल्लंघन धोखाधड़ी नहीं, सिविल मामलों को आपराधिक रंग देने को हतोत्साहित किया जाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ अनुबंध का उल्लंघन धोखाधड़ी के लिए आपराधिक अभियोजन को जन्म नहीं दे सकता।न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने कहा कि आपराधिक अभियोजन के लिए, धारा 405, 419 और 420 के तहत एक बेईमानी या धोखाधड़ी के इरादे के प्रमुख घटक को बाहर करना होगा। पीठ ने कहा कि दीवानी विवाद के विपरीत आपराधिक मामले में दी गई अपेक्षाकृत त्वरित राहत का लाभ उठाने के लिए दीवानी विवाद को आपराधिक रंग नहीं दिया जा सकता है। अदालत ने कहा कि इस तरह की क़वायद और कुछ नहीं बल्कि...
'उनकी शादी जाहिर तौर पर एक मृत पत्र है': सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों के माध्यम से विवाह समाप्त किया
सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों के माध्यम से विवाह को समाप्त करते हुए कहा कि उनकी शादी स्पष्ट रूप से एक मृत पत्र है।अदालत ने कहा कि इस मामले में पक्ष मई 2010 से अलग रह रहे हैं और एक दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्यवाही में लगे हुए हैं।जस्टिस सीजेआई एनवी रमाना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच ने कहा,"इस न्यायालय ने, पिछले निर्णयों की एक श्रृंखला में विवाह को समाप्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग किया है, जैसे स्नेहा पारिख...
एससी/एसटी अधिनियम सहित विशेष कानूनों के तहत अपराधों को भी सीआरपीसी की धारा 482/अनुच्छेद 142 के तहत शक्तियों का प्रयोग करके रद्द किया जा सकता है: सुप्रीम कोर्ट
सीजेआई एनवी रमना की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, "केवल यह तथ्य कि अपराध एक 'विशेष क़ानून' के तहत कवर किया गया है, इस न्यायालय या हाईकोर्ट को संविधान के अनुच्छेद 142 या सीआरपीसी की धारा 482 के तहत अपनी-अपनी शक्तियों का प्रयोग करने से नहीं रोकेगा।"सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण अधिनियम), 1989 से उत्पन्न होने वाले आपराधिक मुकदमे को संविधान के अनुच्छेद 142 या आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 482 के तहत शक्तियों का आह्वान करते...
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर एमपी हाईकोर्ट के फिजिकल सुनवाई फिर से शुरू करने के फैसले को चुनौती दी
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट 25 अक्टूबर, 2021 से जबलपुर और इंदौर और ग्वालियर बेंच की प्रिंसिपल सीट पर मामलों की फिजिकल सुनवाई फिर से शुरू करने के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक आवेदन दायर किया गया।ऑल इंडिया ज्यूरिस्ट एसोसिएशन और अन्य बनाम उत्तराखंड हाईकोर्ट और अन्य का संदर्भ देते हुए लंबित रिट याचिका में दायर आवेदन अंतिम निपटान तक सभी वकीलों और वादियों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधाओं के साथ सुनवाई के हाइब्रिड मॉडल को जारी रखने की मांग की गई है।आवेदन में महत्वपूर्ण रूप से कहा गया...
लखीमपुर खीरी केस : सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को गवाहों को सुरक्षा देने के निर्देश दिए, गवाहों के सीआपीसी 164 के तहत बयान दर्ज करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य को 3 अक्टूबर की लखीमपुर खीरी हिंसा के गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया, जिसमें 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी जिनमें से चार किसान प्रदर्शनकारी थे, जिन्हें कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अजय कुमार मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के काफिले के वाहन द्वारा कुचल दिया गया था।कोर्ट ने यूपी राज्य को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत प्रासंगिक गवाहों के बयान दर्ज...
रोहिंग्याओं को निर्वासित करने की कोई योजना नहीं: कर्नाटक सरकार ने रोहिंग्या शरणार्थियों के निर्वासन की मांग वाली एक जनहित याचिका में सुप्रीम कोर्ट को बताया
कर्नाटक सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि "वर्तमान में राज्य में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों को निर्वासित करने की उसकी कोई तत्काल योजना नहीं है।"राज्य सरकार ने भाजपा नेता और अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर एक रिट याचिका के जवाब में एक वर्ष के भीतर बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं सहित सभी अवैध प्रवासियों और घुसपैठियों को तत्काल निर्वासित करने की मांग के जवाब में एक बयान दायर किया।मामले की पृष्ठभूमिरिट याचिका में अश्विनी कुमार उपाध्याय बनाम भारत संघ और अन्य ने केंद्र और राज्य सरकारों को...
'तैयारी' और 'बलात्कार के प्रयास' के बीच अंतर: सुप्रीम कोर्ट ने की व्याख्या
सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार के प्रयास के आरोपी व्यक्ति की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए बलात्कार करने के लिए 'तैयारी' और 'प्रयास' के बीच का अंतर समझाया।इस मामले में आरोपी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 511 के साथ पठित धारा 376(2)(एफ) के तहत दोषी ठहराया गया था। अपील में, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसे धारा 354 के तहत दोषसिद्धि में संशोधित किया और उसे दी गई सजा को कम कर दिया। हाईकोर्ट ने यह विचार किया कि उसने दोनों अभियोक्ता के साथ बलात्कार की कोशिश में सभी प्रयास नहीं किए, और वह तैयारी के चरण से...
मृत दामाद पर ' निर्भर 'सास द्वारा दायर मोटर दुर्घटना दावा याचिका सुनवाई योग्य है : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपने मृत दामाद पर निर्भर सास द्वारा दायर मोटर दुर्घटना दावा याचिका सुनवाई योग्य है।जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच ने कहा, "भारतीय समाज में सास का बुढ़ापे में अपनी बेटी और दामाद के साथ रहना और उसके भरण-पोषण के लिए अपने दामाद पर निर्भर रहना असामान्य नहीं है।" पीठ ने कहा कि वह मोटर वाहन अधिनियम की धारा 166 के तहत एक "कानूनी प्रतिनिधि" है।इस मामले में, केरल उच्च न्यायालय ने माना था कि मृतक की सास एमवी अधिनियम की धारा 166 के तहत कानूनी प्रतिनिधि नहीं है...
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम को एक करोड़ रुपए जमा करवाने की शर्त पर विदेश यात्रा करने की मंजूरी दी
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की विदेश यात्रा की अर्जी को एक करोड़ रुपये जमा करने की शर्त पर मंजूर कर लिया।वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को एयरसेल-मैक्सिस, आईएनएक्स मीडिया मामलों में जमानत पर बाहर होने के कारण विदेश यात्रा करने की अनुमति लेने के लिए शीर्ष अदालत में आवेदन दायर किया था।न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की खंडपीठ ने कार्ति को विदेश यात्रा करने की अनुमति दी। हालांकि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता...
कोई भी बार एसोसिएशन किसी जज के रोस्टर को बदलने के लिए मुख्य न्यायाधीश पर दबाव नहीं बना सकती : सुप्रीम कोर्ट
जयपुर बार एसोसिएशन द्वारा किए गए बहिष्कार के आह्वान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि बार एसोसिएशन और अधिवक्ता किसी न्यायाधीश के रोस्टर को बदलने के लिए मुख्य न्यायाधीश पर दबाव नहीं बना सकते।न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा, "हम न्यायाधीशों पर दबाव बनाने के संघों के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।" न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की पीठ उसकी याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हड़ताल के...
कॉलेजियम द्वारा हाईकोर्ट के जजों के रूप में नियुक्ति के लिए दोहराए गए 11 नामों को केंद्र द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर मंजूरी नहीं दी गई: सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति के लिए दोहराए गए ग्यारह नामों को मंजूरी देने में देरी के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका दायर की गई।एडवोकेट्स एसोसिएशन बेंगलुरु द्वारा दायर अवमानना याचिका में तर्क दिया गया है कि केंद्र द्वारा पीएलआर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड बनाम महानदी कोलफील्ड्स प्राइवेट लिमिटेड में दिए गए निर्देशों का उल्लंघन किया गया है।इसमें सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि कॉलेजियम द्वारा दोहराए गए नामों को केंद्र...
"हम टीकाकरण पर संदेह न करें, यह हमारी आबादी की रक्षा करने के लिए अहम है ": सुप्रीम कोर्ट ने क्लीनिकल ट्रायल होने तक टीकाकरण रोकने की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मई के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि न्यू ड्रग्स क्लीनिकल ट्रायल रूल्स 2019 और राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार जीन थेरेपी प्रोडेक्ट डवलपमेंट एंड क्लीनिकल ट्रायल -2019 के सभी चरण पूरे नहीं होने तक कोविशील्ड और कोवैक्सीन टीकाकरण को रोकने की याचिका खारिज कर दी गई थी।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, "हम नहीं चाहते कि इस पर बहस हो। उच्च न्यायालय बहुत सही है। आइए हम टीकाकरण पर संदेह न करें। यह हमारी...
सुप्रीम कोर्ट ने एआईक्यू में ईडब्ल्यूएस-ओबीसी आरक्षण की वैधता तय होने तक नीट-पीजी काउंसलिंग पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को एनईईटी-पीजी काउंसलिंग पर तब तक के लिए रोक लगाने का निर्देश दिया, जब तक कि कोर्ट ऑल इंडिया कोटा में ओबीसी और ईडब्ल्यूएस आरक्षण के केंद्र के फैसले की वैधता का फैसला नहीं करता।वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद पी दातार ने न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली काउंसलिंग के लिए पूर्ण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। उन्होंने अदालत के हस्तक्षेप के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि अदालत के समक्ष मुद्दा लंबित...
क्यूरेटिव पिटीशन के साथ सीनियर एडवोकेट का सर्टिफिकेट फाइल करना अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि क्यूरेटिव पिटीशन के साथ सीनियर एडवोकेट का सर्टिफिकेट दाखिल करना अनिवार्य है।इस मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता से अपेक्षित प्रमाण पत्र दाखिल करने की बजाय याचिकाकर्ता (दोषी) ने उक्त प्रमाण पत्र दाखिल करने से छूट की अर्जी दाखिल की। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि यह एक जेल याचिका है, कोर्ट ने मामले को सर्वोच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति (एससीएलएससी) को भेज दिया। समिति ने अन्य बातों के साथ-साथ यह कहते हुए एक वरिष्ठ अधिवक्ता का पत्र अग्रसारित किया कि क्यूरेटिव याचिका दायर करने...

















