ताज़ा खबरें

कोवैक्सिन पर डब्ल्यूएचओ के फैसले की प्रतीक्षा करें: सुप्रीम कोर्ट ने पुन: टीकाकरण के विकल्प की मांग वाली याचिका स्थगित की
'कोवैक्सिन पर डब्ल्यूएचओ के फैसले की प्रतीक्षा करें': सुप्रीम कोर्ट ने पुन: टीकाकरण के विकल्प की मांग वाली याचिका स्थगित की

सुप्रीम कोर्ट ने एक जनहित याचिका को दीवाली की छुट्टी के बाद सुनवाई के लिए पोस्ट किया है। याचिका में कोवैक्सिन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी नहीं मिलने के मद्देनजर, जिन लोगों को कोवैक्सिन लग चुका है, उन्हें कोविशील्ड का फिर से टीका लगाए जाने की मांग की गई है।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा,"यह बताया गया है कि भारत बायोटेक (कोवैक्सिन के संबंध में) ने डब्ल्यूएचओ को स्पष्टीकरण के लिए नई प्रस्तुति की है। निर्णय आने की उम्मीद है। हम आपकी तरह ही अखबार पढ़ रहे हैं। आइए दिवाली के बाद तक थोड़ा इंतजार करें। ...

यूएपीए - अगर आरोप पत्र में प्रथम दृष्टया मामले का खुलासा नहीं होता तो धारा 43डी(5) के तहत जमानत देने पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा : सुप्रीम कोर्ट
यूएपीए - अगर आरोप पत्र में प्रथम दृष्टया मामले का खुलासा नहीं होता तो धारा 43डी(5) के तहत जमानत देने पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि अगर आरोप पत्र में प्रथम दृष्टया मामले का खुलासा नहीं होता है तो गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 43डी(5) के तहत जमानत देने पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।जस्टिस अजय रस्तोगी और अभय श्रीनिवास ओका की पीठ ने कहा, "धारा 43 डी की उप-धारा (5) में जमानत देने के लिए कठोर शर्तें केवल 1967 के अधिनियम के अध्याय IV और VI के तहत दंडनीय अपराधों पर लागू होंगी ... आरोप पत्र पर विचार करने के बाद ही प्रतिबंध लागू होगा। न्यायालय की यह राय है कि यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि ऐसे...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
एफसीआरए प्रावधान सामान्य प्रतिबंध लगाते हैं, अनुपातहीन और कठोर हैं : सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने कहा 

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विदेशी योगदान विनियमन (संशोधन) अधिनियम 2020 और गृह मंत्रालय की 18 मई, 2021 की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की, जिसमें अधिनियम के विशिष्ट प्रावधानों के अनुपालन की तारीख बढ़ाई गई थी।न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने मामले में याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन और भारत संघ की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन की दलीलें सुनीं।शुरुआत में, वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल...

पटाखों पर नियंत्रण किसी विशेष त्योहार या समुदाय के खिलाफ नहीं : सुप्रीम कोर्ट
पटाखों पर नियंत्रण किसी विशेष त्योहार या समुदाय के खिलाफ नहीं : सुप्रीम कोर्ट

निर्माताओं द्वारा आतिशबाजी में खतरनाक और सुरक्षा सीमा से परे कुछ रसायनों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाने वाले एक आवेदन पर सुनवाई करते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि यह किसी विशेष त्योहार या समुदाय के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह दूसरों को इन शक्तियों की आड़ में नागरिकों के जीने के अधिकार के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दे सकता।अपने पिछले आदेशों के कार्यान्वयन पर जोर देते हुए जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ ने टिप्पणी की, "हम किसी विशेष त्योहार या...

मोटर दुर्घटना दावाः दावेदार के जीवन भर के लिए अक्षम होने पर कमाई क्षमता का नुकसान 100% तय किया जाएगा: सुप्रीम कोर्ट
मोटर दुर्घटना दावाः दावेदार के जीवन भर के लिए अक्षम होने पर कमाई क्षमता का नुकसान 100% तय किया जाएगा: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि जब दावेदार-मोटर दुर्घटना का शिकार जीवन भर के लिए अक्षम हो जाता है और घर तक ही सीमित रहता है तो कमाई की क्षमता का नुकसान 100% तय किया जाना चाहिए।जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस हृषिकेश रॉय की पीठ ने कहा, इसलिए एक व्यक्ति को न केवल दुर्घटना के कारण हुई चोट के लिए बल्कि चोट के कारण हुए नुकसान और जीवन जीने में असमर्थता के लिए भी मुआवजा दिया जाना चाहिए। अदालत ने कहा कि विकलांगता से होने वाले आर्थिक नुकसान की सीमा को स्थायी विकलांगता की सीमा के अनुपात में नहीं मापा जा सकता...

सुप्रीम कोर्ट ने यतिन ओझा के वरिष्ठ पदनाम को अस्थायी रूप से दो साल के लिए बहाल किया
सुप्रीम कोर्ट ने यतिन ओझा के वरिष्ठ पदनाम को अस्थायी रूप से दो साल के लिए बहाल किया

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार कोयतिन ओझा के वरिष्ठ पदनाम को दो साल की अवधि के लिए अस्थायी रूप से बहाल कर दिया।न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदर की पीठ ने ओझा द्वारा दायर एक अपील में आदेश पारित किया जिसमें उच्च न्यायालय की रजिस्ट्री के खिलाफ उनके द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों के कारण उनके वरिष्ठ पदनाम को रद्द करने के गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती दी गई थी।हाईकोर्ट ने उन्हें उनकी सार्वजनिक टिप्पणियों के लिए अदालत की अवमानना ​​का भी दोषी ठहराया था। ये प्रतिकूल टिप्पणी ओझा ने...

गुजरात दंगा : पुलिस के काम में दखल देने के लिए राज्य के दो मंत्री शहर के नियंत्रण कक्षों में थे : जाकिया जाफरी की याचिका में कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
गुजरात दंगा : पुलिस के काम में दखल देने के लिए राज्य के दो मंत्री शहर के नियंत्रण कक्षों में थे : जाकिया जाफरी की याचिका में कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों में तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य उच्च पदाधिकारियों को क्लीन चिट देने वाली एसआईटी रिपोर्ट को चुनौती देने वाली जाकिया एहसान जाफरी की याचिका पर बुधवार को सुनवाई जारी रखी।जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने शुरुआत में याचिकाकर्ता के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल से कहा, "मिस्टर सिब्बल, सबसे अच्छा तरीका यह होगा कि आप पीछे न हटें। 2009 और 2010 का इतिहास हमारी मदद नहीं कर सकता। आज हमें 2011 के आदेश...

हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने अध्यक्ष और सचिव को संयुक्त रूप से चेक पर हस्ताक्षर करने को कहा
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने अध्यक्ष और सचिव को संयुक्त रूप से चेक पर हस्ताक्षर करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के लिए लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की नियुक्ति को बरकरार रखने वाले तेलंगाना हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर नोटिस जारी किया।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और सचिव दोनों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामलों की सुनवाई नहीं होने तक संयुक्त रूप से चेक पर हस्ताक्षर करने का निर्देश...

GST- कानून के तहत त्रुटियों में सुधार करने की केवल प्रारंभिक चरणों में अनुमति है: सुप्रीम कोर्ट ने 923 करोड़ रुपए रिफंड की मांग वाली भारती एयरटेल की याचिका खारिज की
GST- 'कानून के तहत त्रुटियों में सुधार करने की केवल प्रारंभिक चरणों में अनुमति है': सुप्रीम कोर्ट ने 923 करोड़ रुपए रिफंड की मांग वाली भारती एयरटेल की याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले को खारिज किया, जिसमें जुलाई-सितंबर 2017 के बीच की अवधि के दौरान भुगतान किए गए 923 करोड़ रुपये के अतिरिक्त जीएसटी को सुधारने और रिफंड करने के लिए भारती एयरटेल की याचिका को अनुमति दी गई थी।जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की पीठ ने कहा,"कानून केवल फॉर्म GSTR1 और GSTR3 के प्रारंभिक चरणों में त्रुटियों और चूक के सुधार की अनुमति देता है, लेकिन निर्दिष्ट तरीके से। यह पूर्व-जीएसटी अवधि में एक से अलग प्रदान किया गया है, जिसमें ऑटोपॉप्युलेटेड...

छोटे पैमाने पर मादक पदार्थों के व्यक्तिगत उपभोग को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने, एनडीपीएस की कुछ धाराओं को असंवैधानिक घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
छोटे पैमाने पर मादक पदार्थों के व्यक्तिगत उपभोग को अपराध की श्रेणी से बाहर रखने, एनडीपीएस की कुछ धाराओं को असंवैधानिक घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

मादक पदार्थों के मामलों में सेलिब्रिटी युवाओं की हालिया हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी के मद्देनजर, सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई है जिसमें व्यक्तिगत या दोस्तों अथवा रिश्तेदारों के उपभोग के लिए छोटे पैमाने पर मादक पदार्थों की खरीद को अपराध मुक्त करने की मांग की गई है।याचिकाकर्ता का तर्क है कि एनडीपीएस अधिनियम का दुरुपयोग अधिकारियों द्वारा युवाओं को सुधारने के बजाय उन्हें कलंकित करने के लिए किया जा रहा है।जय कृष्ण सिंह द्वारा व्यक्तिगत याचिकाकर्ता के रूप में दायर, याचिका में नेशनल ड्रग्स एंड...

NEET-UG: सुप्रीम कोर्ट ने दो छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाकर एनटीए को रिजल्ट घोषित करने की इजाजत दी
NEET-UG: सुप्रीम कोर्ट ने दो छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाकर एनटीए को रिजल्ट घोषित करने की इजाजत दी

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के एक हालिया आदेश पर रोक लगाकर एनटीए को NEET-UG 2021 के परिणाम घोषित करने की इजाजत दी।हाईकोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दो नीट यूजी उम्मीदवारों के लिए नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था।न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बीआर गवई की पीठ ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका पर नोटिस जारी किया। पीठ ने कहा कि वह यह देखेगी कि उन दो छात्रों के लिए क्या...

एससी-एसटी एक्ट के तहत आपराधिक कार्यवाही केवल इसलिए समाप्त नहीं होती है मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया है : सुप्रीम कोर्ट
एससी-एसटी एक्ट के तहत आपराधिक कार्यवाही केवल इसलिए समाप्त नहीं होती है मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत आपराधिक कार्यवाही केवल इसलिए समाप्त नहीं होती है क्योंकि मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया है और मामले को विशेष अदालत में भेज दिया है।न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा कि अधिनियम की धारा 14 में दूसरे प्रावधान को सम्मिलित करने से अधिनियम के तहत अपराधों का संज्ञान लेने के लिए विशेष न्यायालय को केवल अतिरिक्त शक्तियां मिलती हैं। अदालत ने कहा कि यह नहीं कहा जा सकता है कि वह संज्ञान लेने के लिए मजिस्ट्रेट के...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
मध्यस्थता अधिनियम की धारा 31 (7) (सी) के तहत ब्याज देने में मध्यस्थ के पास पर्याप्त विवेकाधिकार है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 की धारा 31 (7) (सी) के तहत किसी मध्यस्थ के पास ब्याज देने में पर्याप्त विवेकाधिकार है।इस मामले में मध्यस्थ ने 01.01.2003 से वसूली की तिथि तक 18% प्रतिवर्ष की दर से ब्याज प्रदान किया था। मध्यस्थता एवं सुलह अधिनियम, 1996 (मध्यस्थता अधिनियम) की धारा 34 के तहत याचिका का निपटारा करते हुए जिला न्यायालय द्वारा ब्याज दर को घटाकर 12% प्रतिवर्ष कर दिया गया। मध्यस्थता अपील में, उच्च न्यायालय ने एपी स्टेट ट्रेडिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड बनाम जी वी मल्ला...

एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत अधिकारियों को दिए गए आरोपियों के बयान सबूत के तौर पर अस्वीकार्य: सुप्रीम कोर्ट ने तोफन सिंह जजमेंट को लागू किया
'एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत अधिकारियों को दिए गए आरोपियों के बयान सबूत के तौर पर अस्वीकार्य': सुप्रीम कोर्ट ने 'तोफन सिंह' जजमेंट को लागू किया

सुप्रीम कोर्ट ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामले में आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को यह देखते हुए खारिज किया कि मामला धारा 67 के तहत अधिकारियों को दिए गए अन्य आरोपियों के बयानों पर आधारित था, जो सबूत में अस्वीकार्य हैं।न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बेला त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि पिछले साल तोफान सिंह बनाम तमिलनाडु राज्य मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहा गया था कि एनडीपीएस अधिकारियों के सामने दिए गए इकबालिया बयान सबूत के तौर पर अस्वीकार्य हैं।पीठ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश...

बोलने की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव एक हमला है : पेगासस जासूसी केस में सीजेआई के आदेश के मुख्य भाग
"बोलने की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव एक हमला है" : पेगासस जासूसी केस में सीजेआई के आदेश के मुख्य भाग

पेगासस स्पाइवेयर याचिकाओं में सुप्रीम कोर्ट का आदेश जॉर्ज ऑरवेल के प्रसिद्ध उपन्यास 1984 के एक उद्धरण के साथ शुरू हुआ:"यदि आप कोई रहस्य रखना चाहते हैं, तो आपको इसे अपने आप से भी छिपाना होगा।" अदालत ने कहा कि,'रिट याचिकाओं में आधुनिक तकनीक का उपयोग करने की कथित संभावना' के बारे में ऑरवेलियन चिंता की गई है कि आप जो सुनते हैं, जो देखते हैं उसे देखें और आप क्या करते हैं, यह जाने।"आदेश में निम्नलिखित महत्वपूर्ण अवलोकन किए गए हैं।राजनीतिक गठजोड़ में प्रवेश नहीं, लेकिन मौलिक अधिकारों के हनन से सभी की...

पत्रकारिता के स्रोतों की सुरक्षा प्रेस की स्वतंत्रता के लिए एक बुनियादी शर्त : पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट
पत्रकारिता के स्रोतों की सुरक्षा प्रेस की स्वतंत्रता के लिए एक बुनियादी शर्त : पेगासस मामले में सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को पेगासस स्पाइवेयर मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय स्वतंत्र विशेषज्ञ कमेटी का गठन करने का आदेश दिया। कमेटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस आरवी रवींद्रन करेंगे। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हेमा कोहली की पीठ ने सोमवार को लोकतंत्र में व्यक्तियों की अंधाधुंध निगरानी की प्रथा, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर 'ठंडा प्रभाव' डालता है, के खिलाफ अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया।पीठ ने कहा, "कानून के शासन द्वारा शासित एक लोकतांत्रिक देश में...

NEET- UG: सुप्रीम कोर्ट 2 छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ एनटीए की चुनौती पर कल सुनवाई करेगा
NEET- UG: सुप्रीम कोर्ट 2 छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ एनटीए की चुनौती पर कल सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित कर दी, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के हालिया आदेश को चुनौती दी गई थी।हाईकोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को दो नीट यूजी उम्मीदवारों के लिए नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया था। जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवई की पीठ आज दोपहर 1 बजे से पहले याचिका पर सुनवाई नहीं कर सकी।चूंकि एक और मामला लंच के बाद के सत्र के दौरान सुनवाई के लिए रखा गया था, इसलिए पीठ ने एनटीए...

विशिष्ट अदायगी अब विवेकाधीन राहत नहीं : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 2018 संशोधन पूर्वव्यापी रूप से लागू नहीं हो सकता मगर मार्गदर्शक हो सकता है
"विशिष्ट अदायगी अब विवेकाधीन राहत नहीं" : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 2018 संशोधन पूर्वव्यापी रूप से लागू नहीं हो सकता मगर मार्गदर्शक हो सकता है

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दिए गए एक फैसले में कहा है कि विशिष्ट अदायगी (Specific Performance) अब विवेकाधीन राहत नहीं है।न्यायमूर्ति एमआर शाह और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कहा कि विशिष्ट राहत अधिनियम, 1963 में 2018 का संशोधन जिसके द्वारा धारा 10 (ए) को शामिल किया गया है, हालांकि पूर्वव्यापी रूप से लागू नहीं हो सकता है, लेकिन विवेकाधीन राहत पर एक मार्गदर्शक हो सकता है। अदालत ने हालांकि इस सवाल का फैसला नहीं किया कि उक्त प्रावधान पूर्वव्यापी रूप से लागू होगा या नहीं और/या सभी लंबित...

सिर्फ अखबारों की रिपोर्ट पर अधपकी ट्रिगर हैप्पी याचिकाओं को हतोत्साहित किया जाना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
सिर्फ अखबारों की रिपोर्ट पर अधपकी 'ट्रिगर हैप्पी' याचिकाओं को हतोत्साहित किया जाना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पेगासस मामले में ' दाखिल की गई कुछ याचिकाओं की गुणवत्ता' पर ध्यान देते हुए टिप्पणी की कि व्यक्तियों को केवल कुछ अखबारों की रिपोर्ट पर अधपकी याचिका दायर नहीं करनी चाहिए। सीजेआई एनवी रमना के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि इस तरह की क़वायद याचिका दायर करने वाले व्यक्ति द्वारा समर्थित कार्य की मदद करना तो दूर, अक्सर उस कार्य के लिए हानिकारक होती है। अदालत ने कहा कि याचिकाओं की इस तरह की 'ट्रिगर हैप्पी फाइलिंग' को हतोत्साहित किया जाना चाहिए।बेंच जिसमें जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस...