ताज़ा खबरे

एक बार अभ्यर्थियों को नियमित पदों पर समाहित कर लिया जाए तो प्रारंभिक नियुक्तियों में अनियमितता को ठीक मान लिया जाएगाः इलाहाबाद हाईकोर्ट
एक बार अभ्यर्थियों को नियमित पदों पर समाहित कर लिया जाए तो प्रारंभिक नियुक्तियों में अनियमितता को ठीक मान लिया जाएगाः इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना कि एक बार अपीलकर्ता-कर्मचारियों को नियमित पदों पर रिक्तियों के विरुद्ध समाहित कर लिया जाए तो उनकी प्रारंभिक नियुक्ति के समय जो भी अनियमितता रही होगी उसे ठीक मान लिया जाएगा।अस्वीकृत पदों पर नियुक्तियों के कारण कर्मचारियों की बाद में बर्खास्तगी के मामले में जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ ने कहा कि अपीलकर्ताओं की कोई गलती नहीं थी, भले ही उनकी प्रारंभिक नियुक्तियों में अनियमितता थी।अपीलकर्ता-याचिकाकर्ताओं को क्रमशः 1987 और 1989 में...

मस्जिद विध्वंस की रिपोर्टिंग से जुड़े मामले में पासपोर्ट NOC से वंचित BBC पत्रकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत
मस्जिद विध्वंस की रिपोर्टिंग से जुड़े मामले में पासपोर्ट NOC से वंचित BBC पत्रकार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली राहत

बाराबंकी में रामसनेहीघाट मस्जिद के विध्वंस पर 2021 की अपनी रिपोर्ट को लेकर FIR का सामना कर रहे BBC से जुड़े पत्रकार मोहम्मद सेराज अली को राहत देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को बाराबंकी की अदालतों के दो आदेशों को रद्द कर दिया, जिसमें उन्हें पासपोर्ट के नवीनीकरण/जारी करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देने से इनकार कर दिया गया था।अली ने पत्रकार मुकुल चौहान के साथ जून, 2021 में द वायर के लिए काम करते हुए एक वीडियो रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न...

बिना सोचे-समझे जारी किए गए नोटिस: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रावस्ती में 27 मदरसों को गिराने पर लगाई रोक
'बिना सोचे-समझे जारी किए गए नोटिस': इलाहाबाद हाईकोर्ट ने श्रावस्ती में 27 मदरसों को गिराने पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में 27 मदरसों को बड़ी राहत देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके गिराए जाने पर रोक लगा दी है और राज्य के अधिकारियों को उनके खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया।यह आदेश गुरुवार को जस्टिस जसप्रीत सिंह की पीठ ने मदरसों द्वारा दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए पारित किया।याचिकाकर्ताओं ने सरकार के उस नोटिस को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें धार्मिक शिक्षा देने से मना किया गया था और चेतावनी दी थी कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई...

बिजली कनेक्शन मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद को राहत, हाईकोर्ट ने ₹1.91 करोड़ की मांग पर लगाई रोक
बिजली कनेक्शन मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद को राहत, हाईकोर्ट ने ₹1.91 करोड़ की मांग पर लगाई रोक

संभल से समाजवादी पार्टी (SP) के सांसद जिया उर रहमान बर्क को राहत देते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) को उनके आवास पर बिजली कनेक्शन बहाल करने का निर्देश दिया है, जिसे दिसंबर 2024 में काट दिया गया था।जस्टिस सौमित्र दयाल सिंह और जस्टिस संदीप जैन की खंडपीठ ने बिजली के अनधिकृत उपयोग के आरोप पर उन पर 4138 दिनों की अवधि के लिए 1.91 करोड़ रुपये का बिजली शुल्क लगाने वाले अंतिम मूल्यांकन आदेश पर भी रोक लगा दी।बर्क ने मूल्यांकन आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया और...

रेलवे को माल के अधिक वजन पर विवाद से बचने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ खुद को अपग्रेड करने की आवश्यकता: सुप्रीम कोर्ट
रेलवे को माल के अधिक वजन पर विवाद से बचने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ खुद को अपग्रेड करने की आवश्यकता: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि रेलवे को माल के अधिक वजन के लिए शुल्क के संबंध में विवादों से बचने के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी के साथ खुद को अपडेट करना चाहिए।कोर्ट ने माल उतारने के समय लोड किए गए वजन की स्वचालित वीडियोग्राफी और वजन माप जैसी व्यवस्था का उपयोग करने का सुझाव दिया, जिससे पक्षों को अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचाया जा सकता है।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की खंडपीठ ने 2017 में गुवाहाटी हाईकोर्ट की फुल बेंच के फैसले के खिलाफ 2018 में रेलवे द्वारा दायर अपील पर फैसला करते हुए यह...

महाराष्ट्र सहकारी समिति अधिनियम | धारा 48(ई) के तहत आरोपित संपत्ति का हस्तांतरण तब तक अमान्य नहीं होगा, जब तक कि सोसायटी लेन-देन को चुनौती न दे : सुप्रीम कोर्ट
महाराष्ट्र सहकारी समिति अधिनियम | धारा 48(ई) के तहत आरोपित संपत्ति का हस्तांतरण तब तक अमान्य नहीं होगा, जब तक कि सोसायटी लेन-देन को चुनौती न दे : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माना कि संपत्ति का हस्तांतरण, जिस पर सहकारी सोसायटी के पक्ष में प्रभार बनाया गया, महाराष्ट्र सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 की धारा 48(ई) के अनुसार तभी अमान्य होगा, जब संबंधित सोसायटी लेन-देन को अमान्य करने की मांग करेगी। दूसरे शब्दों में ऐसा लेन-देन शुरू से ही अमान्य नहीं है और केवल सोसायटी के कहने पर ही अमान्य किया जा सकता है।यदि सोसायटी प्रभार को लागू करने और हस्तांतरण को अमान्य करने की मांग करने के लिए आगे नहीं आती है तो कोई तीसरा पक्ष यह तर्क नहीं दे सकता कि लेन-देन अमान्य...

CLAT PG: दिल्ली हाईकोर्ट ने दो प्रश्नों में पाई गलती, NLU कंसोर्टियम को अंक संशोधित करने का निर्देश
CLAT PG: दिल्ली हाईकोर्ट ने दो प्रश्नों में पाई गलती, NLU कंसोर्टियम को अंक संशोधित करने का निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (NLUs) के कंसोर्टियम को निर्देश दिया कि वह भविष्य की परीक्षाओं में प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए ली जाने वाली "अत्यधिक" शुल्क को लेकर उपयुक्त कदम उठाए। चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेदेला की खंडपीठ ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) पीजी, 2025 के परिणामों को चुनौती देने वाली याचिकाओं का निपटारा किया। यह परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित की गई थी।ये याचिकाएं अनम खान, नितिका और आयुष अग्रवाल द्वारा दायर की गई थीं। अदालत ने याचिकाओं...

मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की इच्छा तय नहीं हो पाने पर कोर्ट बनाएगा प्रतिनिधि: इलाहाबाद हाईकोर्ट
मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की इच्छा तय नहीं हो पाने पर कोर्ट बनाएगा प्रतिनिधि: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी की है कि मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम में एक कानूनी खालीपन है, क्योंकि यह यह स्पष्ट नहीं करता कि किसी मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की “इच्छा और प्राथमिकताओं” को कैसे निर्धारित किया जाए, जब उसके लिए प्रतिनिधि नियुक्त किया जाना हो। ऐसे मामलों में अदालतें "परेंस पैट्राए" के रूप में करती हैं और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए प्रतिनिधि नियुक्त करती हैं। मानसिक रूप से विकलांग मौसी के लिए उनके भतीजे को प्रतिनिधि नियुक्त...

दूसरी शादी में भरण-पोषण पर फैसला देने में पहली शादी का तथ्य महत्वहीन: इलाहाबाद हाईकोर्ट
दूसरी शादी में भरण-पोषण पर फैसला देने में पहली शादी का तथ्य महत्वहीन: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह फैसला दिया कि किसी पति या पत्नी की पहली शादी जीवित होने के कारण दूसरी शादी अमान्य है या नहीं, यह तथ्य हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 24 के तहत मुकदमा लंबित रहने के दौरान भरण-पोषण के आवेदन पर निर्णय लेते समय प्रासंगिक नहीं है।जस्टिस अरिंदम सिन्हा और जस्टिस अवनीश सक्सेना की खंडपीठ ने कहा, "महत्वपूर्ण यह है कि अदालत यह देखे कि भरण-पोषण और खर्च मांगने वाला पक्ष वास्तव में इसकी आवश्यकता रखता है या नहीं, ताकि यह तय किया जा सके कि दूसरा पक्ष उसे भुगतान करे या नहीं, जब तक...

सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला वकील की याचिका पर जारी किया नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला वकील की याचिका पर जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकील की याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि जब वह अपने मुवक्किल के साथ वैवाहिक मामले के सिलसिले में गुरुग्राम पुलिस थाने गई तो वहां के अधिकारियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और उसके साथ मारपीट की।जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ ने सीनियर एडवोकेट प्रिया हिंगोरानी (याचिकाकर्ता-महिला वकील की ओर से) की दलील सुनने के बाद यह आदेश पारित किया।हरियाणा राज्य, हरियाणा पुलिस और संबंधित पुलिस थाने के राज्य गृह अधिकारी प्रतिवादी हैं, जिन्हें नोटिस...

S.482(4) BNSS | और को या के रूप में पढ़ा जाना चाहिए; यदि व्यक्ति BNS की धारा 65 या धारा 70 के तहत आरोपी है तो अग्रिम जमानत नहीं दी जाएगी: गुवाहाटी हाईकोर्ट
S.482(4) BNSS | 'और' को 'या' के रूप में पढ़ा जाना चाहिए; यदि व्यक्ति BNS की धारा 65 या धारा 70 के तहत आरोपी है तो अग्रिम जमानत नहीं दी जाएगी: गुवाहाटी हाईकोर्ट

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने हाल ही में माना कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 482(4) के तहत अग्रिम जमानत देने पर प्रतिबंध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 65 या धारा 70(2) के तहत अपराधों पर लागू होगा।न्यायालय ने माना कि BNSS की धारा 482(4) में आने वाले शब्द "और" को विधायिका के इरादे को प्रभावी बनाने के लिए "या" के रूप में पढ़ा जाना चाहिए।BNS की धारा 65 16 वर्ष से कम आयु की महिला के साथ बलात्कार के अपराध से संबंधित है। धारा 70(2) 18 वर्ष से कम आयु की महिला के साथ सामूहिक...

सुप्रीम कोर्ट ने BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में Congress MLA विनय कुलकर्णी की जमानत रद्द की
सुप्रीम कोर्ट ने BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में Congress MLA विनय कुलकर्णी की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि किसी संवैधानिक न्यायालय द्वारा दी गई जमानत में कोई उल्लंघन हुआ है तो ट्रायल कोर्ट उसे रद्द कर सकता है। कर्नाटक के विधायक और पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में गवाहों से छेड़छाड़ के आरोपों के आधार पर दी गई जमानत रद्द करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट संवैधानिक न्यायालय द्वारा दी गई जमानत को रद्द कर सकता है।जस्टिस संजय करोल और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने कुलकर्णी की ओर से पेश हुए...

मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हाशिए के तबके से आया एक व्यक्ति भारत का चीफ जस्टिस है: सीजेआई बीआर गवई
मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हाशिए के तबके से आया एक व्यक्ति भारत का चीफ जस्टिस है: सीजेआई बीआर गवई

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बीआर गवई ने डॉ. बी.आर. अंबेडकर को दूरदर्शी नींव रखने का श्रेय दिया, जिसने हाशिए पर पड़े समुदायों के व्यक्तियों के लिए उच्च संवैधानिक पदों तक पहुंचना संभव बनाया। उन्होंने यह कहते हुए गर्व महसूस किया कि भारत में अब एक ऐसा चीफ जस्टिस है, जो हाशिए पर पड़े तबके से आया है।सीजेआई गवई ने कहा,"यह केवल डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा निर्धारित दूरदर्शी ढांचे के कारण ही है कि मेरे जैसे व्यक्ति, जो साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं, जिन्होंने नगरपालिका स्कूल में पढ़ाई की है। ऐसे परिवार में...