ताज़ा खबरे

BREAKING| अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल अन्याय करने के लिए किया गया: सुप्रीम कोर्ट ने JSW की समाधान योजना खारिज करने वाला फैसला वापस लिया
BREAKING| 'अनुच्छेद 142 का इस्तेमाल अन्याय करने के लिए किया गया': सुप्रीम कोर्ट ने JSW की समाधान योजना खारिज करने वाला फैसला वापस लिया

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (31 जुलाई) को प्रथम दृष्टया टिप्पणी की कि भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (BPSL) के लिए JSW स्टील की समाधान योजना को खारिज करने और BPSL के परिसमापन का निर्देश देने वाले फैसले की समीक्षा की आवश्यकता है, क्योंकि यह विभिन्न उदाहरणों में निर्धारित कानून के विपरीत था।इसलिए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बीआर गवई और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने फैसला वापस ले लिया और मामले की नए सिरे से सुनवाई करने का फैसला किया। खंडपीठ ने सभी पक्षों की दलीलें नए सिरे से सुनवाई के लिए खुली...

सिर्फ आरोपी के द्वारा दिए आश्वासन के आधार पर जमानत न दें : सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट व ट्रायल कोर्ट को निर्देश
सिर्फ आरोपी के द्वारा दिए आश्वासन के आधार पर जमानत न दें : सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट व ट्रायल कोर्ट को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अभियुक्त द्वारा ₹25 लाख जमा करने के वचन के आधार पर ज़मानत देने का आदेश अस्वीकृत कर दिया। इस बात पर ज़ोर दिया कि ज़मानत मामले के गुण-दोष के आधार पर दी जानी चाहिए, न कि अभियुक्त द्वारा दिए गए आश्वासनों के आधार पर।न्यायालय ने हाईकोर्ट और निचली अदालतों को सामान्य निर्देश दिया कि वे नियमित ज़मानत या अग्रिम ज़मानत की याचिका पर मामले के गुण-दोष के आधार पर ही निर्णय लें, न कि आवेदक या उसके परिवार के सदस्य द्वारा किसी विशेष राशि जमा करने के वचन के आधार पर ज़मानत देने के लिए...

सुप्रीम कोर्ट ने संसद से दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता पर निर्णय लेने के लिए स्पीकर को अनुमति देने वाले प्रावधानों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया
सुप्रीम कोर्ट ने संसद से दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता पर निर्णय लेने के लिए स्पीकर को अनुमति देने वाले प्रावधानों पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (31 जुलाई) को संसद से संविधान की दसवीं अनुसूची के उन प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की सिफ़ारिश की, जो सदन के स्पीकर को दलबदल के आधार पर किसी विधायक की अयोग्यता पर निर्णय लेने का कार्य सौंपते हैं।अदालत का यह सुझाव अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय में देरी करने वाले स्पीकर की बार-बार की घटनाओं को देखते हुए दिया गया, जिससे मामला विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने तक लंबित रह जाता है, जिससे दलबदलू बेख़ौफ़ बच निकलते हैं।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की...

किसी भी वर्ग के प्रति कोई पूर्वाग्रह नहीं: गुजरात हाईकोर्ट ने अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व की कमी पर स्टेट यूसीसी पैनल के खिलाफ दायर याचिका खारिज की
'किसी भी वर्ग के प्रति कोई पूर्वाग्रह नहीं': गुजरात हाईकोर्ट ने अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व की कमी पर स्टेट यूसीसी पैनल के खिलाफ दायर याचिका खारिज की

गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य के लिए समान नागरिक संहिता की आवश्यकता पर विचार करने के लिए गठित समिति के गठन के खिलाफ एक याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि समिति का गठन एक कार्यकारी आदेश के जरिए किया गया था और किसी वैधानिक प्रावधान के अभाव में, सदस्यों का चयन पूर्णतः राज्य के अधिकार क्षेत्र में है। अदालत ने आगे कहा कि केवल समिति गठित करने से यह नहीं कहा जा सकता कि किसी भी वर्ग के लोगों के प्रति पूर्वाग्रह उत्पन्न होता है, जबकि उनके लिए समिति के समक्ष समान नागरिक संहिता पर अपने विचार प्रस्तुत करने...

भारत में राष्ट्रपति पद के लिए संदर्भ: एक समृद्ध अतीत, एक संकटपूर्ण वर्तमान
भारत में राष्ट्रपति पद के लिए संदर्भ: एक समृद्ध अतीत, एक संकटपूर्ण वर्तमान

क्या राष्ट्रपति पद के लिए संदर्भ संविधान का दिशासूचक हैं या सरकार का शॉर्टकट?कल्पना कीजिए: किसी राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों द्वारा एक कानून पारित किया जाता है। निर्वाचित प्रतिनिधि अपना काम कर चुके होते हैं। लेकिन फिर राज्यपाल विधेयक पर कार्रवाई करने से इनकार कर देते हैं, न तो उसे स्वीकृति देते हैं और न ही अस्वीकार करते हैं, जिससे वह महीनों, शायद सालों तक लंबित रहता है। इससे पूरी विधायी प्रक्रिया में देरी होती है और निराशा पैदा होती है। जनता का गुस्सा बढ़ता है और मीडिया सवाल उठाने लगता है।...

पत्नी कथित यातना की सही तारीख न बता पाए, इसका मतलब यह नहीं कि उसका घरेलू हिंसा का मामला निराधार है: दिल्ली हाईकोर्ट
पत्नी कथित यातना की सही तारीख न बता पाए, इसका मतलब यह नहीं कि उसका घरेलू हिंसा का मामला निराधार है: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि केवल इसलिए कि पत्नी पति और उसके फैमिली मेंबर्स की ओर से की गई कथित यातनाओं की सही तारीख और समय नहीं बता पाती, इसका मतलब यह नहीं कि घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दायर उसका मामला बेबुनियाद है। जस्टिस अमित महाजन एक पत्नी की याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें उसे और उसके नाबालिग बच्चे को 4,000 रुपये मासिक गुजारा भत्ता देने के फ़ैमिली कोर्ट के फ़ैसले को चुनौती दी गई थी।आरोप लगाया गया था कि पर्याप्त दहेज मिलने के बावजूद, पति ने उसके परिवार से मोटरसाइकिल की मांग की और...

S. 498A IPC के तहत लंबित आपराधिक मामला हज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार करने का आधार नहीं: राजस्थान हाईकोर्ट
S. 498A IPC के तहत लंबित आपराधिक मामला हज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने से इनकार करने का आधार नहीं: राजस्थान हाईकोर्ट

राजस्थान हाईकोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत आरोपित एक अभियुक्त द्वारा हज के धार्मिक अनुष्ठानों के लिए दो महीने की अवधि के लिए मक्का-मदीना की यात्रा करने के लिए दायर आवेदन को स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने कहा कि इस प्रावधान के तहत आपराधिक मामला लंबित होने के कारण धार्मिक उद्देश्यों के लिए विदेश यात्रा की अनुमति न देना अनुच्छेद 21 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उल्लंघन है।जस्टिस अनूप कुमार ढांड की पीठ ने सभी अधीनस्थ न्यायालयों को न्यायिक निर्देश जारी करते हुए कहा कि जब भी किसी अभियुक्त...

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने दिल्‍ली सरकार से केंद्रीकृत बाढ़ प्रबंधन पर विचार करने का आग्रह किया
दिल्‍ली हाईकोर्ट ने दिल्‍ली सरकार से केंद्रीकृत बाढ़ प्रबंधन पर विचार करने का आग्रह किया

दिल्‍ली हाईकोर्ट ने सिविक एजेंसियों के बीच "भारी भ्रम" की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार के संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ के प्रशासन और प्रबंधन के कुछ केंद्रीकरण पर निर्णय लेने का निर्देश दिया है। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने कहा कि आवश्यक नागरिक सेवाओं और उपयोगिताओं, जैसे जल निकासी व्यवस्था, के प्रभावी संचालन के संबंध में पूरी दिल्ली में पूर्ण उदासीनता व्याप्त है।कोर्ट ने कहा,"दिल्ली में जलभराव से संबंधित इन मामलों से...

दिल्ली हाईकोर्ट ने UAPA मामले में आरोप तय करने के खिलाफ सांसद इंजीनियर राशिद की याचिका पर NIA से जवाब मांगा
दिल्ली हाईकोर्ट ने UAPA मामले में आरोप तय करने के खिलाफ सांसद इंजीनियर राशिद की याचिका पर NIA से जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के सांसद इंजीनियर राशिद द्वारा दायर एक याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जवाब मांगा, जिसमें UAPA के तहत दर्ज आतंकवाद वित्तपोषण मामले में उनके खिलाफ आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई।जस्टिस विवेक चौधरी और जस्टिस शैलिंदर कौर की खंडपीठ ने निचली अदालत का रिकॉर्ड मंगवाया और याचिका को 6 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।संदर्भ के लिए यह याचिका शुरू में मई में एक समन्वय पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की गई, जब केवल अपील दायर करने में देरी...

आप अराजकता को क्यों बढ़ावा दे रहे हैं? सब्जी मंडी की दयनीय स्थिति पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया
आप अराजकता को क्यों बढ़ावा दे रहे हैं? सब्जी मंडी की दयनीय स्थिति पर हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 सब्जी मंडी में व्याप्त दयनीय स्थिति का स्वतः संज्ञान लिया और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की निष्क्रियता पर कड़ी आपत्ति जताई।चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ ने प्रशासन से पूछा,"आप सब्जी मंडी में पूरी तरह अराजकता क्यों फैला रहे हैं?"प्रशासन की ओर से पेश हुए वकील अमन पाल ने कहा,"हम मंडी को सेक्टर 39 में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया में हैं, लेकिन ई-नीलामी की प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।"यह स्वतः संज्ञान...

नेशनल हाईवे एक्ट के तहत पुनर्वास और पुनर्स्थापन के दावों की जांच का अधिकार कलेक्टर को नहीं, सक्षम प्राधिकरण को है: इलाहाबाद हाईकोर्ट
नेशनल हाईवे एक्ट के तहत पुनर्वास और पुनर्स्थापन के दावों की जांच का अधिकार कलेक्टर को नहीं, सक्षम प्राधिकरण को है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

रणवीर सिंह एवं 35 अन्य बनाम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं भूमि अधिग्रहण के लिए सक्षम प्राधिकारी एवं 2 अन्य मामले में समन्वय पीठ के पूर्व निर्णय से भिन्न होते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम 1956 की धारा 3(A) के तहत अधिग्रहित भूमि के लिए पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन संबंधी दावों पर निर्णय कलेक्टर नहीं बल्कि सक्षम प्राधिकारी को करना चाहिए और आवर्ड घोषित करना चाहिए।जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस प्रशांत कुमार की खंडपीठ ने कहा,"हमने देखा कि रणवीर सिंह (सुप्रा)...

SCBA द्वारा चिंता जताए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को लॉ इंटर्न्स के प्रवेश पर रोक लगाई
SCBA द्वारा चिंता जताए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को लॉ इंटर्न्स के प्रवेश पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अनुरोध पर सुप्रीम कोर्ट ने सहायक रजिस्ट्रार के माध्यम से विभिन्न दिनों, यानी सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को लॉ स्टूडेंट्स के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। हालांकि, इंटर्न्स को नियमित सुनवाई के दिनों (बुधवार और गुरुवार) पर कोर्ट में प्रवेश की अनुमति होगी।SCBA ने 23 जुलाई के अपने पत्र में, बार के सदस्यों, विशेष रूप से सीनियर एडवोकेट द्वारा कोर्ट रूम, गलियारों, पुस्तकालयों और प्रतीक्षालयों में इंटर्न्स की उपस्थिति के बारे में उठाई गई चिंताओं को सुप्रीम कोर्ट के...

BREAKING| मुंबई NIA कोर्ट ने 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित और अन्य 5 आरोपियों बरी किया
BREAKING| मुंबई NIA कोर्ट ने 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित और अन्य 5 आरोपियों बरी किया

लगभग 17 साल की लंबी सुनवाई के बाद मुंबई स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को कुख्यात 2008 मालेगांव बम विस्फोट मामले में सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया। इस विस्फोट ने सितंबर 2008 में मालेगांव शहर को हिलाकर रख दिया था। इस विस्फोट में आधा दर्जन से ज़्यादा लोग मारे गए और कम से कम 100 घायल हुए।इस मामले में फैसला 2018 में सुनवाई शुरू होने के बाद 19 अप्रैल, 2025 को सुरक्षित रखा गया था। इस मामले में जिसका राजनीतिक रंग काफ़ी ज़्यादा है, पूर्व भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद...

BREAKING| सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना विधानसभा स्पीकर को कांग्रेस में शामिल हुए BRS MLA की अयोग्यता पर तीन महीने के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया
BREAKING| सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना विधानसभा स्पीकर को कांग्रेस में शामिल हुए BRS MLA की अयोग्यता पर तीन महीने के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया

तेलंगाना में दस BRS MLA के कांग्रेस (Congress) में शामिल होने से संबंधित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (31 जुलाई) को तेलंगाना विधानसभा स्पीकर को संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधायकों की अयोग्यता की मांग वाली याचिकाओं पर आज से तीन महीने के भीतर निर्णय लेने का निर्देश दिया।न्यायालय ने कहा कि वह विधानसभा के कार्यकाल के दौरान अयोग्यता याचिकाओं को लंबित रखकर "ऑपरेशन सफल रहा, लेकिन मरीज की मृत्यु हो गई" जैसी स्थिति की अनुमति नहीं दे सकता, जिससे दलबदलुओं को देरी का लाभ मिल सके।यह देखते हुए कि...

न्यायिक आदेश के बावजूद कर्मचारी का वेतन और पेंशन रोका गया: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर 1 लाख का जुर्माना लगाया
न्यायिक आदेश के बावजूद कर्मचारी का वेतन और पेंशन रोका गया: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार पर 1 लाख का जुर्माना लगाया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य सरकार पर 1 लाख का जुर्माना लगाया। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के अंतिम होने के बावजूद याचिकाकर्ता की मां को सेवा में बने रहने की अनुमति न देकर समन्वय पीठ के आदेशों की अवहेलना की।याचिकाकर्ता की मां ने पहले हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की, जिसमें उनकी जन्मतिथि संबंधी मुद्दे का निपटारा किया गया और उन्हें सेवा में बने रहने का निर्देश दिया गया। चूंकि उनकी मृत्यु के बाद रिटायरमेंट के बाद के देय भुगतान का भुगतान नहीं किया जा रहा था, इसलिए याचिकाकर्ता ने...

इलाहाबाद हाईकोर्ट उपमुख्यमंत्री को लिखे वकील के पत्र के आधार पर पट्टा रद्द करने पर हैरान, आदेश रद्द, पट्टा बहाल किया
इलाहाबाद हाईकोर्ट उपमुख्यमंत्री को लिखे वकील के पत्र के आधार पर पट्टा रद्द करने पर हैरान, आदेश रद्द, पट्टा बहाल किया

सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि चार व्यक्तियों (याचिकाकर्ताओं) के पक्ष में दिया गया वैध पट्टा केवल वकील द्वारा राज्य के उपमुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र के आधार पर रद्द कर दिया गया।जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की पीठ ने पट्टा रद्द करने के आदेश रद्द कर दिए और याचिकाकर्ताओं (राकेश और तीन अन्य) के पक्ष में पट्टा बहाल कर दिया।संक्षेप में मामलायाचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि भूमि प्रबंधन समिति द्वारा इस आशय का प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद उन्हें 2013 में पट्टा प्रदान किया...

हाईकोर्ट ने अवैध बार और पब के खिलाफ की गई कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा
हाईकोर्ट ने अवैध बार और पब के खिलाफ की गई कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार (30 जुलाई) को राष्ट्रीय राजधानी में कथित अवैध बार और पब के खिलाफ की गई कार्रवाई पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा।चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने महताब खान द्वारा दायर जनहित याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा।याचिका में आरोप लगाया गया कि दिल्ली में क्लबों, पब, बार और रेस्टोरेंट के संचालन में बड़े पैमाने पर अवैधता है, जिससे आबकारी अधिनियम और लागू नियमों के तहत लाइसेंसिंग नियमों के उल्लंघन के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हो रहा...

पाकिस्तान समर्थित फेसबुक पोस्ट मामले में हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
पाकिस्तान समर्थित फेसबुक पोस्ट मामले में हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने सोमवार को आरोपी की जमानत याचिका खारिज कीस जिस पर फेसबुक पर पाकिस्तान और तुर्की के राष्ट्रपति के समर्थन में पोस्ट डालने का आरोप है। कोर्ट ने कहा कि आरोपी ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51A में निहित मूल कर्तव्यों का पालन नहीं किया।जस्टिस पार्थिवज्योति सैकिया की एकल पीठ ने कहा,"फेसबुक पोस्ट को साधारण रूप से पढ़ने पर स्पष्ट होता है कि वर्तमान समय में याचिकाकर्ता अपने देश के बजाय पाकिस्तान का समर्थन करता है। उसने संविधान के अनुच्छेद 51A में वर्णित निर्देशात्मक सिद्धांतों का...

वित्तीय आपातकाल? हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ठेकेदार का बकाया रोकने के लिए धन की कमी का हवाला देने पर राज्य सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने पर कर रहा विचार
वित्तीय आपातकाल? हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ठेकेदार का बकाया रोकने के लिए धन की कमी का हवाला देने पर राज्य सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने पर कर रहा विचार

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारित एक महत्वपूर्ण आदेश में राज्य सरकार द्वारा सरकारी खजाने में धन की कमी का हवाला देते हुए ठेकेदार का बकाया रोकने के औचित्य को गंभीरता से लिया।न्यायालय ने राज्य के डिप्टी-एडवोकेट जनरल से कहा कि वे निर्देश दें कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 360 (वित्तीय आपातकाल के प्रावधान) के प्रावधानों के आलोक में अगली सुनवाई पर न्यायालय द्वारा उचित टिप्पणी क्यों न की जाए।जस्टिस अजय मोहन गोयल की पीठ रिट याचिका पर विचार कर रही थी, जिसमें याचिकाकर्ता (एक ठेकेदार) ने हिमाचल प्रदेश लोक...

संघर्ष से मुआवज़े तक: अंतर्राष्ट्रीय दावा आयोग के माध्यम से पाकिस्तान की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भारत का रणनीतिक मार्ग
संघर्ष से मुआवज़े तक: अंतर्राष्ट्रीय दावा आयोग के माध्यम से पाकिस्तान की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भारत का रणनीतिक मार्ग

भारत में सीमा पार आतंकवाद के पीड़ितों को पर्याप्त मुआवज़ा दिलाना एजेंडे में होना चाहिए।पाकिस्तान को एफएटीएफ की 'ग्रे लिस्ट' में वापस डालने के भारत के प्रयास का उद्देश्य आर्थिक परिणाम सुनिश्चित करना है। अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत 'उचित परिश्रम' दायित्व के आधार पर एक अंतर्राष्ट्रीय मुआवज़ा तंत्र स्थापित करने का मामला इस रणनीति को और मज़बूत करता है।अंतर्राष्ट्रीय न्यायनिर्णयन के माध्यम से सीमा पार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराना चुनौतीपूर्ण प्रतीत होता है।26 जून 2025 को क़िंगदाओ में हाल...