मुख्य सुर्खियां

Savarkar Defamation Case: राहुल गांधी मिली को सावरकर द्वारा लिखी गई किताबों की कॉपी कोर्ट में रखने की अनुमति
Savarkar Defamation Case: राहुल गांधी मिली को सावरकर द्वारा लिखी गई किताबों की कॉपी कोर्ट में रखने की अनुमति

सावरकर मानहानि मामले में घटनाक्रम में पुणे के स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा हिंदू महासभा नेता द्वारा लिखी गई दो किताबों की प्रतियां रखने के लिए दायर आवेदन को अनुमति दी, जिन्हें शिकायतकर्ता सत्यकी सावरकर (सावरकर के पोते) ने सबूत के तौर पर आधार बनाया है।स्पेशल जज अमोल शिंदे ने गांधी द्वारा अपने वकील मिलिंद पवार के माध्यम से दायर आवेदन को अनुमति दी, जिसमें सावरकर द्वारा लिखी गई दो किताबों - "माझी जन्मथेप" (मेरा आजीवन कारावास) और "हिंदुत्व" की...

पुलिस अधिकारी ने दर्ज किया था हत्या का झूठा मामला, खुद ही गढ़ लिए थे सबूत, अब होगी कार्रवाई
पुलिस अधिकारी ने दर्ज किया था हत्या का झूठा मामला, खुद ही गढ़ लिए थे सबूत, अब होगी कार्रवाई

मैसूर के सेशन कोर्ट ने पुलिस निरीक्षक प्रकाश.बी.जी. के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया। प्रकाश. बी.जी. पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाकर उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया। हालांकि, बाद में महिला को जीविता पाया गया।सेशन जज गुरुराज सोमक्कलवर ने कहा कि निरीक्षक ने गवाहों के बयानों सहित सबूत गढ़े और अदालत के समक्ष आरोपपत्र दायर किया। यह टिप्पणी करते हुए कि निरीक्षक ने अदालत को गुमराह किया।जज ने कहा,"सीडब्ल्यू-55 के खिलाफ एक गंभीर कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए,...

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जारी नहीं होगा नोटिस
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जारी नहीं होगा नोटिस

दिल्ली कोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस (Congress) नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को फिलहाल नोटिस जारी करने से इनकार किया।राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज (PC Act) विशाल गोगने ने कहा कि जब तक अदालत पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हो जाती, तब तक ऐसा आदेश पारित नहीं किया जा सकता।जज ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर आरोपपत्र (अभियोजन शिकायत) में कुछ दस्तावेज गायब थे। अदालत ने कहा कि ED को पहले उक्त दस्तावेज दाखिल करने चाहिए। उसके बाद यह तय किया जाएगा कि...

मेधा पाटकर ने Delhi LG वीके सक्सेना मानहानि मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका वापस ली
मेधा पाटकर ने Delhi LG वीके सक्सेना मानहानि मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ दायर याचिका वापस ली

नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता और सोशल एक्टिविस्ट मेधा पाटकर ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट से विनय कुमार सक्सेना द्वारा 2001 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ अपनी याचिका वापस ले ली।वीके सक्सेना वर्तमान में दिल्ली के उपराज्यपाल (Delhi LG) हैं।जस्टिस शालिंदर कौर ने पाटकर के वकील की प्रार्थना के अनुसार नई याचिका दायर करने की स्वतंत्रता के साथ याचिका को वापस ले लिया।पाटकर ने मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ उनकी अपील खारिज करने वाले 02 अप्रैल को पारित ट्रायल कोर्ट के फैसले...

एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा को गिरफ्तार न करें पुलिस: बॉम्बे हाईकोर्ट
एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी मामले में कुणाल कामरा को गिरफ्तार न करें पुलिस: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई पुलिस को निर्देश दिया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर कथित रूप से की गई व्यंग्यात्मक टिप्पणी और गद्दार शब्द के इस्तेमाल को लेकर दर्ज (FIR) में कॉमेडियन कुणाल कामरा को गिरफ्तार न किया जाए।जस्टिस सरंग कोतवाल और जस्टिस श्रीराम मोडक की खंडपीठ ने कहा कि यदि पुलिस को कामरा का बयान दर्ज करना है तो उसे चेन्नई (विलुपुरम के पास, जहां कामरा रहते हैं) जाकर स्थानीय पुलिस की मदद लेनी चाहिए।कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि याचिका के लंबित रहने के दौरान चार्जशीट दायर की जाती है...

केरल बार एसोसिएशन ने इतिहास रचा, पदाधिकारियों के रूप में केवल महिलाओं का चुनाव
केरल बार एसोसिएशन ने इतिहास रचा, पदाधिकारियों के रूप में केवल महिलाओं का चुनाव

केरल में पाला बार एसोसिएशन ने ऐतिहासिक रूप से पहली बार एक महिला पैनल का चुनाव किया, जो पदाधिकारियों और अपनी कार्यकारी समिति के सदस्यों के रूप में काम करेगा।15 पदों पर नियुक्ति के लिए यह चुनाव ऐसे समय में हुआ, जब पूरे देश में बार एसोसिएशन में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की मांग जोर पकड़ रही है।उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन के पदों पर महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में मामले लंबित हैं। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में कम से...

समाज में ऑनर किलिंग हो रही है: कोर्ट ने नाबालिग बेटी की हत्या कर शव जलाने वाले माता-पिता को उम्रकैद की सजा दी
समाज में ऑनर किलिंग हो रही है: कोर्ट ने नाबालिग बेटी की हत्या कर शव जलाने वाले माता-पिता को उम्रकैद की सजा दी

ओडिशा के सेशन कोर्ट ने नाबालिग लड़की की हत्या कर उसके शव को जलाने और साक्ष्य छिपाने के आरोप में माता-पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई।एडिशनल सेशन जज (FTSC-II), जाजपुर, विजय कुमार जेना ने इस कृत्य को 'ऑनर किलिंग' करार दिया लेकिन इसे दुर्लभतम में दुर्लभ मामलों की श्रेणी में नहीं माना। न्यायालय ने कहा कि “ऐसे अपराध समाज में हो रहे हैं इसलिए यह मामला दुर्लभतम की श्रेणी में नहीं आता।"मामले की पृष्ठभूमि:सह-ग्रामवासी महिला ने 14.02.2016 की रात को अपने पड़ोसियों के घर से रोने की आवाज सुनने के बाद बिन्झरपुर...

हनी सिंह के गाने के खिलाफ एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की याचिका खारिज, महिलाओं को वासना की वस्तु के रूप में चित्रित करने का लगाया था आरोप
हनी सिंह के गाने के खिलाफ एक्ट्रेस नीतू चंद्रा की याचिका खारिज, महिलाओं को वासना की वस्तु के रूप में चित्रित करने का लगाया था आरोप

गायक हनी सिंह के कथित अश्लील गाने के प्रसारण और ऑनलाइन प्रसार को चुनौती देने वाली एक्ट्रेस नीतू चंद्रा द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी। पटना हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए निर्देश दिया कि ऐसी शिकायतों को पहले सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 (IT Rules) के तहत स्थापित वैधानिक तंत्र के माध्यम से संबोधित किया जाना चाहिए।एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार और जस्टिस पार्थ सारथी की खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा,"केंद्र सरकार के वकील एडवोकेट आलोक कुमार ने...

पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट मामले में जारी LOC रद्द करवाने बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे राज कुंद्रा
पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट मामले में जारी LOC रद्द करवाने बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे राज कुंद्रा

सेलिब्रिटी और व्यापारी राज कुंद्रा ने अपने खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (LOC) रद्द करवाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया। यह LOC उनके खिलाफ पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट मामले में जारी किया गया था।जस्टिस सारंग कोतवाल और जस्टिस श्रीराम मोडक की खंडपीठ ने मामले को उचित पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने के लिए रजिस्ट्री को निर्देश दिया।राज कुंद्रा ने कोर्ट से यह प्रार्थना की कि 2021 से लंबित LOC को रद्द किया जाए, क्योंकि हर बार जब वह भारत से बाहर यात्रा करते हैं तो उन्हें अनावश्यक कठिनाइयों और जांच का सामना...

जजों के प्रस्तावित तबादलों के विरोध में बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन ने काम का किया बहिष्कार
जजों के प्रस्तावित तबादलों के विरोध में बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन ने काम का किया बहिष्कार

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा कर्नाटक हाईकोर्ट के चार जजों के प्रस्तावित तबादलों के खिलाफ विरोध जताते हुए बेंगलुरु एडवोकेट्स एसोसिएशन (AAB) ने मंगलवार (22 अप्रैल) को हुई अपनी जनरल बॉडी मीटिंग में बुधवार (23 अप्रैल) को कार्य से दूर रहने का फैसला लिया।बार एसोसिएशन द्वारा जारी नोटिस में सभी वकीलों से अनुरोध किया गया कि वे 23 अप्रैल को कार्य से दूर रहें।नोटिस में कहा गया,“विरोधस्वरूप जनरल बॉडी ने निर्णय लिया कि 23-4-25 को कार्य से विरत रहा जाएगा। हाईकोर्ट के सीनियर वकील व पदाधिकारियों का...

हाईकोर्ट ने ज़मीन हड़पने में लिप्त वकीलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए, कहा- वकीलों ने गुंडों की तरह काम किया
हाईकोर्ट ने ज़मीन हड़पने में लिप्त वकीलों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए, कहा- वकीलों ने गुंडों की तरह काम किया

मद्रास हाईकोर्ट ने पुलिस से उन वकीलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा, जो वादियों के साथ मिलकर भूमि हड़पने की गतिविधियों में लिप्त हैं।जस्टिस सुंदर मोहन ने तमिलनाडु और पुडुचेरी की बार काउंसिल को पुलिस को पूरा सहयोग देने का निर्देश दिया।न्यायालय ने बार काउंसिल से भूमि हड़पने के मामलों में वकीलों की कथित संलिप्तता की जांच करने को भी कहा,“यह न्यायालय चेन्नई के पुलिस महानिदेशक को भी निर्देश देता है कि वे स्टेशन हाउस अधिकारियों को न केवल संबंधित पक्षकारों बल्कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों में लिप्त...

कठमुल्लापन टिप्पणी मामले में सीएम योगी के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
'कठमुल्लापन' टिप्पणी मामले में सीएम योगी के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले की एक स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने इस साल फरवरी में विधान परिषद को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई 'कठमुल्लापन' वाली टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज की। इस टिप्पणी का एक वीडियो उनके आधिकारिक 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया गया था।एडिशनल सिविल जज (सीनियर डिविजन)/एसीजेएम आलोक वर्मा ने कहा कि चूंकि विवादित बयान यूपी सीएम द्वारा विधान परिषद में दिए गए, इसलिए वे भारत के संविधान के अनुच्छेद 194 के तहत संरक्षित हैं...

बाबा रामदेव के शरबत जिहाद बयान पर हाईकोर्ट ने की तीखी टिप्पणी; दोपहर 12 बजे होगी अगली सुनवाई
बाबा रामदेव के 'शरबत जिहाद' बयान पर हाईकोर्ट ने की तीखी टिप्पणी; दोपहर 12 बजे होगी अगली सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को बाबा रामदेव द्वारा हमदर्द के रूह अफज़ा को लेकर दिए गए 'शरबत जिहाद' बयान पर मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि यह टिप्पणी न्यायालय की अंतरात्मा को झकझोर देती है। कोर्ट ने कहा कि किसी भी प्रकार इसका समर्थन नहीं किया जा सकता।जस्टिस अमित बंसल ने सुनवाई के दौरान कहा,“यह कोर्ट की अंतरात्मा को झकझोर देता है। यह किसी भी प्रकार से बचाव योग्य नहीं है।”यह टिप्पणी उस मामले की सुनवाई के दौरान आई, जिसमें हमदर्द ने बाबा रामदेव के खिलाफ मुकदमा दायर किया।रामदेव ने हाल ही में पतंजलि का...

नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व सरकारी कर्मचारी को मिली जमानत
नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व सरकारी कर्मचारी को मिली जमानत

नागपुर सेशन कोर्ट ने सोमवार को 69 वर्षीय पूर्व सरकारी कर्मचारी को जमानत दी। आरोप है कि उन्होंने औरंगजेब के मकबरे के बारे में एक पोस्ट किया था, जिसके कारण 17 मार्च को शहर में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।एडहॉक डिस्ट्रिक्ट जज एमबी ओझा ने कहा कि आवेदक-आरोपी मोहम्मद हामिद मोहम्मद हनीफ सीनियर सिटीजन हैं और जांच पूरी होने में समय लगेगा और चार्जशीट दाखिल करने में भी समय लगेगा।जज ने आदेश में कहा,"आरोपी लगभग 69 वर्ष का एक सीनियर सिटीजन है। उसे जेल में रखना उचित नहीं होगा। अभियोजन पक्ष ने यह दिखाने के लिए कोई...