मुख्य सुर्खियां

नर्सिंग कॉलेजों के प्रदर्शन का अध्ययन करने के लिए कमेटियों का गठन हमेशा विधान परिषद ही कर सकती हैं: कर्नाटक हाईकोर्ट
नर्सिंग कॉलेजों के प्रदर्शन का अध्ययन करने के लिए कमेटियों का गठन हमेशा विधान परिषद ही कर सकती हैं: कर्नाटक हाईकोर्ट

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एकल न्यायाधीश पीठ के आदेश को चुनौती देने वाली एक अपील को खारिज कर दिया है, जिसने एक विशेष सदन समिति के गठन को बरकरार रखा है, जो राज्य में सभी नर्सिंग कॉलेजों और संबद्ध स्वास्थ्य विज्ञान संस्थानों का दौरा करने और यह पता लगाने के लिए निरीक्षण करने का अधिकार रखती है कि क्या वे भारतीय नर्सिंग परिषद के निर्देशों के अनुसार कार्य कर रही हैं और क्या उनके पास आवश्यक बुनियादी ढांचा और अन्य सुविधाएं हैं।चीफ ज‌स्टिस प्रसन्ना बी वराले और जस्टिस अशोक एस किनागी की खंडपीठ ने कर्नाटक स्टेट...

भारत के संवैधानिक मूल्य खतरे में, स्थिति आपातकाल से भी बदतर : सीनियर एडवोकेट राजू रामचंद्रन
भारत के संवैधानिक मूल्य खतरे में, स्थिति आपातकाल से भी बदतर : सीनियर एडवोकेट राजू रामचंद्रन

सीनियर एडवोकेट राजू रामचंद्रन ने शनिवार को कहा कि, "सुप्रीम कोर्ट और उच्चतर न्यायालयों के जज कार्यकारी हस्तक्षेप का विरोध करने और कार्यपालिका की ज्यादतियों के खिलाफ फैसला देने में सबसे मजबूत होते हैं।"उन्होंने कहा,"यह वह जगह है जहां न्यायपालिका का बहुत ही मिश्रित रिकॉर्ड रहा है। कोई भी लोकतंत्र और संविधान के लिए प्रार्थना कर सकता है कि न्यायपालिका और मीडिया दोनों इस अवसर पर आगे आएं।"दिल्ली में ऑल इं‌डिया लॉयर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'संविधान बचाओ' सम्मेलन में बोलते हुए श्री रामचंद्रन ने कहा कि,...

आपराधिक न्‍यायालयों में वकील पूर्ण आवश्यकता, विलासिता नहीं: दिल्ली ‌हाईकोर्ट ने बिना किसी कानूनी सहायता के मुकदमे का सामना करने वाले व्यक्ति को बरी किया
'आपराधिक न्‍यायालयों में वकील पूर्ण आवश्यकता, विलासिता नहीं': दिल्ली ‌हाईकोर्ट ने बिना किसी कानूनी सहायता के मुकदमे का सामना करने वाले व्यक्ति को बरी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ‌‌‌‌‌‌‌ने डकैती की तैयारी के एक मामले में आरोपी को रिहा करते हुए कहा, यह एक क्लासिक मामला है, जबकि निचली अदालत ने न्याय के सिद्धांतों को दरकिनार कर दिया,क्योंकि आरोपी को कोई प्रभावी कानूनी सहायता प्रदान नहीं की गई थी।कोर्ट ने कहा,"मामले के समग्र तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस न्यायालय का न्यायिक विवेक अब मामले को वापस भेजने और ट्रायल कोर्ट को फिर से नए सिरे से सुनवाई करने का निर्देश देने की अनुमति नहीं देता है। इसके मद्देनजर, अभियुक्त को सभी आरोपों से बरी किया...

Writ Of Habeas Corpus Will Not Lie When Adoptive Mother Seeks Child
एनडीपीएस एक्ट | अत्यधिक असाधारण परिस्थितियों में ठोस कारणों का हवाला देते हुए कंट्राबेंड का पुन: परीक्षण किया जा सकता है: मध्य प्रदेश ‌हाईकोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने हाल ही में कहा कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में जब्त किए गए मादक पदार्थों के नमूने के पुन: परीक्षण के लिए आवेदन की अनुमति दी जा सकती है, बशर्ते कि अभियोजन पक्ष इसे ठोस कारणों से सही ठहराने में सक्षम हो। हालांकि, यह भी कहा गया कि इस तरह के आवेदन को केवल असाधारण परिस्थितियों में ही स्थानांतरित किया जा सकता है।थाना सिंह बनाम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भरोसा करते हुए ज‌स्टिस अनिल वर्मा की पीठ ने आगे कहा कि नमूनों के पुन:...

Writ Of Habeas Corpus Will Not Lie When Adoptive Mother Seeks Child
आईपीसी की धारा 498-ए कहीं भी नहीं कहती कि यह केवल वैध विवाह को कवर करती है: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि आईपीसी की धारा 498-ए के प्रावधान के तहत न केवल वैध विवाह बल्कि विवाह के अन्य रूप भी शामिल किए गए हैं।धारा 498-ए आईपीसी की भाषा की व्याख्या करते हुए ज‌‌स्टिस नंदिता दुबे ने कहा,हालांकि यह एक स्वीकार्य स्थिति है कि शिकायतकर्ता/प्रतिवादी संख्या 4 पहले से शादीशुदा थी और जब उसने याचिकाकर्ता के साथ दूसरी शादी की थी, तब उसकी पति जीवित थी। हालांकि, आईपीसी की धारा 498-ए में 'वैध विवाह' शब्द का कोई संकेत नहीं है। इसमें प्रयुक्त भाषा 'पति या पति का रिश्तेदार' है।...

करंट से मौत: तेलंगाना हाईकोर्ट ने कहा, बिजली विभाग की लापरवाही हो या ना हो परिजनों को मुआवजा देना उचित
करंट से मौत: तेलंगाना हाईकोर्ट ने कहा, बिजली विभाग की लापरवाही हो या ना हो परिजनों को मुआवजा देना उचित

तेलंगाना हाईकोर्ट ने एक अपील में करंट के कारण मरे एक व्यक्ति के परिजनों को मुआवजे के भुगतान के लिए निचली अदालत के फैसले की पुष्टि की।निचली अदालत ने मध्य प्रदेश बिजली बोर्ड बनाम शैल कुमा और अन्य (2002) में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भरोसा करते हुए कहा, "बिजली विभाग की देनदरी बहुत ही सख्त है, और भले ही विभाग की ओर से कोई लापरवाही न हो, वे मौत के लिए मुआवजे का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी थे।"संक्षिप्त तथ्यवाद में अभियोगी मृतक की पत्नी और बच्चे हैं। मृतक खेत में टूट कर गिरे लो टेंशन लाइन लाइव तार पर...

सबका विश्वास योजना: सुप्रीम कोर्ट ने आईबीसी मोरेटोरियम की वजह से डेडलाइन मिस करने वाली कंपनी को राहत दी
सबका विश्वास योजना: सुप्रीम कोर्ट ने आईबीसी मोरेटोरियम की वजह से डेडलाइन मिस करने वाली कंपनी को राहत दी

सुप्रीम कोर्ट ने कर बकाया निस्तारण मामले में एक कंपनी को राहत देते हुए कहा कि किसी से भी असंभव को पूरा करने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। कंपनी खुद पर लगे स्‍थगन के कारण "सबका विश्वास (विरासत विवाद समाधान) योजना, 2019 के तहत कर बकाया निस्तारण का लाभ नहीं उठा सकी थी।शेखर रिसॉर्ट्स लिमिटेड को सबका विश्वास (विरासत विवाद समाधान) योजना, 2019 का लाभ उठाने के लिए 30.06.2020 को या उससे पहले 1,24,28,500/- रुपये का भुगतान करना था। यह भुगतान नहीं कर सका क्योंकि (IBC के प्रावधानों के तहत एक अधिस्थगन लगाया...

पत्नी अपना और बच्‍चों का गुजारा करने में सक्षम ना हो तो भरण-पोषण पाने के बाद भी सीआरपीसी की धारा 125 के तहत मुकदमा दायर कर सकती है: पीएंडएच हाईकोर्ट
पत्नी अपना और बच्‍चों का गुजारा करने में सक्षम ना हो तो भरण-पोषण पाने के बाद भी सीआरपीसी की धारा 125 के तहत मुकदमा दायर कर सकती है: पीएंडएच हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि एक पत्नी सीआरपीसी की धारा 125 के तहत भरण-पोषण के लिए याचिका दायर कर सकती है, इस तथ्य के बावजूद कि उसे अपने पति से गुजारा भत्ता के रूप में एकमुश्त भुगतान मिल चुका है।मौजूदा मामले में दंपति का विवाह 1983 में हुआ था। दोनों के बीच वैवाहिक विवाद के बाद वे 1993 में अलग रहने लगे। 1993 में किए गए एक लिखित समझौते के तहत पति ने पत्नी और दो बच्चों के रखरखाव के पिछले, वर्तमान और भविष्य के दावों के संबंध में पूर्ण और अंतिम भरण-पोषण के रूप में 3 लाख रुपये जमा किए।हालांकि,...

बॉम्बे हाईकोर्ट आईसीआईसीआई लोन धोखाधड़ी मामले में अंतरिम रिहाई के लिए कोचर की याचिका पर सोमवार को आदेश पारित करेगा
बॉम्बे हाईकोर्ट आईसीआईसीआई लोन धोखाधड़ी मामले में अंतरिम रिहाई के लिए कोचर की याचिका पर सोमवार को आदेश पारित करेगा

बॉम्बे हाईकोर्ट सोमवार को तय करेगा कि सीबीआई द्वारा अवैध गिरफ्तारी का आरोप लगाने वाली याचिका में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को रिहाई की अंतरिम राहत दी जानी चाहिए या नहीं।जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वी राज चव्हाण की खंडपीठ ने शुक्रवार को वेणुगोपाल धूत के वीडियोकॉन समूह को दिए गए लोन के संबंध में कथित अनियमितताओं के मामले में कोचर की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया।अदालत ने स्पष्ट किया कि वह उनके बेटे की शादी के...

उड़ीसा हाईकोर्ट ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के ड्रोन शॉट्स लेने के आरोपी YouTuber को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया
उड़ीसा हाईकोर्ट ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के ड्रोन शॉट्स लेने के आरोपी YouTuber को अग्रिम जमानत देने से इनकार किया

उड़ीसा हाईकोर्ट ने गुरुवार को YouTuber द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी, जिस पर ड्रोन-शॉट लेने और पुरी में भगवान जगन्नाथ के पवित्र मंदिर की तस्वीरें और वीडियो बनाने का आरोप है।जस्टिस चितरंजन दाश की एकल न्यायाधीश पीठ ने याचिकाकर्ता को राहत देने से इनकार करते हुए कहा,"कानून का पालन करने वाले नागरिक से विशेष रूप से याचिकाकर्ता के कद के व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है, जो पर्यटक या फ्रीलांसर होने के बावजूद महत्वपूर्ण स्मारकों और विरासत की तस्वीरें और वीडियोग्राफ प्राप्त करने का अनुभव...

अभियुक्त या सजायाफ्ता के अधिकारों की अनदेखी नहीं कर सकते: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के न्यायाधीशों से विचाराधीन कैदियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने को कहा
'अभियुक्त या सजायाफ्ता के अधिकारों की अनदेखी नहीं कर सकते': दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के न्यायाधीशों से विचाराधीन कैदियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने को कहा

दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत के न्यायाधीशों को उन मामलों में "विशेष ध्यान" देने और "संवेदनशीलता दिखाने" की सलाह दी, जहां आरोपी विचाराधीन कैदियों के रूप में जेलों में बंद हैं और जहां उन्हें लाचार किया जा सकता है।जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि यद्यपि आपराधिक अदालतें पीड़ित के अधिकारों पर विचार करने के लिए बाध्य हैं, वे किसी अभियुक्त या दोषी के अधिकारों की अनदेखी या उपेक्षा नहीं कर सकती हैं।अदालत ने कहा,“जो व्यक्ति दोषी ठहराया जाता है, उसे हाईकोर्ट में सजा को चुनौती देने के साथ-साथ सजा के...

हाईकोर्ट ने किसानों द्वारा गैस पाइपलाइन परियोजना को रोकने के खिलाफ गुजरात राज्य पेट्रोनेट के प्रतिनिधित्व पर पंजाब सरकार को निर्णय लेने का निर्देश दिया
हाईकोर्ट ने किसानों द्वारा गैस पाइपलाइन परियोजना को रोकने के खिलाफ गुजरात राज्य पेट्रोनेट के प्रतिनिधित्व पर पंजाब सरकार को निर्णय लेने का निर्देश दिया

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह गुजरात राज्य पेट्रोनेट लिमिटेड, गुजरात सरकार के स्वामित्व वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा पेश किए गए अभ्यावेदन पर फैसला करे, जो केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत बठिंडा-जम्मू गैस पाइपलाइन परियोजना मेहसाणा के कार्यान्वयन में समर्थन देने में स्थानीय अधिकारियों की विफलता के खिलाफ है।जस्टिस अमन चौधरी की एकल पीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा,"सीमित प्रार्थना के मद्देनजर और मामले की योग्यता पर कोई राय व्यक्त किए बिना इस याचिका...

भारतीय निर्मित विदेशी शराब केवल लाइसेंस प्राप्त उपभोक्ताओं को बेचें: मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य को निर्देश दिए
भारतीय निर्मित विदेशी शराब केवल लाइसेंस प्राप्त उपभोक्ताओं को बेचें: मद्रास हाईकोर्ट ने राज्य को निर्देश दिए

मद्रास हाईकोर्ट ने शराब के दुरुपयोग और कम उम्र में शराब का सेवन बढ़ने के मामले में भारतीय निर्मित विदेशी शराब की बिक्री, खरीद और उपयोग के लिए लाइसेंसिंग व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया है।जस्टिस आर महादेवन और जस्टिस सत्य नारायण प्रसाद की पीठ ने केंद्र से अदालत के निर्देशों/सुझावों पर विचार करने और तमिलनाडु राज्य और पुलिस महानिदेशक को लाइसेंस व्यवस्था लागू करने के निर्देश देने को कहा।राज्य सरकार को खुदरा TASMAC आउटलेट्स को आवश्यक निर्देश देने के लिए निर्देशित किया गया कि केवल शराब लाइसेंस रखने...

केंद्र और राज्य द्वारा जारी किए गए सर्कुलर केवल वैधानिक प्रावधानों की उनकी समझ का प्रतिनिधित्व करते हैं, न्यायालय पर बाध्यकारी नहीं: केरल हाईकोर्ट
केंद्र और राज्य द्वारा जारी किए गए सर्कुलर केवल वैधानिक प्रावधानों की उनकी समझ का प्रतिनिधित्व करते हैं, न्यायालय पर बाध्यकारी नहीं: केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए सर्कुलर या स्पष्टीकरण केवल वैधानिक प्रावधान की उनकी समझ का प्रतिनिधित्व करते हैं और न्यायालय के लिए बाध्यकारी नहीं हैं, क्योंकि यह न्यायालय के लिए यह मायने रखता है कि कानून का विशेष प्रावधान क्या कहता है।जस्टिस ए बदरुद्दीन ने आदेश पारित करते हुए कहा कि जो सर्कुलर वैधानिक प्रावधानों के विपरीत है, उसका कानून में कोई अस्तित्व नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि दिशा-निर्देशों के उचित प्रमाणीकरण और प्रचार के अभाव में इसकी सामग्री को सरकार के...

विधवा बहू के नाबालिग बच्चे हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम की धारा 19 के तहत भरण-पोषण के हकदार: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
विधवा बहू के नाबालिग बच्चे हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम की धारा 19 के तहत भरण-पोषण के हकदार: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 19 के तहत "विधवा" शब्द में ससुर से भरण-पोषण के उद्देश्य से उसके साथ रहने वाले नाबालिग पोते शामिल हैं।इस प्रकार हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर एक पुनरीक्षण याचिका में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें याचिकाकर्ता (ससुर) के तीन पोते-पोतियों में से प्रत्येक को 2000 रुपये का भरण-पोषण दिया गया था।चुनौती इस आधार पर दी गई थी कि हिंदू दत्तक ग्रहण और भरण-पोषण अधिनियम, 1956 की धारा 19 विधवा बहू...

सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर ऑन लीगल प्रोफेशन अवॉर्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप से सम्मानित करेगा
सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर ऑन लीगल प्रोफेशन "अवॉर्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप" से सम्मानित करेगा

भारत के मुख्य न्यायाधीश डॉ. डी वाई चंद्रचूड़ को हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर ऑन द लीगल प्रोफेशन (HLS CLP) ने भारत और आसपास के कानूनी पेशे में उनके जीवन भर की सेवा के सम्मान में "अवॉर्ड फॉर ग्लोबल लीडरशिप" 2022 देने का फैसला किया है। यह अवॉर्ड 11 जनवरी 2023 को शाम 7-8 बजे (भारतीय समय अनुसार) एक ऑनलाइन कार्यक्रम में दिया जाएगा। हार्वर्ड लॉ स्कूल के प्रोफेसर डेविड विल्किन्स इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के साथ बातचीत करेंगे।यह अवॉर्ड हार्वर्ड लॉ स्कूल सेंटर का सर्वोच्च पेशेवर...

[संयुक्त वसीयत] केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति ही वसीयत की व्यवस्‍‌‌था से बंधी; जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर उसकी मृत्यु तक लागू नहीं होगी: केरल हाईकोर्ट
[संयुक्त वसीयत] केवल मृतक वसीयतकर्ता की संपत्ति ही वसीयत की व्यवस्‍‌‌था से बंधी; जीवित वसीयतकर्ता की संपत्ति पर उसकी मृत्यु तक लागू नहीं होगी: केरल हाईकोर्ट

केरल हाइकोर्ट ने हाल ही में निर्धारित किया कि वसीयतकर्ताओं में से एक की मृत्यु पर, संयुक्त वसीयत हो या पारस्परिक वसीयत, वसीयत में शामिल मृत वसीयतकर्ता की संपत्ति ही केवल, वसीयत में की गई व्यवस्‍‌थ से बंधी होगी। अन्य वसीयतकर्ताओं की संपत्ति पर यह लागू नहीं होगी।ज‌स्टिस पी सोमराजन ने कहा कि जहां वसीयत में एक क्लॉज शामिल किया गया है कि जीवित वसीयतकर्ता को वसीयत के तहत किए गए किसी भी प्रावधान को बदलने का अधिकार नहीं होगा, उसे पारस्परिक वसीयत की आवश्यकता के विकल्प के रूप में नहीं पढ़ा जाना चाहिए, जब...