मुख्य सुर्खियां

ठीक हो चुके मानसिक रोगियों के पुर्नवास के लिए बनाए पाॅलिसी-सुप्रीम कोर्ट
ठीक हो चुके मानसिक रोगियों के पुर्नवास के लिए बनाए पाॅलिसी-सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह आठ सप्ताह के अंदर एक पाॅलिसी बनाए ताकि उन लोगों का पुर्नवास किया जा सके,जिनको मानसिक रोग के कारण पागलखानों में भेज दिया गया था और अब वह पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। कोर्ट ने कहा कि ठीक हो चुके लोगों को मानसिक रूप से बीमार अन्य मरीजों के साथ रखा जाना गलत व अमानवीय है।मुख्य न्यायाधीश जे.एस.केहर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने साॅलिसीटर जनरल रंजीत कुमार से कहा कि यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है। हम ठीक हो चुके लोगों को उन लोगों के साथ नहीं रहने दे सकते...

पद से हटाए जाने के खिलाफ केरला के पूर्व डीजीपी टी.पी सेनकुमार पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
पद से हटाए जाने के खिलाफ केरला के पूर्व डीजीपी टी.पी सेनकुमार पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

पद से हटाए जाने के खिलाफ केरला के पूर्व डीजीपी डाक्टर टी.पी सेनकुमार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है,उन्होंने केरल हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है,जिसमें प्रशासनिक ट्रिब्यूनल(ऐड्मिनिस्टेट्रिव ट्रिब्यूनल) के आदेश को सही ठहराया था।इस ट्रिब्यूनल ने एल.डी.एफ सरकार के उस फैसले को सही माना था,जिसके तहत वर्ष 2016 स्टेट पुलिस चीफ के पद से सेनकुमार को हटा दिया गया था। केरला में जब एल.डी.एफ की सरकार बनी तो सेनकुमार को डीजीपी के पद से हटा दिया गया था और उनकी जगह लोकनाथ बेहरा को डीजीपी बना दिया गया...

दुष्कर्म आरोपी के सुधार के लिए उठाए जाए उचित कदमः दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया सुझाव
दुष्कर्म आरोपी के सुधार के लिए उठाए जाए उचित कदमः दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया सुझाव

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को तिहाड़ जेल के अधीक्षक को निर्देश दिया है कि रेप के केस में दस साल कैद की सजा पाए एक आरोपी के सुधार के लिए उचित कदम उठाए।न्यायमूर्ति गीता मित्तल व न्यायमूर्ति अनू मल्होत्रा की खंडपीठ ने अपने आदेश में इस आरोपी को निचली अदालत द्वारा दी गई उम्रकैद की सजा में संशोधन करके उसे दस साल कैद में तब्दील कर दिया है।खंडपीठ ने ऐसा निर्णय गंभीरता कम करने वाले कई परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को देखने के बाद दिया है। खंडपीठ ने कहा कि मामले के तमाम तथ्यों व मामले की गंभीरता को देखने के...

दहेज हत्या के मामले में सजा पाए 99 वर्षीय मुजरिम को रिहा करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
दहेज हत्या के मामले में सजा पाए 99 वर्षीय मुजरिम को रिहा करने का सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 99 वर्षीय आरोपी की उस अपील को स्वीकार कर लिया है,जो उसने दहेज हत्या के मामले में अपनी सजा के खिलाफ दायर की थी। न्यायमूर्ति अरूण मिश्रा व न्यायमूर्ति अमतावा राॅय की खंडपीठ ने इस मुजरिम द्वारा जेल में बिताए गए समय को पर्याप्त सजा मानते हुए जेल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसे रिहा कर दें।भान सिंह नामक व्यक्ति ने इस मामले में अपील दायर की थी। उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 304बी (दहेज हत्या),306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) व 498ए (दहेज प्रताड़ना) के तहत दोषी करार दिया...

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मामला संवैधानिक बेंच को भेजा जा सकता है, सुप्रीम कोर्ट ने दिया संकेत
सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का मामला संवैधानिक बेंच को भेजा जा सकता है, सुप्रीम कोर्ट ने दिया संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि वह केरला के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मामले को संवैधानिक पीठ के पास भेज सकती है। इसी के साथ कोर्ट ने मामले के कोर्ट मित्र सहित सभी पक्षकारों को निर्देश दिया है कि वह सवाल तैयार करें,जो इस मामले में निर्णय करने के लिए बड़ी पीठ के पास भेजे जा सकें।न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस संबंध में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है कि क्या इस मामले को बड़ी पीठ के पास भेजा जाना चाहिए या नहीं।खंडपीठ ने कहा कि मामले के सभी पक्षकार ऐसी लिखित दलीलें...

यूपी की पेंशन योजना में 25 प्रतिशत कोटा अल्पसंख्यकों को देने का मामला-सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज की
यूपी की पेंशन योजना में 25 प्रतिशत कोटा अल्पसंख्यकों को देने का मामला-सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फाॅर जस्टिस की तरफ से दायर उस स्पेशल लीव पैटिशन (एस.एल.पी) को खारिज कर दिया है,जो इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की गई थी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि पेंशन योजना में 25 प्रतिशत कोटा अल्पसंख्यकों को देने का फैसला अवैध नहीं है।हिंदू फ्रंट फाॅर जस्टिस ने इस मामले में जनहित याचिका दायर करते हुए यूपी सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया था। सरकार ने अपने फैसले में पेंशन योजना के तहत 25 प्रतिशत कोटा अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित कर दिया था। याचिकाकर्ता...

31 मार्च तक भर दिए जाए जेल अधिकारियों के खाली पद,सुप्रीम कोर्ट ने दिया सभी राज्यों को निर्देश
31 मार्च तक भर दिए जाए जेल अधिकारियों के खाली पद,सुप्रीम कोर्ट ने दिया सभी राज्यों को निर्देश

देशभर में जेल अधिकारियों की कमी के मामले को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश दिया है कि 31 मार्च तक इन पदों को भरने के लिए उचित कदम उठाए जाए।जेल कर्मियों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण में पाई गई कमियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह जेल अधिकारी व विभिन्न कैटेगरी के कर्मियों के प्रशिक्षण मैन्युअल तैयार करें।जेलों की कड़ी निगरानी रखने के लिए कोर्ट ने कहा है कि बोर्ड आॅफ विजिटर्स का गठन करने पर बल दिया है और केंद्र से इस संबंध...

सीएलएटी उम्र सीमा मामला-सुप्रीम कोर्ट ने कहा,बार काउंसिल आॅफ इंडिया करें फिर से विचार
सीएलएटी उम्र सीमा मामला-सुप्रीम कोर्ट ने कहा,बार काउंसिल आॅफ इंडिया करें फिर से विचार

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल आॅफ इंडिया (बीसीआई) से कहा है कि काॅमन लाॅ एडमीशन टेस्ट(सी.एल.ए.टी) में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए तय की गई उम्र सीमा पर फिर से विचार करें। बीसीआई ने लीगल एजुकेशन रूल 2008 के क्लाज 28 को फिर से लागू कर दिया है,जिसके तहत पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड लाॅ डिग्री में दाखिला लेने के लिए अधिक्तम उम्र सीमा 20 साल है।न्यायमूति एस.ए बोबड़े व न्यायमूर्ति नागेश्वर राॅव की पीठ ने बार काउंसिल आॅफ इंडिया से कहा है कि इस मामले में याचिका दायर करने वालों के प्रतिनिधियों से...

NGO काॅमन काज ने की पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI)  के जी बालाकृष्णनन के खिलाफ एसआईटी जांच की मांग
NGO काॅमन काज ने की पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) के जी बालाकृष्णनन के खिलाफ एसआईटी जांच की मांग

एनजीओ काॅमन काज ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दायर कर मांग की है कि पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णनन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच एसआईटी से करवाई जानी चाहिए।वकील प्रशांत भूषण ने इस मामले में काॅमन काज की तरफ से एक रिट याचिका वर्ष 2013 में दायर की थी,जिसमें मांग की गई थी कि केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह न्यायमूर्ति बालाकृष्णनन को एनएचआरसी के चेयरपर्सन के पद से हटा दे। इसके लिए उन्होंने प्रोटेक्शन आॅफ हूमन राईट एक्ट के सेक्शन 5(2) का हवाला देते हुए कहा था कि उनके...

महिला ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, पोर्नोग्राफी पर बैन हो क्योंकि पति हो गया है इसका आदि, बर्बाद हो रही है शादीशुदा जिंदगी
महिला ने सुप्रीम कोर्ट से कहा, पोर्नोग्राफी पर बैन हो क्योंकि पति हो गया है इसका आदि, बर्बाद हो रही है शादीशुदा जिंदगी

मुम्बई से एक महिला ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई है कि पाॅर्नग्राफिक वेबसाईट पर रोक लगाई जाए क्योंकि उसका पति इनका आदी हो गया है और उससे उनकी शादीशुदा जिदंगी तबाह हो रही है। सुप्रीम कोर्ट पहले से ही चाईल्ड पाॅर्नग्राफी के मामले की सुनवाई कर रही है और केंद्र सरकार को निर्देश दे रखा है कि चाईल्ड पाॅर्नग्राफिक वेबसाईट पर रोक लगाई जाए।टाईम्स आॅफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार इस महिला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिक दायर की है और कहा है कि उसका पति आॅनलाइन पाॅर्नग्राफीदेखने का आदी हो चुका है,जिससे उनका...

फिल्म में बजे  राष्ट्रगान तो खड़े होने की बाध्यता नहीं है-सुप्रीम कोर्ट
फिल्म में बजे राष्ट्रगान तो खड़े होने की बाध्यता नहीं है-सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि किसी फिल्म या डाक्यूमेंट्री के दौरान अगर राष्ट्रगान बजता है तो किसी को खड़े होने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इस मामले को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा ने कहा कि उनके द्वारा पूछे गए सवाल पर खुद अटार्नी जनरल ने माना है कि न्यायालय का अंतरिम आदेश इस तरह की स्थिति पर लागू नहीं होता है।इस मामले की एक पक्षकार कोंडुनगल्लर फिल्म सोसायटी की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्र उदय सिंह व वकील पीवी दिनेश ने राष्ट्रगान के दौरान जरूरी...

केजरीवाल बनाम केंद्र सरकार विवाद-सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए मामले से जुड़ी याचिकाएं संवैधानिक पीठ के पास भेजी
केजरीवाल बनाम केंद्र सरकार विवाद-सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए मामले से जुड़ी याचिकाएं संवैधानिक पीठ के पास भेजी

लगभग पांच माह से भी ज्यादा समय तक सुनवाई करने के बाद एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार व दिल्ली के केजरीवाल सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर दायर सभी याचिकाएं सुनवाई के लिए संवैधानिक पीठ के पास भेज दी है।इस मामले में एक एसएलपी के जरिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 4 अगस्त 2016 के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है,जिसके तहत उच्च न्यायालय ने उपराज्यपाल को दिल्ली का प्रशासनिक या संवैधानिक चीफ बताया था। साथ ही कहा था कि उपराज्यपाल काउंसिल आॅफ मिनिस्टर...

माता-पिता को बराबर का मौका देेने के बाद ही हो सकता है बच्चे की कस्टडी का निर्णय
माता-पिता को बराबर का मौका देेने के बाद ही हो सकता है बच्चे की कस्टडी का निर्णय

सुप्रीम कोर्ट ने विवेक सिन्हा बनाम रोमानी सिंह केस में अपना फैसला देते हुए व्यवस्था दी है कि माता व पिता,दोनों को बराबर का मौका देने के बाद ही यह निर्णय लिया जा सकता है कि बच्चे की कस्टडी किसे सौंपना उचित रहेगा। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर व न्यायमूर्ति एके सिकरी ने अपने फैसले में कहा कि जिस बच्चे ने अपनी मां को देखा नहीं,वह उसके साथ रहा नहीं या कोई अनुभव नहीं किया,ऐसे में वह किस तरह यह निर्णय कर सकता है कि उसका भला या कल्याण मां के साथ रहने में है या पिता के साथ रहने में।’बच्ची...

केजरीवाल बनाम केंद्र सरकार विवाद-सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए मामले से जुड़ी याचिकाएं संवैधानिक पीठ के पास भेजी
केजरीवाल बनाम केंद्र सरकार विवाद-सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए मामले से जुड़ी याचिकाएं संवैधानिक पीठ के पास भेजी

ज्यादा समय तक सुनवाई करने के बाद एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार व दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के बीच चल रहे विवाद को लेकर दायर सभी याचिकाएं सुनवाई के लिए संवैधानिक पीठ के पास भेज दी है।इस मामले में एक एसएलपी के जरिए दिल्ली सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय के 4 अगस्त 2016 के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे रखी है,जिसके तहत उच्च न्यायालय ने उपराज्यपाल को दिल्ली का प्रशासनिक या संवैधानिक मुखिया बताया था। साथ ही कहा था कि उपराज्यपाल काउंसिल आॅफ मिनिस्टर की...