ताज़ा खबरें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने जज लोया की मौत के मामले में रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की याचिका खारिज की
बॉम्बे हाईकोर्ट ने जज लोया की मौत के मामले में रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की याचिका खारिज की

 बॉम्बे उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ ने सोमवार को न्यायाधीश बृजगोपाल हरिकिशन लोया की मौत से संबंधित वकील सतीश उके की याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने शहर के वकील श्रीकांत खंडालकर और सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रकाश थाम्ब्रे की दुर्भाग्यपूर्ण मौतों 'के रिकॉर्ड को संरक्षित करने के लिए प्रार्थना की थी। उके ने दावा किया था कि दोनों मौतें रहस्यमय परिस्थितियों में हुईं और लोया की मौत से संबंधित हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार सहित उत्तरदाताओं को निर्देश देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत अदालत...

डेंगू से मरने वाले युवा वकील के निकट संबंधी को 25 लाख मुआवजा देने का इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश, जारी किए आम निर्देश
डेंगू से मरने वाले युवा वकील के निकट संबंधी को 25 लाख मुआवजा देने का इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश, जारी किए आम निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को याचिकाकर्ता वकील को 25 लाख का मुआवजा दिये जाने का आदेश दिया। इस वकील के बेटे की राज्य के सबसे पुराने एसआरएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू के इलाज में हुई लापरवाही के कारण मौत हो गई। इस बारे में याचिकाकर्ता वकील बीपी मिश्र के पत्र को जनहित याचिका मानते हुए न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार सिंह बघेल और पीयूष अग्रवाल ने कहा, "एसआरएन मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की घोर लापरवाही और मामले की विचित्र परिस्थिति और तथ्यों के कारण इस अदालत में प्रैक्टिस करने वाले एक वकील के जवान बेटे...

पति का घर देर से आना, बाहर खाना खाना, नहीं है धारा 498ए के तहत क्रूरता -बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी को बरी करने को सही ठहराया
पति का घर देर से आना, बाहर खाना खाना, नहीं है धारा 498ए के तहत क्रूरता -बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरोपी को बरी करने को सही ठहराया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ही माना है कि पति काम या ऑफिस से देर से घर लौट रहा है, बाहर खाना खा रहा है या झगड़ा कर रहा है, उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 498 ए के तहत क्रूरता नहीं माना जा सकता है। इसी के साथ कोर्ट ने 35 वर्षीय व्यक्ति अनिल कुरकोटी को बरी किए जाने के आदेश को सही ठहराया है। अनिल की पत्नी स्वाति ने शादी के कई साल बाद आत्महत्या कर ली थी। न्यायमूर्ति के.आर श्रीराम इस मामले में महाराष्ट्र सरकार की अपील पर सुनवाई कर रहे थे। सरकार ने निचली अदालत ने 21 मार्च, 1997 के फैसले को...

प्रदूषण : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, लोग घुट- घुट कर मरें तो इससे अच्छा बारूद से उड़ा दें, सभी राज्यों को नोटिस
प्रदूषण : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, लोग घुट- घुट कर मरें तो इससे अच्छा बारूद से उड़ा दें, सभी राज्यों को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों से कहा है कि वो छह सप्ताह के भीतर यह बताएं कि खराब वायु गुणवत्ता से प्रभावित व्यक्तियों को मुआवजा देने के लिए उन्हें उत्तरदायी क्यों नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि राज्यों का बाध्यकारी कर्तव्य है कि वो नागरिकों को स्वच्छ हवा और पीने के पानी जैसी बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। शीर्ष अदालत ने सभी राज्यों को विभिन्न विवरणों के लिए भी नोटिस जारी किए जिनमें वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई), हवा की गुणवत्ता का प्रबंधन और कचरे का निपटान शामिल है। पीठ ने जल प्रदूषण...

जिला जज द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट को अपमानित करने का मुद्दा मुख्य न्यायाधीश के पास पहुंचा
जिला जज द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट को अपमानित करने का मुद्दा मुख्य न्यायाधीश के पास पहुंचा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाईकोर्ट को अपमानित करने के एक जिला जज के प्रयास पर कड़ा रुख अपनाया है। इस जज ने हाईकोर्ट और उसके जजों के कार्य करने के तौर-तरीकों पर टिपण्णी की थी। न्यायमूर्ति अनिल कुमार और न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की बेंच ने कहा, "न्यायिक अधिकारी मनोज कुमार शुक्ला ने अदालत कक्ष में जिस तरह का हंगामा किया उसकी कोई जरूरत नहीं थी और यह इस अदालत के खिलाफ अनादर दिखाना था जिसकी उम्मीद एक न्यायिक अधिकारी से नहीं की जा सकती है। बार की मौजूदगी में न्यायिक अधिकारी का व्यवहार न केवल अनादर...

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने वाली अर्जी पर फैसला लेने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को चुनाव लड़ने से रोकने वाली अर्जी पर फैसला लेने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि वो राजनीतिक दलों को चुनावों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को प्रतिबंधित करने वाले प्रतिनिधित्व पर "तर्कपूर्ण आदेश" पारित करे। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील और भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय द्वारा दायर उस जनहित याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया जिसमें मांग की गई थी कि कोई भी राजनीतिक दल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को चुनाव में ना उतारे। पीठ ने कहा, "हम भारत के चुनाव आयोग को निर्देश देते हैं कि याचिकाकर्ता...

बीसीआई ने कहा, बार चुनाव उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के अनिवार्य नियमों की अधिसूचना से पहले भी हो सकते हैं, पढ़ें प्रेस रिलीज़
बीसीआई ने कहा, बार चुनाव उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के अनिवार्य नियमों की अधिसूचना से पहले भी हो सकते हैं, पढ़ें प्रेस रिलीज़

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीए) ने अपने पहले के फैसले के आंशिक संशोधन करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि इस बात के बावजूद कि उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं को पूरा करने वाले नियमों को अधिसूचित नहीं किया गया है, बार चुनाव हो सकते हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि, "बार काउंसिल और बार एसोसिएशन के चुनावों में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड प्रदान करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रस्तावित नियम गजट में नियमानुसार...

निर्भया केस :  दोषियों की मौत की सजा के जल्द निष्पादन का आवेदन दूसरे न्यायाधीश को भेजने के लिए अदालत राज़ी
निर्भया केस : दोषियों की मौत की सजा के जल्द निष्पादन का आवेदन दूसरे न्यायाधीश को भेजने के लिए अदालत राज़ी

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट कॉम्प्लेक्स में जिला जज यशवंत कुमार ने कहा है कि वह अदालत में निर्भया मामले की फाइल पहुंचते ही मामले को दूसरे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के पास स्थानांतरित कर देंगे। मामला एएसजे सतीश कुमार अरोड़ा को स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह आदेश कुछ ही दिनों में पारित होने की संभावना है, आज या कल भी हो सकता है। निर्भया के माता-पिता पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचे थे दिसंबर 2018 में, निर्भया के माता-पिता ने 16 दिसंबर 2012 के गैंगरेप मामले में सभी 4...

रविदास मंदिर : सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया, मंदिर के लिए होगा पक्का निर्माण
रविदास मंदिर : सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया, मंदिर के लिए होगा पक्का निर्माण

दिल्ली के तुगलकाबाद में रविदास मंदिर के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पक्के निर्माण का रास्ता साफ करते हुए स्पष्ट किया है कि मंदिर के पुननिर्माण के लिए पक्के निर्माण का ही आदेश जारी किया गया है। सोमवार को इस मामले में हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व मंत्री प्रदीप जैन की ओर से वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने जस्टिस अरुण मिश्रा की पीठ से पक्के निर्माण का आदेश जारी करने का अनुरोध किया। पीठ ने इसके बाद स्पष्ट किया कि उसका 21 अक्तूबर को दिया गया मंदिर के निर्माण का आदेश पक्के निर्माण के लिए...

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दिया मृतक गर्भवती महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा, 130 किमी दूर अस्पताल जाते हुए रास्ते में दम तोड़ा था
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने दिया मृतक गर्भवती महिला के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा, 130 किमी दूर अस्पताल जाते हुए रास्ते में दम तोड़ा था

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने नागालैंड सरकार को निर्देश दिया है कि वह एक गर्भवती महिला के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा दे। महिला की जिला अस्पताल जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई थी। अस्पताल उसके गांव से 130 किलोमीटर दूर था। जीवन के अधिकार में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल का अधिकार भी शामिल है। इसी के साथ न्यायमूर्ति सोंगखुपचुंग सेर्टो ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करना राज्य का कर्तव्य है। मृत महिला के बेटे ने हाईकोर्ट की कोहिमा पीठ का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि उप-केंद्रों के...

महाराष्ट्र : वह समर्थन पत्र कोर्ट में पेश करें, जिस पर राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश
महाराष्ट्र : वह समर्थन पत्र कोर्ट में पेश करें, जिस पर राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया, सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश

महाराष्ट्र सरकार के गठन की वैधता पर तत्काल सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह सोमवार सुबह 10.30 बजे वह समर्थन पत्र अदालत में पेश करे, जिसके आधार पर महाराष्ट्र के राज्यपाल ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का फैसला लिया। जस्टिस एन वी रमना, अशोक भूषण और संजीव खन्ना की बेंच ने आदेश दिया: "मुद्दा यह है कि दिनांक 23/11/19 को गवर्नर का सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित करने का निर्णय असंवैधानिक है। इस मुद्दे पर हम सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से...

पत्नी को आई लव यू संदेश के साथ टिकट देनेवाले बस कंडक्टर की पिटाई करने वाले व्यक्ति की सज़ा कर्नाटक हाईकोर्ट ने माफ़ की
पत्नी को 'आई लव यू' संदेश के साथ टिकट देनेवाले बस कंडक्टर की पिटाई करने वाले व्यक्ति की सज़ा कर्नाटक हाईकोर्ट ने माफ़ की

कर्नाटक हाईकोर्ट ने उस व्यक्ति की सज़ा को माफ़ कर दिया है जिसने कंडक्टर की इसलिए पिटाई कर दी थी क्योंकि उसने उसकी पत्नी को एक ऐसा बस टिकट जारी किया था जिसके पीछे लिखा था "आई लव यू" (मुझे आपसे प्यार है)। 26 साल के इस व्यक्ति ने इस टिकट को देखने के बाद बस कंडक्टर की पिटाई कर दी और अदालत ने बाद में इस व्यक्ति को एक साल के क़ैद की सज़ा सुनाई थी। अब कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस सज़ा को माफ़ कर दिया है। न्यायमूर्ति केएन फनींद्र आईपीसी की धारा 333 के तहत महादेव एम की सज़ा को निरस्त करते हुए कहा, ...

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की याचिका पर रविवार को करेगा सुनवाई
महाराष्ट्र में सरकार बनाने के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की याचिका पर रविवार को करेगा सुनवाई

महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल पुथल के बीच शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस द्वारा सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने के लिए भाजपा को आमंत्रित करने के नाटकीय फैसले के खिलाफ शनिवार सुबह एक रिट याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं की कानूनी टीम ने सुप्रीम कोर्ट में मामले की तत्काल सुनवाई का प्रयास किया। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर रविवार को सुबह 11.30 बजे सुनवाई करेगा। एक आश्चर्यजनक घटनाक्रम में आज सुबह राज्यपाल द्वारा भाजपा के देवेंद्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।...