ताज़ा खबरें

त्रिपुरा हिंसा : सुप्रीम कोर्ट वकीलों और पत्रकारों के खिलाफ लगाए गए यूएपीए एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर सहमत
त्रिपुरा हिंसा : सुप्रीम कोर्ट वकीलों और पत्रकारों के खिलाफ लगाए गए यूएपीए एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर सहमत

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्य में हालिया सांप्रदायिक हिंसा के संबंध में पत्रकारों, वकीलों और कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया पोस्ट पर त्रिपुरा पुलिस द्वारा यूएपीए लगाने को चुनौती देने वाली याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने पर सहमति व्यक्त की।सीजेआई एनवी रमना, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच के समक्ष एडवोकेट प्रशांत भूषण ने मामले का उल्लेख किया और मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की।भूषण ने कहा,"यह त्रिपुरा की घटनाओं, एफआईआर और फैक्ट फाइंडिंग मिशन पर गए वकीलों को 41ए नोटिस जारी करने के...

गुजरात दंगे: जिन लोगों ने सहयोग किया, उन्हें ऊंचे पद दिए गए; एसआईटी प्रमुख आरके राघवन उच्चायुक्त बनाए गए- सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा
गुजरात दंगे: जिन लोगों ने सहयोग किया, उन्हें ऊंचे पद दिए गए; एसआईटी प्रमुख आरके राघवन उच्चायुक्त बनाए गए- सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा

गुजरात दंगों के मामले में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य उच्च पदाधिकारियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दी गई क्लीन चिट के खिलाफ जकिया जाफरी की याचिका पर बहस करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एसआईटी प्रमुख आरके राघवन बाद में उच्चायुक्त नियुक्त किया गए।सिब्बल ने न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ के समक्ष कहा, "वे सभी लोगों सहयोगी थे, बाद में उन्हें ऊंचे पद दिए गए। राघवन को एंबेसडर...

जस्टिस धनंजय वाई चंद्रचूड़
चार- धाम सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने कारगिल के अनुभव को याद किया, कहा सेना का जीवन नागरिकों से जुड़ा हुआ

चार-धाम राजमार्ग विस्तार मामले में सुनवाई के दौरान, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को कारगिल में अपने अनुभव को याद करते हुए कहा कि सेना का जीवन नागरिकों के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है।ये टिप्पणी तब आई जब याचिकाकर्ता-एनजीओ सिटीजन फॉर ग्रीन दून के वरिष्ठ अधिवक्ता कॉलिन गोंजाल्विस ने व्यक्त किया कि वह "सेना बनाम लोगों, रक्षा बनाम पर्यावरण के इस आख्यान से बहुत परेशान हैं"न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने बुधवार को कहा, "कोई रक्षा बनाम पर्यावरण नहीं है। रक्षा के लिए आप जो करते हैं वह नागरिक जरूरतों या...

एनआई एक्ट की धारा 138 : सिर्फ इसलिए कि शिकायत में पहले प्रबंध निदेशक का नाम दिया गया है, ये नहीं माना जा सकता कि शिकायत कंपनी की ओर से नहीं की गई : सुप्रीम कोर्ट
एनआई एक्ट की धारा 138 : सिर्फ इसलिए कि शिकायत में पहले प्रबंध निदेशक का नाम दिया गया है, ये नहीं माना जा सकता कि शिकायत कंपनी की ओर से नहीं की गई : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत एक कंपनी की ओर से दायर की गई शिकायत एकमात्र कारण से खारिज करने के लिए उत्तरदायी नहीं है, क्योंकि इसमें कंपनी के नाम से पहले प्रबंध निदेशक का नाम बताया गया है।जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश पीठ ने कहा कि हालांकि यह प्रारूप सही नहीं हो सकता है, इसे दोषपूर्ण नहीं कहा जा सकता है।पीठ ने कहा, "एक प्रारूप हो सकता है जहां कंपनी का नाम पहले वर्णित किया गया हो, प्रबंध निदेशक के माध्यम से मुकदमा किया गया हो, लेकिन...

तिहाड़ जेल में खेदजनक स्थिति: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जेल प्रबंधन में सुधार के लिए तुंरत कदम उठाने के निर्देश दिए
'तिहाड़ जेल में खेदजनक स्थिति': सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जेल प्रबंधन में सुधार के लिए तुंरत कदम उठाने के निर्देश दिए

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक मामले में आरोपियों के साथ जेल अधिकारियों की मिलीभगत के मद्देनजर तिहाड़ जेल की स्थिति का हवाला देते हुए बुधवार को कहा कि जेल प्रबंधन में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने गृह मंत्रालय के सचिव को अदालत के 6 अक्टूबर 2021 के पिछले आदेश के पैरा 3 और 4 के अनुसरण में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।गृह मंत्रालय के सचिव को 3 सप्ताह की अवधि के भीतर सुधारों के कार्यान्वयन के संबंध में उठाए गए कदमों का एक...

उपभोक्ता आयोग में नियुक्तियां : सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को एक हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल ना करने पर अनुकरणीय जुर्माना लगाने की चेतावनी दी
उपभोक्ता आयोग में नियुक्तियां : सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को एक हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल ना करने पर अनुकरणीय जुर्माना लगाने की चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में रिक्तियों के संबंध में एक सप्ताह के भीतर स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने में विफल रहने वाले राज्यों पर 1 से 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगी। कोर्ट ने कहा कि जुर्माना संबंधित अधिकारियों से वसूल किया जाएगा।न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने देश भर में उपभोक्ता आयोगों में रिक्तियों से निपटने के लिए अपने द्वारा उठाए गए मामले पर विचार करते हुए उपरोक्त टिप्पणियां कीं। इससे पहले, 22/09/2021...

कानूनी पेशा लाभ अधिकतम करने के लिए नहीं है, बल्कि समाज की सेवा के ‌लिए है: सीजेआई एनवी रमाना
कानूनी पेशा लाभ अधिकतम करने के लिए नहीं है, बल्कि समाज की सेवा के ‌लिए है: सीजेआई एनवी रमाना

राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण ने "कानूनी सेवा दिवस" ​​के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना ने मंगलवार को कहा कि कानूनी पेशा लाभ को अधिकतम करने के लिए नहीं बल्कि समाज की सेवा के लिए है।सीजेआई ने छात्रों से अपील की, "कानूनी सहायता आंदोलन में शामिल होने का आपका निर्णय एक महान करियर का मार्ग प्रशस्त करेगा। इससे आपको सहानुभूति, समझ और निस्वार्थता की भावना पैदा करने में मदद मिलेगी। याद रखें, अन्य व्यवसायों के विपरीत कानूनी पेशा लाभ को अधिकतम करने के लिए...

सांप्रदायिक हिंसा लावा की तरह, प्रतिशोध के लिए उपजाऊ धरती बना देता है : गुजरात दंगे पर कपिल सिब्बल ने कहा
"सांप्रदायिक हिंसा लावा की तरह, प्रतिशोध के लिए उपजाऊ धरती बना देता है" : गुजरात दंगे पर कपिल सिब्बल ने कहा

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष गुजरात दंगों के मामले में बहस के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल सांप्रदायिक हिंसा के खतरों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए और याद किया कि उन्होंने विभाजन के बाद की हिंसा में अपने नाना- नानी को खो दिया था।सिब्बल 2002 के गुजरात दंगों में मारे गए कांग्रेस नेता एहसान जाफरी की विधवा जकिया जाफरी की ओर से दाखिल याचिका पर बहस कर रहे थे जिसमें सांप्रदायिक दंगों के पीछे "बड़ी साजिश" बताते हुए गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य उच्च पदाधिकारियों को विशेष जांच...

निचली अदालतों के लिए उचित बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए सरकार कदम उठा रही है: कानून मंत्री किरेन रिजिजू
'निचली अदालतों के लिए उचित बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के लिए सरकार कदम उठा रही है': कानून मंत्री किरेन रिजिजू

राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा "कानूनी सेवा दिवस" ​​के मौके पर आयोजित किए गए एक समारोह में बोलते हुए केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि यह ज्ञात है कि निचली अदालतों में चार करोड़ मामले लंबित हैं। मामलों की इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए सरकार निचली अदालतों के लिए उचित बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने के उपायों पर काम कर रही है।बड़ी संख्या में लंबित मामलों का उल्लेख करते हुए रिजिजू ने कहा कि जहां सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट कुछ मानकों पर काम कर रहे हैं।...

तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में पार्टी सदस्यों की सुरक्षा की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में पार्टी सदस्यों की सुरक्षा की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और इसकी राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने रिट याचिका के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस याचिका में आगामी नगर निकाय चुनाव में खासकर अभियान के दौरान टीएमसी के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए त्रिपुरा राज्य को निर्देश जारी करने की मांग की गई है।टीएमसी ने अपने रिट में एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक तटस्थ और निष्पक्ष एसआईटी गठित करने की मांग की है ताकि टीएमसी सदस्यों के खिलाफ लक्षित बर्बरता और गुंडागर्दी के कथित कृत्यों के संबंध...

सुधार और पुनर्वास की उम्मीद है, सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के आरोपी को दी गई मौत की सजा को कम किया
"सुधार और पुनर्वास की उम्मीद है", सुप्रीम कोर्ट ने 5 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के आरोपी को दी गई मौत की सजा को कम किया

सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए कि दोषी में सुधार और पुनर्वास की उम्मीद है, पांच साल की बच्ची के बलात्कार और हत्या के आरोपी एक व्यक्ति की मौत की सजा को बदल दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी ने घिनौना अपराध किया है लेकिन इस मामले में आजीवन कारावास का विकल्प निश्चित रूप से खत्म नहीं हुआ है।जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस संजीव खन्ना और ज‌स्टिस बीआर गवई की पीठ ने कहा,"हम मानते हैं कि आजीवन कारावास उसके कर्मों के लिए पर्याप्त सजा और पश्चाताप का कार्य करेगा, किसी भी ऐसी सामग्री के अभाव में, जिससे यह विश्वास हो...

बलात्कार पीड़िता की कम उम्र मौत की सजा देने के लिए एकमात्र या पर्याप्त कारक नहीं : सुप्रीम कोर्ट
बलात्कार पीड़िता की कम उम्र मौत की सजा देने के लिए एकमात्र या पर्याप्त कारक नहीं : सुप्रीम कोर्ट

बलात्कार पीड़िता की कम उम्र मौत की सजा देने के लिए एकमात्र या पर्याप्त कारक नहीं : सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बलात्कार पीड़िता की कम उम्र को मौत की सजा देने के लिए एकमात्र या पर्याप्त कारक नहीं माना जाता है।जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने इरप्पा सिद्दप्पा मुर्गन्नावर को दी गई मौत की सजा को कम करते हुए इस प्रकार कहा, जिसे पांच साल की बच्ची (आर) के साथ बलात्कार करने, गला घोंटकर उसकी हत्या करने और फिर उसके शरीर को बेनिहल्ला नामक नहर में एक बोरी...

दिल्ली सरकार की राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना के क्रियान्वयन के खिलाफ केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
दिल्ली सरकार की राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना के क्रियान्वयन के खिलाफ केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के 27 सितंबर के उस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन दाखिल की है, जिसमें दिल्ली सरकार की घर-घर राशन डिलीवरी योजना (राशन की डोर स्टेप डिलीवरी योजना) के क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हुआ था।जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीटी गवई और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर केंद्र की याचिका को स्थगित कर दिया।सॉलिसिटर जनरल ने कल तक के लिए स्थगन की मांग की। वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार की ओर...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
'अयोग्यता के बारे में चुनाव आयोग की राय पर निर्णय में राज्यपाल देरी नहीं कर सकते': मणिपुर विधायक मामले में सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को मौखिक रूप से कहा कि मणिपुर के राज्यपाल "लाभ के पद" के मुद्दे पर मणिपुर विधानसभा के 12 भाजपा विधायकों की अयोग्यता के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा दी गई राय पर निर्णय लेने में देरी नहीं कर सकते।जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि राज्यपाल को चुनाव आयोग द्वारा 13 जनवरी, 2021 को दी गई राय पर अभी निर्णय लेना है।पीठ मणिपुर के कांग्रेस विधायक डीडी थैसी द्वारा दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिन्होंने इन 12 विधायकों को इस...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
क्या सुप्रीम कोर्ट की एकल पीठ आपसी सहमति से तलाक का डिक्री पारित कर सकती है? सुप्रीम कोर्ट के विरोधाभासी फैसले

क्या सुप्रीम कोर्ट की एकल पीठ आपसी सहमति से तलाक का डिक्री पारित कर सकती है? कुछ न्यायाधीशों ने अकेले बैठकर तलाक की ऐसी डिक्री पारित की हैं, और कुछ अन्य ने यह कहते हुए कि उनके पास ऐसी शक्ति नहीं है, मामलों को डिवीजन बेंच को भेज दिया है।हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट की एकल पीठ ने आपसी सहमति से तलाक की डिक्री देने के लिए संविधान के अनुच्छेद 142 को लागू किया।न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील का निपटारा करते हुए ये आदेश दिया, जिसमें उसकी पत्नी द्वारा उसके खिलाफ...

प्रकटीकरण वक्तव्य के आधार पर दोषसिद्धि को तभी कायम रखा जा सकता है जब परिणामी रिकवरी दोषरहित हो: सुप्रीम कोर्ट
प्रकटीकरण वक्तव्य के आधार पर दोषसिद्धि को तभी कायम रखा जा सकता है जब परिणामी रिकवरी दोषरहित हो: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी आरोपी को विशेष रूप से उसके प्रकटीकरण बयान और परिणामस्वरूप अभियोगात्मक सामग्री की बरामदगी के आधार पर दोषी ठहराने के लिए, बरामदगी पूरी तरह दोषरहित होनी चाहिए और संदेह के तत्वों से आच्छादित नहीं होनी चाहिए।इस मामले में, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था जिसमें एक आरोपी बिजेंदर उर्फ मंदार को भारतीय दंड संहिता की धारा 392 और 397 के तहत दोषी ठहराया गया था। शीर्ष अदालत ने अपील में जिस मुद्दे पर विचार किया वह यह था कि क्या कथित प्रकटीकरण...

बार काउंसिल ऑफ इंडिया
'यह कोई कानूनी तरीका नहीं': राजीव खोसला को दोषी ठहराए जाने के फैसले को लेकर बीसीआई ने दिल्ली बार एसोसिएशनों से हड़ताल वापस लेने को कहा

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बार काउंसिल ऑफ दिल्ली को निर्देश दिया और अनुरोध किया कि वह तुरंत निर्देश दे और सुनिश्चित करे कि दिल्ली के सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति जिला न्यायालयों में वकीलों द्वारा नौ नवंबर 2021 को राज्य में न्यायिक कार्य से पूरी तरह से परहेज करने के प्रस्ताव को तुरंत वापस ले।बीसीआई द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार, बीसीआई के संज्ञान में लाया गया कि तीस हजारी कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह नागर, दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष...

सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली
मध्यस्थता- किसी पक्ष को धारा 37 के तहत मध्यस्थता अवार्ड को रद्द करने के लिए अतिरिक्त आधार उठाने से प्रतिबंधित नहीं किया गया है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मध्यस्थता सुलह अधिनियम, 1996 की धारा 37 के तहत मध्यस्थता अपील में किसी पक्ष को एक मध्यस्थता अवार्ड को रद्द करने के लिए एक अतिरिक्त आधार उठाने से केवल इसलिए प्रतिबंधित नहीं किया गया है कि उक्त आधार को धारा 34 के तहत मध्यस्थता अवार्ड रद्द करने की याचिका में नहीं उठाया गया था।इस मामले में, छत्तीसगढ़ राज्य और मैसर्स साल उद्योग प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक मामले में मध्यस्थता अवार्ड पारित किया गया था।। उक्त अधिनिर्णय को जिला न्यायाधीश के समक्ष (धारा 34 याचिका दायर कर) चुनौती...

लखीमपुर खीरी : पत्रकार को कार से कुचला गया; लिंच नहीं किया गया : सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने बताया
लखीमपुर खीरी : पत्रकार को कार से कुचला गया; लिंच नहीं किया गया : सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार ने बताया

सुप्रीम कोर्ट के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को मौखिक रूप से समक्ष प्रस्तुत किया कि लखीमपुर खीरी में हिंसक घटना में मारे गए स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप की मौत कार से कुचलने से हुई, न कि मॉब लिंचिंग के कारण।उत्तर प्रदेश राज्य की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा,"किसानों और पत्रकार को कार ने कुचल दिया।"भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की एक पीठ तीन अक्टूबर की लखमीपुर खीरी हिंसा की जांच से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही...

NEET-UG : सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए काउंसलिंग में  सभी ओसीआई उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग में भाग लेने की अनुमति दी
NEET-UG : सुप्रीम कोर्ट ने शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए काउंसलिंग में " सभी ओसीआई उम्मीदवारों" को सामान्य वर्ग में भाग लेने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारत के सभी प्रवासी नागरिक (ओसीआई) उम्मीदवारों को एनईईटी-यूजी काउंसलिंग में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए सामान्य वर्ग में भाग लेने की अनुमति दी।न्यायमूर्ति एस अब्दुल नज़ीर और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की पीठ ने आदेश में कहा कि अदालत के समक्ष आवेदकों और "इसी तरह के अन्य उम्मीदवारों" को शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए राहत दी जाती है।29 सितंबर को, पीठ ने एक अंतरिम आदेश पारित किया था, जिसमें ओसीआई श्रेणी से संबंधित कुछ याचिकाकर्ताओं को सामान्य श्रेणी में एनईईटी-यूजी काउंसलिंग...