ताज़ा खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर स्कूल थप्पड़ मामले में चौंकाने वाले दृष्टिकोण पर यूपी सरकार को फटकार लगाई, शिक्षा सचिव को समन
सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर स्कूल थप्पड़ मामले में 'चौंकाने वाले' दृष्टिकोण पर यूपी सरकार को फटकार लगाई, शिक्षा सचिव को समन

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (10 नवंबर) को एक कड़े आदेश में कुख्यात मुजफ्फरनगर स्कूल थप्पड़ कांड में पीड़ित छात्र की काउंसलिंग और प्रवेश के संबंध में पारित आदेशों का पालन न करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य और उसके शिक्षा विभाग को फटकार लगाई। कोर्ट ने बच्चे और अन्य छात्रों को उचित परामर्श प्रदान न किए जाने पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया। इस विफलता को सुधारने के लिए न्यायालय ने काउंसलिंग में मदद के लिए टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) को नियुक्त किया। कोर्ट ने शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को 11...

गंभीर चिंता का विषय: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा बिलों और फाइलों को मंजूरी नहीं देने पर चिंता व्यक्त की
'गंभीर चिंता का विषय': सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा बिलों और फाइलों को मंजूरी नहीं देने पर चिंता व्यक्त की

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (10 नवंबर) को विधानसभा द्वारा पारित कई विधेयकों और राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत फाइलों पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि के बैठे रहने पर चिंता व्यक्त की।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि राज्यपाल के पास 12 विधेयक लंबित हैं। इसके अलावा, कैदियों को समय से पहले रिहाई, अभियोजन की मंजूरी और तमिलनाडु लोक सेवा आयोग में सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में सरकार द्वारा लिए गए कई फैसले राज्यपाल के पास लंबित हैं।जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस...

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी ग्रुप के खिलाफ लिखे आर्टिकल पर फाइनेंशियल टाइम्स के पत्रकारों को गुजरात पुलिस की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की
सुप्रीम कोर्ट ने अडानी ग्रुप के खिलाफ लिखे आर्टिकल पर फाइनेंशियल टाइम्स के पत्रकारों को गुजरात पुलिस की गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (10 नवंबर) को फाइनेंशियल टाइम्स के दो पत्रकारों बेंजामिन निकोलस ब्रुक पार्किन और क्लो नीना कोर्निश को दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की, जिन्हें गुजरात पुलिस ने अडानी ग्रुप के खिलाफ अगस्त में प्रकाशित आर्टिकल के संबंध में तलब किया था।जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की खंडपीठ ने पत्रकारों द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया और निर्देश दिया कि सुनवाई की अगली तारीख यानी 1 दिसंबर तक उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा। खंडपीठ ने यह भी...

सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति को भारतीय मूल के विदेशी नागरिक 3-वर्षीय चचेरे भाई को लीवर डोनेट करने की अनुमति दी; कहा- आदेश को मिसाल नहीं माना जाएगा
सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति को भारतीय मूल के विदेशी नागरिक 3-वर्षीय चचेरे भाई को लीवर डोनेट करने की अनुमति दी; कहा- आदेश को मिसाल नहीं माना जाएगा

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक व्यक्ति को लीवर की पुरानी बीमारी से पीड़ित अपने 3-वर्षीय चचेरे भाई को लीवर डोनेट करने की अनुमति दे दी। साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि वर्तमान आदेश किसी अन्य मामले के लिए मिसाल के रूप में काम नहीं करेगा।मानव अंगों और ऊतकों के प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 के तहत प्राधिकरण समिति द्वारा धारा 9 में प्रदान की गई रोक का हवाला देते हुए लीवर डोनेट के लिए मंजूरी देने से इनकार करने के बाद अदालत का हस्तक्षेप आया।अधिनियम की धारा 9 के अनुसार, प्राप्तकर्ता का केवल "निकट रिश्तेदार"...

सुप्रीम कोर्ट ने केरल जहरीली शराब त्रासदी में दोषियों को उम्रकैद की सजा की पुष्टि करते हुए साजिश साबित करने के लिए आवश्यक बातें बताईं
सुप्रीम कोर्ट ने केरल जहरीली शराब त्रासदी में दोषियों को उम्रकैद की सजा की पुष्टि करते हुए साजिश साबित करने के लिए आवश्यक बातें बताईं

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में शराब विषाक्तता की घातक साजिश में शामिल अपीलकर्ताओं की दोषसिद्धि और आजीवन कारावास की सजा को बरकरार रखा। न्यायालय ने आपराधिक साजिश के मामले को साबित करने के लिए आवश्यक घटक निर्धारित करने के लिए राज्य बनाम नलिनी के ऐतिहासिक मामले पर भरोसा किया। इसने फिर से पुष्टि की कि "जहां समझौते के अनुसरण में साजिशकर्ता व्यक्तिगत रूप से अपराध करते हैं, वे सभी ऐसे अपराधों के लिए उत्तरदायी होंगे, भले ही उनमें से कुछ ने उन अपराधों के कमीशन में सक्रिय रूप से भाग नहीं लिया हो।"गवाहों की...

ज्यूडिशियल वारंट के बिना डिजिटल डिवाइस से पत्रकारिता या शैक्षणिक सामग्री की जब्ती नहीं: एकेडमिक्स ने सुप्रीम कोर्ट में दिशानिर्देश का मसौदा सौंपा
ज्यूडिशियल वारंट के बिना डिजिटल डिवाइस से पत्रकारिता या शैक्षणिक सामग्री की जब्ती नहीं: एकेडमिक्स ने सुप्रीम कोर्ट में दिशानिर्देश का मसौदा सौंपा

जांच एजेंसियों द्वारा व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जब्ती के लिए दिशानिर्देश की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाले पांच एकेडमिक्स ने दिशानिर्देशों का मसौदा तैयार किया है। अब उन्होंने उक्त मसौदे को न्यायालय को सौंप दिया है (राम रामास्वामी और अन्य बनाम भारत संघ और अन्य)।जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच के सामने गुरुवार (9 नवंबर) को मामला आया, जब कोर्ट ने सीनियर वकील नित्या रामकृष्णन को इन दिशानिर्देशों को केंद्र और राज्यों को प्रसारित करने का निर्देश...

फायरआर्म्स की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए जमानत प्रावधानों को सख्त बनाया जाए, एमिकस क्यूरी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
फायरआर्म्स की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए जमानत प्रावधानों को सख्त बनाया जाए, एमिकस क्यूरी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

बिना लाइसेंस वाले फायरआर्म्स के प्रसार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट में चल रहे स्वत: संज्ञान मामले में एमिकस क्यूरी सीनियर एडवोकेट एस नागामुथु ने शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत जमानत प्रावधानों को और अधिक कठोर बनाने का सुझाव दिया है जैसा कि धन शोधन निवारण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट में है। नागामुथु ने विशेष रूप से सबूत के बोझ को उलटने की सिफारिश की है। सीन‌ियर एडवोकेट के अनुसार, अदालत को कुछ मूलभूत तथ्यों के सबूत पर आरोपी का अपराध मानना चाहिए, जब...

यह बहस योग्य मुद्दा क‌ि सेवा मामलों में जनहित याचिका बिल्कुल भी सुनवाई योग्य नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कानून के मुद्दे को खुला छोड़ा
यह बहस योग्य मुद्दा क‌ि सेवा मामलों में जनहित याचिका बिल्कुल भी सुनवाई योग्य नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कानून के मुद्दे को खुला छोड़ा

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट के दिए फैसले से पैदा हुई एक अपील पर सुनवाई करते हुए, अपने आदेश पर संदेह व्यक्त किया कि जनहित याचिका सेवा मामलों में "बिल्कुल भी" सुनवाई योग्य नहीं है, और कहा कि यह " बहस योग्य मुद्दा” है। जिसके बाद न्यायालय ने इस मुद्दे को खुला रखा है और कहा कि उचित मामले में इसका निर्णय किया जाएगा।जस्टिस सूर्यकांत और दीपांकर दत्ता की खंडपीठ के समक्ष एक मामले की सुनवाई हुई।वर्तमान मामले में प्रताप सिंह बिस्ट (याचिकाकर्ता) द्वारा वर्ष 2017 में शिक्षकों के पद पर...

यदि सेवा मामलों में जनहित याचिका बिल्कुल भी सुनवाई योग्य नहीं है तो यह बहस योग्य मुद्दा है : सुप्रीम कोर्ट
यदि सेवा मामलों में जनहित याचिका बिल्कुल भी सुनवाई योग्य नहीं है तो यह बहस योग्य मुद्दा है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में (03 नवंबर को), दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पारित फैसले से उत्पन्न एक अपील पर सुनवाई करते हुए संदेह व्यक्त किया कि जनहित याचिका सेवा मामलों में "बिल्कुल भी" सुनवाई योग्य नहीं है, यह एक बहस योग्य मुद्दा” है। तदनुसार, न्यायालय ने इस मुद्दे को खुला रखा है जिसका उचित मामले में निर्णय किया जाएगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की खंडपीठ के समक्ष एक मामले की सुनवाई हुई।वर्तमान मामले में प्रताप सिंह बिस्ट (याचिकाकर्ता) द्वारा वर्ष 2017 में शिक्षकों के पद पर उत्तरदाताओं...

सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों के शीघ्र निपटान की निगरानी के लिए हाईकोर्ट्स को दिशानिर्देश जारी किए
सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों के शीघ्र निपटान की निगरानी के लिए हाईकोर्ट्स को दिशानिर्देश जारी किए

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (9 नवंबर) को संसद सदस्यों और विधान सभा सदस्यों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटान की निगरानी के लिए कई निर्देश जारी किए।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लिए राज्यों में लागू समान दिशानिर्देश बनाना मुश्किल था और अनुच्छेद 227 के तहत अपनी शक्तियों को लागू करके ऐसे मामलों में प्रभावी निगरानी के लिए उपाय विकसित करने का काम पर छोड़ दिया।साथ ही, पीठ ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटान की...

ज़हर से हत्या के मामलों में साबित की जाने वाली 4 परिस्थितियां कौन-सी हैं?: सुप्रीम कोर्ट ने बताया
ज़हर से हत्या के मामलों में साबित की जाने वाली 4 परिस्थितियां कौन-सी हैं?: सुप्रीम कोर्ट ने बताया

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कथित शराब विषाक्तता से जुड़े दो दशक पुराने मामले में आरोपी को बरी कर दिया, जिसके कारण व्यक्ति की मौत हो गई थी। न्यायालय ने ज़हर से हत्या के मामलों में साबित की जाने वाली परिस्थितियों को दोहराने के लिए शरद बिरधीचंद सारदा बनाम महाराष्ट्र राज्य (1984) 4 एससीसी 116 के ऐतिहासिक 1984 मामले को लागू किया, अर्थात् ज़हर देने का स्पष्ट मकसद, अभियुक्त द्वारा ज़हर का कब्जा, ज़हर देने का अवसर और ज़हर देने से मौत का कारण स्थापित करने के महत्व को रेखांकित किया।न्यायालय ने अभियोजन...

सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों के शीघ्र निपटान की निगरानी के लिए हाईकोर्ट को दिशानिर्देश जारी किए
सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों/विधायकों के खिलाफ मामलों के शीघ्र निपटान की निगरानी के लिए हाईकोर्ट को दिशानिर्देश जारी किए

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (9 नवंबर) को संसद सदस्यों और विधानसभा सदस्यों के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों के शीघ्र निपटान की निगरानी के लिए कई निर्देश जारी किए।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की पीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लिए राज्यों में लागू समान दिशानिर्देश बनाना मुश्किल है और अनुच्छेद 227 के तहत अपनी शक्तियों को लागू करके ऐसे मामलों की प्रभावी निगरानी के लिए ऐसे उपाय विकसित करने का काम हाईकोर्ट पर छोड़ दिया।साथ ही पीठ ने लंबित मामलों...

बैंक कर्मचारी द्वारा वास्तविक हानि साबित किए बना पीएफ और ग्रेच्युटी रोक नहीं सकता : सुप्रीम कोर्ट
बैंक कर्मचारी द्वारा वास्तविक हानि साबित किए बना पीएफ और ग्रेच्युटी रोक नहीं सकता : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक कर्मचारी (अपीलकर्ता) के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसमें पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी को भविष्य निधि (पीएफ) और ग्रेच्युटी जारी करने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (अधिकारी) सेवा विनियम, 1979 (1979 विनियम) के अनुसार, बैंक पीएफ राशि तभी रोक सकता है जब यह साबित हो जाए कि कर्मचारी के किसी कृत्य से उसे कोई नुकसान हुआ है। इस मामले में, बैंक न केवल कथित नुकसान को साबित करने में विफल रहा, बल्कि उसे निष्पक्ष...

मद्रास बार एसोसिएशन में जातिगत भेदभाव का आरोप बेबुनियाद; सदस्यता अस्वीकार करने से भेदभाव नहीं होता: मद्रास हाईकोर्ट
मद्रास बार एसोसिएशन में जातिगत भेदभाव का आरोप बेबुनियाद; सदस्यता अस्वीकार करने से भेदभाव नहीं होता: मद्रास हाईकोर्ट

मद्रास बार एसोसिएशन की सदस्यता नीति के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी करने वाले एकल न्यायाधीश का आदेश रद्द करते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि किसी व्यक्ति की सदस्यता केवल एसोसिएशन द्वारा तय की जा सकती है और सभी व्यक्ति शिकायत नहीं कर सकते हैं।कोर्ट ने कहा,''रिट याचिकाकर्ता का यह आरोप कि मद्रास बार एसोसिएशन में जाति के आधार पर भेदभाव होता है, बेबुनियाद है।''कोर्ट ने कहा कि सदस्यता से इनकार करने से भेदभाव का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।जस्टिस एस वैद्यनाथन और जस्टिस के राजशेखर की खंडपीठ ने...

केंद्र ने तीन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी
केंद्र ने तीन हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने बुधवार (8 नवंबर) को क्रमशः दिल्ली, राजस्थान और गुवाहाटी के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी। इस सप्ताह की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस संदीप मेहता को पदोन्नति के लिए सिफारिश की थी।उनकी नियुक्ति के साथ सुप्रीम कोर्ट में 34 न्यायाधीशों की पूरी ताकत वापस आ जाएगी। इस वर्ष कई न्यायाधीश सेवानिवृत्त हुए हैं, जिनमें आठ न्यायाधीश शामिल हैं - नवीनतम जज, जस्टिस एस रवींद्र भट...

एलजीबीटीक्यूआईए+ में  पीड़ित महिला शामिल नहीं : सुप्रीम कोर्ट ने अपने यौन उत्पीड़न नियमों को जेंडर न्यूट्रल बनाने से इनकार किया
एलजीबीटीक्यूआईए+ में ' पीड़ित महिला' शामिल नहीं : सुप्रीम कोर्ट ने अपने यौन उत्पीड़न नियमों को जेंडर न्यूट्रल बनाने से इनकार किया

एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम में, सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सुप्रीम कोर्ट (रोकथाम, निषेध और निवारण) विनियम, 2013 में लिंग संवेदनशीलता और महिलाओं के यौन उत्पीड़न में संशोधन की मांग करने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया, ताकि इसे जेंडर न्यूट्रल बनाया जा सके। इन विनियमों के दायरे में एलजीबीटीक्यूआईए+ व्यक्तियों जैसे अन्य व्यक्तियों के संवैधानिक अधिकारों को लाने के लिए संशोधन की मांग की गई थी।अनिवार्य रूप से इन विनियमों को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण)...

ईपीएफ अधिनियम अनुसूची 1 उद्योगों में शामिल नहीं होने वाली फैक्टरियों पर भी लागू किया जा सकता है: सुप्रीम कोर्ट ने छाता बनाने वाली यूनिट की याचिका खारिज की
ईपीएफ अधिनियम अनुसूची 1 उद्योगों में शामिल नहीं होने वाली फैक्टरियों पर भी लागू किया जा सकता है: सुप्रीम कोर्ट ने छाता बनाने वाली यूनिट की याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 की धारा 1 की उप-धारा (3) के खंड (बी) के तहत एक अधिसूचना केंद्र सरकार द्वारा किसी भी कार्य में लगे कारखानों के संबंध में जारी की जा सकती है, जिन उद्योग को अनुसूची I में निर्दिष्ट नहीं किया गया है। शीर्ष न्यायालय इस बात पर विचार कर रहा था कि क्या एक कारखाना, जो अधिनियम की अनुसूची 1 में निर्दिष्ट नहीं है, उसे ईपीएफ अधिनियम के तहत कवर किया जा सकता है। जबकि, धारा 1 की उप-धारा (3) का खंड (ए) केवल अनुसूची I में...

Evidence Act की धारा 65B सर्टिफिकेट ट्रायल के किसी भी चरण में प्रस्तुत किया जा सकता है: सुप्रीम कोर्ट ने 2008 बेंगलुरु विस्फोट मामले में अभियोजन याचिका की अनुमति दी
Evidence Act की धारा 65B सर्टिफिकेट ट्रायल के किसी भी चरण में प्रस्तुत किया जा सकता है: सुप्रीम कोर्ट ने 2008 बेंगलुरु विस्फोट मामले में अभियोजन याचिका की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य साबित करने के लिए भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Evidence Act) की धारा 65बी के तहत सर्टिफिकेट ट्रायल के किसी भी चरण में प्रस्तुत किया जा सकता है।जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस राजेश बिंदल की खंडपीठ ने कर्नाटक हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसने 2008 के बेंगलुरु विस्फोट मामले से संबंधित मुकदमे में अभियोजन पक्ष को एक्ट की धारा 65बी सर्टिफिकेट पेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।खंडपीठ ने अर्जुन पंडितराव खोतकर बनाम कैलाश कुशनराव गोरंट्याल में...

भारत कई उतार-चढ़ावों से गुजरा, फिर भी दृढ़ बना रहा, भारतीय भाग्यशाली हैं कि वे भारत का हिस्सा हैं: जस्टिस बीआर गवई
"भारत कई उतार-चढ़ावों से गुजरा, फिर भी दृढ़ बना रहा, भारतीय भाग्यशाली हैं कि वे भारत का हिस्सा हैं": जस्टिस बीआर गवई

जस्टिस बीआर गवई ने 4 नवंबर को पटना में द्वितीय जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी मेमोरियल में आयोजित आयोजन में लेक्चर दिया। उन्होंने अपने इस लेक्चर "हमारा संविधान और उसमें भारत का विचार" विषय पर बात की।जस्टिस गवई ने भारतीय संविधान के निर्माण के इतिहास पर विचार करके शुरुआत की। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे संविधान उस समय तैयार किया गया, जब हमारे पास वंचितों के उत्थान के लिए लड़ाई का इतिहास था। महत्वपूर्ण बात यह है कि संविधान सभा में कई दिग्गज और अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल थे। इसमें विभिन्न जाति,...