कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दुर्गा पूजा पंडाल में कथित तौर पर सत्ता-विरोधी नारे लगाने के आरोप में हिरासत में लिए गए नौ लोगों को जमानत दी
कलकत्ता हाईकोर्ट ने दुर्गा पूजा पंडाल में कथित तौर पर 'सत्ता-विरोधी' नारे लगाने के आरोप में हिरासत में लिए गए नौ लोगों को जमानत दी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने नौ युवकों को जमानत दी, जिन्हें कोलकाता के रवींद्र सरोवर इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर कथित तौर पर सत्ता-विरोधी नारे लगाने और तख्तियां लहराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।जस्टिस शंपा सरकार की एकल पीठ ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करते हुए उन्हें शहर भर में किसी भी पूजा पंडाल के 200 मीटर के भीतर अशांति पैदा न करने या नारे न लगाने का निर्देश दिया।बेंच ने कहा,जब्ती सूची से पता चलता है कि तख्तियां और तोरण बरामद किए गए। ये सभी आर जी कर से संबंधित नारे हैं। कोई...

पश्चिम बंगाल AIIMS को दिल्ली AIIMS के बराबर लाया जाए: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पोस्टमार्टम सुविधाओं की कमी पर केंद्र सरकार से कहा
पश्चिम बंगाल AIIMS को दिल्ली AIIMS के बराबर लाया जाए: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पोस्टमार्टम सुविधाओं की कमी पर केंद्र सरकार से कहा

कलकत्ता हाईकोर्ट ने मंगलवार को टिप्पणी की कि पश्चिम बंगाल के कल्याणी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को दिल्ली या ऋषिकेश के AIIMS के स्तर का बनाया जाना चाहिए।जस्टिस तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए ये टिप्पणियां कीं, जिसमें उन्होंने बंगाल के जयनगर इलाके में बलात्कार और हत्या की शिकार नाबालिग लड़की का पोस्टमार्टम कल्याणी के AIIMS अस्पताल में करने का निर्देश दिया था।सुनवाई में न्यायालय को बताया गया कि अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए बुनियादी ढांचे की कमी है,...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने MGNREGA श्रमिकों को बेरोजगारी भत्ता देने, काम फिर से शुरू करने के मामले में केंद्र और राज्य से हलफनामा मांगा
कलकत्ता हाईकोर्ट ने MGNREGA श्रमिकों को बेरोजगारी भत्ता देने, काम फिर से शुरू करने के मामले में केंद्र और राज्य से हलफनामा मांगा

कलकत्ता हाईकोर्ट ने धन जारी करने में हुए विवाद पर राज्य और केंद्र सरकार से जवाब मांगा, जिसके कारण पश्चिम बंगाल में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत कई दिहाड़ी मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया।चीफ जस्टिस टीएस शिवगनम और जस्टिस बिवास पटनायक की खंडपीठ पश्चिम बंगा खेत मजूर समिति (PBKMS) की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो मनरेगा श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली एक ट्रेड यूनियन है।राज्य सरकार की ओर से पेश हुए एडवोकेट जनरल ने न्यायालय को सूचित किया कि 9 मार्च 2022...

हाईकोर्ट ने RG Kar पीड़िता का नाम मीडिया को बताने के लिए पूर्व पुलिस आयुक्त के खिलाफ FIR की मांग करने वाली याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा
हाईकोर्ट ने RG Kar पीड़िता का नाम मीडिया को बताने के लिए पूर्व पुलिस आयुक्त के खिलाफ FIR की मांग करने वाली याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को RG Kar अस्पताल बलात्कार-हत्या पीड़िता का नाम मीडिया को बताने के लिए पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग करने वाली याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा।चीफ जस्टिस टीएस शिवगनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने पूर्व पुलिस आयुक्त के साथ-साथ केंद्र सरकार के उपयुक्त प्राधिकारी से भी जवाब मांगा।इससे पहले पीठ ने याचिकाकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टीकरण मांगें कि क्या हाईकोर्ट मामले के इस पहलू पर स्वतंत्र रूप से सुनवाई कर पाएगा, क्योंकि सुप्रीम...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बाल बलात्कार पीड़िता के लिए AIIMS अस्पताल में पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया, POCSO के आरोप शामिल करने का आदेश दिया
कलकत्ता हाईकोर्ट ने बाल बलात्कार पीड़िता के लिए AIIMS अस्पताल में पोस्टमार्टम करने का निर्देश दिया, POCSO के आरोप शामिल करने का आदेश दिया

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल के कल्याणी में स्थित AIIMS अस्पताल में नौ वर्षीय बाल बलात्कार-हत्या पीड़िता का पोस्टमार्टम करने का आदेश दिया। कथित तौर पर बंगाल के जयनगर इलाके में बच्ची के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।जस्टिस तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने यह भी निर्देश दिया कि आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) के तहत आरोप जोड़े जाएं।पश्चिम बंगाल राज्य ने दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 401 के साथ धारा 482/भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच के आदेश दिए

कलकत्ता हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न के एक मामले से जुड़े सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोपी कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। न्यायालय ने पुलिस जांच में खामियों के कारण आरोपी को निचली अदालत द्वारा दी गई जमानत भी रद्द कर दी। जस्टिस राजश्री भारद्वाज की एकल पीठ ने एक महिला की शिकायत की पुलिस जांच में खामियों पर विचार करते हुए कहा कि उसने अपने घर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।इन खामियों के मद्देनजर, इस न्यायालय का मानना ​​है कि यह मामला वास्तव में असाधारण प्रकृति का है और इसमें...

जूनियर डॉक्टर्स की ताजा हड़ताल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार
जूनियर डॉक्टर्स की ताजा हड़ताल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से हाईकोर्ट का इनकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा आहूत ताजा हड़ताल को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। यह हड़ताल आरजी कर अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की क्रूर घटना के बाद की गई।राज्य भर के जूनियर डॉक्टरों ने शुरू में इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा और संस्थानों को चलाने वालों की जवाबदेही की मांग की। सुप्रीम कोर्ट के कई निर्देशों और राज्य सरकार के आश्वासन के बाद उन्होंने लगभग एक महीने की हड़ताल के बाद...

पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा कलकत्ता हाईकोर्ट
पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने वाले मामले को सूचीबद्ध किया, जिन्होंने पिछले महीने आरजी कर अस्पताल में हुए क्रूर बलात्कार और हत्या की पीड़िता का नाम उजागर किया था। गोयल को आयुक्त के पद से हटा दिया गया, क्योंकि जूनियर डॉक्टरों ने डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले में राज्य के व्यवहार का विरोध करते हुए उन्हें हटाने की मांग की थी।सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने चीफ जस्टिस टीएस शिवगनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ से मामले की...

एमएसएमई एक्ट समझौते के आधार पर मध्यस्थता और सुलह अधिनियम के तहत स्वतंत्र मध्यस्थता पर रोक नहीं लगाता: कलकत्ता हाईकोर्ट
एमएसएमई एक्ट समझौते के आधार पर मध्यस्थता और सुलह अधिनियम के तहत स्वतंत्र मध्यस्थता पर रोक नहीं लगाता: कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट की एक पीठ ने माना कि एमएसएमई एक्ट की धारा 18 किसी मौलिक अधिकार या दायित्व का निर्माण नहीं करती, बल्कि अदालती कार्यवाही के बाहर विवादों को हल करने के लिए केवल एक वैकल्पिक तरीका प्रदान करती है। जस्टिस सब्यसाची भट्टाचार्य की पीठ ने कहा कि यदि विवाद में शामिल कोई पक्ष, पक्षों के बीच समझौते में मध्यस्थता खंड के आधार पर मध्यस्थता और सुलह एक्ट, 1996 के तहत स्वतंत्र रूप से मध्यस्थता का विकल्प चुनता है तो एमएसएमई एक्ट दावेदार पर ऐसा करने से प्रतिबंध नहीं लगाता है।हाईकोर्ट ने कहा कि...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने भर्ती घोटाले मामले में TMC नेता माणिक भट्टाचार्य को जमानत दी
कलकत्ता हाईकोर्ट ने भर्ती घोटाले मामले में TMC नेता माणिक भट्टाचार्य को जमानत दी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने नकदी-के-लिए-नौकरी भर्ती घोटाले मामले में आरोपी तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और पूर्व विधायक माणिक भट्टाचार्य को जमानत दी। उल्लेखनीय है कि भट्टाचार्य द्वारा जमानत के लिए पहले की दो याचिकाओं को न्यायालय ने खारिज कर दिया था।जस्टिस सुवरा घोष की एकल पीठ ने मनीष सिसोदिया के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भरोसा किया और कहा:जैसा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा, किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने से पहले लंबे समय तक कारावास को बिना मुकदमे के सजा नहीं बनने दिया जाना चाहिए। ऐसे...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने एडवोकेट प्रोटेक्शन लॉ के क्रियान्वयन की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की
कलकत्ता हाईकोर्ट ने एडवोकेट प्रोटेक्शन लॉ के क्रियान्वयन की मांग वाली जनहित याचिका खारिज की

कलकत्ता हाईकोर्ट ने वकीलों के लिए विभिन्न सुरक्षात्मक उपायों जैसे एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट (Advocates' Protection Act) के क्रियान्वयन की मांग करने वाली जनहित याचिका खारिज की, जो वकीलों को बिना किसी भय या हिंसा या उत्पीड़न के अपने पेशेवर कर्तव्यों का पालन करने की उनकी क्षमता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रदान करेगा।याचिकाकर्ता ने दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन की निगरानी के लिए समर्पित निगरानी समिति या टास्क फोर्स स्थापित करने के लिए सुरक्षा की भी मांग की। साथ ही सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में...

पेटेंट अवैधता की जांच करते समय न्यायालय साक्ष्यों का पुनर्मूल्यांकन या अनुबंधों की पुनर्व्याख्या नहीं कर सकता : कलकत्ता हाईकोर्ट
पेटेंट अवैधता की जांच करते समय न्यायालय साक्ष्यों का पुनर्मूल्यांकन या अनुबंधों की पुनर्व्याख्या नहीं कर सकता : कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट माना कि मध्यस्थता एवं सुलह अधिनियम, 1996 की धारा 34 (2-ए) के प्रावधान के अनुसार न्यायालय पेटेंट अवैधता की आड़ में साक्ष्यों का पुनर्मूल्यांकन नहीं कर सकता।जस्टिस सब्यसाची भट्टाचार्य पीठ ने कहा कि न्यायालय न्यायाधिकरण के निर्णय पर अपील में नहीं बैठ सकता है और पेटेंट अवैधता के साक्ष्य के बिना न्यायाधिकरण से अलग अनुबंध की पुनर्व्याख्या नहीं कर सकता है।तथ्ययाचिकाकर्ता, एसआरएमबी सृजन लिमिटेड (एसआरएमबी) और ग्रेट ईस्टर्न एनर्जी कॉरपोरेशन लिमिटेड (दावेदार/प्रतिवादी) के बीच 11 मई, 2011...

RG Kar Rape-Murder: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पीड़िता के बारे में सोशल मीडिया पर लिखी गई भद्दी टिप्पणियों पर CBI से रिपोर्ट मांगी
RG Kar Rape-Murder: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पीड़िता के बारे में सोशल मीडिया पर लिखी गई भद्दी टिप्पणियों पर CBI से रिपोर्ट मांगी

कलकत्ता हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से आरजी कर बलात्कार-हत्याकांड में पीड़िता से संबंधित सोशल मीडिया पर लिखी गई कुछ टिप्पणियों के बारे में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उक्त मामले में ट्रेनी डॉक्टर का अस्पताल परिसर में बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई।चीफ जस्टिस टीएस शिवगनम और जस्टिस हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने मौखिक रूप से टिप्पणी की,"CBI ने जांच अपने हाथ में ले ली है। आप [CBI] देखें कि क्या कुछ किया जा सकता है। पीड़िता की तस्वीर के नीचे कुछ बहुत ही भद्दी टिप्पणिया...

RG Kar Rape Murder: हाईकोर्ट में पुलिस कमीश्नर विनीत गोयल को अनुचित जांच के आरोपों पर हटाने की मांग वाली याचिका दायर
RG Kar Rape Murder: हाईकोर्ट में पुलिस कमीश्नर विनीत गोयल को अनुचित जांच के आरोपों पर हटाने की मांग वाली याचिका दायर

कोलकाता हाईकोर्ट में कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को हटाने की मांग वाली याचिका दायर की गई। याचिका में आरोप लगाया गया कि गोयल आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर के बलात्कार और हत्या की उचित जांच करने में असमर्थ रहे।याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि गोयल ने मामले की पीड़िता का नाम मीडिया को बताया, जो कि अवैध था।अंततः हाईकोर्ट ने जांच को CBI को सौंप दिया, जिसने कहा कि वह कोलकाता पुलिस द्वारा की जा रही जांच के तरीके पर विश्वास व्यक्त नहीं कर सकता।चीफ जस्टिस टीएस शिवगनम और जस्टिस...

वकील को मुवक्किल का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार, अदालत में पेश होने के लिए भीख मांगने की ज़रूरत नहीं: कलकत्ता हाईकोर्ट
वकील को मुवक्किल का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार, अदालत में पेश होने के लिए भीख मांगने की ज़रूरत नहीं: कलकत्ता हाईकोर्ट

जस्टिस हरीश टंडन और जस्टिस प्रसेनजीत बिस्वास की मौजूदगी वाली कलकत्ता हाईकोर्ट की सर्किट बेंच ने पेश होने की अनुमति के लिए भीख मांगने वाले वकील को टोकते हुए कहा कि वकीलों को अदालत में अपने मुवक्किलों का प्रतिनिधित्व करते समय पेश होने के लिए भीख मांगने जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने की ज़रूरत नहीं है।पीठ ने ऐसी प्रथाओं को व्यवस्था के औपनिवेशिक अतीत के अवशेष के रूप में संदर्भित किया। टिप्पणी की कि वकीलों को अपने मुवक्किल का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार है और उन्हें अपना मामला बनाने के लिए भीख मांगने...

RG Kar Rape-Murder: हाईकोर्ट ने सरकार को प्रदर्शनकारियों को आतंकित करने के खिलाफ चेतावनी दी, छात्र नेता को रिहा किया
RG Kar Rape-Murder: हाईकोर्ट ने सरकार को 'प्रदर्शनकारियों को आतंकित करने' के खिलाफ चेतावनी दी, छात्र नेता को रिहा किया

कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस को सायन लाहिड़ी नामक स्टूडेंट को रिहा करने का आदेश दिया। उक्त स्टूडेंट पर 'पश्चिम बंग छात्र समाज' का नेता होने का आरोप है, यह ऐसा संगठन है, जिसने नबन्ना में राज्य सचिवालय की ओर विरोध प्रदर्शन और मार्च का आह्वान किया था।हालांकि विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होने का दावा किया गया, लेकिन इसके परिणामस्वरूप व्यापक हिंसा हुई। इसके परिणामस्वरूप प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों दोनों को गंभीर चोटें आईं।लाहिड़ी को मार्च का नेतृत्व करने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और...

आपराधिक मुकदमे में निष्कर्षों का समान आरोपों के मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही पर असर होना चाहिए: कलकत्ता हाईकोर्ट
आपराधिक मुकदमे में निष्कर्षों का समान आरोपों के मामले में अनुशासनात्मक कार्यवाही पर असर होना चाहिए: कलकत्ता हाईकोर्ट

कलकत्ता हाईकोर्ट की जस्टिस तपब्रत चक्रवर्ती और जस्टिस पार्थ सारथी चटर्जी की खंडपीठ ने रिट याचिका पर निर्णय देते हुए कहा कि आपराधिक मुकदमे में निष्कर्षों का अनुशासनात्मक कार्यवाही पर असर होना चाहिए, खासकर तब जब आरोप समान या निकट से संबंधित हों।मामले की पृष्ठभूमिकर्मचारी को 22 मई 1979 को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी में श्रमिक (ग्रुप-डी) के रूप में नियुक्त किया गया। उसे 1 अप्रैल 1980 से अस्थायी दर्जा दिया गया। 3 अगस्त 1994 को प्रतिवादी द्वारा कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके कारण भारतीय...

हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं: कलकत्ता हाईकोर्ट ने Diary Of West Bengal फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार
हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में रहते हैं: कलकत्ता हाईकोर्ट ने Diary Of West Bengal फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से किया इनकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को Diary Of West Bengal नामक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार किया। फिल्म में सांप्रदायिक भावनाएं होने के आधार पर इसकी रिलीज को रोकने की मांग की गई। फिल्म में 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के आसपास की घटनाओं को दर्शाया गया।चीफ जस्टिस टीएस शिवगनम और जस्टिस हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने याचिका पर तत्काल राहत देने से इनकार किया और कहा,"अदालतों ने बार-बार कहा कि अगर आप फिल्म देखना चाहते हैं तो देखें, अगर नहीं देखना चाहते हैं तो न देखें। हम लोकतांत्रिक व्यवस्था में...

RG Kar Rape-Murder: हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय नबान्न तक मार्च करने की अनुमति क्यों दी?
RG Kar Rape-Murder: हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को पश्चिम बंगाल के राज्य सचिवालय "नबान्न" तक मार्च करने की अनुमति क्यों दी?

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 23 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए क्रूर बलात्कार एवं हत्या के विरोध में छात्र संगठनों को राज्य सचिवालय नबन्ना की ओर मार्च करने से रोकने के लिए निषेधाज्ञा जारी करने से इनकार किया।उल्लेखनीय है कि हालांकि यह दावा किया गया कि छात्र संगठनों द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण प्रकृति के होंगे, लेकिन विरोध प्रदर्शनों में व्यापक हिंसा हुई, जिसके कारण कई प्रदर्शनकारियों एवं पुलिसकर्मियों को चोटें आईं तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान...