मुख्य सुर्खियां

Gauhati High Court
सुपारी प्राकृतिक हानि के अधीन, जांच की आवश्यकता नहीं: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने रिहाई का निर्देश दिया

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने जब्त सुपारी को छोड़ने का निर्देश दिया, क्योंकि सुपारी तेजी से प्राकृतिक हानि के अधीन हैं और जांच के उद्देश्य के लिए उनके प्रतिधारण की आवश्यकता नहीं है।जस्टिस रॉबिन फुकन की एकल पीठ ने कहा कि जब्ती की तारीख से अब तक 128 दिन से अधिक समय बीत चुका है। जब्त सुपारी के संबंध में चोरी का कोई आरोप नहीं है। याचिकाकर्ता ने गांव बुराह और जुतोवी गांव के अध्यक्ष द्वारा अपने गांव से सुपारी खरीदने के संबंध में जारी प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत किया है।एसआई अतीकुर रहमान ने 14.03.2022 को प्रभारी...

गुजरात हाईकोर्ट
निर्धारिती की मृत्यु से पहले आईटीआर भविष्य की संभावनाओं सहित भविष्य की आय की हानि की गणना का आधार: गुजरात हाईकोर्ट

गुजरात हाईकोर्ट ने माना कि निर्धारिती की मृत्यु से पहले दायर आयकर रिटर्न (आईटीआर) भविष्य की संभावनाओं सहित भविष्य की आय की हानि की गणना का आधार है। जस्टिस गीता गोपी की सिंगल बेंच ने कहा कि माता-पिता दोनों मृतक बेटे के आश्रित थे, और मुआवजे के लिए आवेदन करने के हकदार हैं। आश्रित हानि के मद में माता-पिता दोनों मुआवजे की राशि के हकदार हैं।मौजूदा मामले में अपीलकर्ता ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा पारित निर्णय को चुनौती दी थी। अपीलकर्ता ने तर्क दिया कि ट्रिब्यूनल ने रिकॉर्ड पर मौखिक और साथ...

मनोरोग रोगी हिरासत में रखने से उसकी बीमारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगाः केरल हाईकोर्ट ने जमानत दी
मनोरोग रोगी हिरासत में रखने से उसकी बीमारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगाः केरल हाईकोर्ट ने जमानत दी

केरल हाईकोर्ट ने मंगलवार को एक आरोपी को इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए जमानत दे दी कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसे और ज्यादा हिरासत में रखने से उसकी बीमारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।जस्टिस कौसर एडप्पागथ ने कहा कि चूंकि जांच का बड़ा हिस्सा समाप्त हो गया है और याचिकाकर्ता मनोरोग रोगी है। वह पहले ही तीन सप्ताह से अधिक जेल में बिता चुका है। उसे जेल में और हिरासत में रहने से उसकी बीमारी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।कोर्ट ने कहा,इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि याचिकाकर्ता मानसिक बीमारी से पीड़ित...

अडानी विझिंजम पोर्ट्स ने केरल सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की, पुलिस प्रोटेक्शन के हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया
अडानी विझिंजम पोर्ट्स ने केरल सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की, पुलिस प्रोटेक्शन के हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप लगाया

अडानी विझिंजम पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने याचिकाकर्ताओं को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने के केरल हाईकोर्ट के आदेश दिनांक 01.09.2022 के अनुपालन में प्रतिवादी राज्य सरकार की जानबूझकर अवज्ञा का आरोप लगाते हुए कोर्ट की अवमानना अधिनियम की धारा 12 के तहत अवमानना याचिका दायर करके केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) का रुख किया है।उक्त आदेश के माध्यम से, केरल हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को पुलिस सुरक्षा प्रदान की थी, जबकि यह कहते हुए कि विरोध शांतिपूर्ण ढंग से, बिना किसी बाधा के और बिना किसी अतिचार के परियोजना...

[मर्डर केस] पुलिस अधिकारी पर रिश्वत न देने पर आरोपी नाबालिग होने के बावजूद गलत तरीके से वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने का आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच के निर्देश दिए
[मर्डर केस] पुलिस अधिकारी पर रिश्वत न देने पर आरोपी नाबालिग होने के बावजूद गलत तरीके से वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने का आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच के निर्देश दिए

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने एक पिता के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है कि उसके बेटे के साथ एक हत्या के मामले में नाबालिग होने के बावजूद गलत तरीके से एक वयस्क के रूप में व्यवहार किया जा रहा है। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस माधव जामदार ने ठाणे सेंट्रल जेल में हिरासत में लिए गए याचिकाकर्ता को रिहा करने या पेश करने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण के एक रिट के लिए प्रार्थना करने वाली याचिका में आदेश पारित किया। अदालत ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, उत्तर क्षेत्र, मुंबई को पिता द्वारा मामले...

बिना विलंब जमानत याचिका दायर करने का अधिकार और कानूनी सहायता तक पहुंच आपस में जुड़ी हुई है: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विचाराधीन कैदियों की सहायता के लिए उपाय सुझाए
बिना विलंब जमानत याचिका दायर करने का अधिकार और कानूनी सहायता तक पहुंच 'आपस में जुड़ी हुई है': इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विचाराधीन कैदियों की सहायता के लिए उपाय सुझाए

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस बात पर जोर देते हुए कि बिना देरी के जमानत दाखिल करने के अधिकार और एक पात्र कैदी की कानूनी सहायता तक पहुंच आपस में जुड़ी हुई है, कुछ महत्वपूर्ण सकारात्मक उपायों का सुझाव दिया ताकि विचाराधीन कैदियों द्वारा उचित कानूनी सहायता के अभाव में जमानत याचिका दायर करने में देरी को दूर किया जा सके।जस्टिस अजय भनोट ने कहा,"जमानत याचिका दायर करने का अधिकार भ्रामक हो जाता है और व्यक्तिगत स्वतंत्रता एक दूर का सपना बनी रहती है यदि एक हकदार कैदी की कानूनी सहायता का अधिकार प्रभावी नही होता...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
"पत्नी को पति का वेतन पता है": बॉम्बे हाईकोर्ट ने 19 साल पुराने मामले में के सैलरी स्लिप के बिना कर्मचारी मुआवजा अधिनियम के तहत चालक के परिजनों का मुआवजा बढ़ाया

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) की औरंगाबाद बेंच ने हाल ही में पत्नी की मौखिक गवाही के आधार पर कर्मचारी मुआवजा अधिनियम, 1923 के तहत एक मृत ट्रक चालक के परिजनों को दिए गए मुआवजे में वृद्धि की।जस्टिस एसजी ढिगे ने कहा कि 19 साल पुराने एक मामले में सैलरी स्लिप के अभाव में लेबर कोर्ट ने पत्नी के साक्ष्य को गलत तरीके से खारिज कर दिया है।कोर्ट ने कहा,"मृतक ट्रक वाहन का चालक था इसलिए सैलरी स्लिप का कोई सवाल ही नहीं उठता क्योंकि वह ट्रक मालिक का निजी कर्मचारी था। आम तौर पर, पत्नी को पति का वेतन पता...

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
'व्यक्तिगत कठिनाई' के कारण स्थानांतरण की मांग करने वाले सरकारी कर्मचारी नियोक्ता से संपर्क कर सकते हैं, सांसद उनकी ओर से सिफारिश नहीं कर सकते: एचपी हाईकोर्ट

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया कि यदि किसी सरकारी कर्मचारी को व्यक्तिगत कठिनाई के कारण स्थानांतरण की आवश्यकता होती है, तो ऐसा कर्मचारी अपने अनुरोध के साथ नियोक्ता से संपर्क कर सकता है। हालांकि, ऐसे कर्मचारी की ओर से किसी संसद सदस्य द्वारा की गई सिफारिश को कायम नहीं रखा जा सकता। जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस वीरेंद्र सिंह की खंडपीठ ने एक कर्मचारी द्वारा दायर याचिका पर फैसला करते हुए यह टिप्पणी की, जो उसके स्थानांतरण आदेश से व्यथित था ।कोर्ट ने नोट किया कि एक सांसद द्वारा जारी एक...

अनुकंपा नियुक्ति के लिए विवाहित बेटी को विचार के अधिकार से वंचित करना अनुच्छेद 14 से 16 का उल्लंघन: राजस्थान हाईकोर्ट की फुल बेंच
अनुकंपा नियुक्ति के लिए विवाहित बेटी को विचार के अधिकार से वंचित करना अनुच्छेद 14 से 16 का उल्लंघन: राजस्थान हाईकोर्ट की फुल बेंच

राजस्थान हाईकोर्ट की तीन जजों की बेंच ने कहा कि राजस्थान मृतक सरकारी सेवक के आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति नियम, 1996 के नियम 2 (सी) में 'अविवाहित' शब्द का उपयोग विवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति पर विचार के अ‌धिकार वंचित करता है, और यह समानता खंड का उल्लंघन है। विशेष रूप से, नियम 2 (सी) जो आश्रित को परिभाषित करता है, उसे 28.10.2021 को संशोधित किया गया है, जिसमें कुछ शर्तों के अधीन विवाहित पुत्री को भी परिभाषा में शामिल किया गया है।इस संबंध में, पीठ ने कहा कि सभी मौजूदा मामलों में सरकारी...

कोई जज को 800 पेज के सिंगल टाइप सेट को कैसे हैंडल करे? मद्रास हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल से मांगा स्पष्टीकरण
कोई जज को 800 पेज के सिंगल टाइप सेट को कैसे हैंडल करे? मद्रास हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल से मांगा स्पष्टीकरण

मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने रजिस्ट्रार जनरल को यह स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया कि जज 800 पेज वाले सिंग्ल टाइप किए गए सेट को कैसे संभाल सकता है। जस्टिस आर सुब्रमण्यम ने इस संबंध में एक हलफनामा मांगा जब यह बताया गया कि रजिस्ट्री सिंगल सेट दाखिल करने पर जोर दे रही है, भले ही पेज की संख्या अधिक हों।जस्टिस सुब्रमण्यम तक 800 पेज का सिंगल सेट पहुंचा था।जब न्यायाधीश ने वकीलों से पूछा कि उन्हें इतनी बड़ी मात्रा में कैसे संभालना चाहिए तो जवाब में याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील एन जोथी ने अदालत...

केरल हाईकोर्ट
यदि प्रतिवादी को अपील में आदेश 41 नियम 22 सीपीसी का लाभ नहीं मिलता है तो न्यायालय पुनर्विचार में निष्कर्ष की शुद्धता की जांच करने के लिए बाध्य नहीं: केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में नागरिक प्रक्रिया संहिता के आदेश 41 के नियम 22 के दायरे पर विचार किया और कहा कि जहां प्रतिवादी अपील में उक्त प्रावधान द्वारा प्रदत्त लाभ को उठाने का विकल्प नहीं चुनते हैं, तो यह न्यायालय के लिए अनिवार्य नहीं होता कि वह एक पुनर्विचार याचिका में आक्षेपित निर्णय में दिए गए निष्कर्ष की शुद्धता की जांच करे।जस्टिस पीबी सुरेशकुमार और जस्टिस सीएस सुधा की खंडपीठ ने कहा कि,"... इस प्रकृति का एक विवाद जो अपील की सुनवाई के समय प्रतिवादी के लिए उपलब्ध था, उसी समय उसे उठाना चाहिए...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
मर्डर केस में पुलिस अधिकारी पर आरोपी नाबालिग होने के बावजूद गलत तरीके से वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने का आरोप, बॉम्बे हाईकोर्ट ने जांच के निर्देश दिए

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने एक पिता के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है कि उसके बेटे के साथ एक हत्या के मामले में नाबालिग होने के बावजूद गलत तरीके से एक वयस्क के रूप में व्यवहार किया जा रहा है। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस माधव जामदार ने ठाणे सेंट्रल जेल में हिरासत में लिए गए याचिकाकर्ता को रिहा करने या पेश करने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण के एक रिट के लिए प्रार्थना करने वाली याचिका में आदेश पारित किया। अदालत ने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, उत्तर क्षेत्र, मुंबई को पिता द्वारा मामले...

दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को छह सप्ताह के भीतर सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को छह सप्ताह के भीतर सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को छह सप्ताह के भीतर सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया। स्वामी को 2016 में पांच साल की अवधि के लिए बंगला आवंटित किया गया था।स्वामी, जिन्हें केंद्र द्वारा जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, को 15 जनवरी 2016 को पांच साल की अवधि के लिए लाइसेंस पर सरकारी आवास आवंटित किया गया था।स्वामी का कार्यकाल 24 अप्रैल 2022 को समाप्त हो गया। जब स्वामी राज्य सभा के सदस्य के रूप में सेवा कर रहे थे, तभी सरकारी आवास दिया गया था और...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
'आरोपी और मृतक को आखिरी बार एक साथ जीवित देखा गया था और जब मृतक मृत पाया गया, के बीच बहुत बड़ा समय अंतराल है': इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हत्या के 7 आरोपियों को बरी किया

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने हाल ही में इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए हत्या के 7 आरोपियों को बरी कर दिया कि आरोपी और मृतक को आखिरी बार एक साथ जीवित देखा गया था और जब मृतक मृत पाया गया था, के बीच एक बहुत बड़ा समय अंतराल है।जस्टिस विवेक कुमार बिड़ला और जस्टिस विकास बुधवार की पीठ ने आगे इस बात को ध्यान में रखा कि प्रत्यक्षदर्शी के बयान में भौतिक विरोधाभास और विसंगतियां हैं। प्राथमिकी दर्ज करने में देरी हुई। इसके बाद तथ्य यह है कि सीडीआर विवरण मेल नहीं खाते या मृतक के साथ आरोपी की...

दावे के संशोधन के लिए विलंबित आवेदन की अस्वीकृति अंतरिम अवार्ड नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट
दावे के संशोधन के लिए विलंबित आवेदन की अस्वीकृति अंतरिम अवार्ड नहीं : दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि आर्बिट्रल ट्रिब्यूनल का आदेश इस आधार पर दावों के बयान में संशोधन के लिए आवेदन खारिज कर दिया कि यह विलंबित चरण में दायर किया गया, इसलिए इससे अंतरिम अवार्ड का गठन नहीं होता। इस प्रकार, यह मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 (ए एंड सी अधिनियम) के धारा 34 के तहत चुनौती देने योग्य नहीं है।दावों के संशोधन के लिए आवेदन की अस्वीकृति और सीमा के आधार पर काउंटर दावों के बीच अंतर को देखते हुए इस आधार पर कि संशोधन देर से मांगा गया। जस्टिस प्रतीक जालान की एकल पीठ ने कहा कि ए एंड...

[ज्ञानवापी विवाद] हिंदू पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल की, कहा- अगर मस्जिद कमेटी वाराणसी कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करेगी तो उनके पक्ष को भी सुना जाए
[ज्ञानवापी विवाद] हिंदू पक्ष ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल की, कहा- अगर मस्जिद कमेटी वाराणसी कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर करेगी तो उनके पक्ष को भी सुना जाए

ज्ञानवापी मस्जिद मामले (Gyanvapi Case) में एक हिंदू उपासक ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल किया है। महिला उपासक रेखा पाठक द्वारा कैविएट दाखिल किया गया है, जो ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में पूजा के अधिकार की मांग करने वाली पांच हिंदू महिलाओं (वादी) द्वारा वाराणसी कोर्ट के समक्ष दायर मुकदमे में पहली याचिकाकर्ता है।कैविएट में कहा गया है कि अगर अंजुमन इस्लामिया कमेटी द्वारा वाराणसी कोर्ट के 12 सितंबर के आदेश के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाती है, जिसमें अदालत ने हिंदू उपासकों के...

कोक स्टूडियो बनाम कुक स्टूडियो: मध्यस्थता के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रेडमार्क विवाद का निपटारा हुआ
कोक स्टूडियो बनाम कुक स्टूडियो: मध्यस्थता के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रेडमार्क विवाद का निपटारा हुआ

'कुक स्टूडियो' नामक लोकप्रिय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चलाने वाले निखिल चावला ब्लॉगिंग और खाना पकाने से संबंधित वीडियो के निर्माण में लगे हुए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके द्वारा 'द कोका कोला कंपनी' के खिलाफ दायर ट्रेडमार्क सूट का निपटारा किया है, जो प्रसिद्ध म्यूजिक प्लेफॉर्म कोक स्टूडियो के मालिक हैं।चावला "द चावला ग्रुप" के रूप में कारोबार करने वाली फर्म के मालिक ने 'द कोका कोला कंपनी' के खिलाफ मुकदमा दायर किया, जिसमें रजिस्टर्ड ट्रेडमार्क म्यूजिक प्लेटफॉर्म 'कोक स्टूडियो' का उल्लंघन नहीं करने की...

अगर सत्र अदालत ने आपराधिक जांच में सहयोग करने की शर्त पर गिरफ्तारी से पहले जमानत दे दी तो आरोपी आमतौर पर आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की याचिका नहीं दायर कर सकते: कर्नाटक हाईकोर्ट
अगर सत्र अदालत ने आपराधिक जांच में सहयोग करने की शर्त पर गिरफ्तारी से पहले जमानत दे दी तो आरोपी आमतौर पर आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की याचिका नहीं दायर कर सकते: कर्नाटक हाईकोर्ट

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा है कि एक आरोपी जिसने क्षेत्राधिकार के सत्र न्यायाधीश के हाथों अग्रिम जमानत के आदेश प्राप्त किए हैं, जिसमें आरोपी को जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की शर्त निर्धारित की गई है, वह आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटा सकता है।जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित की एकल पीठ ने विजयकुमार और अबुबेकर द्वारा दायर दो याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा,"याचिकाकर्ताओं ने क्षेत्राधिकार वाले सत्र न्यायाधीश के हाथों अग्रिम जमानत के आदेश प्राप्त किए हैं, जिसमें आरोपी के...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
वे उम्मीदवार एडमिशन में राज्य कोटा के हकदार हैं जो महाराष्ट्र में पैदा हुए, लेकिन माता-पिता की सेना की पोस्टिंग के कारण राज्य से अपनी 10 वीं / 12 वीं की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके: हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने कहा कि वे उम्मीदवार राज्य में 5 साल के लॉ कार्यक्रम में एडमिशन के संबंध में महाराष्ट्र कोटा आरक्षण के हकदार हैं, जो महाराष्ट्र में पैदा हुए / अधिवासित हैं, लेकिन माता-पिता की सेना की पोस्टिंग के कारण राज्य से अपनी 10 वीं / 12 वीं की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके।अदालत ने कहा,"नियम अल्ट्रा वायर्स नहीं हैं, हालांकि, हम यह जोड़ने के लिए जल्दबाजी कर सकते हैं कि उन उम्मीदवारों के लिए छूट या छूट प्रदान करने के लिए इसे पढ़ने की जरूरत है जो महाराष्ट्र में पैदा हुए हैं और...