मुख्य सुर्खियां

झारखंड हाईकोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने 52 वर्षीय व्यक्ति से शादी करने के लिए परिवार द्वारा मजबूर किए जाने पर सुरक्षा की मांग करने वाली लड़की को राहत दी

झारखंड हाईकोर्ट ने हाल ही में 26 वर्षीय लड़की को राहत दी, जिसने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य सह-धार्मिक व्यक्तियों के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा की मांग करते हुए अदालत का रुख किया था। उसने दावा किया कि उसके परिवार के सदस्य उसे 52 वर्षीय व्यक्ति से शादी करने के लिए मजबूर कर रहे हैं।जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने रांची के सीनियर पुलिस सुपरिटेंडेंट को उचित आदेश पारित करने का निर्देश दिया ताकि उनकी गरिमा और जीवन की रक्षा की जा सके।याचिकाकर्ता सना राशिद ने अदालत के समक्ष अपनी याचिका में दावा...

राज्यपाल और उसका सचिवालय स्वतंत्र संस्था नहीं बल्कि राज्य सरकार का हिस्सा है: राजस्थान हाईकोर्ट
राज्यपाल और उसका सचिवालय स्वतंत्र संस्था नहीं बल्कि राज्य सरकार का हिस्सा है: राजस्थान हाईकोर्ट

राजस्थान हाईकोर्ट ने देखा कि हमारी संवैधानिक योजना के तहत राज्यपाल राज्य का कार्यकारी प्रमुख होता है और राज्य सरकार के सभी लेनदेन उसके अधिकार और नाम के तहत किए जाते हैं। इस प्रकार, अदालत ने अनुच्छेद 154 और 162 पर भरोसा करते हुए फैसला सुनाया कि यह स्वयंसिद्ध है कि राज्यपाल का कार्यालय राज्य सरकार का हिस्सा है और स्वाभाविक रूप से इसका सचिवालय भी राज्य सरकार का हिस्सा है।जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल हमारे संविधान के तहत राज्यपाल की स्थिति की जांच कर रहे थे, यानी वह राज्य सरकार से एक स्वतंत्र इकाई है...

केरल हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने पीएफआई को हड़ताल के कारण हुए नुकसान के लिए 5 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया, कोर्ट ने कहा- नागरिकों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती

केरल हाईकोर्ट (Kerala High Court) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के नेताओं के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य में फ्लैश हड़ताल के अवैध आह्वान को देखते हुए पीएफआई को दो सप्ताह के भीतर अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग के पास 5.20 करोड़ रुपये की राशि जमा करने का निर्देश दिया है। जैसा कि राज्य सरकार के साथ-साथ केएसआरटीसी ने राज्य में सार्वजनिक / निजी संपत्ति को हुए नुकसान / क्षति के लिए पीएफआई को 5 करोड़ रुपए का भुगतान करने का निर्देश देने की मांग की गई थी।22 सितंबर को एनआईए द्वारा अपने नेताओं की...

भर्ती परीक्षाओं में प्रतीक्षा सूची तैयार करने के लिए रिट क्षेत्राधिकार का प्रयोग नहीं किया जा सकता: उड़ीसा हाईकोर्ट
भर्ती परीक्षाओं में 'प्रतीक्षा सूची' तैयार करने के लिए रिट क्षेत्राधिकार का प्रयोग नहीं किया जा सकता: उड़ीसा हाईकोर्ट

उड़ीसा हाईकोर्ट ने कहा कि वह रिक्रूटमेंट के लिए आयोजित एक परीक्षा में 'वेट लिस्ट' प्रकाशित करना अनिवार्य करने के लिए अधिकारियों को परमादेश की रिट जारी नहीं कर सकता है। प्रार्थना को खारिज करते हुए चीफ ज‌स्टिस डॉ एस मुरलीधर और जस्टिस चित्तरंजन दास की खंडपीठ ने कहा, "किसी विशेष चयन के लिए वेट लिस्ट होना या न होना रिक्रूटिंग बॉडी का नीतिगत निर्णय है, और यह कोर्ट का जिम्‍मेवारी नहीं है कि वह यह निर्देश दे कि प्रत्येक चयन के लिए वेट लिस्ट होनी चाहिए।"मामलास्टेट सेलेक्‍शन बोर्ड (एसएसबी), ‌डिपार्टमेंट...

एनएसई को-लोकेशन घोटाला: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट को अधूरा क्यों कहा?
एनएसई को-लोकेशन घोटाला: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई की चार्जशीट को अधूरा क्यों कहा?

दिल्ली हाईकोर्ट ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण और एमडी आनंद सुब्रमण्यम के मुख्य रणनीतिक सलाहकार को डिफ़ॉल्ट जमानत देते हुए बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच रिपोर्ट को 'अधूरी चार्जशीट' कहा।कोर्ट ने कहा कि एफआईआर में केवल कुछ अपराधों के संबंध में जांच पूरी की गई है।जांच रिपोर्ट जमा करने के बारे में कानून क्या कहता है? क्या किसी जांच एजेंसी के पास पहले केवल कुछ आरोपों की जांच पूरी करने और एफआईआर में कथित अन्य अपराधों को शामिल करने का विकल्प है? प्रश्न किसी...

बार काउंसिल ऑफ इंडिया
एलएलबी एडमिशन के लिए 3 साल का डिप्लोमा / पॉलिटेक्निक 12 वीं कक्षा के प्रमाण पत्र के बराबर: बीसीआई ने मद्रास हाईकोर्ट को बताया

12 वीं कक्षा की डिग्री के अभाव में कानून का अध्ययन करने की अनुमति देने के लिए एक डिग्री स्नातक की याचिका पर सुनवाई करते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जस्टिस जीआर स्वामीनाथन को सूचित किया कि 21 मई 2022 को इसकी कानूनी शिक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार डिप्लोमा पाठ्यक्रम और पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों को 12 वीं कक्षा के प्रमाण पत्र के बराबर माना जाएगा।याचिकाकर्ता ने 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा ज्वाइन किया। इसके बाद, उन्होंने लेटरल एंट्री के माध्यम से बीई की...

केरल हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के मामले में 70 साल की उम्र के आरोपी को अग्रिम जमानत देने इनकार किया

केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को बलात्कार के मामले में 12 साल से फरार 70 वर्षीय आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।जस्टिस बेचू कुरैन थॉमस ने याचिकाकर्ता द्वारा उठाए गए इस तर्क को खारिज कर दिया कि वह अपने खिलाफ दर्ज अपराध से अनजान है।याचिकाकर्ता के देश में न होने के कारण पिछले 12 साल से याचिकाकर्ता के खिलाफ जांच ठप थी। यह विश्वास नहीं किया जा सकता कि याचिकाकर्ता अपने खिलाफ दर्ज अपराध से अनजान है। इस तरह वह पिछले 12 साल और उससे अधिक समय से फरार है।अभियोजन का मामला यह है कि मई, 2010 से जनवरी, 2011...

अमानतुल्लाह खान
'आरोप गंभीर नहीं': अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में आप विधायक अमानतुल्ला खान को जमानत दी

भ्रष्टाचार के एक मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को जमानत देते हुए दिल्ली कोर्ट ने बुधवार को कहा कि उनके खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के नहीं हैं।भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB) ने खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड [DWB] के अध्यक्ष के रूप में अवैध भर्ती और वित्तीय हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।स्पेशल जज विकास ढुल ने खान को जमानत दी, जिस पर वैधानिक निकाय के अध्यक्ष की क्षमता में नियमों और विनियमों के उल्लंघन में 32 कर्मचारियों की भर्ती करने का आरोप है।अदालत ने अपने आदेश में कहा,"आरोपी को...

बॉम्बे हाईकोर्ट
जस्टिस रवींद्र घुगे ने बॉम्बे हाईकोर्ट जज पर टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने का आरोप लगाने वाली याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग किया

औरंगाबाद में एक खंडपीठ की अध्यक्षता कर रहे जस्टिस रवींद्र घुगे ने बुधवार को औरंगाबाद के स्नेहा नगर में हाईकोर्ट के जजों के लिए एक ग्राउंड प्लस 10 मंजिला संरचना के निर्माण के लिए उनकी तकनीकी बोली को अस्वीकार करने के खिलाफ ठेकेदार की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है।एडवोकेट गुणरतन सदावर्ते और एडवोकेट जयश्री पाटिल के माध्यम से बाबा कंस्ट्रक्शन के ताजुद्दीन पठान द्वारा दायर याचिका में एक विधायक और एक मौजूदा हाईकोर्ट जज के खिलाफ दुर्भावना का आरोप लगाया गया है। हालांकि, उनमें से किसी को भी...

ज्ञानवापी एएसआई सर्वे स्टे -  इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 अक्टूबर तक एएसआई डीजी का व्यक्तिगत हलफनामा मांगा
ज्ञानवापी एएसआई सर्वे स्टे - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 18 अक्टूबर तक एएसआई डीजी का व्यक्तिगत हलफनामा मांगा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के समक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के संबंध में चल रही सुनवाई में हाईकोर्ट ने बुधवार को महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई डीजी), नई दिल्ली को वाराणसी कोर्ट के एएसआई सर्वे के आदेश (जिस आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है) के मुद्दे पर 18 अक्टूबर तक व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा। जस्टिस प्रकाश पाडिया की पीठ ने आदेश दिया," चूंकि मामला राष्ट्रीय महत्व का है और तथ्य यह है कि मुकदमा 1991 से ट्रायल कोर्ट के समक्ष लंबित है, इस न्यायालय को उम्मीद और...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
मृतक का पूर्व का बयान यदि मृत्यु के कारण से संबंधित हो तो यह साक्ष्य अधिनियम की धारा 32 (1) के तहत स्वीकार्य होगा, मौत का अनुमान होना जरूरी नहींः इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना है कि पीड़ित की मृत्यु होने की स्थिति में, उसके द्वारा किसी भी जीवित व्यक्ति को दिया गया बयान भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 32 (1) के तहत साक्ष्य में प्रासंगिक और स्वीकार्य हो जाता है यदि वह उसकी मृत्यु के कारण से संबंधित है। जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस उमेश चंद्र शर्मा की पीठ ने आगे स्पष्ट किया कि भारतीय कानून के तहत, यह आवश्यक नहीं है कि जिस व्यक्ति ने कोई घोषणा की है या बयान दिया है,वह वास्तव में उस हमले की उम्मीद कर रहा था जो उसे मार डालेगा। पीठ ने 2 लड़कों...

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
अस्पष्ट दलीलें, लगभग हर चुनाव याचिका में "कॉपी-पेस्ट" की जा सकती हैं: हाईकोर्ट ने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने हाल ही में आदेश VII नियम 11 सीपीसी के तहत एक आवेदन की अनुमति दी, जिससे विशिष्ट आरोप नहीं लगाने या कार्रवाई के वास्तविक कारण का प्रदर्शन न करने के लिए एक चुनाव याचिका को खारिज कर दिया।चुनाव याचिका में उठाई गई आपत्तियों को सामान्य मानते हुए जस्टिस सुबोध अभ्यंकर ने कहा-इस न्यायालय का सुविचारित मत है कि चुनाव याचिका का मसौदा इस तरह से तैयार किया गया है कि उसमें उठाई गई आपत्तियों को भारत में कहीं भी किसी अन्य संसदीय सीट के चुनाव पर सवाल उठाते हुए लगभग हर दूसरी...

गुजरात हाईकोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ के साथ गिरफ्तार आरबी श्रीकुमार को अंतरिम जमानत दी
गुजरात हाईकोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ के साथ गिरफ्तार आरबी श्रीकुमार को अंतरिम जमानत दी

गुजरात हाईकोर्ट ने बुधवार को गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरबी श्रीकुमार को अंतरिम जमानत दे दी, जिन्हें गुजरात दंगों के बड़े षड्यंत्र मामले में उच्च पदाधिकारियों को फंसाने के लिए कथित तौर पर सबूत गढ़ने के आरोप में मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ के साथ गिरफ्तार किया गया था। जस्टिस इलेश जे वोरा की एकल पीठ ने 15 नवंबर तक अंतरिम जमानत दी। आदेश में इस प्रकार कहा गया है:"संबंधित पक्षों के विद्वान वकीलों को सुनने के बाद और इस तथ्य पर विचार करते हुए कि आरोप पत्र संबंधित न्यायालय के समक्ष दायर...

दिल्ली हाईकोर्ट
कोर्ट एएंडसी एक्ट की धारा 34 के तहत ब्याज देकर मध्यस्थ अवॉर्ड को संशोधित नहीं कर सकता: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक फैसले में कहा कि यद्यपि दावेदार अपने पक्ष में जारी काउंट-गारंटी की राशि पर पूर्व-मध्यस्थता ब्याज (pre-arbitration interest) का हकदार है। एएंडसी एक्ट, 1996 की धारा 34 के तहत न्यायिक पुनर्विचार के सीमित दायरे को देखते हुए कोर्ट ने कहा कि वह दावेदार को ब्याज नहीं दे सकता क्योंकि यह अवॉर्ड में संशोधन के समान होगा।चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा और जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद की खंडपीठ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कुछ मामलों में मध्यस्थ अवार्डों को संशोधित करके संबंधित पक्षों को ब्याज...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
पीड़ित को गंभीर और जघन्य प्रकृति के गैर-शमनीय अपराध के मामले छोड़ने का कोई अधिकार नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि समाज को बुरी तरह प्रभावित करने वाले गंभीर और जघन्य प्रकृति के गैर-शमनीय अपराध (Non-Compoundable Offence) के मामले को छोड़ने का पीड़ित को कानूनन कोई अधिकार नहीं है। जस्टिस समीर जैन ने कहा कि ऐसे मामले राज्य और आरोपी के बीच के मामले बन जाते हैं और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करना और ऐसे मामलों में अपराधी पर मुकदमा चलाना राज्य का कर्तव्य है।संक्षेप में मामलान्यायालय अभियुक्तों/आवेदकों द्वारा सीआरपीसी की धारा 482 के तहत दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें...

अगर परिवार का कोई सदस्य आवेदन पर विचार करने से पहले सरकारी नौकरी हासिल कर लेता है तो अनुकंपा रोजगार का दावा समाप्त हो जाता है: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
अगर परिवार का कोई सदस्य आवेदन पर विचार करने से पहले सरकारी नौकरी हासिल कर लेता है तो अनुकंपा रोजगार का दावा समाप्त हो जाता है: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर परिवार का कोई सदस्य आवेदन पर विचार करने से पहले सरकारी नौकरी हासिल कर लेता है तो अनुकंपा रोजगार का दावा समाप्त हो जाता है।इस प्रकार, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हटाने के सक्षम प्राधिकारी के आदेश को बरकरार रखा, जिसे उसके ससुर के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किया गया था। कोर्ट ने देखा कि प्राधिकरण द्वारा आवेदन पर विचार करने से पहले ही उसके पति और उसके बहनोई दोनों ने उससे पहले सरकारी नौकरी हासिल कर ली थी।याचिकाकर्ता ने 7 जनवरी, 2019 को अनुकंपा...

[जेजे एक्ट] भारत के बाहर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का कोई मौलिक या वैधानिक अधिकार नहीं, विदेश यात्रा के किशोरों के अधिकार में कटौती की जा सकती है: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
[जेजे एक्ट] भारत के बाहर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का कोई मौलिक या वैधानिक अधिकार नहीं, विदेश यात्रा के किशोरों के अधिकार में कटौती की जा सकती है: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने माना कि विचाराधीन या किशोर जो कानून का उल्लंघन करता है, उसे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का कोई मौलिक या वैधानिक अधिकार नहीं है।जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी ने अपने फैसले में यह भी कहा कि हालांकि विदेश यात्रा का अधिकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का अभिन्न अंग होने के अलावा "मूल्यवान और बुनियादी अधिकार" है, लेकिन इसे किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, विशेष रूप से अधिनियम की धारा 90 और 91 के तहत "उचित, न्यायसंगत और निष्पक्ष तरीके से" कम किया...

मद्रास हाईकोर्ट
मद्रास हाईकोर्ट ने आरएसएस मार्च के लिए अनुमति देने के आदेश के खिलाफ चुनौती पर सुनवाई से इनकार किया

मद्रास हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को दो अक्टूबर को पूरे तमिलनाडु में जुलूस निकालने की अनुमति देने के एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ अपील पर विचार करने से बुधवार को इनकार कर दिया।एक्टिंग चीफ जस्टिस टी राजा और जस्टिस डी कृष्णकुमार की पीठ के समक्ष एडवोकेट एनजीआर प्रसाद ने विदुथलाई चिरुथईगल काची (वीसीके) नेता और सांसद थिरुमावलन द्वारा एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई के लिए उल्लेख किया, जिसके द्वारा अदालत ने पुलिस अधिकारियों को आरएसएस को कुछ शर्तों के साथ...