मुख्य सुर्खियां
धर्मस्थल दफ़नाने के मामले में गैग ऑर्डर की अवधि बढ़ाने से इनकार करने के खिलाफ 'The News Minute' की याचिका खारिज की
कर्नाटक हाईकोर्ट को सोमवार (11 अगस्त) को सूचित किया गया कि निचली अदालत ने धर्मस्थल दफ़नाने के मामले में विभिन्न मीडिया संस्थाओं और यूट्यूब चैनलों पर हर्षेंद्र कुमार डी और उनके परिजनों के बारे में कोई भी अपमानजनक सामग्री प्रकाशित करने से रोकने वाले 18 जुलाई के अपने एकपक्षीय अंतरिम गैग ऑर्डर की अवधि बढ़ाने से इनकार कर दिया।यह घटनाक्रम The News Minute वेब पोर्टल की मालिक और संचालक कंपनी स्पंकलेन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दायर याचिका के बाद हुआ, जिसमें एकपक्षीय अंतरिम गैग ऑर्डर को चुनौती दी गई...
आम जनता के प्राइवेट पेट्रोल पंप पर टॉयलेट के उपयोग पर रोक के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा वकीलों का संगठन
अखिल भारतीय नागरिक स्वतंत्रता अधिवक्ता मंच (AILF) ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पेट्रोल पंपों पर शौचालयों तक पहुँच के संबंध में चल रही रिट याचिका में पक्षकार बनने की मांग की। यह याचिका उस अंतरिम आदेश को चुनौती देती, जिसमें निजी पेट्रोल पंपों पर शौचालयों के उपयोग को केवल कर्मचारियों और ग्राहकों तक सीमित कर दिया गया।मंच का दावा कि हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश का आम जनता के मौलिक और नागरिक अधिकारों पर "प्रत्यक्ष और प्रतिकूल प्रभाव" पड़ता है। पक्षकार आवेदन में कहा गया कि यह प्रतिबंध अनुचित,...
हाईकोर्ट वीकली राउंड अप : पिछले सप्ताह के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
देश के विभिन्न हाईकोर्ट में पिछले सप्ताह (04 अगस्त, 2025 से 08 अगस्त, 2025) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं हाईकोर्ट वीकली राउंड अप। पिछले सप्ताह हाईकोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।आदर्श हिंदू पत्नी परित्याग के बाद भी धर्म के मुताबिक रहती है; मंगलसूत्र और सिंदूर रखती है, क्योंकि विवाह एक अमिट संस्कार है: मध्य प्रदेश हाईकोर्टमध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने क्रूरता के आधार पर एक पति की तलाक की अपील को खारिज करते हुए, हाल ही में पत्नी के आचरण की प्रशंसा करते हुए उसे एक 'आदर्श भारतीय महिला'...
जस्टिस सुधांशु धूलिया को धन्यवाद का एक खुला पत्र
प्रिय जज महोदय, आज आपकी औपचारिक पीठ पर बोलने का मौका चूक गया, लेकिन मैं यह कहे बिना पर्दा नहीं गिरा सकता। गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में आपके कार्यकाल के बाद से, मुझे आपके समक्ष कई बार उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।असम मदरसा मामले के दौरान, मैंने उस व्यक्ति को देखा, जो जज के लिबास में था। जब मेरी मां का मुकदमे के बीच में ही निधन हो गया, तो आपने चुपचाप बैठकों का क्रम बदल दिया ताकि मैं बिना किसी कष्ट के शोक की रस्में पूरी कर सकूं। यह उस तरह का कार्य नहीं है जो किसी कानूनी...
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने बेंच हंटिंग के आरोपों में सीनियर एडवोकेट सहित 16 वकीलों को तलब किया
एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने रूप बंसल मामले में कथित "बेंच हंटिंग" रणनीति का संज्ञान लिया।काउंसिल ने 16 वकीलों - सीनियर एडवोकेट राकेश नेहरा, सीनियर एडवोकेट पुनीत बाली, एडवोकेट जे.के. सिंगला, सिद्धार्थ भारद्वाज, एडवोकेट आदित्य अग्रवाल, गगनदीप सिंह, अनमोल चंदन, एडवोकेट बलजीत बेनीवाल, हर्ष शर्मा, सौहार्द सिंह, रूपेंद्र सिंह, अंकित यादव, आशिम सिंगला, आकाश शर्मा, बिंदु, एपीएस शेरगिल - को रूप बंसल मामले में बेंच हंटिंग में शामिल होने के आरोपों की जांच के लिए तलब...
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी के विरुद्ध फेसबुक पोस्ट शेयर करने के आरोपी को मिली जमानत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शाहरुख खान नामक व्यक्ति को ज़मानत दी, जिस पर भारत-पाक तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पाकिस्तान से माफ़ी मांगते हुए कथित रूप से एडिटिड दृश्यों वाला एक विवादास्पद फेसबुक वीडियो शेयर करने का आरोप था।जस्टिस कृष्ण पहल की पीठ ने मामले के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त किए बिना यह आदेश इस शर्त पर पारित किया कि आरोपी मुकदमे के दौरान सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेगा और तय तारीख पर निचली अदालत में पेश होगा।FIR के अनुसार आरोपFIR में आरोप लगाया गया कि मुख्य आरोपी (अशरफ खान) ने...
ANI ने YouTuber ठगेश पर लगाया कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप, दायर की याचिका
न्यूज एजेंसी एशियन न्यूज़ इंटरनेशनल (ANI) ने YouTuber "ठगेश अनफ़िल्टर्ड चैनल" पर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दिल्ली कोर्ट में याचिका दायर की।ANI ने ठगेश (असली नाम महेश राजेश केशवाला) के खिलाफ "कॉपीराइट उल्लंघन, पायरेसी, साहित्यिक चोरी, अनुचित संवर्धन और अन्य गलत कार्यों" के लिए स्थायी और अनिवार्य निषेधाज्ञा और हर्जाने की मांग की।इस मुकदमे में ठगेश के खिलाफ समाचार एजेंसी के YouTube चैनल पर प्रकाशित वीडियो सहित ANI के कॉपीराइट किए गए कार्य या सामग्री को किसी भी प्लेटफ़ॉर्म पर पोस्ट करने,...
PMLA मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल न करने पर हाईकोर्ट ने ED पर लगाया जुर्माना
मद्रास हाईकोर्ट ने बुधवार (6 अगस्त) को फिल्म निर्माता आकाश भास्करन और व्यवसायी विक्रम रवींद्रन द्वारा उनके आवास और कार्यालय पर की गई ED की तलाशी के खिलाफ दायर तीन याचिकाओं में प्रत्येक पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।जस्टिस एमएस रमेश और जस्टिस वी लक्ष्मीनारायणन की खंडपीठ ने कहा कि पिछली सुनवाई में अदालत ने निदेशालय को अंतिम अवसर के रूप में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए और समय दिया था। इसलिए जब विशेष अभियोजक ने आज जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा तो अदालत ने कहा कि वह समय तो...
अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी को मिली जमानत
झारखंड के चाईबासा ज़िला कोर्ट ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर उनकी कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि के एक मामले में ज़मानत दे दी।गांधी व्यक्तिगत रूप से चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट की स्पेशल जज सुप्रिया रानी तिग्गा के समक्ष पेश हुए और मामले में ज़मानत के लिए आत्मसमर्पण किया।इससे पहले 27 फरवरी को एमपी-एमएलए कोर्ट ने गांधी के खिलाफ गैर-ज़मानती वारंट जारी किया। इसके बाद 14 मार्च को अदालत ने गांधी की व्यक्तिगत उपस्थिति पर ज़ोर दिया था। वकील द्वारा...
पीएम मोदी का उपहास उडाने वाली फेसबुक पोस्ट पर व्यक्ति को नहीं मिली ज़मानत, कोर्ट ने बताया- राष्ट्र-विरोधी विचारधारा
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले हफ़्ते एक व्यक्ति की ज़मानत याचिका खारिज कर दी, जिस पर फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री साझा करने और पाकिस्तान का महिमामंडन करने का आरोप है।जस्टिस संजय कुमार सिंह की पीठ ने कहा कि कथित पोस्ट भारतीय नेतृत्व का उपहास करते प्रतीत होते हैं और राष्ट्रीय संप्रभुता, एकता और अखंडता के हितों के विपरीत एक कथानक को बढ़ावा देते हैं।आरोपी (ताहिर मेवाती) पर फेसबुक पर कथित तौर पर आपत्तिजनक दृश्य पोस्ट करने के आरोप में भारतीय न्याय...
धर्मस्थल दफ़नाने के मामले में 'The News Minute' ने 'गैग ऑर्डर' को दी हाईकोर्ट में चुनौती
'द न्यूज़ मिनट' (The News Minute) वेब पोर्टल की मालिक और संचालक कंपनी स्पंकलेन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने धर्मस्थल दफ़नाने के मामले में मीडिया हाउसेस के ख़िलाफ़ दीवानी अदालत द्वारा जारी एकपक्षीय अंतरिम 'गैग ऑर्डर' को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी।कंपनी ने एक 17 वर्षीय लड़की की कथित हत्या पर पोर्टल की रिपोर्टिंग के संबंध में पारित आदेश को भी चुनौती दी।इन याचिकाओं पर अगले सप्ताह सुनवाई होने की संभावना है।बता दें, बेंगलुरु कोर्ट ने विभिन्न मीडिया हाउसेस और यूट्यूब चैनलों को प्रतिवादी-वादी...
सेशन जज के सुनवाई से अलग होने बाद 'धर्मस्थल दफ़नाने' का मामला नई बेंच को हुआ ट्रांसफर
प्रिंसिपल सिटी सिविल एंड सेशन जज ने धर्मस्थल दफ़नाने के मामले में एकपक्षीय अंतरिम गैग ऑर्डर से संबंधित मामले को आगे की सुनवाई के लिए दूसरे जज को ट्रांसफर कर दिया।एडिशनल सिटी सिविल एंड सेशन जज विजय कुमार राय, जिन्होंने पहले मीडिया और यूट्यूब चैनलों को धर्मस्थल के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े के भाई हर्षेंद्र कुमार डी, उनके परिवार के सदस्यों, परिवार द्वारा संचालित संस्थानों और श्री मंजूनाथस्वामी मंदिर, धर्मस्थल के खिलाफ "अपमानजनक सामग्री" प्रकाशित करने से रोक दिया था, उन्होंने मामले की सुनवाई से...
एंट्रेंस एग्जाम छोड़ने वाले लॉ स्टूडेंट की याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने लगाया 5,000 का जुर्माना
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक लॉ स्टूडेंट द्वारा दायर याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह "कानून में असंगत" है। उक्त याचिका में स्टूडेंट ने एंट्रेंस एग्जाम में शामिल न होने के बावजूद दाखिले की मांग की थी। याचिका खारिज करने के साथ ही कोर्ट स्टूडेंट पर 5,000 का जुर्माना भी लगाया।चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस यशवीर सिंह राठौर की खंडपीठ ने कहा,"यह प्रार्थना कानून में असंगत है। किसी भी कल्पना के आधार पर इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।"एक बीए एलएलबी (ऑनर्स) के इच्छुक स्टूडेंट ने हरियाणा के चौधरी...
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने हाईकोर्ट में कथित बेंच हंटिंग की जांच शुरू की
पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में वकीलों द्वारा बेंच हंटिंग के गंभीर आरोपों की जांच शुरू की।राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने एक कार्यालय आदेश में कहा कि बार काउंसिल के सदस्यों ने बताया कि हाईकोर्ट के कुछ वकील किसी विशेष पीठ से अनुकूल आदेश प्राप्त करने या उस पीठ के समक्ष उपस्थित होने से बचने के लिए बेंच हंटिंग में लिप्त हैं।आगे कहा गया,"यह एडवोकेट अधिनियम के तहत वकीलों को दिए गए विशेषाधिकारों का गंभीर दुरुपयोग है। साथ ही कानूनी पेशे की गरिमा, प्रतिष्ठा और...
गांधी प्रतिमा को अपवित्र करने के आरोपी लॉ स्टूडेंट के खिलाफ मामला खारिज, कोर्ट ने कहा- निंदनीय लेकिन गैरकानूनी नहीं
केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में लॉ स्टूडेंट के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द की, जिसने अपने परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर ठंडा गिलास और क्रिसमस पुष्पमाला रखकर कथित तौर पर उसे अपवित्र किया था।जस्टिस वी.जी. अरुण ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 153 [दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना] और 426 [शरारत के लिए दंड] के तहत अपराध करने का आरोप लगाते हुए आपराधिक कार्यवाही को खारिज कर दिया, यह देखते हुए कि अपराध के तत्व नहीं बनाए गए थे।इस कृत्य को अनैतिक बताते हुए जज ने कहा,"निस्संदेह याचिकाकर्ता...
संदेशखली के पूर्व TMC नेता शाहजहां शेख मामले की CBI जांच में हस्तक्षेप करने से हाईकोर्ट का इनकार
कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखली के पूर्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता शाहजहां शेख की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने वाले एकल जज के आदेश के खिलाफ अपील खारिज की।बता दें, शेख पर बलात्कार जबरन वसूली और मारपीट सहित कई अपराधों का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही, कथित तौर पर उनके आदेश पर ही ED की एक टीम पर हमला किया गया था, जिसे राशन घोटाले के सिलसिले में उनके परिसरों की तलाशी लेने के लिए तैनात किया गया था।एकल पीठ का आदेश बरकरार रखते हुए जस्टिस देबांगसु बसाक और जस्टिस प्रसेनजीत बिस्वास की खंडपीठ...
दिल्ली कोर्ट ने PWD भर्ती मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ CBI की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार की, कहा- कोई सबूत नहीं मिला
दिल्ली कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ PWD में पेशेवरों की अनियमित नियुक्ति और असंबंधित परियोजना निधि से भुगतान के आरोपों से संबंधित दर्ज मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है।राउज़ एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल जज दिग विनय सिंह ने कहा कि कई वर्षों की जांच के बावजूद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (PC Act) या किसी अन्य अपराध के तहत आरोपों का समर्थन करने के लिए किसी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला।अदालत ने कहा,"जब जांच एजेंसी को...
गाजा विरोध याचिका पर आदेश की निंदा करने वाले बयान के लिए माकपा के खिलाफ स्वतः संज्ञान अवमानना कार्रवाई करने से हाईकोर्ट का इनकार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) द्वारा जारी प्रेस नोट को नज़रअंदाज़ करना बेहतर होगा, जिसमें गाजा में इज़राइल के युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की पार्टी की याचिका खारिज करते हुए की गई टिप्पणियों के लिए हाईकोर्ट की निंदा की गई थी।गौरतलब है कि 25 जुलाई को जस्टिस रवींद्र घुगे और जस्टिस गौतम अंखड की खंडपीठ ने कहा था कि गाजा या फ़िलिस्तीन के लिए आवाज़ उठाना देशभक्ति नहीं है। इसके बजाय माकपा को ऐसे मुद्दे उठाने चाहिए, जो भारत के नागरिकों को...
न्यायपालिका ने हमेशा निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों की रक्षा की: जस्टिस सूर्यकांत
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि भारत में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की रक्षा करने में न्यायपालिका ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका एक स्थिरकारी शक्ति के रूप में कार्य करती रही है, ताकि लोकतंत्र का रक्तनिर्बाध रूप से प्रवाहित होता रहे।जस्टिस सूर्यकांत पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में आयोजित पहले वार्षिक 'एचएल सिब्बल स्मृति व्याख्यान' के अवसर पर बोल रहे थे, जिसे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर चीफ जस्टिस शील नागु सीनियर एडवोकेट...
धर्मस्थल दफन मामला: ट्रायल जज ने खुद को सुनवाई से किया अलग, कहा- वीरेंद्र हेगड़े के परिवार द्वारा संचालित लॉ कॉलेज में की थी पढ़ाई
धर्मस्थल दफन मामले में मीडिया पर मानहानिकारक सामग्री प्रकाशित करने से रोक लगाने वाला अंतरिम आदेश पारित करने वाले ट्रायल कोर्ट के जज ने अब खुद को मामले की सुनवाई से अलग कर लिया। जज ने कहा कि उन्होंने उसी लॉ कॉलेज से पढ़ाई की है जिसे वादी हर्षेन्द्र कुमार के परिवार द्वारा संचालित किया जाता है।एडिशनल सिटी सिविल एंड सेशंस जज विजय कुमार राय ने पहले एकतरफा अंतरिम आदेश जारी कर यूट्यूब चैनलों और मीडिया को धर्मस्थल धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े के भाई हर्षेन्द्र कुमार उनके परिवार उनके द्वारा संचालित...
















