मुख्य सुर्खियां

जज की सुरक्षा में सेंध: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जज की सुरक्षा के लिए CRPF कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, शीघ्र जांच के आदेश दिए
जज की सुरक्षा में सेंध: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जज की सुरक्षा के लिए CRPF कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, शीघ्र जांच के आदेश दिए

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने एक मौजूदा हाईकोर्ट के न्यायाधीश की सुरक्षा में 3-4 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया, जिनकी सुरक्षा हाल ही में हुई एक घटना में सेंधमारी की गई थी।22 सितंबर को व्यक्ति ने स्वर्ण मंदिर में हाईकोर्ट जज के निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) की बंदूक निकाली और जज को नुकसान पहुंचाने के संभावित इरादे से स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार की ओर भागा। PSO ने उसकी प्रगति को विफल कर दिया और इसके बाद हुई हाथापाई में बदमाश ने खुद को सिर में गोली मार ली।चीफ...

सरकार की कठपुतली कहे जाने वाली समाचार एजेंसी के लिए इससे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती: ANI मानहानि मामले में हाईकोर्ट
'सरकार की कठपुतली कहे जाने वाली समाचार एजेंसी के लिए इससे बुरी बात और कुछ नहीं हो सकती': ANI मानहानि मामले में हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट को सूचित किया गया कि विकिपीडिया ने समाचार एजेंसी एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) द्वारा प्लेटफॉर्म के खिलाफ दायर 2 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे के लंबित कार्यवाही के संबंध में पेज हटा लिया।चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने समय पर आदेश का पालन करने में विफल रहने के लिए विकिपीडिया को होस्ट करने वाले विकिमीडिया फाउंडेशन के खिलाफ ANI द्वारा दायर की गई नई अवमानना ​​याचिका को बंद कर दिया।खंडपीठ ने विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा ANI विकिपीडिया पेज को संपादित करने वाले...

जज पर्दे के पीछे नहीं छिप सकते: मद्रास हाईकोर्ट ने DMK नेता के खिलाफ सवुक्कु शंकर की अवमानना ​​याचिका खारिज की
जज पर्दे के पीछे नहीं छिप सकते: मद्रास हाईकोर्ट ने DMK नेता के खिलाफ सवुक्कु शंकर की अवमानना ​​याचिका खारिज की

मद्रास हाईकोर्ट ने शुक्रवार को यूट्यूबर सवुक्कु शंकर द्वारा DMK संगठन सचिव आरएस भारती के खिलाफ दायर अवमानना ​​याचिका खारिज की, जो कि जस्टिस एन आनंद वेंकटेश के खिलाफ टिप्पणी के लिए थी।जस्टिस एसएम सुब्रमण्यम और जस्टिस वी शिवगनम की पीठ ने कहा कि जस्टिस वेंकटेश ने खुद कहा था कि वह अवमानना ​​कार्यवाही शुरू नहीं करना चाहते हैं। न्यायालय ने यह भी कहा कि एडवोकेट जनरल ने भारती के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने के लिए सहमति देने से इनकार किया था।न्यायालय ने टिप्पणी की कि नागरिक सार्वजनिक पद पर बैठे...

NSA | गिरोह के किसी अन्य सदस्य द्वारा किए गए अपराध के लिए हिरासत को नहीं बढ़ाया जा सकता: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
NSA | 'गिरोह' के किसी अन्य सदस्य द्वारा किए गए अपराध के लिए हिरासत को नहीं बढ़ाया जा सकता: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि दंडात्मक कानून के तहत 'गिरोह' को परिभाषित नहीं किया गया। किसी व्यक्ति की निवारक हिरासत को केवल इसलिए नहीं बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि उसके कथित गिरोह के सदस्य ने अन्य अपराध किए।जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस बिनोद कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत याचिकाकर्ता की हिरासत की अवधि को रद्द करते हुए कहा,"दंडात्मक कानून में 'गिरोह' की ऐसी कोई परिभाषा नहीं है, केवल गैरकानूनी सभा के गठन का प्रावधान है। याचिकाकर्ता उस गैरकानूनी सभा का...

न्यायपालिका में विश्वास की कमी लोगों को सतर्कता और भीड़ द्वारा न्याय की ओर धकेल सकती है, जिससे कानून का शासन खत्म हो जाएगा: जस्टिस बीआर गवई
न्यायपालिका में विश्वास की कमी लोगों को सतर्कता और भीड़ द्वारा न्याय की ओर धकेल सकती है, जिससे कानून का शासन खत्म हो जाएगा: जस्टिस बीआर गवई

"न्यायपालिका में विश्वास की कमी हमारी संस्था की नींव को ही खतरे में डालती है," गुजरात में न्यायिक अधिकारियों के वार्षिक सम्मेलन में शनिवार (19 अक्टूबर) को 'संस्थागत परिप्रेक्ष्य-स्व-मूल्यांकन और आत्म-विकास' विषय पर एक सभा को संबोधित करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने इस बात पर जोर दिया। न्यायालय को लगातार जनता के विश्वास को पोषित करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए न्यायाधीश ने कहा, "न्यायपालिका में जनता के विश्वास को बरकरार रखने का एक और सैद्धांतिक कारण यह है कि विश्वास की...

अयोध्या-बाबरी मस्जिद विवाद के हल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की : सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़
अयोध्या-बाबरी मस्जिद विवाद के हल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की : सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने हाल ही में कहा कि अयोध्या-बाबरी मस्जिद विवाद ऐसा मामला था, जिस पर निर्णय लेना मुश्किल था। उन्हें समाधान खोजने के लिए भगवान से प्रार्थना करनी पड़ी।सीजेआई खेड़ तालुका के कन्हेरसर गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।सीजेआई ने कहा,"अक्सर हमारे पास मामले होते हैं लेकिन हम समाधान तक नहीं पहुंच पाते। अयोध्या (राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद) के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था जो तीन महीने तक मेरे सामने था। मैं भगवान के सामने बैठा और उनसे कहा कि उन्हें समाधान...

हिरासत के दौरान आरोपी द्वारा अपना मोबाइल फोन न दिखाना असहयोग नहीं: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
हिरासत के दौरान आरोपी द्वारा अपना मोबाइल फोन न दिखाना 'असहयोग' नहीं: आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि हिरासत में रहने के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस को अपना मोबाइल फोन न दिखाना 'असहयोग' नहीं माना जा सकता, क्योंकि आरोपी को संविधान के अनुच्छेद 20(3) के तहत संरक्षण प्राप्त है।जस्टिस डॉ. वी.आर.के. कृपा सागर की एकल पीठ पूर्व सांसद एन. सुरेश बाबू और व्यवसायी अवुतु श्रीनिवास रेड्डी (याचिकाकर्ता) की जमानत याचिकाओं पर विचार कर रही थी।अभियोजन पक्ष का कहना है कि याचिकाकर्ताओं ने YSRCP पार्टी के 70 अन्य लोगों के साथ जबरन TDP के राज्य कार्यालय में प्रवेश किया और TDP समर्थकों और...

Bahraich Violence | यह कहने का कोई कारण नहीं कि UP Govt विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करेगी: इलाहाबाद हाईकोर्ट
Bahraich Violence | 'यह कहने का कोई कारण नहीं कि UP Govt विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करेगी': इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (इसके उपाध्यक्ष, यूपी ईस्ट, सैयद महफूजुर रहमान के माध्यम से) द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई क। उक्त याचिका में बहराइच हिंसा मामले में आरोपियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने की उत्तर प्रदेश सरकार की प्रस्तावित कार्रवाई को चुनौती दी गई है।रविवार की शाम 6 बजे मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस अताउ रहमान मसूदी और जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की खंडपीठ ने प्रभावित व्यक्तियों को यूपी सरकार द्वारा जारी किए गए विध्वंस नोटिस का जवाब देने...

गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं को बीमार पिता आसाराम बापू से 4 घंटे मिलने की अनुमति दी
गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं को बीमार पिता आसाराम बापू से 4 घंटे मिलने की अनुमति दी

गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं द्वारा अपने बीमार पिता और बलात्कार के दोषी आसाराम बापू से चार घंटे मिलने के लिए आवेदन को अनुमति दी, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।जस्टिस इलेश वोरा और जस्टिस एसवी पिंटो की पीठ ने साईं को अपने पिता से मिलने के लिए हवाई मार्ग से जेल ले जाने और उनके साथ पुलिस अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल को अपने खर्चे पर ले जाने का निर्देश दिया।सूरत सेशन कोर्ट द्वारा बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए गए और आजीवन कारावास की सजा पाए साईं ने पहले हाईकोर्ट के समक्ष दलील दी कि उनके...

दिल्ली विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विधायक करतार सिंह तंवर की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
दिल्ली विधानसभा से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ विधायक करतार सिंह तंवर की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को विधायक करतार सिंह तंवर की उस याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी।जस्टिस संजीव नरूला ने तंवर के खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर करने वाले विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के साथ-साथ विधायक दिलीप कुमार पांडे से भी जवाब मांगा है। तंवर ने 08 फरवरी, 2020 को आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर दिल्ली विधानसभा के लिए आम चुनाव लड़ा। हालांकि, बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने दलबदल...

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने विदेश में रहने वाले गवाह को WhatsApp वीडियो कॉल के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने विदेश में रहने वाले गवाह को WhatsApp वीडियो कॉल के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी

यह देखते हुए कि जब गवाह दूतावास जाने के बजाय सामान्य वीडियो कॉल के माध्यम से पेश होना चाहता है तो उसे अनावश्यक कठिनाइयों में डालना अत्यधिक अनुचित होगा पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अमेरिका में रहने वाले एक गवाह को WhatsApp वीडियो कॉल के माध्यम से ट्रायल कोर्ट में पेश होने की अनुमति दी।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियमों के अनुसार यदि कोई गवाह विदेश में रह रहा है तो उसे अपना बयान दर्ज करने के लिए भारतीय दूतावास के माध्यम से पेश होना आवश्यक है।हाईकोर्ट ने कहा,"किसी भी गवाह का एकमात्र हित न्याय के लिए मदद...

हत्या की जांच में जांच अधिकारी द्वारा जब्त सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए न भेजना और फिर उसके निष्कर्षों को मान लेना अपरिपक्व दृष्टिकोण: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
हत्या की जांच में जांच अधिकारी द्वारा जब्त सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए न भेजना और फिर उसके निष्कर्षों को मान लेना अपरिपक्व दृष्टिकोण: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने हत्या के आरोपी व्यक्ति को कथित अपराध से जोड़ने वाले परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अलावा अन्य सामग्री की कमी के कारण जमानत देते हुए जांच अधिकारी द्वारा जांच में अपनाए गए अपरिपक्व दृष्टिकोण पर असंतोष व्यक्त किया।जस्टिस सुबोध अभ्यंकर की एकल पीठ ने अपने आदेश में राज्य की दलील पर गौर किया कि मामले में एकत्र किए गए साक्ष्य, जब्त की गई बीयर की बोतलें - उंगलियों के निशान पर रिपोर्ट के लिए फोरेंसिक साइंस लैब में नहीं भेजी गईं, क्योंकि घटना 24 मार्च को हुई थी जबकि बोतलें 17...

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में जल्द सुनवाई के लिए बृज भूषण सिंह की याचिका पर नोटिस जारी किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में जल्द सुनवाई के लिए बृज भूषण सिंह की याचिका पर नोटिस जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को BJP नेता बृज भूषण शरण सिंह द्वारा दायर आवेदन पर नोटिस जारी किया, जिसमें महिला पहलवानों द्वारा दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में उनके खिलाफ FIR आरोपपत्र और आरोप तय करने को रद्द करने की उनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की गई।जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने सिंह के आवेदन पर नोटिस जारी किया और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। आवेदन अब 16 दिसंबर को सूचीबद्ध है।याचिका पर सुनवाई 13 जनवरी, 2025 को तय की गई।सिंह ने FIR चार्जशीट के साथ-साथ मामले से उत्पन्न सभी ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही को...

राजस्थान हाईकोर्ट ने अनावश्यक वित्तीय बोझ के कारण अभियुक्त को जेल से वर्चुअली ट्रायल में शामिल होने की अनुमति दी
राजस्थान हाईकोर्ट ने अनावश्यक वित्तीय बोझ के कारण अभियुक्त को जेल से वर्चुअली ट्रायल में शामिल होने की अनुमति दी

राजस्थान हाईकोर्ट ने अभियुक्त की ट्रायल कोर्ट के समक्ष शारीरिक रूप से उपस्थित होने से छूट की याचिका स्वीकार की और उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाहों के बयान दर्ज करने सहित कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति दी। कोर्ट ने उक्त अनुमित इस आधार पर दी कि अभियुक्त को यात्रा के दौरान दुश्मन गिरोहों से सुरक्षा को खतरा होने की आशंका है।“यह उचित माना जाता है कि याचिकाकर्ता की शारीरिक उपस्थिति को ट्रायल कोर्ट द्वारा केवल तभी निर्देशित किया जाए, जब यह आवश्यक हो कारणों को दर्ज करके अन्य सुनवाई में...

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला जज पर 10 हजार का जुर्माना लगाया, पिक एंड चूज़ पॉलिसी के उपयोग का है मामला
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला जज पर 10 हजार का जुर्माना लगाया, 'पिक एंड चूज़ पॉलिसी' के उपयोग का है मामला

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने न्यायालय में पदस्थ क्लर्क को द्वितीय सुनिश्चित कैरियर प्रगति (ACP) का लाभ देने से मना करने पर पिक एंड चूज़ पॉलिसी अपनाने पर जिला एवं सेशन जज पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।जस्टिस महाबीर सिंह सिंधु ने कहा,"एक पुरानी कहावत है तुम मुझे आदमी दिखाओ और मैं तुम्हें नियम दिखाऊंगा जिसका अर्थ है कि नियम इस बात पर निर्भर करते हैं कि व्यक्ति कितना प्रभावशाली या शक्तिशाली है। यह स्पष्ट रूप से प्रतिवादी संख्या 2 और 3 द्वारा अपनाई गई चयन नीति का क्लासिक मामला प्रतीत होता...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भगवान शिव की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोपी व्यक्ति को जमानत देने से किया इनकार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भगवान शिव की मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोपी व्यक्ति को जमानत देने से किया इनकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को भगवान शिव और देवी पार्वती की मूर्तियों को नष्ट करने और राज्य के बरेली जिले में मंदिर के पुजारी की हत्या का प्रयास करने के आरोपी व्यक्ति को जमानत देने से इनकार किया।जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की पीठ ने कहा कि इस तरह के अपराधों को समाज में पनपने की अनुमति नहीं दी जा सकती, समुदाय और लोगों की भावनाओं को व्यापक नुकसान पहुँचाने की कीमत पर नरम रुख अपनाकर।आरोपी शाहरुख को इस साल जुलाई में इस आरोप में गिरफ्तार किया गया कि उसने और उसके सह-आरोपियों ने न केवल मंदिर में मूर्तियों...

उपमुख्यमंत्री के ऑफिस में टी-शर्ट पहनकर जाने पर आपत्ति, फॉर्मल ड्रेस पहनने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका
उपमुख्यमंत्री के ऑफिस में टी-शर्ट पहनकर जाने पर आपत्ति, 'फॉर्मल ड्रेस' पहनने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका

मद्रास हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को अपने आधिकारिक कार्यों का निर्वहन करते समय औपचारिक ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश देने की मांग की गई।एडवोकेट सत्य कुमार द्वारा दायर याचिका में कहा गया कि कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा जारी 1 जून, 2019 के जी.ओ. (सुश्री) नंबर 67/2019 के अनुसार, सभी सरकारी कर्मचारियों को साफ-सुथरी और औपचारिक पोशाक पहनना आवश्यक है, जो कार्यस्थल की सेटिंग के लिए उपयुक्त हो, जिससे कार्यालय की मर्यादा बनी रहे।जी.ओ. के अनुसार,...

हाईकोर्ट ने पंजाब पंचायत चुनावों को चुनौती देने वाली 800 से अधिक याचिकाओं को क्यों खारिज किया?
हाईकोर्ट ने पंजाब पंचायत चुनावों को चुनौती देने वाली 800 से अधिक याचिकाओं को क्यों खारिज किया?

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों को मनमाने ढंग से खारिज किए जाने के आरोप के आधार पर पंजाब पंचायत चुनावों की प्रक्रिया को चुनौती देने वाली 800 से अधिक रिट याचिकाओं को खारिज किया।डिवीजन बेंच ने एन.पी. पोन्नुस्वामी बनाम रिटर्निंग ऑफिसर, नमक्कल निर्वाचन क्षेत्र (1952) में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि नामांकन पत्रों को अनुचित तरीके से खारिज किए जाने पर भी रिट अधिकार क्षेत्र का आह्वान करने पर पूर्ण प्रतिबंध है और उचित उपाय चुनाव न्यायाधिकरण के...