ताज़ा खबरें

दिल्ली के ऑक्सीजन की कमी को पूरी की जानी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट ने आपूर्ति में कमी को सुधारने के लिए केंद्र को निर्देश दिया
'दिल्ली के ऑक्सीजन की कमी को पूरी की जानी चाहिए': सुप्रीम कोर्ट ने आपूर्ति में कमी को सुधारने के लिए केंद्र को निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिल्ली में प्रति दिन 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की कमी को 3 मई की आधी रात तक या उससे पहले पूरी की जाए।यह आदेश 30 अप्रैल को सुरक्षित रखा गया था और इस आदेश को 2 मई को पारित की गया। आदेश में कहा गया कि जीएनसीटीडी के लिए ऑक्सीजन का मौजूदा आवंटन प्रतिदिन 490 मीट्रिक टन है जबकि अनुमानित मांग 133% बढ़कर 700 मीट्रिक टन / दिन हो गई है और इसलिए इसके लिए उपाय की आवश्यकता है।आदेश में उल्लेख किया गया है कि केंद्र ने स्वयं सर्वोच्च न्यायालय...

वे अपने दायित्व की मांग से भी आगे चले गए हैं : सुप्रीम कोर्ट ने COVID से लड़ाई में चिकित्सा कर्मियों की प्रशंसा की, प्रभावित करने वाले मुद्दे उठाए
"वे अपने दायित्व की मांग से भी आगे चले गए हैं" : सुप्रीम कोर्ट ने COVID से लड़ाई में चिकित्सा कर्मियों की प्रशंसा की, प्रभावित करने वाले मुद्दे उठाए

सुप्रीम कोर्ट ने महामारी के दौरान आवश्यक आपूर्ति और सेवाओं के वितरण मामले में स्वत: संज्ञान मामला में ये कहा, "हम इस आदेश का उपयोग सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए ईमानदारी से अपनी सराहना दर्ज करने के लिए करना चाहते हैं - न केवल डॉक्टरों तक सीमित है, बल्कि इसमें नर्स, अस्पताल कर्मचारी, एम्बुलेंस चालक, स्वच्छता कर्मचारी और श्मशान कर्मी भी हैं।"न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति एस रविंद्र भट की पीठ ने देश के आभारी नागरिकों के रूप में बोलते हुए, संकट...

सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले दंपति को समर्पण किए जैविक बच्चे की कस्टडी वापस देने के आदेश पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाईकोर्ट के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले दंपति को समर्पण किए जैविक बच्चे की कस्टडी वापस देने के आदेश पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने आज केरल उच्च न्यायालय के उस फैसले के संचालन पर रोक लगा दी जिसने समर्पण करने वाले एक बच्चे को उसके जैविक माता-पिता, लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले दंपति की कस्टडी में बहाल कर दिया था।जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी ने एक दंपति द्वारा दाखिल अपील पर इस ऐतिहासिक फैसले पर रोक लगाई , जिसके समक्ष बच्चे ने समर्पण कर दिया था।उनकी दलील में दंपति ने कहा कि गोद लेने वाले माता-पिता को विधिवत नोटिस दिए बिना जैविक माता-पिता को बच्चे की कस्टडी दे दी गई। उनकी दलील है कि एक बच्चे को...

Do Not Pass Adverse Orders If Advocates Are Not Able To Attend Virtual Courts
'एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड एग्जामिनेशन-2021' को जून 2021 से दिसंबर 2021 तक स्थगित कर देना चाहिए: SCAORA ने सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) ने जून, 2021 से दिसंबर, 2021 तक 'एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एग्जामिनेशन -2021' को स्थगित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया है।इस संबंध में लिखे गए पत्र को SCAORA के सचिव डॉ. जोसेफ अरस्तू और राजेश कुमार गोयल, रजिस्ट्रार और सचिव, परीक्षा बोर्ड को संबोधित किया गया है।पत्र में कहा गया है कि,"वैश्विक महामारी COVID-19 के मामलों में उछाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम जून, 2021 से दिसंबर, 2021 तक एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड परीक्षा -2021 को स्थगित करने...

इसे एक कड़वी दवाई के रूप में लें, सही भावना में  : सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट की  हत्या  की टिप्पणी पर चुनाव आयोग से कहा
'इसे एक कड़वी दवाई के रूप में लें, सही भावना में ' : सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट की " हत्या " की टिप्पणी पर चुनाव आयोग से कहा

"इसे एक कड़वी दवाई के रूप में लें, सही भावना में," सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय की मौखिक टिप्पणियों के खिलाफ ईसीआई द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) को कहा। हाईकोर्ट ने कहा था कि ईसीआई अकेले COVID दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार है "और उसके अधिकारियों को" शायद हत्या के लिए" बुक किया जाना चाहिए।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एमआर शाह की पीठ ने ईसीआई की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी को बताया कि कभी-कभी न्यायाधीश बड़े...

केंद्र और राज्य सरकार लोक कल्याण हित में COVID-19 वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन पर विचार कर सकती हैं: सुप्रीम कोर्ट
केंद्र और राज्य सरकार लोक कल्याण हित में COVID-19 वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन पर विचार कर सकती हैं: सुप्रीम कोर्ट

महामारी के दौरान आवश्यक वस्तुओं के वितरण के संबंध में लिए गए स्वत: संज्ञान मामले में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि, "केंद्र और राज्य लोक कल्याण के हित में COVID-19 की दूसरी लहर पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन लगाने पर विचार कर सकती हैं।"जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस एल. नागेश्वर राव और जस्टिस एस. रवींद्र भट की एक खंडपीठ ने महामारी की दूसरी लहर में पॉजीटिव मामलों की निरंतर वृद्धि को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य सरकारों को वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने के लिए उन उपायों को, जो वे...

मीडिया को जजों की मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिंग से रोका नहीं जा सकता, अदालत में चर्चा भी सार्वजनिक हित की : सुप्रीम कोर्ट
"मीडिया को जजों की मौखिक टिप्पणियों की रिपोर्टिंग से रोका नहीं जा सकता, अदालत में चर्चा भी सार्वजनिक हित की" : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि मीडिया को किसी मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीशों द्वारा की गई मौखिक टिप्पणियों को रिपोर्ट करने से नहीं रोका जा सकता है।न्यायालय ने माना कि न्यायालय में चर्चा जनता के हित की है, और लोग यह जानने के हकदार हैं कि बेंच और बार के बीच संवाद के माध्यम से कैसे न्यायिक प्रक्रिया सामने आ रही है।न्यायालय ने यह भी कहा कि अदालती चर्चाओं की रिपोर्टिंग न्यायाधीशों के लिए अधिक जवाबदेही लाएगी और न्यायिक प्रक्रिया में नागरिकों के विश्वास को बढ़ाएगी।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और...

किसी भी मरीज को पहचान प्रमाण के अभाव में अस्पताल में भर्ती करने से वंचित नहीं किया जाएगा  : सुप्रीम कोर्ट
"किसी भी मरीज को पहचान प्रमाण के अभाव में अस्पताल में भर्ती करने से वंचित नहीं किया जाएगा " : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि किसी भी राज्य / केंद्रशासित प्रदेश के स्थानीय आवासीय प्रमाण की कमी या यहां तक ​​कि पहचान प्रमाण के अभाव में किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती या आवश्यक दवाओं से वंचित नहीं किया जाएगा।न्यायालय ने केंद्र सरकार को 2 सप्ताह के भीतर अस्पताल में दाखिले पर एक समान राष्ट्रीय नीति बनाने का निर्देश दिया है, जिसका सभी अस्पतालों को पालन करना चाहिए।कोर्ट ने आदेश दिया,"केंद्र सरकार, दो सप्ताह के भीतर, अस्पतालों में दाखिले पर एक राष्ट्रीय नीति बनाएगी, जिसका सभी राज्य सरकारों...

चुनाव आयोग ने मद्रास उच्च न्यायालय की मौखिक टिप्पणियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
चुनाव आयोग ने मद्रास उच्च न्यायालय की मौखिक टिप्पणियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

चुनाव आयोग ने मद्रास उच्च न्यायालय की 26 अप्रैल की मौखिक टिप्पणियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।COVID-19 महामारी के दौरान राजनीतिक रैलियों की अनुमति देने के लिए मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को भारत के चुनाव आयोग पर कड़ी टिप्पणी की थी।मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी ने चुनाव आयोग के वकील से कहा था,"आपकी संस्था व्यक्तिगत रूप से COVID-19 की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार है।"मुख्य न्यायाधीश मौखिक रूप से यह कहते हुए चले गए कि,"आपके अधिकारियों पर हत्या के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।"मुख्य...

क्रिमिनल अपील पर निर्णय करते वक्त हाईकोर्ट को मामले की सम्पूर्णता पर विचार करना होगा : सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया
क्रिमिनल अपील पर निर्णय करते वक्त हाईकोर्ट को मामले की सम्पूर्णता पर विचार करना होगा : सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया

सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर कहा है कि गुण - दोषों (मेरिट) के आधार पर क्रिमिनल अपील का निर्धारण करते हुए हाईकोर्ट द्वारा कोई भी फैसला सुनाने से पहले रिकॉर्ड में मौजूद साक्ष्यों सहित मामले की सम्पूर्णता पर विचार किया जाना जरूरी है।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड् और न्यायमूर्ति एम आर शाह की खंडपीठ ने यह टिप्पणी इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ अपील मंजूर करते हुए की, जिसमें हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा अभियुक्त की दोषसिद्धि के निर्णय को पलट दिया था। इस मामले में अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता...

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों की मतगणना COVID-19 सुरक्षा उपायों के साथ करने की अनुमति दी
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों की मतगणना COVID-19 सुरक्षा उपायों के साथ करने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने (शनिवार) उत्तर प्रदेश पंचायत चुनावों की मतगणना को टालने से इनकार कर दिया जो कल (रविवार) COVID-19 महामारी के बीच होने वाली है।जस्टिस एएम खानविल्कर और जस्टिस हृषिकेश रॉय की खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए आश्वासनों के आधार पर मतगणना को कल होने की अनुमति दी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आश्वास दिया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं कि मतगणना केंद्रों पर COVID प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।पीठ ने आदेश में कहा कि,"हम एसईसी के सबमिशन...

बिना सोचे समझे मौखिक टिप्पणी करने से बचें जो व्यक्तियों के लिए हानिकारक हो सकती है: सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालयों को सलाह दी
'बिना सोचे समझे मौखिक टिप्पणी करने से बचें जो व्यक्तियों के लिए हानिकारक हो सकती है': सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालयों को सलाह दी

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि उच्च न्यायालयों को सुनवाई के दौरान बिना सोचे समझे टिप्पणी करने से बचना चाहिए और साथ संयम बरतना चाहिए क्योंकि यह व्यक्तियों के लिए हानिकारक हो सकती है और उनके बारे में गलतफहमी पैदा कर सकती है।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह अवलोकन किया जो COVID-19 से संबंधित मुद्दों पर स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई कर रही थी।जब लगभग चार घंटे की सुनवाई खत्म होने की कगार पर थी, तब भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने COVID से संबंधित मामलों की सुनवाई...

दिल्ली राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती है, केंद्र सरकार की इसके प्रति विशेष जिम्मेदारी है  : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी पर कहा
"दिल्ली राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करती है, केंद्र सरकार की इसके प्रति विशेष जिम्मेदारी है " : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी पर कहा

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि जहां तक ​​दिल्ली के नागरिकों की जरूरतों का सवाल है, केंद्र सरकार की एक विशेष जिम्मेदारी है।न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कोविड ​​-19 से संबंधित मुद्दों पर सुनवाई करते हुए कहा, "दिल्ली राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता है और शायद ही कोई प्रजातीय दिल्ली वाला है ... केंद्र के रूप में आपकी एक विशेष जिम्मेदारी है।"बेंच, जिसमें जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस एस रवींद्र भट शामिल हैं ने कहा, "एक राष्ट्रीय प्राधिकरण के रूप में जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए एक जिम्मेदारी...

आप कोई डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट या फिर वैज्ञानिक नहीं हैं: सुप्रीम कोर्ट ने COVID-19 के इलाज और टेस्ट के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग वाली याचिका जुर्माना के साथ खारिज की
'आप कोई डॉक्टर, मेडिकल स्टूडेंट या फिर वैज्ञानिक नहीं हैं': सुप्रीम कोर्ट ने COVID-19 के इलाज और टेस्ट के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग वाली याचिका जुर्माना के साथ खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने COVID-19 इलाज और टेस्ट के लिए दिशा-निर्देश दिए जाने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बिना किसी ज्ञान के याचिका दायर करने पर वाणिज्य स्नातक याचिकाकर्ता पर जुर्माना भी लगाया।सीजेआई रमना की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने याचिका को 'तुच्छ' कहा और याचिकाकर्ता पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायालय ने उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट के कानूनी सेवा प्राधिकरण को जुर्माना का भुगतान करने और सुप्रीम कोर्ट को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया...

वैक्सीन की कीमत और वितरण का काम निर्माताओं पर न छोड़ें : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की वैक्सीन नीति पर सवाल उठाया
"वैक्सीन की कीमत और वितरण का काम निर्माताओं पर न छोड़ें" : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की वैक्सीन नीति पर सवाल उठाया

सुप्रीम कोर्ट ने आज केंद्र से आग्रह किया कि वह टीकाकरण के संबंध में अलग कीमत निर्धारण और अनिवार्य लाइसेंसिंग के मुद्दों पर अपनी शक्तियों का उपयोग करे।कोर्ट ने कहा,"वैक्सीन कीमत निर्धारण और वितरण को निर्माताओं पर न छोड़ें, यह सार्वजनिक वस्तुओं के समान है। आपको इसके लिए जिम्मेदारी लेने की आवश्यकता है।""क्या खरीद केंद्र सरकार या राज्यों के लिए है, यह अंततः नागरिकों के लिए है। हमें राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के मॉडल को क्यों नहीं अपनाना चाहिए? केंद्र सौ प्रतिशत का अधिग्रहण क्यों नहीं कर सकता,...

नागरिक सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपनी शिकायत साझा करते हैं तो कार्यवाही ना हो : सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और पुलिस को चेताया
"नागरिक सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपनी शिकायत साझा करते हैं तो कार्यवाही ना हो" : सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और पुलिस को चेताया

COVID​​-19 से संबंधित मुद्दों से संबंधित स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई करते हुए आज न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा,"यदि नागरिक सोशल मीडिया और इंटरनेट पर अपनी शिकायत साझा करते हैं, तो यह नहीं कहा जा सकता है कि यह गलत जानकारी है।"कोर्ट ने चेतावनी दी कि वह ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अवमानना ​​की कार्रवाई शुरू करेगा, जो ऐसी किसी भी जानकारी पर कार्यवाही कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एसओएस कॉल करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की धमकियों का जिक्र करते हुए बेंच, जिसमें जस्टिस एल नागेश्वर राव और...

आपराधिक ट्रायल में मामूली विरोधाभास गवाहों की गवाही पर अविश्वास जताने का आधार नहीं हो सकता : सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया
आपराधिक ट्रायल में मामूली विरोधाभास गवाहों की गवाही पर अविश्वास जताने का आधार नहीं हो सकता : सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया

सुप्रीम कोर्ट ने दोहराया है कि आपराधिक ट्रायल में मामूली विरोधाभास गवाहों की गवाही पर अविश्वास जताने का आधार नहीं हो सकता।अदालत अभियुक्तों द्वारा दायर की गई एक अपील पर विचार कर रही थी, जो आईपीसी की धारा 302, धारा 34 के साथ पढ़ते हुए बॉम्बे पुलिस अधिनियम की धारा 135 (1) के तहत अपराध के लिए दोषी ठहराए गए थे। अपील में, अभियुक्तों द्वारा उठाई गई दलीलों में से एक यह थी कि अभियोजन पक्ष के दो गवाहों के बयान में बड़ा विरोधाभास हैं।"जिन विरोधाभासों का अनुमान लगाने की मांग की गई है, वे मामूली विरोधाभास...