ताज़ा खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर से मुकुल रॉय की अयोग्यता पर फरवरी के दूसरे हफ्ते तक फैसले की उम्मीद जताई
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मौखिक रूप से व्यक्त किया कि वह पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर से फरवरी के दूसरे सप्ताह से पहले तृणमूल कांग्रेस विधायक मुकुल रॉय के खिलाफ अयोग्यता याचिका पर फैसला करने की उम्मीद कर रहा है।न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना की पीठ कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ स्पीकर द्वारा दायर एक विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें हाईकोर्ट ने स्पीकर को भाजपा से टीएमसी में दलबदल के लिए संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत रॉय की अयोग्यता की...
क्या देरी के आधार पर रिट खारिज करना पक्षकर के लिए इसी तरह के विवाद से संबंधित अन्य याचिका दायर करने के आड़े आ सकता है ? सुप्रीम कोर्ट विचार करने को तैयार
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में इस बात पर विचार करने के लिए सहमति व्यक्त की है कि क्या देरी के आधार पर रिट को खारिज करना एक पक्ष के लिए इसी तरह के विवाद से संबंधित एक अन्य याचिका दायर करने के आड़े आ सकता है।न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार की पीठ ने केरल हाईकोर्ट के आदेश का विरोध करते हुए एसएलपी में नोटिस जारी करते हुए कहा, "याचिकाकर्ता की पिछली याचिका में निर्णय अंतिम हो गया था, यह तथ्य याचिकाकर्ता के रास्ते में नहीं आएगा क्योंकि वह याचिका केवल देरी के आधार पर खारिज कर दी गई...
हेट स्पीच के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: याचिकाकर्ता ने भविष्य में होने वाली धर्म संसद के खिलाफ अधिकारियों को पत्र लिखा
सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका में याचिकाकर्ता ने हरिद्वार और दिल्ली में आयोजित धर्म संसद सम्मेलन के संबंध में आपराधिक कार्रवाई की मांग करते हुए अलीगढ़, ऊना और हरिद्वार के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने की मांग की कि प्रस्तावित आयोजनों में इस तरह के भाषणों की अनुमति नहीं है।शिकायतों को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, भारत के चुनाव आयोग, गृह सचिव, गृह मंत्रालय और हरिद्वार, ऊना और अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक को संबोधित किया गया है।शिकायतकर्ता पत्रकार...
'किसी भी व्यक्ति को इच्छा के विरूद्ध वैक्सीनेशन के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता; किसी भी उद्देश्य के लिए वैक्सीन सर्टिफिकेट को अनिवार्य नहीं बनाया' : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष स्पष्ट कर दिया है कि COVID-19 वैक्सीनेशन कोई जनादेश नहीं है और वैक्सीनेशन अनिवार्य नहीं है।दिव्यांग व्यक्तियों के लिए वैक्सीनेशन तक पहुंच में आसानी की मांग वाली एक याचिका का जवाब देते हुए, केंद्र सरकार ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है कि उसके दिशानिर्देश संबंधित व्यक्ति की सहमति प्राप्त किए बिना किसी भी जबरन वैक्सीनेशन की परिकल्पना नहीं करते हैं।इस बात पर जोर देते हुए कि कोविड -19 वैक्सीनेशन व्यापक जनहित में है और विभिन्न प्रिंट और...
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
सुप्रीम कोर्ट में पिछले सप्ताह (10 जनवरी, 2022 से 14 जनवरी, 2022) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।अगर सह-आरोपियों बरी हो गए हैं, 'गैरकानूनी रूप से जमा भीड़ के सदस्यों की संख्या 5 से कम हुई, मामले में अज्ञात आरोपी नहीं है तो आईपीसी की धारा 149 की मदद से दोषसिद्धि टिकाऊ नहीं : सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर सह-आरोपियों को बरी कर दिया गया है, कथित गैरकानूनी रूप से जमा भीड़ की सदस्यता 5 से...
कर्मचारी मुआवजा अधिनियम - बीमाकर्ता यह कहकर कवरेज से इनकार नहीं कर सकता कि मरने वाला वाहन का 'सहायक' था न कि 'क्लीनर': सुप्रीम कोर्ट
"हेल्पर या क्लीनर के कर्तव्यों के किसी स्पष्ट सीमांकन के अभाव में और इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि हेल्पर और क्लीनर का परस्पर उपयोग किया जाता है, इसलिए, इस कारण से दावा अस्वीकार करना कि मृतक एक हेल्पर के रूप में लगा था न कि क्लीनर, पूरी तरह से अनुचित है।"
बॉम्बे हाईकोर्ट COVID के कारण कामकाज के घंटे घटाए, सर्कुलर के खिलाफ वकील ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया
मुंबई के एक वकील ने बॉम्बे हाई कोर्ट के एक सर्कुलर को रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सर्कुलर में शहर और राज्य में COVID-19 मामलों में वृद्धि के कारण मुंबई में कामकाज को केवल तीन घंटे तक सीमित कर दिया गया है। राज्य की सभी अदालतों में वर्चुअल सुनवाई को लागू करने की बात की गई है।10 जनवरी, 2022 के मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, हाईकोर्ट सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिना लंच ब्रेक के काम करेगा। यह व्यवस्था 11 जनवरी से 28 जनवरी तक लागू...
सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ टिप्पणी के मामले में यति नरसिंहानंद के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग, एटॉर्नी जनरल को पत्र
विवादित हिंदुत्ववादी नेता यति नरसिंहानंद द्वारा कथित धर्म संसद में सुप्रीम कोर्ट और संविधान के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के मामले में अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए एक कार्यकर्ता ने एटॉर्नी जनरल को पत्र लिखकर अनुमति मांगी है।शची नेल्ली नामक कार्यकर्ता ने अपने पत्र में कहा है कि नरसिंहानंद ने विशाल सिंह नामक एक युवक को दिए इंटरव्यू में सुप्रीम कोर्ट और संविधान की अवमानना की है। यह इंटरव्यू 14 जनवरी को ट्विटर पर वायरल था। पत्र में नरसिंहानंद के बयान और संदर्भ का उल्लेख किया गया...
पोक्सो : सुप्रीम कोर्ट ने छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक की हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें पोक्सो अधिनियम (लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम 2012) के तहत एक छात्रा के साथ गंभीर यौन उत्पीड़न का अपराध करने के लिए एक शिक्षक को दोषी ठहराए जाने और सजा की पुष्टि की गई थी।जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच ने स्पेशल लीव पिटीशन और जमानत की अर्जी पर नोटिस जारी किया।पीठ ने याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील द्वारा दी गई दलीलों पर ध्यान दिया। इसमें कहा गया कि पीड़िता का...
अगर सह-आरोपियों बरी हो गए हैं, 'गैरकानूनी रूप से जमा भीड़ के सदस्यों की संख्या 5 से कम हुई, मामले में अज्ञात आरोपी नहीं है तो आईपीसी की धारा 149 की मदद से दोषसिद्धि टिकाऊ नहीं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर सह-आरोपियों को बरी कर दिया गया है, कथित गैरकानूनी रूप से जमा भीड़ की सदस्यता 5 से कम है और मामले में कोई अज्ञात आरोपी नहीं है तो भारतीय दंड संहिता की धारा 149 (गैरकानूनी रूप से जमा भीड़ की सदस्यता का अपराध) की सहायता से दोषसिद्धि टिकाऊ नहीं है।न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति एएस ओक की पीठ 25 जून, 2018 के मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ एक आपराधिक अपील पर विचार कर रही थी, जिसमें हाईकोर्ट ने आईपीसी की धारा 325 आर/डब्ल्यू धारा 149 के तहत अपीलकर्ताओं की...
जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना कृष्णा नदी जल विवाद मामले की सुनवाई से अलग हुए
सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़ और जस्टिस ए.एस. बोपन्ना कृष्णा नदी विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई से अलग हो गए।बेंच ने 10 जनवरी को निम्नलिखित आदेश पारित किया,"रजिस्ट्री से अनुरोध किया जाता है कि वह कार्यवाही को एक बेंच के समक्ष रखे। इसमें से कोई भी वर्तमान बेंच के जज (डॉ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना, जेजे) प्रशासनिक पक्ष में भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय के निर्देश के अनुसार अगली बेंच में नहीं होंगे। सभी अधिवक्ताओं के अनुरोध के अनुसार भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश...
मामले की सामग्री के पहलुओं पर विचार किए बिना दिया गया गुप्त और सामान्य जमानत आदेश रद्द करने योग्य : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि मामले की सामग्री के पहलुओं पर विचार किए बिना एक गुप्त और सामान्य आदेश द्वारा जमानत नहीं दी जा सकती है। शीर्ष अदालत ने आगे स्पष्ट किया कि भले ही जमानत देने के बाद कोई नई परिस्थिति विकसित नहीं हुई हो, राज्य जमानत रद्द करने की मांग करने का हकदार है, अगर उन सामग्री पहलुओं की अनदेखी की गई है जो आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्ट्या मामला स्थापित करते हैं।न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली अपील की अनुमति दी...
हत्या के मामले में पहली अपील इस प्रकार निस्तारित नहीं की जा सकती : सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट द्वारा आपराधिक अपील को चार पंक्तियों में खारिज करने पर कहा
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (6 जनवरी) को कहा कि एक हत्या के मामले में सजा की पहली अपील को सामान्य शब्दों में और सिर्फ चार पंक्तियों में निष्कर्ष दर्ज करने के बाद खारिज नहीं किया जा सकता था। जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की पीठ ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया और मामले को उचित विचार के लिए वापस भेज दिया।अभियोजन का मामलाअपीलकर्ता ने शिकायतकर्ता के भाई की गर्दन और गाल पर कुल्हाड़ी से वार किया था, जिसकी मौत हो गई थी। एफआईआर में इसका मकसद पार्टियों के बीच उस समय कहासुनी...
किसी पुराने दावे को एक रिप्रेजेंटेशन से फिर से जीवित नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारी को बहाल करने के हाईकोर्ट का फैसला रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने यह मानते हुए कि किसी पुराने दावे को एक अभ्यावेदन (रिप्रेजेंटेशन) द्वारा पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता है, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसमें एक कर्मचारी को पिछले वेतन पर बहाल करने का निर्देश दिया गया था।अदालत ने कहा कि पहले की एक कार्यवाही में हाईकोर्ट ने कदाचार के लिए कर्मचारी की सेवाओं की बर्खास्तगी को बरकरार रखा था। पंद्रह साल बाद कर्मचारी ने बहाली के लिए एक अभ्यावेदन दायर किया और हाईकोर्ट ने उस पर विचार करने का निर्देश दिया, जिससे मुकदमेबाजी का दूसरा...
अदालत द्वारा नाबालिग बच्चे की कस्टडी देते समय माता- पिता को विदेश जाने का आदेश निजता के अधिकार का उल्लंघन
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक अदालत बच्चे की कस्टडी के मुद्दे पर फैसला करते समय माता-पिता को भारत छोड़ने और बच्चे के साथ विदेश जाने का निर्देश नहीं दे सकती है।न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति अभय एस ओक की पीठ ने अवलोकन किया, "बंदी प्रत्यक्षीकरण के मुद्दे से निपटने के दौरान एक रिट कोर्ट माता-पिता को भारत छोड़ने और बच्चे के साथ विदेश जाने का निर्देश नहीं दे सकती है। यदि माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध इस तरह के आदेश पारित किए जाते हैं, तो यह उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन करेगा।"इस मामले में...
सुप्रीम कोर्ट ने 80 साल से अधिक उम्र के कैदियों की समयपूर्व रिहाई की नीति पर यूपी सरकार से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि क्या राज्य के पास 80 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर विचार करने के लिए कोई मौजूदा नीति है।भारत के मुख्य न्यायाधीश, एन.वी. रमाना और न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड पी.वी. योगेश्वरन ने बताया कि याचिकाकर्ता की उम्र वर्तमान में 80 वर्ष है।खंडपीठ ने कहा कि अपराध वर्ष 1985 में किया गया था और लंबे समय तक चलने वाले ट्रायल के बाद...
सुरक्षा की दृष्टि से गहनों की कस्टडी लेना आईपीसी की धारा 498ए के तहत क्रूरता नहीं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से आभूषणों को अपने पास रखना भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत क्रूरता नहीं हो सकता।इस मामले में, शिकायतकर्ता द्वारा उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 323, 34, 406, 420, 498A और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने अपने पति के भाई (जो अमेरिका के टेक्सास में कार्यरत थे) को एक आरोपी के रूप में रखा गया था। सुप्रीम कोर्ट पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के खिलाफ एक अपील पर विचार कर रहा था, जिसने...
'अदालत में अभद्र व्यवहार से किसी वकील को फायदा नहीं हुआ, इससे वह वादी का मामला खराब ही करता है': हाईकोर्ट में दुर्व्यवहार करने वाले वकील से सुप्रीम कोर्ट ने कहा
सुप्रीम कोर्ट ने एक वकील की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कोर्ट में अभद्र व्यवहार करने से किसी वकील को फायदा नहीं होता बल्कि इससे वादी का मामला खराब हो सकता है।वकील के खिलाफ कोर्ट रूम में दुर्व्यवहार के लिए हाईकोर्ट द्वारा अवमानना कार्यवाही शुरू की गई थी, जिसके खिलाफ वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए देखा कि अदालतों में न्याय प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए बार और बेंच के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध अनिवार्य हैं।खंडपीठ ने कहा कि अदालत...
आर्टिकल 226 - हाईकोर्ट को रिट याचिका का निपटारा करते समय चुनौती देने के आधार पर अपना दिमाग लगाना चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उड़ीसा हाईकोर्ट के आदेश का विरोध करने वाली एक विशेष अनुमति याचिका पर विचार करते हुए हाल ही में कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दायर याचिका पर विचार करते हुए हाईकोर्ट को याचिका में दी गई चुनौती के आधार को गंभीरता से देखना चाहिए और उस पर अपना दिमाग लगाना चाहिए।शीर्ष अदालत ने चुनौती के आधार पर अपना दिमाग लगाए बिना रिट याचिका का निपटारा करने के लिए हाईकोर्ट की कार्यवाही की आलोचना की।उड़ीसा हाईकोर्ट ने निम्नलिखित आदेश पारित करके उड़ीसा प्रशासनिक न्यायाधिकरण के...
अनुच्छेद 227 - पर्यवेक्षी क्षेत्राधिकार हर त्रुटि को ठीक करने के लिए नहीं है जब अंतिम निष्कर्ष उचित है: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (11 जनवरी 2022) को दिए गए एक फैसले में कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 227 के तहत पर्यवेक्षी क्षेत्राधिकार कानूनी दोष को ठीक करने के लिए नहीं है, जब अंतिम निष्कर्ष उचित है या इसका समर्थन किया जा सकता है ।न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी की खंडपीठ ने कहा कि अनुच्छेद 227 के तहत शक्ति का प्रयोग उचित मामलों में किफायत से किया जाता है, जैसे न्यायोचित ठहराने के लिए यदि कोई सबूत नहीं है, या निष्कर्ष इतना विकृत है कि कोई भी तार्किक व्यक्ति संभवतः...
















