ताज़ा खबरे
कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी एक्टर कमल हासन की 'Thug Life' फिल्म, यह रही वजह
एक्टर कमल हासन ने कथित तौर पर कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली अपनी टिप्पणी पर विवाद के बाद कर्नाटक में अपनी आगामी फिल्म ठग लाइफ की रिलीज रोकने पर सहमति जताई।मंगलवार (3 जून) को कर्नाटक हाईकोर्ट में यह कहते हुए कि उनका "कोई दुर्भावना नहीं थी", एक्टर ने बयान के लिए माफी मांगने से इनकार कfया और कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव रखा। इस बीच 5 जून को सिनेमाघरों में आने वाली फिल्म राज्य में रिलीज नहीं होगी।यह मामला Thug Life के ऑडियो रिलीज के दौरान हासन द्वारा...
अगर एक पति या पत्नी एक साल के भीतर दूसरे के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराता है तो आपसी सहमति से विवाह विच्छेद किया जा सकता है: इलाहाबाद हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि यदि एक पति या पत्नी द्वारा दूसरे के विरुद्ध आपराधिक मामला दायर करने के पश्चात, पक्षकार आपसी सहमति से तलाक के लिए न्यायालय में जाते हैं, तो हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 14 (1) के प्रावधान को लागू करके तलाक की अनुमति दी जानी चाहिए। हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13-बी आपसी सहमति से तलाक का प्रावधान करती है। अधिनियम की धारा 14 के अनुसार विवाह के एक वर्ष के भीतर किसी भी न्यायालय में तलाक की याचिका प्रस्तुत नहीं की जा सकती। धारा 14 (1) के प्रावधान के अनुसार, यदि जिस...
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने चेक राशि के पूर्ण भुगतान पर NI Act की धारा 138 के तहत सजा घटाकर 'टिल राइजिंग ऑफ कोर्ट' कर दिया
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने परक्राम्य लिखत अधिनियम (NI Act) की धारा 138 के तहत सजा को घटाकर 'टिल राइजिंग ऑफ कोर्ट' (Till Rising Of Court) कर दिया, यह मानते हुए कि अधिनियम में कोई न्यूनतम सजा निर्धारित नहीं है, लेकिन जहां अभियुक्त ने पूरी डिफ़ॉल्ट राशि जमा कर दी है, वहां सजा कम की जा सकती है।जस्टिस वीरेंद्र सिंह:"इस तथ्य पर विचार करते हुए कि परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत NI Act की धारा 138 के तहत दंडनीय अपराध के लिए कोई न्यूनतम सजा प्रदान नहीं की गई, इस न्यायालय का विचार है कि सजा की मात्रा संशोधित...
राजस्थान हाईकोर्ट ने अनिवार्य CPC प्रावधानों के उल्लंघन के लिए रिवेन्यू कोर्ट का आदेश किया खारिज
राजस्थान हाईकोर्ट ने माना कि प्रशासनिक सेवाओं से नियुक्त राजस्व न्यायालयों में पीठासीन अधिकारियों के पास कोई कानूनी पृष्ठभूमि नहीं थी और न ही उन्होंने कोई औपचारिक कानूनी प्रशिक्षण लिया था। इसलिए, कई मौकों पर, यह देखा गया कि वे अनिवार्य CPC प्रावधानों का पालन किए बिना मुकदमों और अपीलों का फैसला करते समय प्रक्रियागत गलतियां करते हैं। कोर्ट ने कहा,“भारत में, कानूनी विवादों की बढ़ती जटिलता, बढ़ते मुकदमों के बोझ और न्याय प्रदान करने के उभरते आयामों ने निरंतर न्यायिक शिक्षा को आवश्यक बना दिया है। एक...
CCS पेंशन नियम | प्रभावी तिथि से पहले समयपूर्व रिटायरमेंट नोटिस वापस लेना अनुमेय: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 के नियम 43(6) के तहत, कोई कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी की विशेष स्वीकृति और वैध कारण बताने के अधीन, प्रभावी होने से पहले समयपूर्व सेवानिवृत्ति का नोटिस वापस ले सकता है। कोर्ट ने कहा,"सीसीएस (पेंशन) नियम, 1972 के नियम 43(6) में निर्दिष्ट किया गया है कि कोई सरकारी कर्मचारी जिसने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का विकल्प चुना है और नियुक्ति प्राधिकारी को आवश्यक सूचना दे दी है, वह उस प्राधिकारी की विशेष स्वीकृति के बिना अपना नोटिस...
चुनावों में मतगणना प्रक्रिया का उचित सत्यापन आवश्यक: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने माना कि जब मतगणना प्रक्रियाओं के उचित संचालन के बारे में प्रश्न उठते हैं, तो यह निर्धारित करने के लिए प्रासंगिक रिकॉर्डों की जांच करना आवश्यक है कि क्या मतगणना लागू नियमों के अनुसार की गई थी। जस्टिस अजय मोहन गोयल ने कहा,"यह उचित होता कि प्राधिकृत अधिकारी पूरे अभिलेख की जांच करके यह पता लगाता कि क्या मतगणना वास्तव में हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (चुनाव) नियम, 1994 में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार की गई थी या नहीं।" तथ्ययाचिकाकर्ता, श्रीमती अनीता और निजी प्रतिवादी ने...
अमित शाह से जुड़े मानहानि मामले में गैर-जमानती वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर अपनी कथित टिप्पणी से संबंधित मानहानि मामले के संबंध में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए चाईबासा की एक अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) का रुख किया।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता ने हाईकोर्ट से मई में जारी वारंट रद्द करने का अनुरोध किया।हाईकोर्ट ने इस वर्ष की शुरुआत में 27 फरवरी को चाईबासा सिविल कोर्ट द्वारा गांधी के खिलाफ जारी...
मजिस्ट्रेट संज्ञान लेने के बाद भी CrPC की धारा 173(8) के तहत आगे की जांच का निर्देश दे सकते हैं: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि जब न्यायालय को लगता है कि उचित जांच नहीं की गई है, तो मजिस्ट्रेट मामले का संज्ञान लेने के बाद भी पुलिस को आगे की जांच करने का निर्देश देने के लिए सीआरपीसी की धारा 173(8) के तहत स्वप्रेरणा से शक्ति का प्रयोग कर सकता है। जस्टिस सुशील कुकरेजा ने कहा,"संज्ञान लेने के बाद भी मजिस्ट्रेट पुलिस को आगे की जांच करने का निर्देश देने के लिए सीआरपीसी की धारा 173(8) के तहत स्वप्रेरणा से शक्ति का प्रयोग कर सकता है"। याचिकाकर्ता, जो उस समय मिल्क चिलिंग सेंटर कटौला के प्रभारी...
'समाज में गलत संदेश जाएगा': केरल हाईकोर्ट ने सीएम को मौत की धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ ट्रायल रोकने से किया इनकार
केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में एक व्यक्ति के खिलाफ ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही रोकने से इनकार कर दिया, जिसने कथित तौर पर मुख्यमंत्री (सीएम) पिनाराई विजयन के अतिरिक्त निजी सचिव को एक संदेश भेजा था, कि वह चुनाव परिणामों की घोषणा की पूर्व संध्या पर नए सीएम को मार देगा, यह देखते हुए कि यह समाज में एक गलत संदेश भेजेगा। याचिकाकर्ता ने कथित तौर पर सीएम के अतिरिक्त निजी सचिव को "मैं पिनाराई विजयन को मार दूंगा" संदेश भेजा था। उस पर आईपीसी की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसावे की कार्रवाई) 506 (i)...
न्यायिक फेरबदल के बाद नए सिरे से होगी दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले की सुनवाई
दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायिक तबादलों के बाद दिल्ली कोर्ट दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश मामले में आरोप पर नए सिरे से बहस सुनेगा।अभियोजन पक्ष ने पहले ही अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं। पांच आरोपियों ने भी आरोप के बिंदु पर अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं।FIR 2020 में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज की गई, आरोप पर बहस पिछले साल ही शुरू हुई, जिसे एडिशनल सेशन जज समीर बाजपेयी द्वारा व्यापक रूप से सुना जा रहा था।हालांकि, हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा प्रशासनिक आदेश प्रकाशित किया गया, जिसमें जज बाजपेयी...
राष्ट्रपति ने केंद्रशासित लद्दाख में 85% आरक्षण लागू करने के लिए जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम में संशोधन करने वाला अध्यादेश जारी किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2 जून को जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 में संशोधन अध्यादेश जारी किया, जिसके तहत 10% EWS कोटा को छोड़कर, लद्दाख केंद्रशासित राज्य क्षेत्र में 85% आरक्षण लागू किया जाएगा।लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र आरक्षण (संशोधन) विनियमन 2025 नाम के इस अध्यादेश को विशेष रूप से लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र तक विस्तारित है।यह संशोधन आरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 3 (1) को निम्नलिखित से प्रतिस्थापित करता है:"बशर्ते कि आरक्षण का कुल प्रतिशत किसी भी स्थिति में 85% से अधिक न हो, आर्थिक रूप से...
David's Slingshot- हार्वर्ड-ट्रम्प विवाद से भारतीय यूनिवर्सिटी क्या सीख सकती हैं?
स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (एसईवीपी) को रद्द करने के मामले में यूए डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (डीएचएस) के खिलाफ डेविड-गोलियथ लड़ाई में, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को बहुत जरूरी राहत मिली। यूएस डिस्ट्रिक्ट जज एलिसन बरोज़ ने एक निरोधक आदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को मामले की पूरी तरह से समीक्षा करने से पहले प्रमाणन रद्द करने की अनुमति दी गई, तो यूनिवर्सिटी को "तत्काल और अपूरणीय क्षति होगी", और 29 मई को कोर्ट द्वारा की गई नवीनतम सुनवाई में, इस आदेश को आगे बढ़ाया। संदेश स्पष्ट...
ऑनलाइन भर्ती फॉर्म में मामूली गलतियों के लिए उम्मीदवारी को अस्वीकार नहीं किया जा सकता: HP हाईकोर्ट
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने माना कि रिक्रूटमेंट एप्लीकेशन में मामूली मगर वास्तविक त्रुटियों, जैसे कि गलती से श्रेणी का चयन, के कारण उम्मीदवारी को रद्द नहीं करना चाहिए, और उम्मीदवारों को ऐसी गलतियों को सुधारने का अवसर दिया जाना चाहिए। जस्टिस ज्योत्सना रेवल दुआ ने कहा,"यह एक अनजाने में हुई गलती, एक वास्तविक त्रुटि का मामला था, जो संभवतः साइबर कैफे के अंत में की गई थी, जिसकी सहायता याचिकाकर्ता ने ऑनलाइन भर्ती आवेदन दाखिल करने के लिए ली थी।" तथ्ययाचिकाकर्ता, मंजना ने 4 अक्टूबर 2024 को जारी एक...
बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने सीजेआई बी.आर. गवई से जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मंजूरी देने का अनुरोध किया
बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन (BLA) ने भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बी आर गवई को पत्र लिखकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की अनुमति देने का अनुरोध किया।यह मामला तब सामने आया, जब दिल्ली में उनके सरकारी आवास से अधिकृत नहीं की गई नकदी' की भारी मात्रा बरामद हुई।BLA के अध्यक्ष एडवोकेट अहमद अब्दी द्वारा हस्ताक्षरित इस पत्र में CJI से आग्रह किया गया कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले K. वीरास्वामी बनाम भारत संघ के तहत मंजूरी प्रदान करें।इस निर्णय में स्पष्ट किया गया कि...
श्रीनगर कोर्ट ने महिला की शिकायत पर अवैध तीन तलाक देने वाले पति के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
श्रीनगर की प्रथम अतिरिक्त मुंसिफ अदालत ने संबंधित थाना प्रभारी (SHO) को मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 की धारा 4 के तहत अवैध तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) देने वाले पति के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश दिया।यह निर्देश उस आवेदन के जवाब में आया, जो महिला ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 173(4) के तहत दायर किया था।महिला ने पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने और मामले में निष्क्रियता के खिलाफ न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की थी।न्यायिक मजिस्ट्रेट ज़िर्घाम हमीद ने...
दिल्ली हाईकोर्ट ने IPL व अन्य क्रिकेट मैचों की अवैध स्ट्रीमिंग रोकने के लिए रियल-टाइम ब्लॉकिंग का आदेश देते हुए सुपरलेटिव निषेज्ञता दी
दिल्ली हाईकोर्ट ने पहली बार अद्वितीय और सीमित अवधि का सुपरलेटिव इंजंक्शन' (Superlative Injunction) जारी किया, जिससे IPL और भारत के इंग्लैंड दौरे की अवैध स्ट्रीमिंग कर रहे रोग वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर रियल-टाइम में रोक लगाई जा सके।जस्टिस सौरभ बनर्जी ने स्टार इंडिया के विशेष प्रसारण अधिकारों का उल्लंघन करने से प्रतिवादियों को रोका और अदालत की कार्यवाही के दौरान सामने आने वाली नई वेबसाइट्स और मोबाइल ऐप्स पर तुरंत कार्रवाई की अनुमति दी।अदालत ने Star India Pvt. Ltd. & Anr. v. Jiolive.Tv and...
JEE-Mains काउंसलिंग से वंचित रह गए ओपन स्कूल के स्टूडेंट्स को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी राहत
दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) में रजिस्टर्ड विभिन्न स्टूडेंट्स को राहत दी, जो कक्षा 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित न होने के कारण JEE-Mains 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर रह गए थे।जस्टिस विकास महाजन ने कहा कि स्टूडेंट JEE (Mains) की तैयारी के लिए दो से चार साल या उससे भी अधिक समय तक कड़ी मेहनत करते हैं। उन्हें केवल इस आधार पर काउंसलिंग में विचार से बाहर नहीं किया जाना चाहिए कि उन्होंने अच्छे प्रतिशत और रैंक प्राप्त किए, क्योंकि संबंधित शिक्षा बोर्ड द्वारा...
सावरकर मानहानि मुकदमे में देरी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ नहीं होगी 'सख्त कार्रवाई'
स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 'सख्त कार्रवाई' और उनकी जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज की। यह याचिका दक्षिणपंथी नेता विनायक सावरकर के बारे में उनके अपमानजनक बयानों के लिए उनके खिलाफ चल रहे मानहानि मुकदमे में जानबूझकर देरी करने के लिए दायर की गई थी।गौरतलब है कि गांधी को इस साल 10 जनवरी को स्पेशल कोर्ट से जमानत मिली थी। स्पेशल कोर्ट ने उन्हें स्पेशल जज अमोल शिंदे के समक्ष वर्चुअली पेश होने के बाद न्यायालय में पेश होने से स्थायी छूट भी दी...
क्या न्यायालय रियासतों और संघ के बीच पूर्व-संवैधानिक समझौतों के अंतर्गत आने वाली संपत्तियों से उत्पन्न विवादों की सुनवाई कर सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट करेगा विचार
सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर विचार करने के लिए तैयार है कि क्या पूर्व-संवैधानिक समझौतों के तहत उल्लिखित पूर्ववर्ती रियासतों की संपत्तियों से संबंधित विवाद अनुच्छेद 363 के तहत न्यायालयों के अधिकार क्षेत्र से वर्जित हैं।जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ जयपुर के राजपरिवार के सदस्यों, राजमाता पद्मिनी देवी, दीया कुमारी और सवाई पद्मनाभ सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही थी।याचिकाकर्ताओं ने राजस्थान हाईकोर्ट के उस निर्णय को चुनौती दी, जिसमें कहा गया कि 'टाउन हॉल', जिसका उल्लेख पूर्ववर्ती...
Chhattisgarh Liquor Scam | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य में दर्ज FIR में दो आरोपियों की गिरफ्तारी 'अवैध' घोषित की
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह रायपुर के पूर्व मेयर के भाई और व्यवसायी अनवर ढेबर तथा पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी को अवैध घोषित किया। ये दोनों ही छत्तीसगढ़ में कथित ₹2,000 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपी हैं।जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा तथा जस्टिस मदन पाल सिंह की खंडपीठ ने मेरठ (उत्तर प्रदेश) में उनके खिलाफ दर्ज FIR में उन्हें जमानत दी। खंडपीठ ने कहा कि गिरफ्तारी ज्ञापन में याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी के आधार के बारे में कोई कॉलम नहीं था तथा उन्हें न तो...




















