मुख्य सुर्खियां
POSCO : सजा के निलंबन के लिए आरोपी की सुनवाई के दौरान पीड़ित को नोटिस आवश्यक: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कहा कि लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों के संरक्षण का अधिनियम 2012 (पॉक्सो अधिनियम) के तहत दंडनीय अपराधों के लिए सीआरपीसी की धारा 389 (1) के तहत सजा के निलंबन और जमानत देने के आवेदन पर सुनवाई करते समय पीड़िता/शिकायतकर्ता/उसके माता-पिता को नोटिस दिया जाना आवश्यक है।जस्टिस संजय के अग्रवाल और जस्टिस अरविंद सिंह की खंडपीठ ने जोर देकर कहा,"नोटिस देते समय समन और निजता की सुरक्षा और उन मूल्यों को सुनिश्चित करने के तौर-तरीकों से संबंधित सिद्धांत जैसा कि निपुण सक्सेना और अन्य बनाम भारत संघ...
पॉल्ट्री बर्ड्स को बैटरी के पिंजरों में रखना उनके सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन: दिल्ली हाईकोर्ट में याचिकाकर्ताओं का तर्क
दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को सूचित किया गया कि पॉल्ट्री बर्ड्स को बैटरी के पिंजरे में रखना उनकी अंतर्निहित गरिमा और शांति से जीने के अधिकार के लिए हानिकारक है।चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की खंडपीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर और कृष्णन वेणुगोपाल ने उक्त तर्क दिया। खंडपीठ पशु क्रूरता पर हमला करने वाली याचिकाओं के एक बैच की सुनवाई कर रही थी।याचिकाकर्ताओं फेडरेशन ऑफ इंडियन एनिमल प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन और पीपल फॉर एनिमल्स हैदराबाद एंड सिकंदराबाद के अनुसार इन बैटरी केज को एक...
"ट्रायल कोर्ट ने अधूरा फैसला पारित किया": मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पीठासीन जज के खिलाफ जांच के आदेश दिए, मामला वापस भेजा
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष एक अजीबोगरीब आपराधिक अपील दायर की गई है। मामले में ट्रायल कोर्ट ने हत्या के अपराध के लिए दोषसिद्धि का "अपूर्ण निर्णय" पारित किया था। जस्टिस जीएस अहलूवालिया और जस्टिस दीपक कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने कहा कि जबकि अपीलकर्ता पर दो हत्याओं का मुकदमा चल रहा था, उसे केवल एक ही मामले में दंडित किया गया और दूसरी हत्या के मामले में बरी होने या दोषसिद्धि का कोई उल्लेख नहीं था।इसी प्रकार निचली अदालत ने भी हत्या के प्रयास के एक आरोप को अनिर्णीत छोड़ दिया। इस पृष्ठभूमि में,...
[सिविल सेवा] डीओपीटी को निष्कर्ष निकालने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेने का अधिकार है कि क्या उम्मीदवार ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण का सही दावा किया है: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने कहा कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को निष्कर्ष निकालने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेने का अधिकार है कि क्या सिविल सेवाओं के लिए संबंधित उम्मीदवार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के तहत आरक्षण का सही दावा किया है या नहीं।न्यायमूर्ति राजीव शकधर और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण द्वारा पारित एक आदेश को चुनौती देने वाली आशिमा गोयल द्वारा दायर एक याचिका पर विचार कर रहे थे। याचिकाकर्ता ने डीओपीटी के उस फैसले को...
गुजरात हाईकोर्ट ने चार वकीलों को सीनियर डेजिग्नेशन दिया
गुजरात हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी एक अधिसूचना में चार और अधिवक्ताओं को सीनियर डेजिग्नेशन के रूप में नामित किया गया। मंगलवार को जारी अधिसूचना में गुजरात हाईकोर्ट के नियम 19(1) के सपठित अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16(2) के तहत न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग करते हुए निम्नलिखित अधिवक्ताओं को अधिवक्ता, नियम, 2018 के तहत सीनियर डेजिग्नेशन रूप में नामित किया:1. एडवोकेट जयंत मधुरलाल पांचाल2. एडवोकेट राजुल कृष्णचंद्र पटेल3. एडवोकेट उन्मेश ध्रुवकुमार शुक्ला4. एडवोकेट देवांग गिरीश...
'असभ्य टिप्पणी, लेकिन आईपीसी के तहत अपराध नहीं': मद्रास हाईकोर्ट ने जनरल बिपिन रावत के खिलाफ फेसबुक पोस्ट को लेकर दर्ज एफआईआर रद्द की
मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) की मदुरै बेंच ने 8 दिसंबर, 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मृत्यु के तुरंत बाद के उनके खिलाफ की गई फेसबुक पोस्ट को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द की।न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन की एकल पीठ ने आरोपी जी. शिवराजाबूपति के कृत्य की कठोर शब्दों में निंदा की, लेकिन प्राथमिकी को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह पोस्ट भारतीय दंड संहिता के तहत एक आपराधिक अपराध नहीं है।फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि फासीवादियों के भाड़े के तानाशाह...
केरल हाईकोर्ट ने एडमिरल्टी मामले में कस्टडी में लिए गए पोत के लिए पहली बार देर रात सुनवाई की
केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को कोचीन पोर्ट ट्रस्ट को एमवी ओशन रोज जहाज को कस्टडी में लिए जाने के एक एडमिरल्टी मामले की देर रात सुनवाई की।जस्टिस देवन रामचंद्रन ने रात 11.30 बजे तक सुनवाई की। मुकदमे में वादी ने एक जहाज को कोचीन बंदरगाह से जाने से रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। यह जहाज अगली सुबह पांच बजे निकलने वाला था।वादी ने मौखिक रूप दिए गए बयान के अनुसार, वादी को नुकसान का भुगतान करने के दावे की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी पक्ष को पोत की कस्टडी के कारण कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता...
आर्बिट्रेटर की नियुक्ति की मांग के लिए परिसीमा अवधि आर्बिट्रेशन को लागू करने के नोटिस जारी करने से 30 दिनों की समाप्ति के बाद शुरू होती है: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने माना कि आर्बिट्रेटर की नियुक्ति की मांग के लिए तीन साल की परिसीमा अवधि 30 दिनों की अवधि की समाप्ति की तारीख से शुरू होती है, जिसे आर्बिट्रेशन को लागू करने वाला नोटिस जारी करने की तारीख से माना जाता है।कोर्ट ने यह मानते हुए याचिकाकर्ता, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को प्रतिवादी, विप्रो लिमिटेड के खिलाफ आर्बिट्रेशन के साथ आगे बढ़ने की अनुमति दी है।पृष्ठभूमिमामले में याचिकाकर्ता और प्रतिवादी ने सहयोग समझौतों को अंजाम दिया था। उसमें उल्लिखित वारंटी अवधि की समाप्ति के बाद,...
'हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाने में क्या नुकसान है?' मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से पूछा
मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 के कार्यान्वयन के लिए दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान मौखिक रूप से कहा कि यदि तमिल और अंग्रेजी के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को पढ़ाया जाता है तो यह हानिकारक नहीं होगा।एक्टिंग चीफ जस्टिस मुनीश्वर नाथ भंडारी और जस्टिस पीडी औदिकेसवालु की पीठ ने मामले में चार सप्ताह के भीतर नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया।पीठ अर्जुनन एलयाराजा द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसमें पूरे तमिलनाडु के...
अनुबंध करने के लिए पक्षकारों के बीच विवाद बैंक गारंटी के प्रवर्तन को प्रतिबंधित करने का आधार नहीं: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि बैंक को केवल धोखाधड़ी या विशेष इक्विटी के मामले में अपरिवर्तनीय अन्याय को रोकने के लिए अंतरिम निषेधाज्ञा द्वारा बिना शर्त और पूर्ण बैंक गारंटी लागू करने से रोका जा सकता।जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल ने आगे कहा कि अनुबंध के पक्षों के बीच विवादों का अस्तित्व बैंक गारंटी के प्रवर्तन को रोकने के लिए निषेधाज्ञा आदेश जारी करने का आधार नहीं है।इस प्रकार इसने मध्यस्थता और सुलह अधिनियम, 1996 की धारा 37 के तहत दायर एक अपील को खारिज कर दिया। अपीलकर्ताओं द्वारा वाणिज्यिक...
दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के लिए सड़कों की अनावश्यक नाकाबंदी के खिलाफ जनहित याचिका का निपटारा किया
दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने विरोध-प्रदर्शन के नाम पर राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों की बार-बार नाकाबंदी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) का निपटारा किया।मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ ने संबंधित प्रतिवादियों को याचिकाकर्ता द्वारा उठाई गई शिकायत पर गौर करने और कानून, नियमों, विनियमों और सरकारी नीतियों के अनुसार जल्द-से-जल्द अपना प्रतिनिधित्व तय करने का निर्देश दिया।वकील अंकुर भसीन द्वारा दायर याचिका में हाल की विभिन्न घटनाओं का हवाला...
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मेडिकल छात्रा को जमानत की शर्त के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सप्ताह में एक बार सेवा देने का आदेश दिया
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक मेडिकल छात्रा की जमानत की शर्तों में संशोधन करते हुए उसे जिला अस्पताल या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो सप्ताह पर अपनी सेवाएं देने का आदेश दिया।जस्टिस आनंद पाठक और जस्टिस जीएस अहलूवालिया की खंडपीठ आवेदक की ओर से धारा 482 सीआरपीसी के तहत दायर एक आवेदन पर विचार कर रही थी, जिसमें अदालत ने अग्रिम जमानत के उसके आवेदन की अनुमति दी थी।कोर्ट में एमसीआरसी- 4201/2021, 12.02.2021 के आदेश में आवेदक को अग्रिम जमानत दी थी, जिसमें निर्धारित शर्तों में से एक इस प्रकार...
डीएसएलएसए के साथ यौन अपराधों से संबंधित मामलों का डेटा साझा करने के लिए सभी जिला डीसीपी को संवेदनशील बनाया गया: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट को बताया है कि सभी जिलों के डीसीपी को संवेदनशील बनाया गया है और आवश्यक स्थायी आदेश जारी किए गए हैं ताकि यौन अपराधों से संबंधित मामलों के संबंध में संपूर्ण डेटा दिल्ली राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण डीएसएलएसए के साथ साझा किया जा सके।जस्टिस मनोज कुमार ओहरी की ओर से पीड़ितों को अंतरिम मुआवजा देने के उद्देश्य से डीएसएलएसए के यौन अपराधों से संबंधित एफआईआर की आपूर्ति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की मांग के बाद उक्त जानकारी कोर्ट को दी गई है।दिल्ली पुलिस द्वारा कोर्ट...
पॉल्ट्री बर्ड्स को बैटरी के पिंजरों में रखना उनके सम्मान के साथ जीने के अधिकार का उल्लंघन: दिल्ली हाईकोर्ट में याचिकाकर्ताओं की दलील
दिल्ली हाईकोर्ट को शुक्रवार को सूचित किया गया कि पॉल्ट्री के पशुओं को बैटरी के पिंजरे में रखना उनकी अंतर्निहित गरिमा और शांति से जीने के अधिकार के लिए हानिकारक है।वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद ग्रोवर और कृष्णन वेणुगोपाल द्वारा चीफ जस्टिस डीएन पटेल और जस्टिस ज्योति सिंह की खंडपीठ के समक्ष यह प्रस्तुत किया गया, जिन्होंने पशु क्रूरता के खिलाफ याचिकाओं के एक बैच पर सुनवाई की थी।याचिकाकर्ताओं, फेडरेशन ऑफ इंडियन एनिमल प्रोटेक्शन ऑर्गनाइजेशन और पीपल फॉर एनिमल्स हैदराबाद एंड सिकंदराबाद के अनुसार, इन बैटरी के...
डीएसएलएसए के साथ यौन अपराधों से संबंधित मामलों का डेटा साझा करने के लिए सभी जिलों के डीसीपी को सरकारी आदेश जारी किए गए: दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को सूचित किया
दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दिल्ली हाईकोर्ट (High Court) को सूचित किया है कि सभी जिलों के डीसीपी को संवेदनशील बनाया गया है और आवश्यक सरकारी आदेश जारी किए गए हैं ताकि यौन अपराधों से संबंधित मामलों के संबंध में संपूर्ण डेटा दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ( DSLSA) के साथ साझा किया जा सके।न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने पीड़ितों को अंतरिम मुआवजा देने के उद्देश्य से डीएसएलएसए के यौन अपराधों से संबंधित प्राथमिकी की आपूर्ति की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने की मांग की।दिल्ली पुलिस द्वारा कोर्ट को...
'अदालत से देरी से संपर्क किया': कलकत्ता हाईकोर्ट ने गणतंत्र दिवस के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की नेताजी की झांकी को बाहर करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका खारिज की
कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से प्रस्तावित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की झांकी को खारिज करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ दायर जनहित याचिका (पीआईएल) याचिका को खारिज कर दिया।एडवोकेट रामप्रसाद सरकार द्वारा दायर जनहित याचिका में 26 जनवरी, 2022 को होने वाली आगामी गणतंत्र दिवस परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पश्चिम बंगाल की झांकी को अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश जारी करने के लिए अदालत के हस्तक्षेप की मांग की गई थी।चीफ जस्टिस प्रकाश...
यदि दो व्याख्याएं संभव हैं तो अवमानना की कार्यवाही सुनवाई योग्य नहीं और आक्षेपित कार्रवाई अवमानना योग्य नहीं: राजस्थान हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ ने कहा है कि अवमानना की कार्यवाही सुनवाई योग्य नहीं होगी, यदि दो व्याख्याएं संभव हैं, और यदि विचाराधीन कार्रवाई आपत्तिजनक नहीं है।अदालत ने यह फैसला एक आदेश का पालन नहीं करने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनाया। आदेश में याचिकाकर्ता, एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नियुक्ति और परिणामी लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया गया था।जस्टिस सुदेश बंसल ने में कहा,"याचिकाकर्ता को महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के रूप में सेवाओं में शामिल होने की अनुमति देने के...
प्रथम दृष्टया 'कमजोर याददाश्त' के कारण सर्विस के लिए अयोग्य: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने केस डायरी पेश करने में विफल रहने पर एसएचओ के खिलाफ जांच के आदेश दिए
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (High Court) ने एक मामले में बार-बार ऐसा करने का आदेश देने के बावजूद केस डायरी प्रस्तुत नहीं करने में विफल रहने पर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के खिलाफ जांच के आदेश दिए।न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल ने अधिकारी द्वारा दिए गए बहाने पर भी आपत्ति जताई कि केस डायरी पेश नहीं की जा सकती क्योंकि वह अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण इसे भूल गए थे।पीठ ने कहा,"थाना प्रभारी सतीश मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा द्वारा दिए गए इस स्पष्टीकरण से पता चलता है कि प्रथम दृष्टया वह पुलिस सेवा में बने रहने...
पीएम को संदेश देने का अधिकार ' : केरल हाईकोर्ट ने कोविड -19 वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर पीएम की तस्वीर के खिलाफ याचिका खारिज की
केरल हाईकोर्ट ने मंगलवार को एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती देने वाली उस एक अपील को खारिज कर दिया, जिसमें नागरिकों को जारी किए गए कोविड -19 वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया था।एकल न्यायाधीश ने आक्षेपित आदेश में अपीलकर्ता पर एक लाख का भारी भरकम जुर्माना भी लगाया था।मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार और न्यायमूर्ति शाजी पी शाली की खंडपीठ ने अपील को खारिज करते हुए कहा कि तस्वीर कोई विज्ञापन नहीं है।"प्रधानमंत्री को संदेश देने का...
आईपीसी धारा 498ए वैवाहिक-बलात्कार के खिलाफ उपाय नहीं है: एमिकस क्यूरी रेबेका जॉन ने दिल्ली हाईकोर्ट से कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 375 के अपवाद को चुनौती देने वाली विभिन्न याचिकाओं की सुनवाई जारी रखी, जो एक पुरुष द्वारा अपनी पत्नी के साथ बलपूर्वक संभोग को बलात्कार के अपराध से छूट देता है।मामले में न्याय मित्र के रूप में पेश वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने न्यायमूर्ति राजीव शकधर और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ से कहा कि आईपीसी की धारा 375 के अपवाद 2 को बरकरार रखा जाना संवैधानिक नहीं होगी।जॉन ने यह भी दलील दी कि आईपीसी की धारा 498ए, 304बी, घरेलू हिंसा अधिनियम और अन्य...















