मुख्य सुर्खियां

छात्र नेता अनीस खान की कथित हत्या: वकील ने कलकत्ता हाईकोर्ट से स्वत: संज्ञान कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया
छात्र नेता अनीस खान की कथित हत्या: वकील ने कलकत्ता हाईकोर्ट से स्वत: संज्ञान कार्यवाही शुरू करने का अनुरोध किया

हावड़ा जिले के अमता में छात्र नेता अनीस खान की "रहस्यमय" मौत के मामले में सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की गई, जिसमें एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा मामले की जांच की मांग की गई।जस्टिस राजशेखर मंथा के समक्ष संबंधित वकील ने एक मौखिक याचिका दायर कर छात्र नेता अनीस खान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाने के लिए स्वत: संज्ञान लेकर अदालत के हस्तक्षेप की प्रार्थना की।जस्टिस मंथा ने बाद में वकील को लिखित प्रार्थना के साथ अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।छात्र कार्यकर्ता...

सरकार इस मामले में संवेदनशील है : एजी ने हाईकोर्ट को आश्वस्त किया, अधिकारी हिजाब मामले में कोर्ट के अंतरिम आदेश का उल्लंघन नहीं करेंगे
"सरकार इस मामले में संवेदनशील है" : एजी ने हाईकोर्ट को आश्वस्त किया, अधिकारी हिजाब मामले में कोर्ट के अंतरिम आदेश का उल्लंघन नहीं करेंगे

कर्नाटक के एडवोकेट जनरल (महाधिवक्ता) ने सोमवार को कर्नाटक हाईकोर्ट को आश्वासन दिया कि हाईकोर्ट के 10 फरवरी के उस आदेश का उल्लंघन किसी भी सरकारी विभाग द्वारा नहीं किया जाएगा, जिस आदेश में हाईकोर्ट ने स्टूडेंट को निर्धारित यूनिफॉर्म वाले संस्थानों में कक्षाओं में धार्मिक पोशाक पहनने से रोक लगाई थी। एजी का यह आश्वासन एक शिकायत के जवाब में आया कि बिना किसी ड्रेस कोड के कॉलेजों में भी अधिकारियों द्वारा हिजाब प्रतिबंध लागू किया जा रहा है और शिक्षकों सहित हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं को परेशान...

राज्य ने हिजाब पर प्रतिबंध नहीं लगाया: कर्नाटक एजी, हाईकोर्ट ने पूछा यदि संस्थान हिजाब को अनुमति देते हैं तो क्या आप आपत्ति लेंगे?
राज्य ने हिजाब पर प्रतिबंध नहीं लगाया: कर्नाटक एजी, हाईकोर्ट ने पूछा यदि संस्थान हिजाब को अनुमति देते हैं तो क्या आप आपत्ति लेंगे?

कर्नाटक हाईकोर्ट की एक पूर्ण पीठ ने मुस्लिम छात्राओं द्वारा दायर याचिकाओं में राज्य की ओर से महाधिवक्ता (एजी) प्रभुलिंग नवदगी की सुनवाई सोमवार को जारी रखी। मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब (हेडस्कार्फ़) पहनकर सरकारी कॉलेज के प्रवेश से इनकार करने की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। फुल बेंच के समक्ष सुनवाई का आज 7वां दिन था।आज जब सुनवाई शुरू हुई तो मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने हिजाब पर प्रतिबंध लगाने पर अपने रुख के बारे में राज्य से स्पष्टीकरण मांगा। यह एजी के इस अनुरोध के मद्देनजर...

व्हाई आई किल्ड गांधी मूवी स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर
'व्हाई आई किल्ड गांधी' मूवी स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (पीआईएल) याचिका दायर कर लघु फिल्म 'व्हाई आई किल्ड गांधी' की स्ट्रीमिंग पर रोक लगाने की मांग की गई। याचिका में कहा गया कि चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच फिल्म का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ सकता है।रेहान आलम खान और हिमांशु गुप्ता द्वारा याचिका दायर की गई। याचिका में प्रस्तुत किया गया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म लाइमलाइट पर 30 जनवरी [महात्मा गांधी की पुण्यतिथि] पर रिलीज हुई फिल्म राष्ट्रपिता की छवि खराब करती है। साथ ही राष्ट्र और भारतीय समाज...

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
एमपी हाईकोर्ट ने उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें मृतक कर्मचारी के छोटे बेटे की अनुकंपा नियुक्ति के लिए विचार करने को कहा जबकि बड़ा बेटा भारतीय सेना में है

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ ने हाल ही में एकल पीठ के उस फैसले को बरकरार रखा जिसमें रिट कोर्ट ने राज्य को एक मृतक सरकारी कर्मचारी के छोटे बेटे को अनुकंपा नियुक्ति के लिए विचार करने का निर्देश दिया था, जबकि उसका बड़ा बेटा भारतीय सेना में सेवा कर रहा था।जस्टिस विवेक रुसिया और जस्टिस प्रणय वर्मा की खंडपीठ ने कहा कि बड़ा बेटा, हालांकि नियमित रोजगार में था, अलग रहता था, उसने अपने परिवार का गठन किया था और मृतक के परिवार, यानी मृतक की पत्नी और छोटे बेटे को वित्तीय सहायता प्रदान करने की स्थिति में...

धारा 202(1) सीआरपीसी- यदि अभियुक्त मजिस्ट्रेट के अधिकार क्षेत्र से बाहर रहता है तो प्रक्रिया जारी करने से पहले जांच/अन्वेषण अनिवार्य: इलाहाबाद हाईकोर्ट
धारा 202(1) सीआरपीसी- यदि अभियुक्त मजिस्ट्रेट के अधिकार क्षेत्र से बाहर रहता है तो प्रक्रिया जारी करने से पहले जांच/अन्वेषण अनिवार्य: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सीआरपीसी की धारा 202(1) के तहत, यदि कोई आरोपी मजिस्ट्रेट के अधिकार क्षेत्र से बाहर रहता है तो ऐसे मजिस्ट्रेट के लिए सीआरपीसी की धारा 204 के तहत प्रक्रिया जारी करने से पहले या तो खुद मामले की जांच करना या जांच करने का निर्देश देना अनिवार्य है।जस्टिस मंजू रानी चौहान की खंडपीठ ने आगे कहा कि धारा 202 सीआरपीसी (23.06.2006 से संशोधित) के प्रावधान के अनुसार, आवश्यकता यह है कि उन मामलों में, जहां आरोपी अधिकार क्षेत्र से परे एक ऐसी जगह पर रह रहा हो, जिसमें संबंधित...

चारा घोटाला: सीबीआई कोर्ट ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सजा सुनाई
चारा घोटाला: सीबीआई कोर्ट ने डोरंडा कोषागार मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच साल कैद की सजा सुनाई

रांची में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को पांच साल की कैद की सजा सुनाई। साथ ही अदालत ने लालू पर 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में उन पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।विशेष सीबीआई न्यायाधीश सीके शशि ने 15 फरवरी को लालू प्रसाद यादव के खिलाफ इस पांचवें चारा घोटाला मामले में उन्हें दोषी ठहराया। इस मामले में साल 1996 में रांची के डोरंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। बाद में सीबीआई ने इस मामले को अपने हाथ...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
प्रयागराज एयरपोर्ट कॉरिडोर- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रविवार को हुई विशेष सुनवाई में 100 साल पुराने क्लीनिक, रेस्टोरेंट को तोड़ने के प्रस्ताव पर रोक लगाई

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने रविवार की हुई विशेष सुनवाई में प्रयागराज एयरपोर्ट कॉरिडोर निर्माण के लिए सौ साल पुराने होम्योपैथिक क्लीनिक और रेस्टोरेंट को तोड़ने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है।न्यायमूर्ति प्रिंकर दिवाकर, न्यायमूर्ति आशुतोष श्रीवास्तव की खंडपीठ ने राकेश गुप्ता एंड दो अन्य की याचिका पर यह आदेश पारित किया और अब मामले को 24 फरवरी को आगे की सुनवाई के लिए पोस्ट किया है।याचिकाकर्ता का क्या कहना है?याचिकाकर्ताओं ने याचिकाकर्ताओं के कब्जे में हस्तक्षेप नहीं करने के लिए...

दिल्ली हाईकोर्ट, दिल्ली
हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत न्यायिक पृथक्करण और तलाक कैसे एक दूसरे से अलग हैं, दिल्ली हाईकोर्ट ने समझाया

दिल्ली हाईकोर्ट ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत न्यायिक पृथक्करण और तलाक के दायरे की व्याख्या की है। जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस जसमीत सिंह की खंडपीठ ने कहा कि दोनों अवधारणाओं का दायरा गुणात्मक रूप से भिन्न है। न्यायिक पृथक्करण बिल्कुल अलग किस्म की राहत है, जिसे पीड़ित पति या पत्नी दूसरे के खिलाफ अधिनियम की धारा 10 के तहत मांग सकती हैं।कोर्ट ने कहा, "इस प्रकार, पीड़ित पति या पत्नी तलाक की राहत मांगने के बजाय, उन्हीं आधार पर, जिन पर वह तलाक मांग रहा है या रही है, न्यायिक पृथक्करण की डिक्री...

[सात साल की बच्ची का रेप] पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान न होने के कारण रेप के अपराध को असंभव नहीं बनाया जा सकता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने दोषी की सजा बरकरार रखी
[सात साल की बच्ची का रेप] पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान न होने के कारण रेप के अपराध को असंभव नहीं बनाया जा सकता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने दोषी की सजा बरकरार रखी

कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने हाल ही में सात साल की बच्ची के साथ बलात्कार (Rape Case) सजा को बरकरार रखा है, यह देखते हुए कि बलात्कार के अपराध को साबित करने के लिए केवल प्रवेश पर्याप्त है और पीड़ित के शरीर पर चोटों की उपस्थिति आवश्यक नहीं है।जस्टिस बिवास पटनायक और जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा,"यह भी जोरदार तर्क दिया गया है कि सात साल की नाबालिग पर बलात्कार का आरोप असंभव है क्योंकि पीड़िता के शरीर पर उसके निजी अंगों सहित कोई चोट नहीं पाई गई थी। उसका हाइमन पाया गया था। बलात्कार के...

किसी व्यक्ति को किसी स्थान विशेष पर पदस्थापन का निहित अधिकार नहीं: राजस्थान हाईकोर्ट
किसी व्यक्ति को किसी स्थान विशेष पर पदस्थापन का निहित अधिकार नहीं: राजस्थान हाईकोर्ट

राजस्थान हाईकोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी विशेष स्थान पर नियुक्त होने का निहित अधिकार नहीं है। अदालत ने आगे कहा कि एक भर्ती के दूसरे ज़िला में ट्रांसफर के अनुरोध को स्वीकार करने से चेन रिएक्शन हो सकता है और कई बार काफी प्रशासनिक कठिनाइयां हो सकती हैं।चीफ जस्टिस अकील कुरैशी और जस्टिस मदन गोपाल व्यास ने आदेश दिया,"भर्ती के समय विशेष जिले, संभाग या अंचल में नियुक्ति या आमेलन का प्रश्न अनिवार्य रूप से चयनित उम्मीदवार की सुविधा के लिए है, लेकिन यह हमेशा प्रशासनिक अत्यावश्यकताओं के अधीन है।...

Consider The Establishment Of The State Commission For Protection Of Child Rights In The UT Of J&K
"अदालतें धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने में धीमी हैं": जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट ने धार्मिक बलिदान के नाम पर जानवरों का वध के खिलाफ जनहित याचिका खारिज की

जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट (J&K&L High Court) ने हाल ही में एक जनहित याचिका (PIL) याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें अंधविश्वास के आधार पर और धार्मिक बलिदान के नाम पर जानवरों के वध की अवैध प्रथा पर रोक लगाने की मांग की गई थी।मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल और न्यायमूर्ति सिंधु शर्मा की खंडपीठ ने यह भी कहा कि आमतौर पर अदालतें धार्मिक मामलों में या धर्म या किसी भी समुदाय की प्रथाओं पर आधारित भावनाओं के साथ हस्तक्षेप करने में हमेशा धीमी होती हैं।क्या है पूरा मामला?अनिवार्य रूप से, न्यायालय एक...

पंजाब एक समृद्ध राज्य था, लेकिन अब ड्रग-तस्करी की चपेट में है: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट
"पंजाब एक समृद्ध राज्य था, लेकिन अब ड्रग-तस्करी की चपेट में है": पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एनडीपीएस के एक आरोपी को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा, "पंजाब राज्य जो समृद्ध राज्यों में से एक के रूप में जाना जाता था, अब मादक पदार्थों की तस्करी की चपेट में है।"जस्टिस हरनरेश सिंह गिल की खंडपीठ ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज केस में हरभजन सिंह को कथित रूप से 19000 नशीले कैप्सूल 'रिडले' रखने के आरोप में जमानत देने से इनकार करते हुए उक्त टिप्पणी की।अभियोजन पक्ष के मामले के अनुसार, आरोपी/जमानत आवेदक सह-अभियुक्त के साथ कार में यात्रा कर रहा...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
[सीआरपीसी की धारा 202] अगर आरोपी मजिस्ट्रेट के क्षेत्राधिकार से बाहर है तो प्रक्रिया जारी करने से पहले जांच/अन्वेषण अनिवार्य: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 202 (1) के अनुसार, यदि कोई आरोपी मजिस्ट्रेट के अधिकार क्षेत्र से बाहर रहता है तो सीआरपीसी की धारा 204 के तहत प्रक्रिया जारी करने से पहले ऐसे मजिस्ट्रेट के लिए यह अनिवार्य है कि वह या तो मामले की स्वयं जांच करे या जांच करने का निर्देश दे।न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की खंडपीठ ने आगे कहा कि सीआरपीसी की धारा 202 के प्रावधान के अनुसार। (23.06.2006 से प्रभावी रूप से संशोधित), आवश्यकता यह है कि उन मामलों में, जहां आरोपी उस क्षेत्र से...

पीड़ित के आघात की अभिव्यक्ति एक मौलिक अधिकार, केवल मानहानि, अवमानना आदि जैसी  श्रेणियों के तहत कटौती की जा सकती: दिल्ली कोर्ट
पीड़ित के आघात की अभिव्यक्ति एक मौलिक अधिकार, केवल मानहानि, अवमानना आदि जैसी श्रेणियों के तहत कटौती की जा सकती: दिल्ली कोर्ट

दिल्ली की एक अदालत ने कहा कि किसी पीड़ित के आघात या अनुभव की अभिव्यक्ति उसका मौलिक अधिकार है, जिसे केवल चार व्यापक श्रेणियों के अंतर्गत आने पर ही रोका जा सकता है।अतिरिक्त सिविल जज प्रीति परेवा ने चार श्रेणियों को निम्नानुसार सूचीबद्ध किया:- मानहानि या बदनामी;- न्यायालय की अवमानना;- शालीनता या नैतिकता के खिलाफ अपराध, और- सुरक्षा को कमजोर करना या राज्य के खिलाफ प्रवृत्ति रखना।न्यायालय स्कूपव्हूप के सीईओ के खिलाफ समदीश भाटिया नामक एक कर्मचारी द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में एक मामले की सुनवाई...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
जिस व्यक्ति से पूछताछ की जानी है, वह पूछताछ का स्थान तय नहीं कर सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को जांच एजेंसी और जांच अधिकारी के पास जांच की निरंकुश शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि उस व्यक्ति के पास यह विकल्प नहीं है, जिससे पूछताछ की जानी है कि वह इस तरह की पूछताछ का स्थान तय कर सके। कोर्ट ने कहा कि जिस व्यक्ति से पूछताछ की जानी है, वह पूछताछ का स्थान तय नहीं कर सकता।जस्टिस अंजनी कुमार मिश्रा और जस्टिस दीपक वर्मा की खंडपीठ ने आगे कहा कि हाईकोर्ट को अनुच्छेद 226 के तहत अपनी शक्ति के प्रयोग के तहत जांच में हस्तक्षेप करने की कोई शक्ति नहीं है।मामले में एफआईआर...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
ऐसी रिट याचिका रजिस्टर्ड न करें जो विशिष्ट आधार पर न हो : बॉम्बे हाईकोर्ट ने रजिस्ट्री से कहा

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपनी रजिस्ट्री को कोई रिट याचिका तब तक दर्ज नहीं करने का निर्देश दिया, जब तक कि वह विशिष्ट आधार निर्धारित न करे। इस संबंध में कोई चूक देखने पर विभाग को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।औरंगाबाद बेंच में बैठे चीफ जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एनबी सूर्यवंशी की खंडपीठ ने निर्देश दिया,"रजिस्ट्री यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में कोई रिट याचिका तब तक दर्ज नहीं की जाए जब तक कि उसमें विशिष्ट आधार निर्धारित न हो, जिस पर रिट याचिका को स्थानांतरित किया जाता है। इस संबंध में किसी भी...