मुख्य सुर्खियां

केरल हाईकोर्ट
मध्यस्थता के लिए भेजे जाने के बावजूद विवाद का समाधान नहीं होने पर पक्षकार अदालत शुल्क की वापसी का दावा नहीं कर सकता: केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में यह व्यवस्था दी है कि सिविल प्रक्रिया संहिता (सीपीसी) की धारा 89 के तहत समझौते के लिए केवल एक पक्ष का संदर्भ केरल कोर्ट शुल्क और सूट मूल्यांकन अधिनियम की धारा 69 ए के तहत प्रदान किए गए अदालत शुल्क की वापसी का तब तक हकदार नहीं होगा, जब तक कि समझौता संबद्ध पक्षों के बीच नहीं किया गया हो।न्यायमूर्ति ए. बदरुद्दीन ने कहा कि हालांकि सीपीसी की धारा 89 के तहत वर्णित विवादों के निपटारे में 'मध्यस्थता' भी शामिल है, लेकिन एक पक्ष अदालत शुल्क की वापसी का हकदार नहीं है, क्योंकि...

कर्नाटक हाईकोर्ट ने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए निचली अदालत की अनुमति के एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगाई
कर्नाटक हाईकोर्ट ने पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए निचली अदालत की अनुमति के एकल न्यायाधीश के आदेश पर रोक लगाई

कर्नाटक हाईकोर्ट ने एकल न्यायाधीश की पीठ के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें कहा गया था कि जब हाईकोर्ट द्वारा आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाई जाती है तो पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए निचली अदालत की अनुमति आवश्यक नहीं होती।चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी और जस्टिस अशोक एस किनागी की खंडपीठ ने 17 मार्च के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसके द्वारा अदालत ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को निर्देश दिया था कि वह संबंधित से सुविधाजनक आदेश पर जोर दिए बिना अपने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए महिला के आवेदन पर विचार करे।खंडपीठ...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
पीड़िता पुनर्विचार आवेदन दायर करके आरोपी की सजा बढ़ाने की मांग कर सकती है: बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा कि पीड़िता केवल पुनर्विचार आवेदन दायर अपराधी की सजा बढ़ाने की मांग कर सकती है, न कि निचली अदालत के फैसले के खिलाफ अपील दायर करके।जस्टिस साधना एस. जाधव और जस्टिस मिलिंद एन. जाधव की खंडपीठ ने कहा कि पीड़िता सीआरपीसी की धारा 372 के प्रावधान के तहत केवल तीन परिस्थितियों में अपील दायर कर सकती है-1. आरोपी को बरी करने के खिलाफ अपील दायर करके।2.जब आरोपी को कम अपराध के लिए दोषी ठहराया जाता है, या3. पीड़ित को अपर्याप्त मुआवजा दिया जाता है।पीठ ने कहा कि सजा के खिलाफ पीड़िता की अपील...

दिल्ली हाईकोर्ट
'इंटरसेप्शन ऑर्डर' पारित करने के विस्तृत कारणों का खुलासा करने से खुफिया जानकारी प्रभावित हो सकती है: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि अवरोधन आदेशों (Interception Orders) के विस्तृत कारणों का खुलासा प्रक्रियात्मक निष्पक्षता (Procedural Fairness) की संशोधित प्रकटीकरण आवश्यकताओं के विरुद्ध होगा।जस्टिस चंद्रधारी सिंह ने कहा,"अवरोधन आदेशों के विस्तृत कारणों का खुलासा प्रक्रियात्मक निष्पक्षता की संशोधित प्रकटीकरण आवश्यकताओं के विरुद्ध होगा, जिसे सार्वजनिक रूप से अन्य पहलुओं की सुरक्षा के लिए स्वीकार्य माना गया है। इसमें सरकार के उद्देश्य या कुछ सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन के लिए गोपनीय रूप से दी गई सूचना...

ऐसे मुन्नाभाई भारत के भविष्य के लिए हानिकारक हैं: यूपी कोर्ट ने आईबीपीएस परीक्षा में आपराधिक साजिश के लिए 3 लोगों को दोषी ठहराया
"ऐसे मुन्नाभाई भारत के भविष्य के लिए हानिकारक हैं": यूपी कोर्ट ने आईबीपीएस परीक्षा में आपराधिक साजिश के लिए 3 लोगों को दोषी ठहराया

गाजियाबाद की स्थानीय अदालत ने पिछले हफ्ते 2014 के आईबीपीएस परीक्षा में आपराधिक साजिश, प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी के लिए 3 लोगों को दोषी ठहराया।गाजियाबाद के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीबीआई) शिवांक सिंह ने दोषियों को 3 साल की कैद की सजा सुनाते हुए कहा कि युवाओं की भूमिका भारत के भविष्य का निर्धारण करेगी और ऐसे मुन्नाभाई भारत के भविष्य के लिए हानिकारक हैं।महत्वपूर्ण रूप से, इस बात पर जोर देते हुए कि सार्वजनिक क्षेत्र में भर्ती के लिए जनता का विश्वास होना चाहिए, कोर्ट ने कहा कि जब इस तरह की गड़बड़ी...

मद्रास हाईकोर्ट
लेटर्स पेटेंट के तहत हाईकोर्ट की शक्तियां विधायी अधिनियमों के अधीन हैं: एएसजी ने चाइल्ड कस्टडी के मामलों में समवर्ती क्षेत्राधिकार का विरोध किया

फैमिली कोर्ट एक्ट, 1984 के आगमन के कारण चाइल्ड कस्टडी और गार्डियनशिप एक्ट मामलों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट के मूल अधिकार क्षेत्र से संबंधित सुनवाई के दूसरे दिन, मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल आर शंकरनारायणन ने हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र के निष्कासन के पक्ष में अपनी दलीलें दीं।जस्टिस पीएन प्रकाश, जस्टिस आर महादेवन, जस्टिस एम सुंदर, जस्टिस एन आनंद वेंकटेश और जस्टिस एए नक्किरन की पूर्ण पीठ इस संदर्भ पर सुनवाई कर रही है।शुरुआत में, एएसजी ने कहा कि वह सरकार की ओर से नहीं बल्कि अपनी...

अयोध्या केस के मीडिएटर श्रीराम पंचू ने Z कैटेगरी सिक्योरिटी की बहाली के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया
अयोध्या केस के मीडिएटर श्रीराम पंचू ने Z कैटेगरी सिक्योरिटी की बहाली के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया

अयोध्या मामले के मीडिएटर श्रीराम पंचू ने Z कैटेगरी सिक्योरिटी की बहाली के लिए मद्रास हाईकोर्ट का रुख किया है।श्रीराम पंचू को 2019 में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद Z कैटेगरी सिक्योरिटी की सुरक्षा दी गई थी। हालांकि, सुरक्षा पुनर्व्यवस्था समिति ने हाल ही में इस सुरक्षा को वापस ले लिया था।कल जब यह मामला जस्टिस एन. सतीश कुमार के सामने आया तो पंचू की ओर से सीनियर एडवोकेट एस प्रभाकरण ने दलील दी कि सिक्योरिटी वापस लेना देश में हाल की किसी भी घटना को ध्यान में रखे बिना है।उन्होंने कहा कि हाल ही में...

इलाहाबाद हाईकोर्ट
सेशन कोर्ट अपनी पुनरीक्षण शक्ति का प्रयोग करते हुए मजिस्ट्रेट के संज्ञान और समन आदेश को रद्द नहीं कर सकता: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि पुनरीक्षण शक्ति का प्रयोग करते हुए मजिस्ट्रेट द्वारा पारित संज्ञान और समन आदेश को सेशन कोर्ट रद्द नहीं कर सकता, क्योंकि इसका पुनरीक्षण क्षेत्राधिकार बहुत सीमित है।जस्टिस शमीम अहमद की खंडपीठ ने आगे कहा कि यदि सेशन कोर्ट को पुनरीक्षण न्यायालय के रूप में कार्य करते समय कोई अवैधता, अनियमितता, या क्षेत्राधिकार त्रुटि मिलती है तो कार्यवाही को रद्द करने के बजाय उसे केवल मजिस्ट्रेट के आदेश में त्रुटि को इंगित करके निर्देश जारी करने की शक्ति थीसंक्षेप में मामलाशिकायतकर्ता ने...

शरद पवार के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट करने का मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने फार्मेसी छात्र की गिरफ्तारी पर राज्य की खिंचाई की
शरद पवार के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट करने का मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने फार्मेसी छात्र की गिरफ्तारी पर राज्य की खिंचाई की

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट करने के लिए 21 वर्षीय एक छात्र की गिरफ्तारी पर महाराष्ट्र सरकार की खिंचाई की और राज्य से पूछा कि क्या वह उसकी रिहाई के लिए "नो ऑब्जेक्शन" देगी।जस्टिस एसएस शिंदे और जस्टिस एमएन जाधव की पीठ ने अभियोजक से इस मामले के संबंध में गृह विभाग से निर्देश लेने को कहा। और कहा कि अगर वे स्वेच्छा से उसकी रिहाई का विरोध नहीं करने का फैसला करते हैं तो राज्य की कृपा बच जाएगी।कोर्ट एक फार्मेसी छात्र निखिल...

सीआरपीसी की धारा 319 लागू करने का उद्देश्य किसी ऐसे व्यक्ति को बच निकलने से रोकना है, जो वांछित है: इलाहाबाद हाईकोर्ट
सीआरपीसी की धारा 319 लागू करने का उद्देश्य किसी ऐसे व्यक्ति को बच निकलने से रोकना है, जो वांछित है: इलाहाबाद हाईकोर्ट

सीआरपीसी की धारा 319 के तहत दायरे और शक्ति की व्याख्या करते हुए, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा है कि यह प्रावधान कोर्ट को उन व्यक्तियों को तलब करने और (कुछ परिस्थितियों में) मुकदमे का सामना करने की अनुमति देता है, जिनका नाम चार्जशीट में नहीं है। जस्टिस विकास बुधवार की खंडपीठ ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 319 को लागू करने का मूल उद्देश्य है किसी ऐसे व्यक्ति को बच निकलने से रोकना है, जो मुकदमे की सुनवाई का सामना करने लायक है।गौरतलब है कि सीआरपीसी की धारा 319 के तहत, न्यायालय को किसी भी जांच,...

पैगंबर पर टिप्पणी का मामला- कलकत्ता हाईकोर्ट ने नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ क्रिमिनल प्रोसीडिंग शुरू करने की मांग वाली याचिका पर राज्य से जवाब मांगा
पैगंबर पर टिप्पणी का मामला- कलकत्ता हाईकोर्ट ने नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ क्रिमिनल प्रोसीडिंग शुरू करने की मांग वाली याचिका पर राज्य से जवाब मांगा

कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने सोमवार को एक जनहित याचिका (PIL) याचिका पर राज्य सरकार से जवाब मांगा, जिसमें निलंबित भाजपा नेताओं नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) और नवीन कुमार जिंदल (Naveen Kumar Jindal) के खिलाफ पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई थी, जिसके कारण भारत और खाड़ी देशों में में आक्रोश फैल गया था।याचिका में उन इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने और सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने के आदेशों को वापस लेने की भी मांग की गई, जहां...

दिल्ली हाईकोर्ट
4 साल की बलात्कार पीड़िता की जांच न होना अभियोजन मामले के लिए घातक नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट ने POCSO मामले उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी करीबी परिवार की 4 साल की बच्‍ची से बलात्कार करने के दोषी एक व्यक्ति को दी गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है।जस्टिस मुक्ता गुप्ता और जस्टिस मिनी पुष्कर्ण की खंडपीठ 28 नवंबर, 2019 के फैसले और पोक्सो जज द्वारा पारित 29 नवंबर, 2019 की सजा के आदेश को चुनौती देने वाले मुकीश द्वारा दायर एक अपील पर विचार कर रही थी।अदालत ने अपीलकर्ता को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया था। 10,000 रुपये के जुर्माने के साथ उसे आजीवन कारावास की सजा...

निजी स्वामित्व वाले हाथियों को गोद लेने के लिए औपचारिक दस्तावेज अनिवार्य नहीं, वाणिज्यिक लेनदेन प्रतिबंधित: कर्नाटक हाईकोर्ट
निजी स्वामित्व वाले हाथियों को गोद लेने के लिए औपचारिक दस्तावेज अनिवार्य नहीं, वाणिज्यिक लेनदेन प्रतिबंधित: कर्नाटक हाईकोर्ट

कर्नाटक हाईकोर्ट ने माना है कि वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 40 जीवित हाथियों के निजी स्वामित्व की अनुमति देती है और उन्हें गोद लेने में कोई रोक नहीं है, जब तक कि लेनदेन गैर-व्यावसायिक प्रकृति का है। गुजरात स्थित राधा कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट (प्रतिवादी संख्या 3) द्वारा चार हाथियों को गोद लेने के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने यह टिप्पणी की। चीफ जस्टिस रितु राज अवस्थी और जस्टिस अशोक एस किनागी की खंडपीठ ने कहा,"प्रतिवादी संख्या 3 एक सार्वजनिक ट्रस्ट है,...

राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956- भूमि अधिग्रहण के लिए देय मुआवजे के विवाद को मध्यस्थता के लिए संदर्भित किया जाना चाहिए: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956- 'भूमि अधिग्रहण के लिए देय मुआवजे के विवाद को मध्यस्थता के लिए संदर्भित किया जाना चाहिए': पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की जाने वाली भूमि की प्रकृति और उसके बाजार मूल्य के मूल्यांकन के संबंध में एक विवाद में अपने रिट अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करने से इनकार कर दिया।जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल की खंडपीठ ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 की योजना के अनुसार, किसी भी विवाद के मामले में राशि का निर्धारण केंद्र सरकार द्वारा नामित मध्यस्थ द्वारा किया जाना है।बेंच ने शुरुआत में अवलोकन किया,"राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम, 1956 की...

इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने प्रयागराज में एक्टिविस्ट जावेद मोहम्मद के घर को अवैध तरीके से ढहाने पर संज्ञान लेने के लिए मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा
इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों ने प्रयागराज में एक्टिविस्ट जावेद मोहम्मद के घर को अवैध तरीके से ढहाने पर संज्ञान लेने के लिए मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार वकीलों ने प्रयागराज में अवैध रूप से एक्टिविस्ट जावेद मोहम्मद के घर को ध्वस्त करने पर संज्ञान लेने के अनुरोध के साथ मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के नेता और कार्यकर्ता आफरीन फातिमा के पिता जावेद मोहम्मद के घर को रविवार शाम स्थानीय अधिकारियों ने ध्वस्त कर दिया था।चार वकील केके रॉय, एम सईद सिद्दीकी, राजवेंद्र सिंह और प्रबल प्रताप ने प्रार्थना की है कि विचाराधीन घर का पुनर्निर्माण किया जाए और एक्टिविस्ट की पत्नी को मुआवजा प्रदान किया जाए। पत्र में...

दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित हैट स्पीच के लिए अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर की मांग वाली वृंदा करात की याचिका खारिज की
दिल्ली हाईकोर्ट ने कथित हैट स्पीच के लिए अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के खिलाफ एफआईआर की मांग वाली वृंदा करात की याचिका खारिज की

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को सीपीएम नेता वृंदा करात और राजनेता केएम तिवारी द्वारा निचली अदालत के आदेश के खिलाफ दायर आपराधिक रिट याचिका खारिज कर दी, जिसमें भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के खिलाफ साल 2020 में हैट स्पीच देने के पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।निचली अदालत ने भाजपा नेताओं अनुराग ठाकुर और परवेश वर्मा के खिलाफ हैट स्पीच देने पर एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली सीपीएम नेता वृंदा करात और राजनेता केएम तिवारी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट का रुख किया...

Install Smart Television Screens & Make Available Recorded Education Courses In Shelter Homes For Ladies/Children
"कोई भी नागरिक कानून अपने हाथ में नहीं ले सकता है": राजस्थान हाईकोर्ट ने ऑनर किलिंग मामले में दो आरोपियों को जमानत देने से इनकार किया, आगे की जांच का आदेश दिया

राजस्थान हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 'ऑनर किलिंग' जैसे मामले में लड़की के भाई समेत दो आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया।मामले में मृतक-आजाद और आरोपी याचिकाकर्ता-भीम सैनी की बहन के बीच संबंध थे। चूंकि लड़की के परिवार वाले इससे खुश नहीं थे, इसलिए दोनों भाग गए। बाद में पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और लड़की को याचिकाकर्ता पक्ष के साथ जाने के लिए कहा गया।मृतक ने एक बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की जिसके बाद, पक्षों ने समझौते के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया और तदनुसार, मृतक ने याचिका वापस...

मद्रास हाईकोर्ट
मद्रास हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद में मध्यस्थ के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही रद्द की

मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी रद्द कर दी, जिसने समझौते के माध्यम से एक जोड़े के बीच मतभेदों को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन एक पति या पत्नी द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराके उसे भी उलझन में खींच लिया गया।जस्टिस जी इलंगोवन ने शुरुआत में कहा,"यह एक शास्त्रीय मामला है, पति और पत्नी के बीच सुलह की प्रक्रिया में अच्छा इंसान दुश्मन में बदल गया।"याचिकाकर्ता के. अरुमुगम प्रेमकुमार और पी. सकीला के बीच वैवाहिक विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, सकीला ने अरुमुगम...

पैगंबर पर टिप्पणी का मामला : कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य को अप्रिय घटनाएं रोकने के निर्देश दिए, आवश्यक होने पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से मदद लेने को कहा
पैगंबर पर टिप्पणी का मामला : कलकत्ता हाईकोर्ट ने राज्य को अप्रिय घटनाएं रोकने के निर्देश दिए, आवश्यक होने पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से मदद लेने को कहा

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को भाजपा के निलंबित नेताओं द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच पश्चिम बंगाल में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग वाली जनहित याचिका (पीआईएल) याचिकाओं के एक बैच में राज्य सरकार से जवाब मांगा। मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और जस्टिस राजर्षि भारद्वाज की खंडपीठ ने कहा कि राज्य के अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई अप्रिय घटना न हो और आगे निर्देश दिया कि राज्य को स्थिति को नियंत्रित करने में विफल...