मुख्य सुर्खियां

अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट में खारिज
अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट में खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग वाली जनहित याचिका गुरुवार को खारिज कर दी।एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और स्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की।यह याचिका दिल्ली निवासी सुरजीत सिंह यादव ने दायर की थी, जो खुद को किसान और सोशल एक्टिविस्ट बताते हैं। उन्होंने दावा किया कि वित्तीय घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं दी जानी...

यदि आवश्यक हुआ तो कार्रवाई करेंगे: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अदालत परिसर में विरोध प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट
'यदि आवश्यक हुआ तो कार्रवाई करेंगे': अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अदालत परिसर में विरोध प्रदर्शन के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) के कानूनी प्रकोष्ठ के विरोध को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में पत्र याचिका दायर की गई।इस मामले का उल्लेख एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष पत्र याचिका दायर करने वाले वकील वैभव सिंह ने किया।सिंह ने अदालत से कहा कि उनकी प्रार्थना है कि राजनीतिक उद्देश्य से कोई अदालत परिसर में विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकता।एक्टिंग चीफ जस्टिस ने कहा,“हमारे पास यह...

लखनऊ में वकीलों द्वारा हड़पने की कथित घटना की जांच पुलिस आयुक्त करेंगे: इलाहाबाद हाईकोर्ट का संयुक्त सचिव को निर्देश
लखनऊ में वकीलों द्वारा हड़पने की कथित घटना की जांच पुलिस आयुक्त करेंगे: इलाहाबाद हाईकोर्ट का संयुक्त सचिव को निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), पुलिस आयुक्तालय, लखनऊ को 50-60 वकीलों द्वारा संपत्ति हड़पने के आरोपों की जांच करने और अदालत में सीलबंद कवर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस नरेंद्र कुमार जौहरी की खंडपीठ ने पुष्कल यादव द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया, जिसमें दावा किया गया कि उनकी संपत्ति 50-60 लोगों द्वारा हड़प ली गई, जो वकील की वर्दी पहनकर आए थे।अपने आदेश में न्यायालय ने निर्देश दिया कि संयुक्त पुलिस...

SCBA ने जिला कोर्ट में सीनियर वकील और BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की
SCBA ने जिला कोर्ट में सीनियर वकील और BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ हुए दुर्व्यवहार की निंदा की

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) ने गौतमबुद्ध नगर जिला अदालत में सीनियर वकील और BJP प्रवक्ता गौरव भाटिया के खिलाफ एक वकील के दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की।उक्त घटना में सीनियर वकील के बैंड को छीनना शामिल है, जिसने आक्रोश फैलाया और SCBA की कार्यकारी समिति ने बुधवार, 20 मार्च को निंदा का एक बयान जारी किया।अपने बयान में समिति ने उन घटनाओं का विवरण दिया, जो कथित तौर पर जिला और सत्र न्यायाधीश, गौतमबुद्ध नगर की अदालत में हुईं। बयान के मुताबिक, भाटिया मामले में पेश होने के लिए अदालत में मौजूद थे।...

दिल्ली हाईकोर्ट में भ्रामक बयानों के लिए राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव पर मुकदमा चलाने की याचिका खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट में 'भ्रामक बयानों' के लिए राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव पर मुकदमा चलाने की याचिका खारिज

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार और भारत के चुनाव आयोग (ECI) को शिकायत दर्ज करने और राजनेताओं राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव पर नुकसान पहुंचाने के इरादे से कथित रूप से भ्रामक और झूठे बयान देने के लिए मुकदमा चलाने का निर्देश देने की मांग की गई थी।एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करने वाले सुरजीत सिंह यादव द्वारा दायर जनहित याचिका को बंद कर दिया।वह केंद्र सरकार...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गलत तरीके से शपथ पत्र निष्पादित करने के लिए शपथ आयुक्त को निलंबित किया, अदालत की अनुमति के बिना ऐसे व्यक्तियों को दोबारा नियुक्त न करने का निर्देश दिया
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गलत तरीके से शपथ पत्र निष्पादित करने के लिए शपथ आयुक्त को निलंबित किया, अदालत की अनुमति के बिना ऐसे व्यक्तियों को दोबारा नियुक्त न करने का निर्देश दिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक शपथ आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि अभिसाक्षी के हस्ताक्षर और अधिवक्ता द्वारा उचित पहचान के बिना शपथ पत्र निष्पादित करने के लिए उन्हें उनके पद से क्यों नहीं हटाया जाना चाहिए। शपथ आयुक्तों के आचरण पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए जस्टिस विक्रम डी चौहान ने कहा,“यह पाया गया है कि नियुक्त किए जा रहे शपथ आयुक्त व्यावसायिकता के मानक को बनाए नहीं रख रहे हैं और शपथ पत्र में अभिसाक्षी के हस्ताक्षर के बिना शपथ पत्र निष्पादित कर रहे हैं। पिछले मौकों पर मामले को सक्षम...

Hathras Conspiracy | गिरफ्तारी के 41 महीने बाद UAPA मामले में सिद्दीकी कप्पन के सह-आरोपी मसूद को मिली जमानत
Hathras 'Conspiracy' | गिरफ्तारी के 41 महीने बाद UAPA मामले में सिद्दीकी कप्पन के सह-आरोपी मसूद को मिली जमानत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2020 के हाथरस 'साजिश' मामले में स्टूडेंट लीडर मसूद अहमद को जमानत दे दी। उक्त मामले में मसूद और पत्रकार सिद्दीकी कप्पन सहित 4 लोगों पर यूपी पुलिस ने सख्त गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA Act) के तहत मामला दर्ज किया था।जस्टिस अताउ रहमान मसूदी और जस्टिस अजय कुमार श्रीवास्तव-I की खंडपीठ ने यह आदेश पारित करते समय इस तथ्य को ध्यान में रखा कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही सह-अभियुक्त कप्पन को जमानत दे दी है और अन्य सह-अभियुक्तों को इस न्यायालय की समन्वय पीठ जमानत पर रिहा कर दिया...

BREAKING | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमीन का पट्टा रद्द करने को चुनौती देने वाली जौहर यूनिवर्सिटी की याचिका खारिज की
BREAKING | इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमीन का पट्टा रद्द करने को चुनौती देने वाली जौहर यूनिवर्सिटी की याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य के रामपुर जिले में मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की भूमि के पट्टे को रद्द करने को दी गई चुनौती खारिज कर दी। यूनिवर्सिटी ट्रस्ट की रिट याचिका में यूनिवर्सिटी से जुड़े लीज डीड रद्द करके जमीन जब्त करने के उत्तर प्रदेश सरकार के कदम को चुनौती दी गई।राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान के नेतृत्व वाले मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को पट्टे की शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए 3.24 एकड़ भूमि का पट्टा रद्द कर दिया, जिसमें आरोप लगाया गया कि मूल रूप से एक...

15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार ED अधिकारी को जमानत देने से राजस्थान हाईकोर्ट ने किया इनकार
15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार ED अधिकारी को जमानत देने से राजस्थान हाईकोर्ट ने किया इनकार

राजस्थान हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी और उसके सहयोगी को जमानत देने से इनकार कर दिया। उक्त आरोपियों को पिछले साल नवंबर में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने चिटफंड से जुड़े मामले को निपटाने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।जस्टिस अनूप कुमार ढांड की पीठ ने यह कहते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज की कि आर्थिक अपराध गंभीर अपराध हैं, जो पूरे देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर रहे हैं और देश के विकास पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं।न्यायालय...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता का अनुमोदन किया, कानून की अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड समान नागरिक संहिता का अनुमोदन किया, कानून की अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है

उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक, 2024 को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूरी उत्तराखंड समान नागरिक संहिता को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गईप्रदान की है।उल्लेखनीय है कि 2022 में यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने एक समिति का गठन किया था। इस समिति में सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय पैनल शामिल था और इसने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी थी।राज्य मंत्रिमंडल द्वारा अंतिम मसौदे...