मुख्य सुर्खियां

जमानत के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाए जाने के छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका  [याचिका पढ़ें]
जमानत के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाए जाने के छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका [याचिका पढ़ें]

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा राज्य में जमानत चाहने के लिए आरोपी के साथ जमानतदार से आधार कार्ड की कॉपी लेने को अनिवार्य बनाए जाने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की गई है।हाई कोर्ट ने गत सप्ताह इस बारे में राज्य के सभी ट्रायल कोर्ट्स को इस बारे विस्तृत निर्देश जारी किए थे। कोर्ट का कहना था कि ऐसा फर्जी दस्तावेजों के बल पर जमानत लेने की घटना को समाप्त करने के लिए किया गया है।सुप्रीम कोर्ट में यह विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) एडवोकेट पीयूष भाटिया ने दायर किया है। अपनी...

पहली नजर में सांठगांठ की भनक मिलते ही सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएलटी मुंबई में दिवालिएपन की कार्यवाही रोकी [आर्डर पढ़े]
पहली नजर में सांठगांठ की भनक मिलते ही सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएलटी मुंबई में दिवालिएपन की कार्यवाही रोकी [आर्डर पढ़े]

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई बेंच में दिवालिए के एक मामले की सुनवाई उस समय स्थगित कर दी जब उसको पता चला कि प्रोमोटरों और याचिकाकर्ताओं के बीच सांठगांठ है।न्यायमूर्ति रोहिंटन एफ नरीमन और न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा एक सामूहिक निवेश योजना के निवेशकों द्वारा दायर याचिका की सुनवाई कर रहे थे। इस कंपनी को दो प्रोमोटरों रॉयल ट्विंकल स्तर क्लब लिमिटेड और साइट्रस चेक्स इन्स लिमिटेड ने शुरू किया था।इस सामूहिक निवेश योजना के 10 निवेशकों ने एनसीएलटी, मुंबई के समक्ष उस समय एक...

सीबीआई जज लोया की मौत का मामला : स्वंत्रत जांच की मांग वाली याचिका पर SC में सोमवार को सुनवाई
सीबीआई जज लोया की मौत का मामला : स्वंत्रत जांच की मांग वाली याचिका पर SC में सोमवार को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरूण मिश्रा और जस्टिस एम शांतनागौदर की बेंच ने सीबीआई स्पेशल जज बीएच लोया की मौत की स्वतंत्र जांच कराने की मांग वाली याचिका पर महाराष्ट्र सरकार के वकील से सोमवार को सरकार से निर्देश लाने को कहा है।शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सोहराबुद्दीन केस के ट्रायल को देख रहे सीबीआई जज बृजगोपाल हरिकिशन लोया की 2014 में हुई मौत की जांच को लेकर दाखिल दो याचिकाओं पर सुनवाई की। इनमें से एक महाराष्ट्र के पत्रकार बंधुराज संभाजी लोने की याचिका है जबकि दूसरी कांग्रेसी नेता तहसीन पूनावाला...

एक साथ वोटों की गिनती : सुप्रीम कोर्ट टोटलाइजर प्रक्रिया पर 12 फरवरी को करेगा सुनवाई
एक साथ वोटों की गिनती : सुप्रीम कोर्ट टोटलाइजर प्रक्रिया पर 12 फरवरी को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच ने शुक्रवार को चुनाव में बूथ वार मतगणना के स्थान पर एक साथ यानी कलस्टर गिनती की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई की।इस दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वकील ने कहा, "संसद, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकायों के चुनावों में मतों की गिनती के लिए 'टोटलाइजर' प्रणाली को अपनाया जाना चाहिए। यह मतदाताओं के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करेगा और यदि किसी अन्य उम्मीदवार को सत्ता में आने की स्थिति में वे अपने उत्पीड़न...

दिल्ली हाई कोर्ट के मौलिक मुक़दमों का प्रबंधन : हरीश साल्वे सुप्रीम कोर्ट को बताएंगे जरूरी उपाय [आर्डर पढ़े]
दिल्ली हाई कोर्ट के मौलिक मुक़दमों का प्रबंधन : हरीश साल्वे सुप्रीम कोर्ट को बताएंगे जरूरी उपाय [आर्डर पढ़े]

दिल्ली हाई कोर्ट की पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश रंजन गोगोई और आर बनुमथी की पीठ से कहा कि वह वर्तमान क़ानून में संशोधन का सुझाव देंगे ताकि दिल्ली हाई कोर्ट को दीवानी मामलों को जल्दी से निपटाने में मदद मिले विशेषकर कमर्शियल विवादों को।पीठ ने साल्वे से छह सप्ताहों के भीतर अपने सुझावों को उसके समक्ष एक नोट के रूप में रखने को कहा।पीठ ने साल्वे को दिल्ली उच्च न्यायालय (ओरिजिनल साइड) नियम, 2018 को और ज्यादा व्यापक और प्रभावकारी बनाने को लेकर उनके विचार मांगे।...

मुल्लापेरियार बांध: SC  ने किसी भी अप्रत्याशित आपदा से निपटने के लिए केंद्र को विशेष समिति बनाने को कहा
मुल्लापेरियार बांध: SC ने किसी भी अप्रत्याशित आपदा से निपटने के लिए केंद्र को विशेष समिति बनाने को कहा

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने केंद्र सरकार को केरल के मुल्लापेरियार बांध से होने वाली किसी भी अप्रत्याशित आपदा से निपटने के लिए विशेष समिति के गठन का निर्देश दिया है।बेंच ने बांध के मालिक तमिलनाडु राज्य और केरल, जहां बांध स्थित है, को भी निर्देश दिया है कि वो भी अपनी समितियां भी गठित करें और किसी भी आपदा के हालात में केंद्रीय समिति के साथ समन्वयता से काम करें। बेंच जिसमें जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड भी शामिल थे, ने आशा...

विदेशी कानून फर्मों की प्रविष्टि: वरिष्ठ वकील CU सिंह ने इसे भारतीय शासन से नियंत्रित करने का आग्रह किया, ASG ने भी BCI से नियम बनाने को कहा
विदेशी कानून फर्मों की प्रविष्टि: वरिष्ठ वकील CU सिंह ने इसे भारतीय शासन से नियंत्रित करने का आग्रह किया, ASG ने भी BCI से नियम बनाने को कहा

मुख्य दलीलें सीयू सिंह: "बीसीआई विदेशी वकीलों और फर्म के भारत में कानून की प्रैक्टिस  खिलाफ नहीं है, लेकिन वो नियमों से नियंत्रित और वकील अधिनियम के चारों कोनों के भीतर आना चाहिए। यहां तक ​​कि अगर ये प्रैक्टिस अस्थायी  आधार पर भी है, तो यह हमारे नियामक शासन के अधीन होगा। "   दुष्यंत दवे: "भारतीय वकीलों के रूप में, हम सिंगापुर, लंदन, पेरिस आदि में अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता मामलों में किसी भी अनुमति  के बिना भाग लेते हैं। यदि BCI  इस संबंध में विदेशी वकीलों को नियंत्रित करता है, तो इससे...

एक राज्य में कितने लॉ कालेज हो सकते हैं ? सुप्रीम कोर्ट ने BCI से पूछा [आर्डर पढ़े]
एक राज्य में कितने लॉ कालेज हो सकते हैं ? सुप्रीम कोर्ट ने BCI से पूछा [आर्डर पढ़े]

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को  बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से लॉ कॉलेजों की संख्या के आधार पर जिलावार आंकड़ों का ब्यौरा मांगा है जिन्हें किसी राज्य में संचालित करने की अनुमति दी जा सकती है। जस्टिस अरुण मिश्रा और जस्टिस मोहन एम.शांतागौदर की बेंच ने विभिन्न  राज्यों में BCI  द्वारा अनुमोदित लॉ कॉलेजों की सूची की भी मांग की।BCI  सचिव को अगली तारीख पर  सुनवाई के पहले विस्तृत हलफनामा दाखिल करने  का निर्देश दिया गया है। इस मामले को मार्च के दूसरे सप्ताह में सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया है।दरअसल...

निर्भया फंड :SC ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मुआवजे का खुलासा करने के निर्देश दिए [आर्डर पढ़े]
निर्भया फंड :SC ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को मुआवजे का खुलासा करने के निर्देश दिए [आर्डर पढ़े]

जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता ने निपुण सक्सेना बनाम यूनियन ऑफ इंडिया मामले में सभी प्रतिवादी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को  चार हफ्ते में हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा है कि निर्भया फंड के तहत उन्हें केंद्र से कितनी राशि मिली है। साथ ही कोर्ट ने ये भी निर्देश दिए हैं कि हलफनामे में ये भी बताया जाए कि यौन उत्पीडन की पीडितों को अब तक कितना मुआवजा दिया गया है। इससे पहले बेंच ने NLSA के इस आग्रह को मान लिया कि यौन उत्पीडन के पीड़ितों के लिए वर्तमान पीडित क्षतिपूर्ति योजना के अंतर्गत...

बार काउंसिल ने सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से पूछा, क्यों न उनको एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस करने से रोक दिया जाए
बार काउंसिल ने सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों से पूछा, क्यों न उनको एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस करने से रोक दिया जाए

बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया (बीसीआई) ने सांसदों, विधायकों और विधान परिषद् के सदस्यों से उस अपील पर उनकी राय जाननी चाही है जिसमें मांग की गई है कि इन लोगों को एडवोकेट के रूप में प्रैक्टिस नहीं करने देना चाहिए। इन लोगों से एक सप्ताह के भीतर अपने विचार भेज देने को कहा गया है जिसके बाद 22 जनवरी को बीसीआई की बैठक में इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।बीसीआई की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “काउंसिल की उप समिति यह उचित समझती है कि इस मुद्दे पर किसी भी तरह का अंतिम निर्णय लेने से पहले सांसदों, विधायकों...

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से तीन दशक से जेल में बंद अभियुक्त की मदद करने को कहा [आर्डर पढ़े]
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से तीन दशक से जेल में बंद अभियुक्त की मदद करने को कहा [आर्डर पढ़े]

सुप्रीम कोर्ट ने ने उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से कहा है कि वह जेल में लगभग 30 साल बिताने वाले अभियुक्त की मदद करे ताकि वह हाई कोर्ट में जरूरी याचिका दायर कर सरकार के आदेश को चुनौती दे सके। सरकार ने समय से पहले उसको रिहा करने की अपील खारिज कर दी है।अभियुक्त अशोक कुमार ने अपनी अपील खारिज कर दिए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में सरकारी आदेश को चुनौती दी। UP Prisoners’ Release on Probation Act, 1938 के अधीन अभियुक्त ने सरकार से उसको समय से पहले रिहा करने की अपील की थी।न्यायमूर्ति रंजन...

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से नया क़ानून लागू होने के आठ माह के भीतर लोकायुक्त नियुक्त करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार से नया क़ानून लागू होने के आठ माह के भीतर लोकायुक्त नियुक्त करने को कहा

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, डीवाई चंद्रचूड़ और एएम खानविलकर की पीठ ने बुधवार को उत्तराखंड सरकार को नया लोकायुक्त क़ानून 2017 के लागू होने के आठ महीने के भीतर नया लोकायुक्त नियुक्त करने को कहा। पीठ ने इस संबंध में भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया।याचिकाकर्ता ने कहा था कि 2011 का अधिनियम उत्तराखंड सरकार ने राज्य विधानसभा में बहुमत से पारित किया था और उसे 3 नवंबर 2011 को राज्यपाल की अनुमति मिल गई थी और राष्ट्रपति ने 3 सितम्बर 2013 को अपनी अनुमति दे दी थी।...

SC ने कर्नाटक HC के तंबाकू उत्पाद पैकेटों पर बडी सचित्र चेतावनी के नियम को रद्द करने के फैसले पर रोक लगाई [आर्डर पढ़े]
SC ने कर्नाटक HC के तंबाकू उत्पाद पैकेटों पर बडी सचित्र चेतावनी के नियम को रद्द करने के फैसले पर रोक लगाई [आर्डर पढ़े]

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड की बेंच ने सोमवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के 15 दिसंबर 2017 के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी जिसमें सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद (पैकेजिंग और 2014 में संशोधन) लेबलिंग नियम) 2008 को रद्द कर दिया था। इस केनियम 3 (1) (बी) के तहत यह आवश्यक है कि सिगरेट, पैन मसाला और अन्य तम्बाकू पैकेटों पर  कम से कम 85% वैधानिक चेतावनी छपी होगी जिसमें मुंह, गले और फेफड़ों के कैंसर के सचित्र चित्रण के लिए 60% और 25% लिखित स्वास्थ्य चेतावनी होनी चाहिए।...