ताज़ा खबरें
वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व कानून मंत्री अरुण जेटली का देहांत
वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व कानून मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया है। उनका 9 अगस्त से एम्स नई दिल्ली में इलाज चल रहा था। एम्स की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जेटली ने शनिवार 12.07 बजे अंतिम सांस ली। जेटली ने पहले वाजपेयी सरकार में वित्त, रक्षा, कॉर्पोरेट मामलों, वाणिज्य और उद्योग और कानून और न्याय के कैबिनेट विभागों में पदभार संभाला था। 2009 से 2014 तक उन्होंने राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कार्य किया। जेटली ने ने मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त एवं रक्षा मंत्रालय...
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रिपल तलाक कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 की की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद की उन दलीलों के बाद न्यायमूर्ति एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले का परीक्षण करने पर सहमति व्यक्त की कि ट्रिपल तलाक को पहले ही अदालत द्वारा असंवैधानिक घोषित कर दिया गया था और इसे अपराध बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस दौरान न्यायमूर्ति रमना ने कहा, "अगर कोर्ट ने शून्य घोषित किया है और यह अभी...
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निकाय ने भारत सरकार से कहा, J&K पर प्रतिबंध आंतरिक रूप से असंगत
संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार विशेषज्ञ निकाय ने भारत सरकार से यह कहा है कि जम्मू और कश्मीर में 'सूचना ब्लैकआउट', वहां के लोगों पर सामूहिक दंड का एक रूप है और यह आवश्यकता और समानता (proportionality) के मूलभूत मानदंडों/आदर्शों के साथ असंगत है। विशेषज्ञों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा जम्मू और कश्मीर राज्य की विशेष स्थिति को निरस्त करने के बाद क्षेत्र में लगाए गए कर्फ्यू के उपाय "आंतरिक रूप से असंगत" थे। क्या है UN मानवाधिकार के उच्चायुक्त कार्यालय का बयान? संयुक्त राष्ट्र...
INX मीडिया : चिदंबरम को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने ED केस में गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगाई, 26 अगस्त को सुनवाई
INX मीडिया मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को राहत देते हुए प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सुनवाई की अगली तारीख पर गिरफ्तारी से सरंक्षण दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चिदंबरम की याचिकाओं पर सीबीआई और ED को जवाब भी दाखिल करने को कहा है। ये सुनवाई 26 अगस्त को होगी। इसी दिन ट्रायल कोर्ट में भी सुनवाई होनी है। शुक्रवार को जस्टिस आर बानुमति और जस्टिस ए एस बोपन्ना की पीठ के सामने करीब एक घंटे तक चली हाई वोल्टेज सुनवाई में पी चिदंबरम की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु...
बाबरी विध्वंस केस की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने पुलिस सुरक्षा मांगी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश
बाबरी मस्जिद विध्वंस षड्यंत्र मामले में सुनवाई कर रहे सीबीआई कोर्ट लखनऊ के विशेष न्यायाधीश एस के यादव ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। शुक्रवार को सुप्रीमकोर्ट में अनुरोध को ध्यान में रखते हुए जस्टिस आर एफ नरीमन और सूर्य कांत की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार को दो सप्ताह में इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि जज द्वारा किए जा रहे कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के लिए न्यायाधीश की मांग वाजिब है। सीबीआई न्यायाधीश को सुप्रीम...
मुस्लिम पतियों के खिलाफ अनुचित भेदभाव वाला कानून, ट्रिपल तलाक कानून की वैधता को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, याचिका पढ़ें
जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने तीन तलाक कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मुताबिक मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019 (अधिनियम) का एकमात्र उद्देश्य मुस्लिम पतियों को सज़ा देना है। यह भी कहा गया है कि मुस्लिम पतियों के साथ यह भेदभाव वाला कानून है। इससे पहले जमीयत उलेमा ए हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने तीन तलाक पर इस कानून के पारित होने पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस कानून से मुस्लिम तलाकशुदा महिला के साथ न्याय नहीं, बल्कि अन्याय होने की आशंका...
कलकत्ता हाईकोर्ट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर को मिली बड़ी राहत
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ हिंदू पाकिस्तान वाले कथित बयान को लेकर जारी एक गिरफ्तारी वारंट पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने गुरुवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा ने यहां की एक अदालत द्वारा थरूर के खिलाफ जारी जमानती वारंट पर अगले आदेश तक रोक लगाई। अदालत ने थरूर के वकील को कांग्रेस सांसद के खिलाफ मामला दायर करने वाले सुमित चौधरी को नोटिस दिये जाने के निर्देश दिये। इस मामले में अगली सुनवाई 20 सितम्बर को होगी। थरूर ने पिछले साल तिरुवनंतपुरम में कथित तौर पर कहा था कि यदि भाजपा फिर से सत्ता...
अयोध्या- दिन-10 : सुप्रीम कोर्ट ने निर्मोही अखाड़ा के पूरी विवादित भूमि पर हक के दावे पर सवाल उठाए
अयोध्या मामले में सुनवाई के दसवें दिन सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू पक्षकार 'निर्मोही अखाड़ा' को कहा कि अगर वह देवता 'राम लला का 'शबैत (प्रबंधक) होने का दावा करता है तो वो विवादित संपत्ति पर अपना अधिकार खो देगा। दरअसल इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चार सिविल मुकदमों पर 2010 के अपने फैसले में, अयोध्या में 2.77 एकड़ की विवादित भूमि को तीन पक्षों - सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला के बीच समान रूप से विभाजित किया था। वैसे अखाड़ा अनादि काल से विवादित स्थल पर देवता 'राम लला विराजमान' का एकमात्र...
रविदास मंदिर : दक्षिण दिल्ली में हिंसा फैलाने वाले 96 लोगों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया
दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित रविदास मंदिर को ढहाए जाने के मामले में बुधवार रात हुई हिंसा में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद समेत 96 कार्यकर्ताओं को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जज ने स्वयं पुलिस स्टेशन जाकर सुनवाई कर सुनाया फैसला साकेत कोर्ट के जज ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर सुनवाई की और इसके बाद ये फैसला सुनाया। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए ने मंदिर को ढहा दिया था और इसके बाद से लगातार इस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। बुधवार...
INX मीडिया केस में CBI की विशेष अदालत ने पी चिदंबरम को 26 अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में भेजा
INX मीडिया मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू की विशेष सीबीआई ने अदालत पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। स्पेशल जज अजय कुमार कुहार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ये फैसला सुनाया और कहा कि केस के तथ्यों को देखते हुए 26 अगस्त तक सीबीआई को पुलिस हिरासत दी जाती है। हालांकि रोजाना वकीलों व परिवार को उनसे मिलने की अनुमति भी दी गई है। इस दौरान सीबीआई के विरोध के बावजूद चिदंबरम ने भी अपनी बात रखी और अदालत में कहा कि उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया और ना...
चिदंबरम की जमानत अर्जी पर तत्काल सुनवाई से इनकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का बार एसोसिएशन से आग्रह
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के इनकार के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ताओं के एक समूह ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन से एक बयान जारी करने का आग्रह किया है। "संविधान के संस्थापकों ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि सुप्रीम कोर्ट बार में 40 वर्ष के अनुभव वाले वरिष्ठ सदस्य से संबंधित मामले पर तुरंत सुनवाई और तत्काल लिस्टिंग में मामला लेने से इनकार कर सकता है। इस तरह के एक बयान पर सुप्रीम कोर्ट के...
केविन मर्डर केस ऑनर किलिंग, अदालत ने 10 लोगों को दोषी करार दिया
केरल की एक अदालत ने गुरुवार को दलित ईसाई केविन जोसेफ की मई 2018 हत्या को 'ऑनर किलिंग' का मामला बताया। केविन नीनू चाको नामक युवती के साथ प्रेम संबंध में था और उसने 25 मई 2018 को अपनी शादी को पंजीकृत करने के लिए आवेदन किया था। अगले दिन, उसे नीनु के भाई शानू के कहने पर मन्नानम में उसके घर से अगुवा कर लिया गया था। दो दिन बाद उसकी लाश कोल्लम जिले में एक पानी की नहर में मिली थी। मलयाला मनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार अपराध के पंद्रह महीनों के भीतर एक फास्ट ट्रैक ट्रायल पूरा होने के बाद, कोट्टायम के...
केंद्र ने बॉम्बे HC के न्यायाधीश के रूप में चार वकीलों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की, अधिसूचना पढ़ें
केंद्र सरकार ने बुधवार को चार वकीलों को बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अधिसूचित किया। इन सभी का कार्यकाल दो साल का होगा। बॉम्बे उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति प्राप्त करने वाले वकीलों के नाम हैं। अविनाश गुनवंत घरोटे नितिन भगवंतराव सूर्यवंशी अनिल सत्यविजय किलोर मिलिंद नरेंद्र जाधव। ये सभी वरिष्ठता के उपरोक्त क्रम में पद ग्रहण करेंगे और दो वर्षों के लिए पद धारण करेंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 मार्च को बॉम्बे हाईकोर्ट जजों के रूप में...
राम लला विराजमान के वकील ने कहा, संपूर्ण संपत्ति ही देवता है, कोई अन्य पक्ष प्रतिकूल कब्जे का दावा नहीं कर सकता
अयोध्या मामले में सुनवाई के नौवें दिन राम लला विराजमान के लिए पेश वरिष्ठ वकील सी. एस. वैद्यनाथन ने अपनी दलीलें फिर से शुरू कीं और कानूनी उदाहरणों का हवाला दिया कि हिंदू वर्षों से परम विश्वास और आस्था के साथ भगवान राम के जन्म स्थान की पूजा कर रहे हैं और ये धार्मिक पूजा मानी जाती है। "सम्पूर्ण संपत्ति ही देवता है" उन्होंने संविधान पीठ के समक्ष यह प्रस्तुत किया कि चूंकि यह एक जन्मस्थान है जिसकी पूजा की जाती है, न कि किसी विशिष्ट मंदिर की, इसलिए संपूर्ण संपत्ति ही देवता है। यदि पूरी संपत्ति...
जस्टिस पटनायक ने मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ "बड़ी साजिश" की जांच पूरी की, सितंबर मध्य तक रिपोर्ट आने की संभावना
भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को फंसाने के लिए "बड़ी साजिश" के आरोपों की जांच कर रहे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पैनल ने अपना काम पूरा कर लिया है और सितंबर के मध्य तक इसकी रिपोर्ट सौंपने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए के पटनायक ने वकील उत्सव सिंह बैंस से पूछताछ भी की। बैंस ने सुप्रीम कोर्ट में बेंच फिक्सिंग सहित कई आरोप लगाए थे। एक सूत्र ने कहा, "बैंस द्वारा दाखिल हलफनामे और अन्य दस्तावेजों की पैनल द्वारा जांच की गई...
पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया
INX मीडिया के घोटाले के मामले में बुधवार शाम को पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबर को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें सीबीआई ने दिल्ली के जोर बाग में स्थित चिदंबरम के आवास से उन्हें गिरफ्तार किया और सीबीआई हेड क्वार्टर ले जाया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं और उन पर INX मीडिया निवेश के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम और धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अपराध करने का आरोप लगाया गया है। पी चिदंबरम बुधवार रात 8 बजकर 10 मिनट पर कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे, जहां...
पीएम मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली बीएसएफ के पूर्व जवान की याचिका पर सुनवाई स्थगित
इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बुधवार को वाराणसी से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई को 4 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। यह याचिका बीएसएफ के पूर्व जवान तेज बहादुर यादव ने दायर की है, जिन्हें आम चुनाव 2019 के लिए वाराणसी से समाजवादी पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया था, लेकिन वे चुनाव लड़ने में विफल रहे क्योंकि उनके नामांकन पत्र को रिटर्निंग अधिकारी ने अस्वीकार कर दिया था। गौरतलब है कि न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता की एकल पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही...
INX मीडिया : पी चिदंबरम की याचिका पर शुक्रवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
INX मीडिया मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 23 अगस्त को सुनवाई करेगा। उनकी जल्द सुनवाई के अनुरोध को खारिज कर दिया गया है। बुधवार शाम अयोध्या मामले की सुनवाई खत्म हो जाने के बाद CJI रंजन गोगोई से निर्देश लेने के बाद रजिस्ट्रार ने चिदंबरम के वकीलों को ये जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक CJI गुरुवार को तय करेंगे कि कौन सी बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। चूंकि SC द्वारा कोई अंतरिम सरंक्षण प्रदान नहीं किया गया है इसलिए दिल्ली HC का...
INX मीडिया घोटाला : दिल्ली हाईकोर्ट ने संसद से आर्थिक अपराधियों के अग्रिम ज़मानत के प्रावधानों को सीमित करने को कहा, पढ़िए फैसला
INX मीडिया घोटाले में पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम की अग्रिम ज़मानत याचिका पर सुनवाई के क्रम में दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को संसद से आग्रह किया कि वह गिरफ़्तारी-पूर्व ज़मानत दिए जाने के प्रावधानों को सीमित करे और आर्थिक अपराधों के चर्चित मामलों के आरोपियों को ज़मानत नहीं दे। न्यायमूर्ति सुनील गौर ने कहा कि आर्थिक अपराध पूरे संज्ञान में बहुत ही सलीक़े से किए जाते हैं। इस तरह के मामलों में मंशा स्पष्ट होती है और इसलिए इस तरह के अपराधियों के साथ उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा को नज़रंदाज़...
INX मीडिया : चिदंबरम की याचिका को जस्टिस रमना ने मुख्य न्यायाधीश के पास भेजा
INX मीडिया मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई के अनुरोध को जस्टिस एन वी रमना ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई के पास भेज दिया। बुधवार सुबह वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जस्टिस रमना के सामने इस याचिका को मेंशन किया और कहा कि हाई कोर्ट ने मंगलवार शाम को ही आदेश जारी किया है। लिहाजा सुप्रीम कोर्ट उन्हें सरंक्षण प्रदान करे और जल्द सुनवाई करे। वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वो कैविएटर के तौर पर उपस्थित हुए हैं। ये केस बहुत बड़ी मनी लॉन्ड्रिंग का है और...




















