ताज़ा खबरें
पांच घंटे तक मिस A का इंतजार करते रहे सुप्रीम कोर्ट के दो जज
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद लापता हुई LLM की छात्रा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को देर रात तक सुनवाई की। जस्टिस बानुमति और जस्टिस बोपन्ना ने 5 घंटे किया छात्रा का इंतज़ार जस्टिस आर. बानुमति और जस्टिस ए. एस. बोपन्ना ने करीब 5 घंटे तक छात्रा का इंतजार किया। पहली सुनवाई दिन में 1.15 पर हुई जब पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार से ये जानकारी देने को कहा कि लड़की की लोकेशन कहां है और कितने समय में उसे सुप्रीम कोर्ट लाया जा...
इंटरनेट कैफे मालिक द्वारा भ्रामक सूचना देने से एक लड़की को DU में एडमिशन नहीं मिला, दिल्ली हाईकोर्ट ने राहत देने से किया इंकार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने उस लड़की को राहत देने से इनकार कर दिया है, जो इंटरनेट कैफे के मालिक द्वारा धोखा दिए जाने के चलते दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने से चूक गई थी। संदली शर्मा बनाम दिल्ली विश्वविद्यालय के मामले में, याचिकाकर्ता ने इस प्रार्थना के साथ अदालत का दरवाजा खटखटाया था कि दिल्ली विश्वविद्यालय को यह निर्देश दिए जाएं कि उस याचिकाकर्ता को देशबंधु कॉलेज में B.Sc कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाए। उसने कहा कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के समय, उसे इंटरनेट कैफे के मालिक द्वारा...
बुलंदशहर गोहत्या केस : सुप्रीम कोर्ट ने एक आरोपी पर लगाई गई रासुका पर रोक लगाई कहा, यह बेतुका है
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के चर्चित बुलंदशहर गोहत्या केस में आरोपी महबूब अली के खिलाफ लगाई गई राष्ट्रीय रासुका ( सुरक्षा कानून) पर रोक लगा दी है। इसके तहत अब महबूब अली को हिरासत में नहीं रखा जा सकता। शुक्रवार को महबूब अली की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस आर एफ नरीमन की पीठ ने कहा कि रासुका के तहत अली को हिरासत में रखना बेतुका है। पीठ ने कहा, "यह एक ऐसा मामला नहीं है जहां शांति और सौहार्द भंग हो। यह बेतुका है।" अब महबूब अली जेल से बाहर आ सकते हैं। दरअसल महबूब अली को कथित बुलंदशहर...
कोर्ट में चिदंबरम की दलील, उनसे 55 घंटे तक पूछताछ की और 800 सवाल पूछे लेकिन बैंक खाते पर कोई सवाल नहीं
दिल्ली की राउज एवेन्यू सीबीआई विशेष जज अजय कुमार कुहार ने शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय गृह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम की सीबीआई हिरासत को 2 सितंबर तक और बढ़ा दिया। अदालत ने चिदंबरम की उस दलील को स्वीकार कर लिया कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट उनकी सीबीआई रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा इसलिए उन्हें सोमवार तक सीबीआई हिरासत में भेजा जा सकता है। सीबीआई के हिरासत बढ़ाने के अनुरोध पर अदालत ने उठाए प्रश्न शुक्रवार को सुनवाई शुरू होने पर सीबीआई की ओर से 5 दिन की हिरासत बढ़ाने की मांग...
असम NRC की अंतिम सूची प्रकाशित, 19 लाख से अधिक लोगों के नाम गायब, पढ़िए प्रेस विज्ञप्ति
सुप्रीम कोर्ट द्वारा असम एनआरसी की सूची प्राकाशित करने की निर्धारित समय सीमा के अनुसार नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स (NRC) की अंतिम सूची प्रकाशित की गई है। सूची वेबसाइट nrcassam.nic.in और NRC seva kendras पर उपलब्ध है। NRC को-ऑर्डिनेटर की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंतिम सूची में 3.3 करोड़ आवेदकों में से 19 लाख से अधिक व्यक्तियों (19,06,657) को बाहर रखा गया है। पिछले साल प्रकाशित मसौदा सूची में लगभग 40 लाख बाहर थे। सूची में जिन लोगों के नाम नहीं हैं, उनकी अपील ट्रिब्यूनल द्वारा सुनी जाएगी। ...
व्यापारी ने 1.17 करोड़ रुपए के पुराने नोट पर सुप्रीम कोर्ट में लगाई गुहार, आरबीआई को नोटिस जारी
नोटबंदी के दौरान 1000 और 500 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध के ढाई साल से अधिक समय बाद एक ताजा याचिका मदुरै के एक व्यवसायी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की है, जिसमें याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)को उसकी 1 करोड़ 17 लाख रुपये की धनराशि स्वीकार करने का निर्देश देने की गुहार लगाई है। उसने कहा है कि यह धनराशि उसके कपड़ा व्यवसाय का हिस्सा है। न्यायमूर्ति एन वी रमना, इंदिरा बनर्जी और अजय रस्तोगी की एक खंडपीठ ने आरबीआई को नोटिस जारी किया और इस तरह की अन्य याचिकाओं के साथ इस...
भाजपा नेता पर यौन उत्पीडन के आरोप लगाने वाली एलएलएम छात्रा खुद को बचाने के लिए जयपुर चली गई थी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा
स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ अपने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद लापता हुई एलएलएम की छात्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने जयपुर से खोजा था। इस छात्रा ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि वह नई दिल्ली में रहना चाहती है। जस्टिस बानुमति और आर एस बोपन्ना की पीठ ने चैंबरों में महिला के साथ बंद बातचीत के बाद शुक्रवार रात को विशेष बैठक में बताया कि उसने दिल्ली में रहने और अपने माता-पिता से मिलने के लिए यूपी आने की इच्छा जताई थी। वह अपने माता-पिता से मिलने के बाद भविष्य की कार्रवाई के बारे में फैसला...
अयोध्या मामले में मुसलमानों की पैरवी करने पर मिली धमकी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन सुप्रीम कोर्ट की शरण में गए
अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने कहा है कि उन्हें धमकी मिल रही हैं। उन्होंने यह आरोप लगाया कि उन्हें अयोध्या-बाबरी मस्जिद विवाद में मुस्लिम पक्षों का प्रतिनिधित्व करने के लिए धमकी दी गई थी। अधिवक्ता राजीव धवन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर चेन्नई स्थित प्रोफेसर के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की मांग की है। धवन ने आवेदन में कहा कि उन्हें 14 अगस्त को प्रोफेसर एन शनमुगम का पत्र मिला, जिसमें उन्हें मुस्लिम पक्षकारों के सामने आने की धमकी दी गई थी। 88 वर्षीय...
सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में SC कोलेजियम ने उच्च न्यायालयों के चार मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश की
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सुप्रीम कोर्ट के जजों के रूप में जस्टिस कृष्ण मुरारी, रवींद्र भट, रामसुब्रमण्यम और हृषिकेश रॉय के नामों की सिफारिश की है। जस्टिस कृष्ण मुरारी, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश। जस्टिस एस रवींद्र भट, राजस्थान के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम, हिमाचल प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस हृषिकेश रॉय, केरल के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश। CJI रंजन गोगोई, जस्टिस बोबडे, रमना, अरुण मिश्रा और आरएफ नरीमन...
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आठ उच्च न्यायालयों के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने आठ उच्च न्यायालयों के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की है। सुप्रीमकोर्ट ने इन नामों की सिफारिशें की हैं। गुजरात उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में श्री न्यायमूर्ति विक्रम नाथ। आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में श्री न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी। गुवाहाटी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में श्री न्यायमूर्ति अजय लांबा। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में श्री न्यायमूर्ति रविशंकर झा। ...
भीमा कोरेगांव : बॉम्बे हाई कोर्ट ने टिप्पणियों की गलत व्याख्या करने पर नाराजगी जाहिर की
भीमा कोरेगांव हिंसा के आरोपियों द्वारा दायर जमानत याचिका पर रोजाना सुनवाई के तीसरे दिन वरिष्ठ वकील मिहिर देसाई ने गुरुवार को गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम) अधिनियम के तहत आरोपी 61 वर्षीय वरनन गोंजाल्विस को जमानत देने की मांग करते हुए अपनी बहस पूरी की। जब सुनवाई शुरू हुई तो सुधा भारद्वाज की ओर से पेश हुए डॉ युग मोहित चौधरी ने विभिन्न मीडिया रिपोर्ट का हवाला दिया और कहा कि वरनन गोंजाल्विस के घर से जब्त की गई किताब टॉलस्टॉय नहीं बल्कि बिस्वजीत रॉय द्वारा लिखित वॉर एंड पीस इन जंगलमहल थी। जस्टिस...
पटना हाईकोर्ट ने वरिष्ठ अधिवक्ता पदनाम के लिए 117 आवेदनों पर बार काउंसिल की राय मांगी, पढ़िए नोटिस
पटना उच्च न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता (Senior Advocate)के रूप में नामित करने की प्रक्रिया के एक भाग के रूप में 117 आवेदक अधिवक्ताओं पर बार काउंसिल से सुझाव / राय मांगी है। उच्च न्यायालय ने 1 जुलाई, 2019 को वरिष्ठ अधिवक्ता के पदनाम के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अदालत को इस संबंध में 127 प्रस्ताव मिले थे, जिनमें से 117 प्रस्ताव पटना में उच्च न्यायालय के विभाग (वरिष्ठ अधिवक्ताओं के पदनाम) नियम, 2019 के बिहार गजट नोटिफिकेशन (अतिरिक्त सामान्य) में 29.03.2019 को प्रकाशित नियम के अनुरूप पाए गए। शेष...
झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार का देहांत
झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार का शुक्रवार तड़के 5.15 बजे निधन हो गया। उन्हें 7 जून 2019 को झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 01 अक्टूबर, 1980 को बिहार स्टेट बार काउंसिल में एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और पटना हाईकोर्ट, पटना और इसकी बेंच रांची में 1980 से 1991 तक संवैधानिक और सेवा मामलों में प्रैक्टिस की। वे 06 मई 1991 ए.डी.जे. के रूप में नियुक्त हुए और जून, 2001 को जिला...
सामान्य श्रेणी में आवेदन करने वाला उम्मीदवार बाद में विकलांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट का दावा नहीं कर सकता, पढ़िए सुप्रीम कोर्ट का फैसला
सर्वोच्च न्यायालय ने माना है कि सामान्य श्रेणी के लिए आवेदन करने वाला उम्मीदवार बाद के चरण में विकलांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित सीट का दावा नहीं कर सकता है। न्यायमूर्ति आर बनुमति और एएस बोपन्ना की खंडपीठ ने एक नेत्रहीन उम्मीदवार के दावे को खारिज कर दिया, जिसने राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा, 2016 में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के रूप में आवेदन पत्र भरा था और बाद में पर्सन्स विद डिसेबिलिटीज (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के लिए आरक्षित सीट का दावा किया। केस पृष्ठभूमि राजस्थान उच्च न्यायालय,...
लापता कानून छात्रा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, शुक्रवार को होगी सुनवाई
भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद लापता हुई LLM की छात्रा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान ले लिया है। सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करेगा। जस्टिस आर. बानुमति की अध्यक्षता वाली पीठ ये सुनवाई करेगी। जस्टिस रमना के सामने हुआ था मामले का उल्लेख दरअसल बुधवार को महिला वकीलों के एक समूह ने जस्टिस एन. वी. रमना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख किया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने का...
चिदंबरम की ED केस में अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 5 सितंबर को सुनाएगा फैसला, तब तक गिरफ्तारी से मिला सरंक्षण
INX मीडिया मामले में जस्टिस आर. बानुमति और जस्टिस ए. एस. बोपन्ना की सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट के 20 अगस्त के फैसले के खिलाफ पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा दायर याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया जिसमें उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। अदालत ने चिदंबरम को 5 सितंबर तक दिया गिरफ्तारी से संरक्षण कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को यह निर्देश दिया है कि वह उसके द्वारा एकत्रित सामग्री को 3 दिनों के भीतर सीलबंद कवर में दाखिल करे। पीठ ने 5...
उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर डंप किया जा रहा है कचरा, एनजीटी ने सरकार से फोटो के सहारे किए गए प्रदूषण के दावों की जांच करने को कहा, पढ़िए आदेश
उत्तराखंड की पहाड़ियों और ऊंचाई वाले तीर्थस्थलों में सभी प्रकार के कचरे को बड़े पैमाने पर डंप किए जाने की तस्वीरों के साथ बढ़ते प्रदूषण के दावों पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने राज्य सरकार को तस्वीरों में किए गए दावों को सत्यापित करने और इस बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। एनजीटी के चेयरपर्सन जस्टिस ए के गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने मुख्य सचिव, उत्तराखंड को एनजीओ फ्रेंड्स और इंटरनेशनल यूनियन ऑफ फॉरेस्ट रिसर्च ऑर्गनाइजेशन के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह रावत द्वारा किए गए दावों...
निचली अदालतों में भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच के आदेश देने वाले पटना हाईकोर्ट जज का फैसला 11 जजों की पीठ ने रद्द किया, न्यायिक कार्य वापस लिये
पटना उच्च न्यायालय में 11 जजों की पीठ ने न्यायमूर्ति राकेश कुमार द्वारा जारी विवादास्पद फैसले को रद्द कर दिया। इसके साथ ही जज से सभी न्यायिक कार्य वापस ले लिए गए हैं। उन्होंने अधीनस्थ न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश देकर व्हिसलब्लोअर बनने का काम किया था। बुधवार को न्यायमूर्ति राकेश कुमार ने अधीनस्थ न्यायपालिका में घूसखोरी के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया और अपने एचसी कॉले की ओर से अभद्रता के आचरण के खिलाफ तीखी टिप्पणी की। जज से सारे न्यायिक मामले वापस लिए...
दिल्ली हाईकोर्ट ने टाइम्स नाउ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा खारिज किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को एडवोकेट बहार यू. बारकी के माध्यम से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा टाइम्स नाउ समूह के और उसके एडिटर इन चीफ राहुल शिवशंकर, सीनियर एडिटर निकुंज गर्ग और पत्रकार आनंद नरसिम्हन के खिलाफ दाखिल मानहानि का मुकदमा खारिज कर दिया। स्थायी निषेधाज्ञा (permanent injunction) के लिए और रु 2,00,000 की क्षति के लिए यह मुकदमा 2 विशिष्ट टेलीकास्ट के खिलाफ दायर किया गया था, जो कि वादी के अनुसार, उसकी प्रतिष्ठा को कम करने/नुकसान पहुंचाने वाले प्रभाव का था। पहला - 31 अगस्त, 2017 को...
अयोध्या सुनवाई 14वां दिन, हिंदू पक्षकार ने कहा, बाबर न तो अयोध्या गया और न ही मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने के आदेश दिए
एक हिंदू पक्षकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष ये दावा किया कि मुगल सम्राट बाबर ने न तो अयोध्या का दौरा किया और न ही विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद स्थल पर वर्ष 1528 में मस्जिद बनाने के लिए मंदिर को ध्वस्त करने का आदेश दिया। "तत्कालीन समय की चर्चित पुस्तकों में नहीं है बाबरी मस्जिद का जिक्र" अखिल भारतीय श्री राम जन्मभूमि पुनरुत्थान समिति जो इस मामले में एक मुस्लिम पक्षकार द्वारा दायर मुकदमे की प्रतिवादी है, ने तुजुक-ए-बाबरी या बाबरनामा, हुमायूंनामा, अकबरनामा और तुजुक-ए-जहाँगीरी...




















