Begin typing your search above and press return to search.
ताजा खबरें

झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार का देहांत

LiveLaw News Network
30 Aug 2019 2:41 AM GMT
झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार का देहांत
x

झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार का शुक्रवार तड़के 5.15 बजे निधन हो गया। उन्हें 7 जून 2019 को झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

उन्होंने 01 अक्टूबर, 1980 को बिहार स्टेट बार काउंसिल में एक वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और पटना हाईकोर्ट, पटना और इसकी बेंच रांची में 1980 से 1991 तक संवैधानिक और सेवा मामलों में प्रैक्टिस की। वे 06 मई 1991 ए.डी.जे. के रूप में नियुक्त हुए और जून, 2001 को जिला न्यायाधीश के रूप में उनकी पदोन्नति हुई।

उन्हें 21 जनवरी, 2009 को झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्हें 19 मई, 2016 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया था।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय से स्थानांतरित होने पर वे झारखंड आए और उन्होंने 10 मई, 2019 को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

Next Story