ताज़ा खबरें

चुनावी बॉन्ड योजना मामले की सुनवाई में देरी के सवाल पर रंंजन गोगोई ने कहा, मुझे यह मुद्दा याद नहीं
चुनावी बॉन्ड योजना मामले की सुनवाई में देरी के सवाल पर रंंजन गोगोई ने कहा, मुझे यह मुद्दा याद नहीं

राज्यसभा सांसद और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने चुनावी बॉन्ड योजना की संवैधानिक वैधता को चुनौती के मामले की सुनवाई में देरी के बारे में सवाल पर कहा कि उन्हें यह मुद्दा याद नहीं है। उन्होंने टाइम्स नाउ की नविका कुमार को दिए साक्षात्कार में बताया कि "चुनावी बांड मुद्दा मुझे याद नहीं है।" सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की 2017-18 की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार सत्ताधारी पार्टी को चुनावी बांड के माध्यम से प्राप्त धन का सबसे बड़ा हिस्सा मिला। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी...

COVID -19 : वकील ने बिहार की अदालत में गायिका कनिका कपूर के  खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर की
COVID -19 : वकील ने बिहार की अदालत में गायिका कनिका कपूर के खिलाफ आपराधिक शिकायत दायर की

गायिका कनिका कपूर के खिलाफ बिहार की एक अदालत में एक आपराधिक शिकायत दायर की गई है जिसमें उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोक सेवक द्वारा जारी किए गए आदेश की उपेक्षा और अवज्ञा करने का आरोप लगाया है। वकील सुधीर कुमार ओझा द्वारा अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र की अदालत में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह आरोप लगाया कि कपूर ने इस तथ्य को छिपाया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मामले की सुनवाई 31 मार्च को होगी। शिकायत में कपूर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तीन पार्टियों...

National Uniform Public Holiday Policy
हाईकोर्ट रिट अधिकार का उपयोग कर कानूनी कल्पना पर प्रतिबंध लगा सकता है, बशर्ते वह कल्पना संचालन में न आ चुकी होः सुप्रीम ‌कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हाईकोर्ट संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत दिए गए अधिकारों का उपयोग करते हुए कानून में शामिल की गई कानूनी कल्पना पर प्रतिबंध लगा सकता है, बशर्ते उक्त कानूनी कल्पना संचालन में न आ चुकी हो। जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस नवीन सिन्हा की खंडपीठ ने दोहराया कि अनुच्छेद 226 के तहत उच्च न्यायालय की शक्ति को किसी क़ानून के विपरीत प्रावधान के ज‌रिए वापस लिया या संकुचित किया नहीं जा सकता है। कानून और तथ्यमुंबई नगर निगम कानून की धारा 5 बी के अनुसार उम्मीदवार को नामांकन पत्र दाखिल...

COVID 19  के प्रकोप के कारण शराब की होम डिलीवर की मांग करने वाले व्यक्ति पर केरल हाईकोर्ट ने लगाय 50 हज़ार रुपए का जुर्माना
COVID 19 के प्रकोप के कारण शराब की होम डिलीवर की मांग करने वाले व्यक्ति पर केरल हाईकोर्ट ने लगाय 50 हज़ार रुपए का जुर्माना

केरल हाईकोर्ट ने उस व्यक्ति को कड़ी फटकार लगाई है, जिसने एक रिट याचिका दायर कर मांग की थी कि बेवरेजेज कॉरपोरेशन को निर्देश दिया जाए कि वह राज्य में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से वितरण करने के लिए पीने योग्य शराब उपलब्ध कराने के संबंध में निर्णय ले।न्यायमूर्ति ए.के जयशंकरन नांबियार ने याचिकाकर्ता ज्योथिष पर 50000 रुपये की लागत या जुर्माना लगाया है। याचिकाकर्ता ने निगम के समक्ष अपने ज्ञापन में कहा था कि कामकाज के घंटों के दौरान आउटलेट्स पर अनिवार्य रूप से भीड़ होती है,...

COVID19: बीमारी को फैलने से रोकने के लिए शाहीन बाग से प्रदर्शकारियों को हटाना अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
COVID19: बीमारी को फैलने से रोकने के लिए शाहीन बाग से प्रदर्शकारियों को हटाना अनिवार्य, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल

कोरोना वायरस के फैलने की आशंका के मद्देनजर अदालतों में कई याचिका दायर की गई है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में एक और अर्जी दायर की गई है, जिसमें शाहीन बाग धरना स्थल से प्रदशनकारियों को हटाने की मांग की गई।शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ महिलाओं के नेतृत्व में 15 दिसंबर 2019 से विरोध प्रदर्शन चल रहा है।जस्टिस ए.एम. जस्टिस खानविलकर, जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस कृष्ण मुरारी ने रजिस्ट्री को आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया और इसे 23 मार्च, 2020 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए। अधिवक्ता अमित साहनी ने...

देश में बीते 20 सालों में हुई फांसियों का ब्यौरा, निर्भया के दोषियों से पहले इन्हें दी गई थी मौत की सजा
देश में बीते 20 सालों में हुई फांसियों का ब्यौरा, निर्भया के दोषियों से पहले इन्हें दी गई थी मौत की सजा

दिल्ली गैंगरेप के दोषियों- मुकेश सिंह, अक्षय सिंह ठाकुर, विनय शर्मा और पवन कुमार गुप्ता - को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। भारत में आजादी के बाद के चार दोषियों को एक साथ फांसी देने का यह दूसरा उदाहरण है। इससे पहले 25 अक्टूबर, 1983 को पुणे की यरवदा जेल में एक साथ पांच दोषियों को फांसी दी गई थी। 1970 के दशक में जोशी-अभ्यंकर हत्या के मामले में 10 लोगों की हत्या के लिए यरवदा जेल में राजेंद्र जक्कल, दिलीप सुतार, शांताराम जगताप और मुनव्वर एस को फांसी दी गई थी। शुक्रवार को...

COVID 19 के कारण केंद्र को कर वसूलने से रोकने वाले केरल और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
COVID 19 के कारण केंद्र को कर वसूलने से रोकने वाले केरल और इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलाहाबाद और केरल के हाईकोर्ट द्वारा पारित सामान्य आदेशों पर रोक लगा दी है। इन आदेशों में केंद्र सरकार को राजस्व बकाया जैसे कि माल और सेवा कर और आयकर की वसूली करने से छह अप्रैल तक रोक दिया गया था। दोनों हाईकोर्ट ने COVID 19 महामारी के मद्देनजर मुकदमों की संख्या में कटौती करने के लिए ये आदेश पारित किए थे।सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस ए. एम खानविलकर, जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस कृष्ण मुरारी की बेंच के समक्ष केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के आदेशों के खिलाफ याचिका दायर की, जिस पर...

मानहानि के मामले में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया जा सकता है : सुप्रीम कोर्ट
मानहानि के मामले में पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया जा सकता है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मानहानि के मामलों में पक्षकारों की अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट पासपोर्ट जमा कराने सहित उचित आदेश दे सकता है।हाईकोर्ट में एक दीवानी मुक़दमा दायर किया गया जिसमें विवादित संपत्ति के क़ब्ज़े पर स्थाई रोक लगाए जाने की माँग की गई। एकल जज की पीठ ने अंतरिम रोक लगाते हुए बचाव पक्ष को इस विवादित संपत्ति की बिक्री, इसे अलग करने या तीसरे पक्ष का अधिकार बनाने से रोक दिया। वादी ने आरोप लगाया कि प्रतिवादियों ने इस आदेश का उल्लंघन किया और उसने सीपीसी के आदेश...

आत्म सुरक्षा के लिए लाइसेंसी बंदूकों का इस्तेमाल जश्न में फायरिंग के लिए नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट
आत्म सुरक्षा के लिए लाइसेंसी बंदूकों का इस्तेमाल जश्न में फायरिंग के लिए नहीं किया जा सकता : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने जश्न के दौरान फायरिंग की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इस तरह की फायरिंग में दो व्यक्तियों की मौत के जिम्मेदार व्यक्ति को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की खंडपीठ ने कहा : "जश्न के दौरान गोलीबारी की घटनाएं अफसोसजनक रूप से बढ़ रही हैं, क्योंकि इसे प्रतिष्ठा के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। आत्म सुरक्षा या फसलों एवं मवेशियों की सुरक्षा के लिए लाइसेंस प्राप्त बंदूक का इस्तेमाल जश्न...

देर रात तक सुनवाई के बाद निर्भया केस के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में दी गई फांसी
देर रात तक सुनवाई के बाद निर्भया केस के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में दी गई फांसी

2012 के दिल्ली गैंगरेप और हत्या मामले में चार दोषियों मुकेश सिंह, अक्षय सिंह ठाकुर, विनय शर्मा और पवन कुमार गुप्ता को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई। हालांकि दोषियों ने देर रात को दिल्ली हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करके सज़ा के निष्पादन को रोकने का प्रयास किया और सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका भी दायर की, लेकिन उन्हें न्यायालयों ने खारिज कर दिया। जस्टिस मनमोहन और जस्टिस संजीव नरूला की दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ ने न्यायमूर्ति मनमोहन के आवास पर देर रात...

कमलनाथ सरकार को साबित करना होगा बहुमत, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का दिया आदेश
कमलनाथ सरकार को साबित करना होगा बहुमत, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को शुक्रवार शाम 5 बजे तक बहुमत साबित करने का आदेश दिया है।मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व अन्य बीजेपी नेताओं की ओर से दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस हेमंत गुप्ता की पीठ ने कहा कि मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करने के लिए राज्य विधानसभा में शुक्रवार शाम 5 बजे बहुमत परीक्षण आयोजित करना होगा। पीठ ने कहा कि परीक्षण में मतों की गिनती हाथों खड़े करके की जानी चाहिए और कार्यवाही की...