ताज़ा खबरें

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण करने के लिए सरकार को निर्देश देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया
स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण करने के लिए सरकार को निर्देश देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को COVID-19 के खतरे से निपटने के लिए भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र का राष्ट्रीयकरण करने के लिए सरकार को किसी भी प्रकार का निर्देश देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति रवींद्र भट की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, "यह ऐसा फैसला नहीं है कि अदालत सरकार को लेने के लिए कहे। हम अस्पतालों के राष्ट्रीयकरण का आदेश नहीं दे सकते। सरकार ने पहले ही कुछ अस्पतालों को अपने कब्जे में ले लिया है।" न्यायमूर्ति भूषण ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के...

 प्रेस को रोक नहीं सकते  : मुख्य न्यायाधीश ने कोरोना वायरस महामारी का सांप्रदायिकरण करने पर कुछ मीडिया हाउस पर कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर कहा
" प्रेस को रोक नहीं सकते " : मुख्य न्यायाधीश ने कोरोना वायरस महामारी का सांप्रदायिकरण करने पर कुछ मीडिया हाउस पर कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर कहा

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के निज़ामुद्दीन में तब्लीगी जमात की बैठक को कोरोना से जोड़कर सांप्रदायिकरण करने पर मीडिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका पर अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने कहा, "हम प्रेस को रोक नहीं सकते। हम अंतरिम आदेश / निर्देश पारित नहीं करेंगे।" मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, जस्टिस एलएन राव और जस्टिस एमएम शांतनागौदर की पीठ ने समाचार सामग्री के बारे में ठोस दीर्घकालिक उपाय करने के लिए कहते हुए मामले को दो सप्ताह के लिए...

जहां हैं वहीं रहें: COVID-19 के चलते लॉकडाउन से विदेशों में फंसे लोगों से मुख्य न्यायाधीश ने कहा, अभी वापस लाना संभव नहीं
"जहां हैं वहीं रहें": COVID-19 के चलते लॉकडाउन से विदेशों में फंसे लोगों से मुख्य न्यायाधीश ने कहा, अभी वापस लाना संभव नहीं

 COVID-19 लॉकडाउन के कारण विदेश में फंसे भारतीयों को निकालने की मांग करने वाली याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यात्रा पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस एम एम शांतनागौदर की पीठ ने सोमवार को लोगों से अपील की कि वे "जहां हैं वहीं रहें" और कहा कि उन्हें अभी वापस लाना संभव नहीं होगा। "अन्य देशों के लोगों को अभी वापस नहीं लाया जा सकता है, " मुख्य न्यायाधीश बोबडे ने...

MP राजनीतिक संकट : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, चलते सदन में फ्लोर टेस्ट कराने का राज्यपाल का फैसला सही 
MP राजनीतिक संकट : सुप्रीम कोर्ट ने कहा, चलते सदन में फ्लोर टेस्ट कराने का राज्यपाल का फैसला सही 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस- भाजपा के बीच चली सत्ता की लड़ाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना विस्तृत फैसला सुनाया है। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने सोमवार को सुनाए इस फैसले में कहा है कि चलती हुई विधानसभा में राज्यपाल का फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश सही था और राज्यपाल के पास ये संवैधानिक अधिकार है कि वो चलते हुए सत्र में फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे सकते हैं। पीठ ने कहा कि टफ्लोर टेस्ट आवश्यक था क्योंकि सरकार बहुमत खो चुकी थी। राज्यपाल खुद कोई फैसला नहीं ले रहे थे बल्कि केवल फ्लोर...

आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में होने के बावजूद किसान पुलिस और प्रशासन के उत्पीड़न का शिकार : सुप्रीम कोर्ट में याचिका 
"आवश्यक सेवाओं" की श्रेणी में होने के बावजूद किसान पुलिस और प्रशासन के उत्पीड़न का शिकार : सुप्रीम कोर्ट में याचिका 

COVID-19 महामारी के प्रकोप के कारण लागू राष्ट्रव्यापी तालाबंदी के कारण किसानों, ग्रामीण आबादी और देश की कृषि श्रमशक्ति की दुर्दशा को बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।जनहित याचिका में कृषि क्षेत्र में काम करने वालों की व्यापक शिकायतों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया है और इन मुद्दों का तत्काल निवारण सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय के तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है।हालांकि, गृह मंत्रालय ( MHA ) द्वारा 24 मार्च और 25 मार्च, 2020 को जारी किए गए मूल लॉकडाउन आदेश और बाद के...

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अदालत को आईसीयू में ऑक्सीजन पर डालने जैसा, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने मुख्य न्यायाधीश बोबडे को पत्र लिखा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग अदालत को आईसीयू में ऑक्सीजन पर डालने जैसा, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने मुख्य न्यायाधीश बोबडे को पत्र लिखा

COVID 19 ​​लॉकडाउन के कारण सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट और यहां तक ​​कि अधीनस्थ कोर्ट भी प्रभावी रूप से बंद हैं और केवल अत्यधिक अर्जेंट मामलों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से सुनवाई हो रही है। इस बीच वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने लंबे समय तक अदालतों के बंद रहने पर चिंता जताई है। वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने लिखा, "लंबे समय के लिए अदालतों को बंद करना एक आत्म विनाशकारी विचार है। न्यायालय मौलिक अधिकारों के प्रहरी हैं। वहां बैकलॉग है।...

COVID19: लॉकडाउन की मॉरीटोरियम अवधि में ईएमआई के ब्याज पर छूट की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
COVID19: लॉकडाउन की मॉरीटोरियम अवधि में ईएमआई के ब्याज पर छूट की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई है, जिसमें आरबीआई के उस सर्कुलर की अनदेखी करने पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई है, जिसमें आरबीआई ने लॉकडाउन के कारण सावधि ऋण पर मोहलत देते हुए ब्याज पर छूट देने की बात कही थी। एक्टिविस्ट और एडवोकेट अमित साहनी द्वारा याचिका दायर की गई है और अदालत से इस संबंध में उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई है ताकि बैंक और वित्तीय संस्थान अपने ग्राहकों से कम से कम बड़े सार्वजनिक हित में मॉरीटोरियम अवधि के दौरान ब्याज न लें। याचिका विशेष...

वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने COVID19 के संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश में बिना कैबिनेट चल रही सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र लिखा, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने COVID19 के संक्रमण के बीच मध्य प्रदेश में बिना कैबिनेट चल रही सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति को पत्र लिखा, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने भारत के राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद को एक पत्र लिखा है जिसमें मध्य प्रदेश के "असंवैधानिक" शासन के बारे में बताया गया है कि बिना मंत्रिमंडल के शासन किया जा रहा है और महामारी लगातार राज्य में मौतों का कारण बन रही है। तन्खा ने इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल के बिना एक आदमी की सरकार काम कर रही है और "आज की स्थिति में, राज्य को जवाबदेह मंत्रिमंडल का लाभ नहीं है। मध्य प्रदेश इसका हकदार है कि वह एक मंत्रिमंडल...

COVID 19 : अमेरिका में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार को विशेष क़दम उठाने के निर्देश देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
COVID 19 : अमेरिका में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार को विशेष क़दम उठाने के निर्देश देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

अमेरिका में COVID 19 के मामलों में हो रही लगातार वृद्धि को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें अमेरिका में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमान भेजने का निर्देश दिए जाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में कहा है अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पूरी तरह पाबंदी लगाने से अमेरिका में अटके भारतीयों की स्थिति और ख़राब हो गई है। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि हम नहीं चाहते कि अदालत सरकार के नीतिगत मामले में हस्तक्षेप करे और न ही वे यह चाहते हैं कि हवाई...

COVID19 टेस्ट निशुल्क करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को संशोधित करने के लिए आवेदन, अर्ज़ी में पहले से ही कम हो रहे टेस्ट की दर में और गिरावट का अंदेशा जताया
COVID19 टेस्ट निशुल्क करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को संशोधित करने के लिए आवेदन, अर्ज़ी में पहले से ही कम हो रहे टेस्ट की दर में और गिरावट का अंदेशा जताया

निजी प्रयोगशालाओं और अस्पतालों द्वारा COVID19 का नि: शुल्क परीक्षण करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित निर्देशों को संशोधित करने की प्रार्थना करते हुए एक हस्तक्षेप आवेदन सुप्रीम कोर्ट में दायर किया गया है। इस आवेदन में यह चिंता जताई गई है कि निजी प्रयोगशालाओं और अस्पतालों को COVID19 टेस्ट निशुल्क करने के निर्देश देने से पहले से ही कम हो रहे टेस्ट की दर में और गिरावट आएगी। आवेदक में यह प्रार्थना की है कि उन लोगों के लिए एक अलग ईडब्ल्यूएस कोटा तैयार किया जा सकता है जिनके पास इसके लिए...

COVID-19 के बीच खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी भारतीयों को वापस लाने के निर्देश देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
COVID-19 के बीच खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी भारतीयों को वापस लाने के निर्देश देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका

COVID-19 महामारी के कारण नौकरियों में हुई कमी के परिणामस्वरूप खाड़ी देशों में काम करने और रहने वाले भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए दिशा-निर्देश देने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की गई है। प्रवासी लीगल सेल नाम के प्रवासी कल्याण समाज की ओर से एडवोकेट जोस अब्राहम द्वारा दायर की गई याचिका में दलील दी गई है कि "खाड़ी के देशों में लगभग 9 मिलियन भारतीय वर्तमान में कार्यरत हैं, जिनमें से बहुत से लोग निम्न-कुशल श्रम में शामिल हैं, जो हैं मुश्किल समय से गुजर रहे हैं और COVID...

Children Of Jammu and Kashmir From Continuing Education
जम्‍मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट पर प्रतिबंध श‌िक्षा के अधिकार का हनन, सुप्रीम कोर्ट में प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन ने दायर की याचिका

प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन, जम्मू और कश्मीर (PSAJK) ने सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि जम्मू और कश्मीर में 4 जी कनेक्टिविटी की अनुपलब्‍धता शिक्षा के मौलिक अधिकार का उल्लंघन कर रही है। PSAJK में 2,200 से अधिक स्कूल शामिल हैं। एडवोकेट शोएब कुरैशी और चारू अंबवानी की त्वरित याचिका में 18 जनवरी 2020, 24 जनवरी 2020, 26 मार्च 2020 और 03 अप्रैल 2020 के सरकारी आदेशों को चुनौती दी गई है, जिनके तहत जम्‍मू और कश्मीर में इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाया गया था। याचिकाकर्ताओं...

COVID19: लॉकडाउन बढ़ाएं और गर्मियों की छुट्टियां रद्द करें, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश गोस्वामी ने मुख्य न्यायाधीश बोबडे को लिखा पत्र
COVID19: लॉकडाउन बढ़ाएं और गर्मियों की छुट्टियां रद्द करें, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश गोस्वामी ने मुख्य न्यायाधीश बोबडे को लिखा पत्र

वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश कुमार गोस्वामी ने भारत के मुख्य न्यायाधीश एस.ए बोबडे को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि पूरे भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन को 30 अप्रैल, 2020 तक बढ़ाने की सख्त आवश्यकता है। इसी बीच पत्र में यह भी लिखा गया है कि भारत में संक्रमण के मामलों में जिस दर से वृद्धि हो रही है,विशेष रूप से 30 मार्च, 2020 के बाद से। ऐसे में कोर्ट में ''सामान्य रूप से काम शुरू करना न तो उचित होगा और न ही विवेकपूर्ण।'' स्पष्ट रूप से इसके चलते ''सभी...

केवल आशंका कि समाचार पत्र कोरोना वायरस ले जा सकते हैं, नागरिकों के सूचना के अधिकार को प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता: मद्रास हाईकोर्ट ने अखबारों को दी छूट के खिलाफ याचिका खारिज की
केवल आशंका कि समाचार पत्र कोरोना वायरस ले जा सकते हैं, नागरिकों के सूचना के अधिकार को प्रतिबंधित नहीं किया जा सकता: मद्रास हाईकोर्ट ने अखबारों को दी छूट के खिलाफ याचिका खारिज की

मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से प्रिंट मीडिया को दी गई छूट के खिलाफ दायर एक याचिका को खारिज करते हुए कहा कि "केवल आशंका" कि समाचार पत्र कोरोना वायरस ले जा सकते हैं, नागरिकों के सूचना के अधिकार को प्रतिबंधित करने का आधार नहीं हो सकता है। न्यायमूर्ति एन किरुबाकरन और न्यायमूर्ति आर हेमलता की पीठ ने कहा , "केवल आशंका या कम से कम संभावना, अखबारों के प्रकाशन पर रोक लगाने का आधार नहीं हो सकती क्योंकि यह न केवल प्रकाशक, संपादक बल्कि पाठकों के भी भारत के संविधान द्वारा...

COVID ​​-19 के लिए  हॉटस्पॉट में   बड़े पैमाने पर घर-घर टेस्टिंग कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका 
COVID ​​-19 के लिए ' हॉटस्पॉट' में  बड़े पैमाने पर घर-घर टेस्टिंग कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका 

सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में केंद्र सरकार से COVID ​​-19 के लिए बड़े पैमाने पर घर-घर परीक्षण शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश मांगे गए हैं जो उन क्षेत्रों से शुरू हो जो वायरस से सबसे अधिक उजागर और प्रभावित ' हॉटस्पॉट' हैं। कहा गया है कि इस तरह के अभ्यास को अंजाम देने से कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को पहचानने, अलग करने और उनका इलाज करने में मदद मिलेगी, जिसके परिणामस्वरूप संक्रमण की श्रृंखला टूट जाएगी। याचिका में आगे कहा गया है कि वायरस के इस "घातक प्रसार" को रोकने के लिए "...