ताज़ा खबरें
"एनआई एक्ट की धारा 138 के मामलों की जल्द सुनवाई की जाए" : सुप्रीम कोर्ट ने एमिकस क्यूरी की रिपोर्ट पर सभी हाईकोर्ट से जवाब मांगा
सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को एमिकस क्यूरी द्वारा प्रस्तुत की गई प्रारंभिक रिपोर्ट पर सभी हाईकोर्ट से जवाब मांगा है। इस रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत चेक बाउंस मामलों की सुनवाई जल्द पूरी की जाए। भारत के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव की खंडपीठ ने एक स्वत संज्ञान (In Re Expeditious Trial of Cases Under Section 138 of the N.I Act) मामले में यह आदेश दिया है।न्यायालय ने सभी राज्यों के राज्य पुलिस प्रमुखों से भी...
सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस केस के पीड़ितों व गवाहों की सुरक्षा CRPF को देने के आदेश दिए
सुप्रीम कोर्ट ने हाथरस गैंगरेप और हत्या मामले से जुड़ी याचिकाओं का निपटारा करते हुए निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार और गवाहों को एक सप्ताह के भीतर सीआरपीएफ द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। सीजेआई एस बोबडे के नेतृत्व वाली पीठ ने कहा कि यह 'आश्वस्त है कि राज्य सरकार द्वारा पीड़ित परिवार और गवाहों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए कदम उठाए गए हैं।' हालांकि, वर्तमान प्रकृति के एक मामले में सामान्य धारणा और निराशावाद को संबोधित करना आवश्यक है जिसे औचित्य के बिना नहीं कहा जा सकता...
सुप्रीम कोर्ट ने तरुण तेजपाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का ट्रायल पूरा करने के लिए 31 मार्च, 2021 तक समय दिया
सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में सहयोगी के यौन उत्पीड़न के मामले में तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल के खिलाफ गोवा की अदालत में चल रहे ट्रायल की समय सीमा 31 मार्च, 2021 कर दी है। पहले ये समय सीमा 31 दिसंबर 2020 थी। मंगलवार को जस्टिस अशोक भूषण, जस्टिस आर सुभाष रेड्डी और जस्टिस एम आर शाह ने ये समय सीमा गोवा पुलिस की अर्जी पर बढ़ाई जिसमें कहा गया था कि ये ट्रायल 31 दिसंबर तक पूरा नहीं हो पाएगा। दरअसल 19 अगस्त 2019 को सहकर्मी से रेप के मामले में तहलका के संपादक तरुण तेजपाल की आरोपों को रद्द कर...
"आप किसी कानून को लागू करने के लिए सामान्य निर्देश नहीं मांग सकते": सुप्रीम कोर्ट ने किसान कानूनों को लागू कराने की याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उस जनहित याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें केंद्र और राज्यों को हाल ही में पारित तीन किसान अधिनियमों को लागू करने के लिए निर्देश मांगे गए थे। जनहित याचिका को खारिज करते हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे ने कहा, "आप कानून को लागू करने के लिए एक सामान्य निर्देश नहीं मांग सकते।आपको विशिष्ट मामलों को आगे लाना होगा।""हिंदू धर्म परिषद" द्वारा दायर जनहित याचिका में किसान अधिनियमों के खिलाफ सभी विरोध प्रदर्शनों और आंदोलन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी मांगे गए थे। ...
यदि बाद में चार्जशीट/ समय बढ़ाने की रिपोर्ट दाखिल होती है तो भी डिफ़ॉल्ट जमानत का अधिकार लागू होने योग्य : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जहां अभियुक्त पहले ही डिफ़ॉल्ट जमानत के लिए आवेदन कर चुका है, अभियोजक अंतिम रिपोर्ट (Final Report), अतिरिक्त शिकायत या समय बढ़ाने की रिपोर्ट दर्ज करके उसके अपरिहार्य अधिकार को लागू नहीं करने को पराजित नहीं सकता है। न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित, न्यायमूर्ति मोहन एम शांतनागौदर और न्यायमूर्ति विनीत सरन की पीठ ने मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील की अनुमति देते हुए, इस संबंध में कानूनी स्थिति को संक्षेप में प्रस्तुत किया:1. एक बार जब अभियुक्त प्रोविज़ो की धारा 167...
हाथरस मामला : सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को सीबीआई जांच की निगरानी करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से हाथरस गैंगरेप और हत्या मामले की सीबीआई जांच की निगरानी करने को कहा है। ट्रायल के उत्तर प्रदेश राज्य के बाहर ट्रांसकक करने की दलील पर सीजेआई की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि जांच पूरी होने तक स्थानांतरण का सवाल खुला रखा गया है। पीठ ने भारत के सॉलिसिटर जनरल की याचिका पर भी ध्यान दिया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश में पीड़ित और उसके परिवार के सदस्यों के बारे में विवरण का खुलासा किया गया है। उसके आधार पर, न्यायालय ने इलाहाबाद उच्च...
[एनडीपीएस] महज जांच या अभियोजन पक्ष के केस में कमी जांच अधिकारी के पूर्वाग्रह को साबित करने का एक मात्र आधार नहीं हो सकता : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) मामले के एक अभियुक्त को दोषी ठहराते हुए कहा है कि जांच में या अभियोजन पक्ष के केस में कमी जांच अधिकारी के पूर्वाग्रह को साबित करने का एक मात्र आधार नहीं हो सकता। इस मामले में, ट्रायल कोर्ट द्वारा अभियुक्त को बरी कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने सरकार की अपील स्वीकार कर ली थी और अभियुक्त को दोषी ठहराया था। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष, अभियुक्त की दलील थी कि शिकायतकर्ता द्वारा खुद जांच करना एनडीपीएस एक्ट की योजना के विपरीत होगा, जो...
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों की पीड़िता को नौकरी और आवास पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2002 के गुजरात दंगों के दौरान पांच महीने की गर्भवती और सामूहिक बलात्कार की शिकार बिलकिस बानो को राज्य द्वारा प्रदान की गई नौकरी की पेशकश और आवास पर अपनी शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा। मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने बानो का प्रतिनिधित्व कर रहीं वकील शोभा गुप्ता से कहा कि वह उनके हस्तक्षेप आवेदन को वापस ले लें और प्रतिनिधित्व करें।पीठ ने कहा, "आवेदक के लिए शोभा गुप्ता ने...
... वीडियो कांफ्रेंसिंग सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्ट पेश हो गया वकील, जस्टिस चंद्रचूड़ बोले कुछ तो मर्यादा रखें
सोमवार को सुदर्शन टीवी मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान में एक एडवोकेट को शर्टलेस देख सभी चौंक गए। वीसी सुनवाई के दौरान एक वकील स्क्रीन पर बिना शर्ट के दिखाई दिए। हालांकि कुछ सेकेंड के बाद वह वकील लॉग आउट हो गए।पीठ के पीठासीन न्यायाधीश जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने पूछा कि अधिवक्ता कौन है? हालांकि जज ने दो-तीन बार क्वेश्चन दोहराया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।मामला स्थगित होने के बाद जस्टिस चंद्रचूड़ ने इस घटना पर अपनी नाराजगी जताते हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता...
यह कभी सार्वजनिक प्रवचन का स्तर नहीं रहा : CJI बोबडे ने अर्नब गोस्वामी के वकील से कहा
भारत के मुख्य न्यायाधीश ने सोमवार को रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी की रिपोर्टिंग की शैली पर कुछ टिप्पणी की। सीजेआई बोबड़े ने वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे को कहा, जो गोस्वामी के लिए उपस्थित हुए थे, "आप रिपोर्टिंग के साथ थोड़े पुराने जमाने के हो सकते हैं। सच कहूं तो मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता। यह हमारे सार्वजनिक प्रवचन का स्तर नहीं रहा है।" अदालत महाराष्ट्र राज्य द्वारा बॉम्बे उच्च न्यायालय के 30 जून के आदेश के खिलाफ रिपब्लिक टीवी के मुख्य संपादक, अर्नब गोस्वामी के खिलाफ जांच...
सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कॉलेजों में 2020-2021 में OBC कोटा के तहत 50 % कोटा देने के अंतरिम आदेश देने वाली याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को तमिलनाडु राज्य और AIADMK द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें तमिलनाडु में स्नातक, स्नातकोत्तर चिकित्सा और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रम 2020-2021 शैक्षणिक वर्ष के लिए अखिल भारतीय कोटा में अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 50% कोटा लागू करने के लिए अंतरिम आदेश की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने मद्रास उच्च न्यायालय के 27 जुलाई के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया और कहा कि उच्च...
केंद्र के आग्रह पर सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने की निगरानी के लिए जस्टिस मदन बी लोकुर की नियुक्ति के फैसले पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पराली जलाने की समस्या से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के समन्वय और निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट के (सेवानिवृत्त) जज न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर को एक सदस्यीय समिति नियुक्त करने के 16 अक्टूबर के अपने आदेश पर रोक लगा दी। भारत के मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने सोमवार को यह आदेश भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के अनुरोध पर दिया।सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि केंद्र सरकार पराली जलाने की समस्या को दूर करने के लिए एक स्थायी निकाय गठित करने के लिए एक व्यापक कानून...
सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच की मांग : सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बॉम्बे हाईकोर्ट जाने को कहा
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की घटना की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच के लिए याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को बॉम्बे हाईकोर्ट जाने को कहा है। सोमवार को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की पीठ ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने और हाईकोर्ट जाने की अनुमति दे दी। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील विनीत ढांडा ने अदालत में कहा कि सुशांत और दिशा की मौत की घटनाओं में लिंक है। लेकिन सीजेआई बोबडे ने कहा कि वो बॉम्बे हाईकोर्ट...
सुप्रीम कोर्ट ने वर्चुअल चुनावी सभा कराने के मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के संचालन पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के विधानसभा उपचुनावों में चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों द्वारा शारीरिक सभाएं आयोजित करने की शर्तों के आदेश पर रोक लगा दी।मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा शारीरिक सभाओं के संचालन में शर्तें लगाने के आदेश को चुनौती देने वाली चुनाव आयोग और बीजेपी नेता प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा दाखिल दो अलग- अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कहा...
एनबीएसए ने 'टाइम्स नाउ' को लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता संजुक्ता बसु से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश दिया
न्यूज ब्रॉडकास्टिंग स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (एनबीएसए) ने शनिवार को टाइम्स नाऊ टीवी चैनल को निर्देश दिया कि वह 2018 में एक टीवी बहस के दौरान लेखिका और समााजिक कार्यकर्ता संजुक्ता बसु के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी प्रसारित करने के मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।अथॉरिटी ने टाइम्स नाउ चैनल के खिलाफ सुश्री बसु की शिकायत पर अपना निर्णय दिया है, जिन्होंने टाइम्स नाउ चैनल पर प्रसारित हुए दो कार्यक्रम के खिलाफ दिनांक 25.3.2019 को शिकायत दर्ज कराई थी। 6.4.2018 की रात 8 बजे प्रसारित पहले कार्यक्रम का...
वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2019-2020 के लिए आयकर रिटर्न भरने के लिए तय तारीख आगे बढ़ाई
वित्त मंत्रालय ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2019-2020 में आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए घोषित की गई तारीख को आगे बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने तारीखों को इस प्रकार बढ़ाया है: (ए) करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न भरने की तय तारीख (उनके भागीदारों सहित) जिन्हें अपने खातों का ऑडिट कराना आवश्यक है जिनके लिए आयकर अधिनियम के अनुसार नियत तारीख 31 अक्टूबर, 2020 तक बढ़ा दी गई थी, अब वह तारीख 31 जनवरी, 2021 कर दी गई है।(बी) करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न प्रस्तुत करने की नियत तारीख, जो अंतर्राष्ट्रीय / निर्दिष्ट घरेलू...
NBSA ने आजतक, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 24 और इंडिया टीवी को सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर असंवेदनशील रिपोर्टिंग के मामले में अपने आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया
न्यूज़ बॉर्डकास्टिंग स्टैंडर्ड अथॉरिटी ने इलेक्ट्रॉनिक समाचार चैनलों, आजतक, ज़ी न्यूज़, न्यूज़ 24 और इंडिया टीवी को निर्देश दिया है कि वे असंवेदनशील रिपोर्टिंग और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत को सनसनीखेज बनाने के लिए माफी मांगने के उसके आदेश का अनुपालन करें।अथॉरिटी ने पाया था कि उन्होंने 6 अक्टूबर, 2020 के तहत विशिष्ट दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया था और उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा था। यह बताया गया था कि ब्रॉडकास्टरों को माफी का पाठ, तारीख और समय दिया जाएगा।अब, एनबीएसए...
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के फिजिकल पोल कैंपेन पर रोक लगाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी
चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के एक आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख किया है जिसने राज्य में विधानसभा उपचुनावों में प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा फिजिकल सभाओं को आयोजित करने में विभिन्न शर्तें लगाई हैं।चुनाव आयोजित करने के फैसले लेने के लिए संविधान के तहत सशक्त पोल पैनल ने चुनाव प्रचार के दौरान सीमित राजनीतिक सभाओं को अनुमति देने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।हालाँकि, उच्च न्यायालय की ग्वालियर पीठ ने महामारी की स्थिति को देखते हुए मध्यप्रदेश में विधानसभा उपचुनाव...
क्या उपभोक्ता फोरम विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ शिकायतों पर सुनवाई कर सकता है? सुप्रीम कोर्ट करेगा जांच
क्या कोई शैक्षिक संस्थान या विश्वविद्यालय उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 के प्रावधानों के अधीन होगा? सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय उपभोक्ता निवारण आयोग के एक फैसले के खिलाफ दायर अपील में नोटिस जारी किया है जिसमेंं इस मुद्दे को उठाया गया है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, इंदु मल्होत्रा और इंदिरा बनर्जी की पीठ ने अपील स्वीकार करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के विचार अलग अलग हैं।इस मामले में [मनु सोलंकी और ओआरएस बनाम विनायक मिशन विश्वविद्यालय], शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि...
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) आरटीआई अधिनियम के तहत 'लोक प्राधिकरण' नहीं: पीएमओ
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सार्वजनिक सूचना अधिकारी ने कहा कि प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 2 (एच) के तहत एक 'सार्वजनिक प्राधिकरण' नहीं है। पीएमओ ने अभिमन्यु श्रीवास्तव द्वारा दायर एक आरटीआई आवेदन के जवाब में यह बात कही है।श्रीवास्तव ने PMNRF, PMNRF ट्रस्ट के गठन से संबंधित सभी दस्तावेजों और वर्तमान न्यासियों के नाम से संबंधित उपनियमों / नियमों के बारे में जानकारी मांगी थी। उन्होंने यह भी जानना चाहा है कि क्या विपक्ष के किसी व्यक्ति को कभी...







![[एनडीपीएस] महज जांच या अभियोजन पक्ष के केस में कमी जांच अधिकारी के पूर्वाग्रह को साबित करने का एक मात्र आधार नहीं हो सकता : सुप्रीम कोर्ट [एनडीपीएस] महज जांच या अभियोजन पक्ष के केस में कमी जांच अधिकारी के पूर्वाग्रह को साबित करने का एक मात्र आधार नहीं हो सकता : सुप्रीम कोर्ट](https://hindi.livelaw.in/h-upload/2019/08/06/500x300_362910-supreme-court-of-india-1.jpg)











