ताज़ा खबरें
त्रिपुरा हिंसा- सुप्रीम कोर्ट ने सांप्रदायिक हिंसा और पुलिस की मिलीभगत, निष्क्रियता की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को त्रिपुरा में हालिया सांप्रदायिक हिंसा और पुलिस की मिलीभगत और निष्क्रियता की स्वतंत्र जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एएस बोपन्ना की बेंच ने केंद्रीय एजेंसी और त्रिपुरा राज्य के सरकारी वकील की सेवा करने की स्वतंत्रता दी। कोर्ट ने दो हफ्ते में नोटिस का जवाब देने का निर्देश दिया।बेंच मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को करेगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा,"हमने देखा कि पुलिस मामले की जांच किस तरह से कर रही...
लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पारित
लोकसभा में सोमवार को 2020 में अधिनियमित तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए "कृषि कानून वापसी बिल 2021" पारित हुए, जिसके खिलाफ विभिन्न कृषि संगठन पिछले एक साल से व्यापक विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा बिल पेश किया गया।विधेयक को ध्वनि मत से पारित किया गया। हालांकि कांग्रेस, टीएमसी और डीएमके के विपक्षी सांसदों ने चर्चा की मांग की, लेकिन बिल बिना किसी चर्चा के पारित हो गया। तीनों विवादास्पद कृषि कानून-किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन...
सीए परीक्षा दिसंबर 2021 : लक्षण वाले छात्रों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट पर जोर दिए बिना 'ऑप्ट आउट' विकल्प की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) को आगामी दिसंबर में होने वाली सीए परीक्षाओं के लिए लक्षण वाले छात्रों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट पर जोर दिए बिना 'ऑप्ट आउट' विकल्प जैसे उपाय प्रदान करने के लिए निर्देश देने की मांग वाले एक आवेदन पर विचार करने से आज इनकार कर दिया।जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने अपने आदेश में आवेदन पर विचार करने के लिए अपनी अनिच्छा व्यक्त करते हुए कहा, "हम आवेदन पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं। अधिकारियों के लिए आवश्यक होने पर...
दिल्ली प्रदूषण: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशों का पालन करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब राज्यों की सरकारों को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Air Quality Management Commission) द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन को दर्शाने वाले हलफनामे दाखिल करने का निर्देश दिया।कोर्ट ने कहा कि यदि किसी निर्देश का पालन अभी तक नहीं किया गया है, तो राज्यों को उनका तुरंत पालन करना होगा।भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना, न्यायमूर्ति डी वाई...
सुप्रीम कोर्ट ने डीएमआरसी से दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के विस्तार के लिए पेड़ों को काटने के लिए वन मंजूरी मांगने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) को चौथे चरण की विस्तार योजना के लिए पेड़ों को काटने के लिए वन संरक्षण अधिनियम के तहत वन मंजूरी प्राप्त करने की आवश्यकता है।कोर्ट ने डीएमआरसी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के तहत वन संरक्षण अधिनियम के तहत पेड़ों की कटाई की अनुमति के लिए मुख्य वन संरक्षक के समक्ष एक आवेदन दायर करने का निर्देश दिया।इसके अलावा, कोर्ट ने मुख्य वन संरक्षक को एक महीने के भीतर अपनी सिफारिशों के साथ आवेदन को पर्यावरण और वन...
जब नियम विशेष प्रक्रिया को अपनाने की प्रणाली और तरीके पर विचार करते हैं, तो अधिकारियों के लिए नियमों का सख्ती से पालन कर शक्ति का प्रयोग करना अनिवार्य : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब नियम विशेष प्रक्रिया को अपनाने की प्रणाली और तरीके पर विचार करते हैं, तो अधिकारियों की ओर से नियम का सख्ती से पालन करके ऐसी शक्ति का प्रयोग करना अनिवार्य है।वर्तमान मामले में न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति हृषिकेश रॉय की पीठ इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 7 अप्रैल, 2009 के आदेश ("आक्षेपित आदेश") के खिलाफ सिविल अपील पर विचार कर रही थी।आक्षेपित आदेश में उच्च न्यायालय ने अंतर न्यायालय अपील को खारिज करते हुए एकल न्यायाधीश के आदेश की पुष्टि की थी। एकल न्यायाधीश ने...
शस्त्र अधिनियम- लाइसेंसी या स्वीकृत हथियार का अवैध उपयोग धारा 5 या 7 के तहत दुराचार को साबित किए बिना धारा 27 के तहत अपराध नहीं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने पाया है कि एक लाइसेंसी या स्वीकृत हथियार का अवैध उपयोग शस्त्र अधि नियम, 1959 ("अधिनियम") की धारा 27 के तहत अपराध नहीं है जब तक कि अधिनियम की धारा 5 या 7 के तहत दुराचार साबित ना किया जाए।कोर्ट ने यह भी कहा कि सेवा नियमों के तहत यह ज्यादा से ज्यादा 'कदाचार' हो सकता है।वर्तमान मामले में सीजेआई एनवी एनवी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एएस बोपन्ना की पीठ पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के 19 मई, 2010 के आदेश ("आक्षेपित आदेश") के खिलाफ एक आपराधिक अपील पर विचार कर रही थी।इस आदेश के...
वर्चुअल सुनवाई को मौलिक अधिकार घोषित करने की मांग- सुप्रीम कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट ई-कमेटी को एक आवश्यक पक्ष बनाने की मांग वाली याचिका दायर
हाइब्रिड न्यायालयों तक पहुंच और सुप्रीम कोर्ट ई-कमेटी को एक आवश्यक पक्ष के रूप में लागू करने के लिए मौलिक अधिकार के रूप में उनकी घोषणा से संबंधित लंबित मामले में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक अंतरिम आवेदन दायर किया गया है।आवेदन में कहा गया है कि हाइब्रिड न्यायालयों का विचार, अवधारणा और दृष्टि भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ई-समिति का एक छोटा-सा भाग है, जिसने सुनवाई के उक्त उच्च न्यायालयों द्वारा सुने जाने वाले मामलों के लिए वर्चुअल और फिजिकल एक्सेस दोनों तरीके को आंतरिक बनाने के लिए देश के उच्च...
उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 63 के तहत शर्तों का यांत्रिक तरीके से अनुपालन वसीयत के निष्पादन को साबित नहीं करता : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 की धारा 63 के तहत शर्तों का यांत्रिक तरीके से अनुपालन वसीयत के निष्पादन को साबित नहीं करता। जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने कहा कि उक्त प्रावधान की आवश्यकता को पूरा करने के साक्ष्य विश्वसनीय होने चाहिए।इस मामले में वसीयत का लेखक होने का दावा करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ दो प्रमाणित गवाहों ने मूल वादी के मामले का समर्थन करने के लिए गवाही दी, लेकिन ट्रायल कोर्ट और प्रथम अपीलीय न्यायालय दोनों ने उनकी गवाही पर विश्वास...
मर्डर केस ट्रायल - निजी बचाव मामले में घायल गवाह के साक्ष्य को ऊंचे पायदान पर नहीं रखा जाएगा, जबकि आरोपी भी घायल हो गया हो: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि यह सिद्धांत कि एक घायल गवाह के साक्ष्य को एक ऊंचे पायदान पर रखा जाना चाहिए, निजी बचाव के मामले पर लागू नहीं हो सकता, जब आरोपी भी घायल हो गया हो।न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश ने पहले आरोपपत्र में तय किए गए आरोपों को चुनौती देते हुए अभियुक्तों द्वारा दायर अपीलों के एक बैच की अनुमति दी, जबकि इसने वास्तविक शिकायतकर्ता द्वारा एक ट्रायल में दायर अपीलों को खारिज कर दिया, जो आगे की जांच के बाद दायर दूसरे आरोपपत्र के अनुसार शुरू हुई थी।तथ्यात्मक...
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
सुप्रीम कोर्ट में पिछले सप्ताह (22 नवंबर, 2021 से 26 नवंबर, 2021) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं, सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप।पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।सजा ए मौत - अदालत दोषियों के सुधार की संभावना पर विचार करने को बाध्य, भले ही आरोपी खामोश रहे : सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दो मौत की सजा के दोषियों द्वारा दायर की गई पुनर्विचार याचिकाओं पर 30 साल की अवधि के लिए आजीवन कारावास में बदलने की अनुमति दी। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति...
सरफेसी की धारा 34 के तहत दीवानी वाद पर लगे प्रतिबंध से छुटकारा पाने के लिए केवल विवरण के बिना धोखाधड़ी का आरोप पर्याप्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट
"कानून के स्थापित पूर्वसर्ग के अनुसार केवल 'फ्रॉड'/'फ्रॉडुलेंट' शब्द का उल्लेख और उपयोग करना 'धोखाधड़ी' की जांच को संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त नहीं है"।सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि यदि 'धोखाधड़ी' के आरोप बिना किसी ब्यौरे के लगाए जाते हैं तो सरफेसी अधिनियम की धारा 34 के तहत दीवानी मुकदमा दायर करने पर प्रतिबंध होता है।इस मामले में उच्च न्यायालय ने एक शिकायत खारिज कर दी थी और एक वाद को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि सरफेसी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रतिबंध को देखते हुए मुकदमा वर्जित है। इसे चुनौती...
न्यायिक हस्तक्षेप के पीछे की मंशा कार्यपालिका की भूमिका हथियाने की नहीं है : मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना
भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमाना ने शुक्रवार को कहा कि न्यायिक हस्तक्षेप के पीछे की मंशा कार्यपालिका को पुश करने की है न कि उसकी भूमिका को हथियाने की।भारत के मुख्य न्यायाधीश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कानून मंत्री किरेन रिजिजू और सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीशों की उपस्थिति में संविधान दिवस मनाने के लिए आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे।राज्य के तीन अलग-अलग अंगों - कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका को सौंपी गई भूमिकाओं की संवैधानिक योजना के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये सभी अंग...
न्यायिक बुनियादी ढांचे के लिए 9000 करोड़ रुपये मंजूर: केंद्रीय कानून मंत्री, सीजेआई ने ज्यूडिशियल इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता को दोहराया
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार ने न्यायिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 9000 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की। मंत्री ने कहा कि उन्होंने न्यायिक बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर देने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिए गए सुझावों पर ध्यान दिया है।कानून मंत्री ने नई दिल्ली में संविधान दिवस समारोह के समापन के अवसर पर बोलते हुए कहा,"मैंने न्यायिक बुनियादी ढांचे पर जोर देने की आवश्यकता के बारे में भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा दिए गए सुझावों पर...
अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट के बोझ को कम करने के लिए क्षेत्रीय अपीलीय अदालतों की वकालत की
एटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया केके वेणुगोपाल ने संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कम से कम 4 क्षेत्रों (उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और पूर्व) अपीलीय न्यायालय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "मैं कम से कम 4 क्षेत्रों की परिकल्पना करूंगा, उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और पूर्व। सभी में अपीलीय न्यायलय होगा, जिनमें 3 जजों की 3 पीठ को मिलाकर 15 जज होंगे।" हम 60 जजों को जोड़ रहे हैं, जो मामलों को देखेंगे ताकि लंबित मामलों में काफी हद तक कटौती की जा सके। इसे कम किया जाएगा ताकि आप 3 या 4 साल की अवधि...
सीआरपीसी की धारा 362 अदालत को अपना ही आदेश वापस लेने का अधिकार नहीं देती : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 362 किसी अदालत को उसके द्वारा पारित पहले के आदेश को वापस लेने का अधिकार नहीं देती। कोर्ट ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 362 केवल किसी लिपिकीय या अंकगणितीय भूल सुधारने के प्रावधान का उल्लेख करती है।न्यायमूर्ति विनीत सरन और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की पीठ ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और बाल यौन उत्पीड़न के आरोप रद्द करने के अपने पहले के फैसले को वापस लेने के केरल हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया।न्यायमूर्ति के. हरिपाल की...
'सुप्रीम कोर्ट सिर्फ इसलिए नहीं आया जा सकता कि चंडीगढ़ दिल्ली के नजदीक है': स्थगन आदेश को चुनौती देने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पारित एक स्थगन आदेश को चुनौती देने वाली एक विशेष अनुमति याचिका को 20,000 रुपये के जुर्माना लगाते हुए खारिज कर दिया।सुप्रीम कोर्ट ने एसएलपी खारिज करते हुए कहा कि शीर्ष न्यायालय में टहलने के लिए केवल इसलिए आया जा सकता, क्योंकि चंडीगढ़ दिल्ली के नजदीक है।जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच ने कहा,"तथ्य यह है कि न्यायाधीश ने स्थगन के अनुरोध को स्वीकार करके केवल याचिकाकर्ता के वकील को बाध्य किया। फिर भी याचिकाकर्ता द्वारा भारत के...
सजा ए मौत - अदालत दोषियों के सुधार की संभावना पर विचार करने को बाध्य, भले ही आरोपी खामोश रहे : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दो मौत की सजा के दोषियों द्वारा दायर की गई पुनर्विचार याचिकाओं पर 30 साल की अवधि के लिए आजीवन कारावास में बदलने की अनुमति दी।न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव, न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने अपने आदेश में कहा कि अदालत का कर्तव्य है कि वह मौत की कठोरतम सजा लागू करने से पहले दोषियों के सुधार की संभावना के संबंध में सभी प्रासंगिक जानकारी हासिल करने के लिए बाध्य है, भले ही आरोपी खामोश रहता है। साथ ही, राज्य का यह कर्तव्य है कि वह यह साबित करने के...
अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर देश के विकास में बाधाएं पैदा की जा रही हैं: पीएम मोदी ने संविधान दिवस के संबोधन में कहा
सुप्रीम कोर्ट द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में बोलते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोर देकर कहा कि सरकार और न्यायपालिका दोनों संविधान के गर्भ से पैदा हुए हैं और इसलिए दोनों जुड़वां हैं।पीएम मोदी ने कहा,"ये दोनों संविधान के कारण ही अस्तित्व में आए हैं। इसलिए व्यापक दृष्टिकोण से अलग होने के बावजूद ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।"इस अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनवी रमाना, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजुजू, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के वरिष्ठ...



















