ताज़ा खबरें
परिसीमा अवधि के विस्तार के दौरान एन आई एक्ट 138 के तहत दर्ज शिकायतें प्री -मेच्योर नहीं : गुरुग्राम बार ने मांगा सुप्रीम कोर्ट से स्पष्टीकरण का आग्रह किया
गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 के प्रावधान (बी) और (सी) के लिए परिसीमा अवधि को निलंबित करने वाले अदालत के आदेशों की व्याख्या के बारे में स्पष्टीकरण की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।एसोसिएशन की ओर से स्वत: संज्ञान मामले में परिसीमा अवधि बढ़ाए जाने के संबंध में एक अर्जी दाखिल की गई है।एसोसिएशन ने स्पष्टीकरण मांगा है कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1882 की धारा 138 के तहत 15 मार्च 2020 को या उसके बाद आज तक दर्ज किए गए शिकायत...
सुप्रीम कोर्ट का स्वत: संज्ञान परिसीमा विस्तार 28 फरवरी को समाप्त हुआ; परिसीमा अवधि 1 मार्च से शुरू
ओमिक्रॉन के मामले में उछाल के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारित स्वत: संज्ञान परिसीमा विस्तार का नवीनतम आदेश 28 फरवरी को समाप्त हो गया है।इसका मतलब है कि परिसीमा 1 मार्च से फिर से शुरू हो जाएगी।COVID-19 मामलों में हालिया उछाल को देखते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने 10.01.2022 को अदालतों और न्यायाधिकरणों में मामले दायर करने की परिसीमा अवधि बढ़ा दी थी। दिनांक 15.03.2020 से 28.02.2022 तक की अवधि को परिसीमा के उक्त उद्देश्यों के लिए बाहर रखने का निर्देश दिया गया था।भारत के मुख्य न्यायाधीश, एनवी रमाना,...
2012 से हाईकोर्ट में आपराधिक अपील लंबित, दोषी को 17 साल की सजा, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दी
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक ऐसे आरोपी को जमानत दे दी, जो हाईकोर्ट के समक्ष आपराधिक अपील के लंबित रहने के दौरान (17 साल से अधिक) सजा काट चुका है। चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने रितु पाल बनाम उत्तर प्रदेश राज्य में जमानत देते हुए अपने आदेश में कहा, "इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि याचिकाकर्ता पहले ही 14 साल और 3 महीने की वास्तविक हिरासत और छूट के साथ कुल 17 साल और 3 महीने की सजा काट चुका है, और विशेष रूप से इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि...
मोटर दुर्घटना दावा: सुप्रीम कोर्ट ने दुर्घटना के बाद काम करना जारी रखने वाले सरकारी कर्मचारी को दिया जाने वाला मुआवजा कम किया
सुप्रीम कोर्ट ने मोटर वाहन दुर्घटना के एक मामले में सरकारी कर्मचारी को हाईकोर्ट द्वारा दिए गए मुआवजे को कम कर दिया। कोर्ट ने यह माना कि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति स्थायी रूप से विकलांग नहीं है, और उसने दुर्घटना के बाद भी काम करना जारी रखा है।मामले में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने 6,21,000 रुपये मुआवजा दिया था। राजस्थान हाईकोर्ट जिसे बढ़ाकरन 56,44,378 रुपये कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने माना कि प्रतिवादी 10,00,000 रुपये मुआवजा पाने का हकदार है।जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की खंडपीठ...
केवल चोरी के सामान की बरामदगी के आधार पर किसी व्यक्ति को हत्या के लिए दोषी ठहराना सुरक्षित नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में हत्या के अपराध में एक व्यक्ति की दोषसिद्धि को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि एकमात्र सबूत जो दोषी को अपराध से जोड़ता है, वह चुराई गई वस्तु की कथित बरामदगी थी।जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पीठ ने उन उदाहरणों का हवाला दिया, जिनमें कहा गया था कि केवल वस्तु की बरामदगी के आधार पर हत्या के लिए दोषसिद्धि कायम रखना सुरक्षित नहीं हो सकता है।बेंच ने आशीष जैन बनाम मकरंद सिंह (2019) 3 SCC 770 के पैरा 33 में निर्धारित परीक्षणों का उल्लेख किया...
कैट रिक्तियां: आप नियुक्ति के लिए चयन समिति द्वारा अनुशंसित दो वकीलों पर विचार क्यों नहीं करते? सुप्रीम कोर्ट ने एजी से पूछा
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल से कहा कि वह केंद्र सरकार को केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (सीएटी) में न्यायिक सदस्यों की रिक्तियों को भरने के लिए चयन समिति द्वारा वर्ष 2018 के लिए अनुशंसित अधिवक्ताओं की नियुक्ति का सुझाव दें।जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस बीआर गवई की बेंच ने सुझाव दिया-"अटॉर्नी, इस अवमानना के बारे में भूलकर, मनिंदर सिंह (वरिष्ठ अधिवक्ता) आपको क्या कह रहे थे, उस पर आप विचार क्यों नहीं करते। यदि इन अधिवक्ताओं को अन्य लोगों के साथ चुना जाता है और यदि...
परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर किसी मामले में उद्देश्य की पूर्ण अनुपस्थिति आरोपी के पक्ष में वजन करती है : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर किसी मामले में उद्देश्य की अनुपस्थिति एक ऐसा कारक है जो आरोपी के पक्ष में वजन करता है।" ठोस (परिस्थितिजन्य) साक्ष्य के आधार पर एक मामले में, उद्देश्य बहुत महत्व रखता है। ऐसा नहीं है कि अभियोजन पक्ष द्वारा स्थापित किए जाने वाले मामले में केवल उद्देश्य ही महत्वपूर्ण कड़ी बन जाता है और इसकी अनुपस्थिति में अभियोजन के मामले को छोड़ दिया जाना चाहिए। लेकिन साथ ही, उद्देश्य की पूर्ण अनुपस्थिति एक अलग रंग लेती है और ऐसी अनुपस्थिति निश्चित रूप...
लैपटॉप अपडेट करने की जरूरत किसी मामले में स्थगन देने का आधार नहीं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक याचिकाकर्ता के पास एक अपडेट लैपटॉप या डेस्कटॉप के आधार पर स्थगन की मांग करने वाले एक याचिकाकर्ता पर नाराजगी व्यक्त की।जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस विक्रम नाथ की पीठ इलाहाबाद हाईकोर्ट के 28 अक्टूबर, 2021 के आदेश का विरोध करने वाली एक विशेष अनुमति याचिका पर सुनवाई कर रही थी।याचिकाकर्ता के पास पीएचडी की डिग्री है, जो व्यक्तिगत रूप से पेश हुआ। उसने एक वकील की सेवाओं को स्वीकार नहीं किया। वॉट्सएप कॉलिंग पर उनके साथ बातचीत करने के बाद रजिस्ट्रार (जे-वी) ने कहा कि वह...
सेक्स वर्कर्स को नाको /राज्य प्रमाण पत्र के अधीन निवास के औपचारिक प्रमाण के बिना आधार कार्ड दिया जा सकता है: राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) को सूचित किया कि अगर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) या राज्य स्वास्थ्य विभाग में कोई राजपत्रित अधिकारी प्रमाण पत्र देता है तो यौनकर्मियों के लिए आधार कार्ड जारी करने के लिए निवास के किसी औपचारिक प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति बीआर गवई की खंडपीठ ने कहा कि जानकारी, विशेष रूप से यौनकर्मियों के पेशे के विवरण को गोपनीय रखना महत्वपूर्ण होगा।यूआईडीएआई का प्रतिनिधित्व...
धारा 138 एनआई अधिनियम - चेक 'अकाउंट फ़्रीज़' की टिप्पणी के साथ चेक लौटाने के बाद बैंक अकाउंट के अस्तित्व से इनकार नहीं कर सकता: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने हाल के एक मामले में कहा कि अगर कोई चेक बैंक द्वारा "अकाउंट फ्रीज" के नोट के साथ लौटाया जाता है तो इससे पता चलता है कि अकाउंट अस्तित्व में है।अदालत ने बैंक के रुख पर आश्चर्य व्यक्त किया कि "अकाउंट फ्रीज" टिप्पणी के साथ चेक वापस करने के बावजूद कहा गया कि उसके पास कोई अकाउंट नहीं है और वह संचालित नहीं किया गया।इस पृष्ठभूमि में सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया। हाईकोर्ट ने सीआरपीसी की धारा 482 के तहत शक्तियों का प्रयोग करने वाली कार्यवाही को रद्द कर दिया और...
तलाक के बाद पुनर्विवाह पर प्रतिबंध सिर्फ सीमा अवधि के दौरान दूसरे पक्ष द्वारा अपील दाखिल करने पर ही लागू हो जाएगा : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि तलाक के बाद पुनर्विवाह पर प्रतिबंध, जैसा कि हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 15 के तहत निर्दिष्ट है, को लागू करने के लिए, यह आवश्यक नहीं है कि दूसरा पक्ष सीमा अवधि के भीतर हाईकोर्ट के समक्ष फैमिली कोर्ट डिक्री के खिलाफ अपील लाए। धारा 15 को लागू करने के लिए केवल सीमा अवधि के भीतर अपील दायर करना पर्याप्त है।हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 15 जो इस प्रकार कहती है: "जब तलाक की डिक्री द्वारा एक विवाह को भंग कर दिया गया है और या तो डिक्री के खिलाफ अपील करने का कोई अधिकार नहीं...
अपरिवर्तनीय टूटने के आधार पर विवाह भंग का आदेश देने के लिए पक्षकारों की सहमति आवश्यक नहीं है : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपरिवर्तनीय टूटने के आधार पर विवाह भंग का आदेश देने के लिए पक्षकारों की सहमति आवश्यक नहीं है।इस मामले में हाईकोर्ट ने एक दंपत्ति के बीच विवाह विच्छेद की डिक्री को पलट दिया था। फैमिली कोर्ट ने पहले पति द्वारा क्रूरता के आधार पर तलाक की मांग करने वाली याचिका को अनुमति दी थी।मामले के तथ्यों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने कहा कि क्रूरता के आधार पर विवाह भंग की एक डिक्री को सही ठहराने के लिए कुछ भी नहीं बनाया गया है। अदालत ने कहा कि...
मोटर वाहन अधिनियम - थर्ड पार्टी इंश्योरेंस पर नए प्रावधान, दुर्घटना के दावे 1 अप्रैल, 2022 से लागू होंगे
केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कहा कि मोटर वाहन (संशोधन अधिनियम) 2019 की धारा 50 से 57 और 93 1 अप्रैल, 2022 से लागू होगी।सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 25 फरवरी को जारी अधिसूचना में कहा गया:"मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 (2019 का 32) की धारा 1 की उप-धारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार के निर्देशनुसार उक्त अधिनियम के निम्नलिखित प्रावधान एक अप्रैल, 2022 से लागू होंगे"2019 संशोधन अधिनियम की धारा 51 से 57 ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अध्याय XI को पूरी तरह से...
सुप्रीम कोर्ट ने किराया राहत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादे को लागू करने पर रोक के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट की खंडपीठ के सितंबर, 2021 के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया जिसमें गरीब किरायेदारों की ओर से किराए के भुगतान के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए वादे को प्रवर्तनीय बताने के एकल न्यायाधीश के आदेश पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई थी।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ एचसी डिवीजन बेंच के रोक आदेश के खिलाफ दायर एक विशेष अनुमति याचिका पर विचार कर रही थी।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने 29 मार्च 2020 को एक संवाददाता...
दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ उपभोक्ता शिकायत उपभोक्ता फोरम/आयोग के समक्ष सुनवाई योग्य : सुप्रीम कोर्ट ने वोडाफोन आइडिया की अपील खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि दूरसंचार कंपनियों के खिलाफ उपभोक्ता शिकायत उपभोक्ता फोरम/आयोग के समक्ष सुनवाई योग्य है।जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस विक्रम नाथ की तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 के तहत एक मध्यस्थ उपाय का अस्तित्व उपभोक्ता मंच के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं होगा। इस मामले में, वोडाफोन आइडिया सेल्युलर लिमिटेड की ओर से सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम, अहमदाबाद के समक्ष एक उपभोक्ता शिकायत दर्ज की गई। ...
सीआरपीसी धारा 207 - पहचान में संशोधन कर आरोपी को संरक्षित गवाहों के बयानों की प्रति दी जा सकती है : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (" यूएपीए")1967 की धारा 44 के साथ पठित आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 ("सीआरपीसी) की धारा 173 (6) के तहत संरक्षित गवाहों के लिए भी ऐसा घोषित किया गया है कि आरोपी उनके संशोधित बयानों की प्रतियां प्राप्त करने के लिए सीआरपीसी की धारा 207 और 161 के तहत अपने अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि गवाह की पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा।जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एम एम सुंदरेश ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख...
सुनवाई के लिए स्वीकार किये जाने के बाद भी अग्रिम जमानत याचिका पर अनिश्चितकाल का स्थगन व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिए हानिकारक: सुप्रीम कोर्ट
"जब अग्रिम जमानत के लिए एक आवेदन एकल न्यायाधीश के समक्ष सूचीबद्ध किया गया था, जिसके साथ अंतरिम राहत के लिए एक आवेदन भी था, तो जहां तक अंतरिम प्रार्थना का संबंध है, न्यायाधीश को कोई न कोई फैसला करना चाहिए था, या सरकार को कुछ उचित समय देने के बाद उस याचिका को विचार के लिए लिया जाना चाहिए था।"सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम सुरक्षा की मांग करने वाले एक आवेदन पर विचार किए बिना, सुनवाई के लिए स्वीकृत अग्रिम जमानत याचिका को बाद में सूचीबद्ध करने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा निर्देश दिये जाने की प्रक्रिया...
चश्मदीद गवाह के साक्ष्य को केवल इसलिए खारिज नहीं किया जा सकता, क्योंकि उसने मृतक पर हमले के समय हस्तक्षेप नहीं किया था: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि एक चश्मदीद गवाह के साक्ष्य को केवल इस कारण से खारिज नहीं किया जा सकता है कि उसने कथित तौर पर खतरे की कोई घंटी नहीं बजाई थी या मृतक पर हमला होने पर हस्तक्षेप करने की कोशिश नहीं की थी।कोर्ट ने यह टिप्पणी एक आरोपी द्वारा दायर अपील खारिज करते हुए की, जिसे हत्या के एक मामले में आईपीसी की धारा 302 और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 और 27 के तहत अपराधों का दोषी ठहराया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी का मृतका के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन जब उसने मृतका को दूसरे लड़के से बात...
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र
सुप्रीम कोर्ट में पिछले सप्ताह (21 फरवरी, 2022 से 25 फरवरी, 2022 ) तक क्या कुछ हुआ, जानने के लिए देखते हैं सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप। पिछले सप्ताह सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र।दुर्घटना के बाद दावेदार की स्थिति 'सुविधाओं और खुशी के नुकसान' के मद में मुआवजा निर्धारित करने के लिए प्रासंगिक कारक: सुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि दुर्घटना के बाद दावेदार की स्थिति 'सुविधाओं और खुशी के नुकसान' के मद में मुआवजे का निर्धारण करने के लिए एक प्रासंगिक कारक है।न्यायमूर्ति एमआर...
सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर लिस्ट को चुनौती देने वाली न्यायिक अधिकारी की अनुच्छेद 32 के तहत दायर याचिका खारिज की
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में मध्य प्रदेश के एक न्यायिक अधिकारी द्वारा दायर एक रिट याचिका खारिज कर दी। ये अधिकारी 31 मई, 2022 को सेवानिवृत्त होने वाली हैं और इन्होंने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा जारी वरिष्ठता की सूची में त्रुटि के विवाद को उठाया था।सुप्रीम कोर्ट ने विलंब होने पर वरिष्ठता की गणना की शिकायत पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा कि केवल एक अभ्यावेदन दाखिल करने से अधिकारों के दावे के लिए उपाय का सहारा लेने में 19 साल से अधिक की देरी को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। बेंच एक न्यायिक...














