ताज़ा खबरें

प्रदूषण जांच के बिना ताज ट्रेपेज़ियम जोन में MSME की स्थापना या विस्तार को कोई अनुमति नहीं: सुप्रीम कोर्ट
प्रदूषण जांच के बिना ताज ट्रेपेज़ियम जोन में MSME की स्थापना या विस्तार को कोई अनुमति नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ताज ट्रेपेज़ियम ज़ोन (TTZ) में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की स्थापना या विस्तार के लिए प्रदूषण की संभावना का आकलन किए बिना व्यापक अनुमति देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा, "जब तक TTZ प्राधिकरण किसी विशेष उद्योग को मंजूरी देने के लिए कोई मामला नहीं बनाता, तब तक इस तरह की व्यापक प्रार्थना पर विचार नहीं किया जा सकता। जब तक कोर्ट को यह पता नहीं चल जाता कि जिस उद्योग को स्थापित करने की मांग की जा रही है, उससे प्रदूषण फैलने की संभावना है या...

पिछले 10 वर्षों में ED ने राजनेताओं के खिलाफ दर्ज किए 193 केस, सिर्फ 2 मामलों में दोषसिद्धि साबित हुई: केंद्र सरकार ने संसद में बताया
पिछले 10 वर्षों में ED ने राजनेताओं के खिलाफ दर्ज किए 193 केस, सिर्फ 2 मामलों में दोषसिद्धि साबित हुई: केंद्र सरकार ने संसद में बताया

केंद्र सरकार ने संसद को सूचित किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले 10 वर्षों में राजनीतिक नेताओं के खिलाफ 193 मामले दर्ज किए, जिनमें से दो मामलों में दोषसिद्धि हुई। किसी भी मामले में मेरिट के आधार पर दोषमुक्ति नहीं हुई।वित्त मंत्रालय ने यह बयान सीपीआई(एम) के राज्यसभा सांसद एए रहीम द्वारा उठाए गए प्रश्नों के उत्तर में दिया।रहीम ने पिछले दस वर्षों में सांसदों, विधायकों और स्थानीय प्रशासन के सदस्यों के खिलाफ दर्ज ED मामलों की संख्या, उनकी पार्टी के साथ-साथ राज्यवार और वर्षवार जानना चाहा। जवाब...

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मृत आवासीय परियोजना को पुनर्जीवित करने में धोखाधड़ी करने वाले घर खरीदारों के साथ सहयोग करने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मृत आवासीय परियोजना को पुनर्जीवित करने में धोखाधड़ी करने वाले घर खरीदारों के साथ सहयोग करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को निर्देश दिया कि वह बिल्डर द्वारा छोड़े गए आवासीय परियोजना को पुनर्जीवित करने में घर खरीदारों के साथ सहयोग करे।कोर्ट ने प्राधिकरण से उस मांग का ब्यौरा देने को कहा, जो प्राधिकरण ने मूल बिल्डरों द्वारा परियोजना पूरी किए जाने की स्थिति में उठाई होती, जिससे प्रत्येक घर खरीदार के आनुपातिक शुल्क को उनके द्वारा लिए जा रहे अपार्टमेंट के आकार के आधार पर तय किया जा सके।प्राधिकरण से पट्टे पर भूखंड लेने वाली सहकारी आवास सोसायटी द्वारा घर खरीदारों से...

सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेशों के माध्यम से स्टूडेंट को कोर्ट पूरा करने की अनुमति देने के बाद उसे BAMS डिग्री देने से इनकार करने के लिए हाईकोर्ट की आलोचना की
सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेशों के माध्यम से स्टूडेंट को कोर्ट पूरा करने की अनुमति देने के बाद उसे BAMS डिग्री देने से इनकार करने के लिए हाईकोर्ट की आलोचना की

सुप्रीम कोर्ट ने BAMS (आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में स्नातक) के स्टूडेंट को राहत प्रदान की, जिसे इस आधार पर डिग्री देने से इनकार कर दिया गया था कि उसने कोर्स में एडमिशन के समय 10+2 कक्षा में अंग्रेजी का अध्ययन करने की पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं किया था।जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस ए.जी. मसीह की खंडपीठ ने स्टूडेंट को BAMS कोर्स की डिग्री जारी करने का आदेश दिया, जिसमें कहा गया कि एडमिशन के समय उसकी उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में अंग्रेजी विषय के रूप में अध्ययन न करने की प्रारंभिक कमी को...

चुनाव आयुक्तों के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा
चुनाव आयुक्तों के कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 16 अप्रैल को सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (19 मार्च) को मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 16 अप्रैल के लिए निर्धारित की।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की खंडपीठ के समक्ष सूचीबद्ध याचिकाओं में चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति के लिए जिम्मेदार चयन पैनल से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) को हटाने का विरोध किया गया। कानून के अनुसार, EC का चयन प्रधानमंत्री, एक कैबिनेट मंत्री और विपक्ष के नेता वाले पैनल...

BREAKING| न्यायालय में केवल शारीरिक रूप से उपस्थित और बहस करने वाले वकीलों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी : सुप्रीम कोर्ट
BREAKING| न्यायालय में केवल शारीरिक रूप से उपस्थित और बहस करने वाले वकीलों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट में वकीलों की उपस्थिति दर्ज करने के संबंध में आदेश पारित किए।न्यायालय ने कहा कि केवल सीनियर एडवोकेट या एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड या एडवोकेट, जो मामले की सुनवाई के समय न्यायालय में शारीरिक रूप से उपस्थित हों और बहस कर रहे हों तथा ऐसे वकील की सहायता के लिए न्यायालय में एक-एक वकील/एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड सीनियर एडवोकेट, एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड या एडवोकेट, जैसा भी मामला हो, की उपस्थिति कार्यवाही के रिकॉर्ड में दर्ज की जाएगी।न्यायालय ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट में उपस्थिति सुप्रीम कोर्ट नियम...

दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार: जेलों में RPwD Act के सख्त क्रियान्वयन की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया
दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार: जेलों में RPwD Act के सख्त क्रियान्वयन की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में देश भर की जेलों में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 (RPwD Act) के सख्त क्रियान्वयन की मांग करने वाली जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया।जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ ने यह आदेश पारित किया। मामले को अगली बार 8 अप्रैल 2025 को विचार के लिए सूचीबद्ध किया गया।संक्षेप में कहें तो याचिकाकर्ता केरल में राजनीतिक कार्यकर्ता है, उसने प्रतिवादी-प्राधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश चाहता है कि दिव्यांग कैदियों को जेलों में पर्याप्त सुविधाएं, संसाधन...

NALSA मिशन की अगुआई लिए मणिपुर राहत शिविरों का दौरा करेंगे सुप्रीम कोर्ट के 6 जज
NALSA मिशन की अगुआई लिए मणिपुर राहत शिविरों का दौरा करेंगे सुप्रीम कोर्ट के 6 जज

हिंसा से ग्रस्त मणिपुर राज्य के लिए कानूनी और मानवीय सहायता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के छह जज 22 मार्च को मणिपुर हाईकोर्ट के द्विवार्षिक समारोह के अवसर पर राज्य का दौरा करेंगे।जस्टिस बी.आर. गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस एम.एम. सुंदरेश, जस्टिस के.वी. विश्वनाथन, जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह विशेष यात्रा पर जाएंगे। जस्टिस गवई राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह मणिपुर से हैं।यात्रा का उद्देश्य...

Motor Accident Claims | सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स/ट्रिब्यूनल्स से मुआवज़ा सीधे दावेदारों के बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर करने को कहा
Motor Accident Claims | सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स/ट्रिब्यूनल्स से मुआवज़ा सीधे दावेदारों के बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर करने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा मुआवज़ा सीधे दावेदारों के बैंक अकाउंट्स में ट्रांसफर करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे देरी को कम किया जा सके और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।न्यायालय ने कहा,"जहां मुआवज़ा विवादित नहीं है, वहां बीमा कंपनियों द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्य प्रथा उसे ट्रिब्यूनल्स के समक्ष जमा करना है। उस प्रक्रिया का पालन करने के बजाय ट्रिब्यूनल्स को सूचित करते हुए हमेशा दावेदारों के बैंक अकाउंट्स में राशि ट्रांसफर करने का निर्देश जारी किया जा सकता है।"जस्टिस जेके...

NCR में बिल्डर-बैंक गठजोड़: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए CBI से प्रस्ताव मांगा; एक भी ईंट रखे बिना 60-80% फंड जारी होने को क्विड प्रो क्वो बताया
NCR में बिल्डर-बैंक गठजोड़: सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए CBI से प्रस्ताव मांगा; एक भी ईंट रखे बिना 60-80% फंड जारी होने को 'क्विड प्रो क्वो' बताया

इस मामले में जहां पहले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बिल्डर-बैंक गठजोड़ की जांच के संकेत दिए गए, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच/जांच कैसे की जाए, इस पर प्रस्ताव मांगा। न्यायालय ने मुद्दों पर आगे बढ़ने में सहायता के लिए एक एमिकस क्यूरी भी नियुक्त किया।जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि प्रस्ताव 2 सप्ताह में उसके समक्ष रखा जाए।जस्टिस कांत ने कहा,"हमने उनसे (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी) से CBI अधिकारियों के साथ चर्चा करने...

सुप्रीम कोर्ट ने भयावह अनुवादों पर चिंता जताई, कहा- AoR को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए; SCAORA अध्यक्ष को चिंता से अवगत कराया
सुप्रीम कोर्ट ने 'भयावह' अनुवादों पर चिंता जताई, कहा- AoR को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए; SCAORA अध्यक्ष को चिंता से अवगत कराया

शिक्षक की नियुक्ति से संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अपने समक्ष प्रस्तुत गलत अनुवादित दस्तावेजों के खिलाफ मौखिक रूप से कड़ी आलोचना की। इसने सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड एसोसिएशन (SCAORA) के अध्यक्ष विपिन नायर को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए भी कहा और सवाल किया कि गलत अनुवादों के लिए कौन जिम्मेदार होना चाहिए, क्योंकि एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड (AoR) को न्यायालय में प्रस्तुत दस्तावेजों को प्रमाणित करना चाहिए।जस्टिस जे.के. माहेश्वरी और जस्टिस अरविंद कुमार की खंडपीठ शिक्षक की...

Civil Judges Recruitment : गुजरात और कर्नाटक हाईकोर्ट्स ने न्यूनतम प्रैक्टिस शर्त पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रतीक्षा में चयन प्रक्रिया स्थगित की
Civil Judges' Recruitment : गुजरात और कर्नाटक हाईकोर्ट्स ने न्यूनतम प्रैक्टिस शर्त पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की प्रतीक्षा में चयन प्रक्रिया स्थगित की

अखिल भारतीय न्यायाधीश संघ मामले में कर्नाटक हाईकोर्ट और गुजरात हाईकोर्ट की ओर से सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया गया कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के पद के लिए भर्ती प्रक्रिया को स्थगित रखा गया, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर निर्णय सुरक्षित रखा था कि क्या इस पद के लिए आवेदन करने के लिए वकील के रूप में न्यूनतम प्रैक्टिस की शर्त निर्धारित की जानी चाहिए।जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस एजी मसीह की खंडपीठ के समक्ष यह मामला था, जिसने एडिशनल सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज द्वारा दिए गए बयान के मद्देनजर सूचीबद्ध...

सुप्रीम कोर्ट ने जिला समितियों के साथ रजिस्टर्ड न होने वाले मंदिरों को हाथियों की परेड कराने से रोकने वाले आदेश पर रोक लगाई
सुप्रीम कोर्ट ने जिला समितियों के साथ रजिस्टर्ड न होने वाले मंदिरों को हाथियों की परेड कराने से रोकने वाले आदेश पर रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (17 मार्च) को केरल हाईकोर्ट के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें कहा गया था कि जिन मंदिरों और देवस्वोम ने 31.05.2022 की कट-ऑफ तारीख से पहले जिला समितियों के साथ पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें त्योहारों पर हाथियों की परेड करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने 13 जनवरी को पारित हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली एक संगठन 'विश्व गज सेवा समिति' द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी करते हुए स्थगन आदेश पारित किया।पिछले साल...

चेक बाउंस होने पर तुरंत अपराध नहीं, 15 दिन बाद भुगतान न करने पर बनता है मामला: सुप्रीम कोर्ट
चेक बाउंस होने पर तुरंत अपराध नहीं, 15 दिन बाद भुगतान न करने पर बनता है मामला: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 (NI Act) की धारा 138 के तहत अपराध के लिए कार्रवाई का कारण चेक के अनादर पर नहीं बल्कि मांग नोटिस प्राप्त होने के पंद्रह दिनों की समाप्ति के बाद भी राशि का भुगतान न किए जाने पर उत्पन्न होता है।जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की खंडपीठ कंपनी के पूर्व निदेशक की उस याचिका पर निर्णय ले रही थी, जिसमें चेक के अनादर को लेकर उनके खिलाफ NI Act की धारा 138 के तहत दायर आपराधिक मामला रद्द करने की मांग की गई। अपीलकर्ता ने तर्क...

UPSC Cheating Case : पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ जांच पूरी करें: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा
UPSC Cheating Case : पूर्व IAS अधिकारी पूजा खेडकर के खिलाफ जांच पूरी करें: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से कहा

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में फर्जी ओबीसी और पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र जमा करने की आरोपी पूर्व IAS प्रोबेशनरी अधिकारी पूजा खेडकर को दी गई अंतरिम सुरक्षा को बढ़ाते हुए कोर्ट ने मौखिक रूप से पूछा कि दिल्ली पुलिस जांच पूरी क्यों नहीं कर रही है, जबकि खेडकर ने खुद हलफनामे में कहा कि वह सहयोग करने को तैयार हैं।जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ खेडकर द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। जनवरी में कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान...

क्या लोकपाल हाईकोर्ट जज के खिलाफ शिकायत पर विचार कर सकता है? सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा
क्या लोकपाल हाईकोर्ट जज के खिलाफ शिकायत पर विचार कर सकता है? सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट जज के खिलाफ शिकायत पर विचार करने के लोकपाल के निर्णय के खिलाफ स्वत: संज्ञान मामले की सुनवाई मंगलवार (18 मार्च) को 15 अप्रैल तक स्थगित की।जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस अभय एस ओक की स्पेशल बेंच ने सीनियर एडवोकेट रंजीत कुमार को शिकायतकर्ता के दृष्टिकोण से न्यायालय की सहायता करने के लिए नियुक्त किया, जिन्होंने लोकपाल के समक्ष जज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायतकर्ता ने पीठ के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रस्तुत किया कि उन्होंने अपनी लिखित दलीलें...

IBC स्थगन घोषित होने के बाद कंपनी के पूर्व निदेशक के खिलाफ NI Act की धारा 138 के तहत कोई मामला नहीं: सुप्रीम कोर्ट
IBC स्थगन घोषित होने के बाद कंपनी के पूर्व निदेशक के खिलाफ NI Act की धारा 138 के तहत कोई मामला नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 (NI Act) की धारा 138 के तहत चेक अनादर के अपराध के लिए कार्रवाई का कारण दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 (IBC) के अनुसार कंपनी के संबंध में स्थगन की घोषणा के बाद उत्पन्न हुआ है तो कंपनी के पूर्व निदेशक के खिलाफ NI Act की धारा 138 के तहत कार्यवाही जारी नहीं रखी जा सकती।कोर्ट ने तर्क दिया कि स्थगन लागू होने पर निदेशक मंडल की शक्तियां निलंबित हो जाती हैं और कॉर्पोरेट देनदार का प्रबंधन दिवाला समाधान पेशेवर (IRP) द्वारा अपने हाथ में ले...

PMLA | मनी लॉन्ड्रिंग अपराध तब तक जारी रहता है जब तक अपराध की आय को छिपाया जाता है, इस्तेमाल किया जाता है या बेदाग दिखाया जाता है: सुप्रीम कोर्ट
PMLA | मनी लॉन्ड्रिंग अपराध तब तक जारी रहता है जब तक अपराध की आय को छिपाया जाता है, इस्तेमाल किया जाता है या बेदाग दिखाया जाता है: सुप्रीम कोर्ट

मनी लॉन्ड्रिंग का अपराध एक सतत अपराध है और एक बार की घटना नहीं है, सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के पूर्व आईएएस अधिकारी प्रदीप शर्मा को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत मामले में आरोपमुक्त करने से इनकार किया।उन पर कलेक्टर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान रिश्वत लेकर अपराध की आय अर्जित करने का आरोप था।उन्होंने यह तर्क देते हुए आरोपमुक्त करने की मांग की कि अपराध की आय उत्पन्न करने वाली कथित आपराधिक गतिविधि PMLA के प्रभावी होने से पहले हुई। याचिका का विरोध करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने...

RG Kar Case | सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के माता-पिता को कथित कवर-अप की जांच के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की अनुमति दी
RG Kar Case | सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता के माता-पिता को कथित कवर-अप की जांच के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट को आरजी कर बलात्कार-हत्या कांड में पीड़िता के माता-पिता द्वारा दायर लंबित रिट याचिका पर सुनवाई करने की अनुमति दी, जिसमें कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ अपराध को कथित रूप से कवर-अप करने में उनकी संलिप्तता के लिए आगे की जांच की मांग की गई।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर अस्पताल मेक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए क्रूर बलात्कार और हत्या से संबंधित स्वप्रेरणा मामले की...

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वोत्तर राज्यों में परिसीमन के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने के लिए केंद्र को 3 महीने का समय दिया
सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वोत्तर राज्यों में परिसीमन के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने के लिए केंद्र को 3 महीने का समय दिया

सुप्रीम कोर्ट ने भारत संघ को पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में परिसीमन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने के लिए 3 महीने का समय दिया, क्योंकि 2020 के राष्ट्रपति के आदेश ने उनका परिसीमन स्थगित करने का फैसला रद्द कर दिया था।चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) संजीव खन्ना, जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ भारत के चार पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, असम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में परिसीमन की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी।इससे...