हाईकोर्ट
एससी/एसटी एक्ट | अदालतों का यह कर्तव्य कि वे सुनिश्चित करें कि सामाजिक कल्याण कानूनों का दुरुपयोग न हो या झूठी शिकायतें कायम न रहें: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत एक एफआईआर को खारिज करते हुए कहा की कि इस तरह के कल्याणकारी कानूनों का गलत उद्देश्यों के लिए दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए और अदालत को यह सुनिश्चित करना होगा कि झूठी शिकायतों को जारी न रहने दिया जाए। जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा ने टिप्पणी की,"अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989, समाज के कमजोर वर्गों को अपमान और उत्पीड़न से बचाने और यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया गया है कि...
जम्मू एंड कश्मीर हाईकोर्ट ने बिजली के झटके से पीड़ित युवक को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला बरकरार रखा, कहा- अनुग्रह राशि न्यायालय की ओर से दिए गए मुआवजे का स्थान नहीं ले सकती
जम्मू एंड कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट ने विद्युत विकास विभाग (पीडीडी) को विद्युत-आघात पीड़ित एक युवक को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश देने वाले रिट कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए पुष्टि की है कि अनुग्रह राशि देने की नीति विद्युत-आघात के पीड़ितों को उचित मुआवजा देने से अदालतों को नहीं रोक सकती। जस्टिस राजेश ओसवाल और मोहम्मद यूसुफ वानी ने पीडीडी की अपील को खारिज करते हुए तर्क दिया,“अनुग्रह राशि' का अर्थ अनुग्रह या नि:शुल्क है। अनुग्रह राशि वास्तव में वह राशि है जिसे सरकार ने विद्युत...
अब RG KAR के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा, राज्य ने दी अनुमति: CBI ने कलकत्ता हाईकोर्ट में बताया
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कलकत्ता हाईकोर्ट को बताया कि उसे RG KAR कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं के मामले की जांच के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से मंजूरी मिल गई।यह दलीलें जस्टिस तीर्थंकर घोष की पीठ के समक्ष दी गईं।घोष को बलात्कार और हत्या के मामले में बड़ी साजिश में जमानत दी गई, जिसमें संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई, क्योंकि CBI निर्धारित समय के भीतर आरोपपत्र दाखिल करने में विफल रही थी।इससे पहले हाईकोर्ट ने RG KAR अस्पताल में वित्तीय...
उमरंगसो कोयला खदान में मौतें: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया, अवैध खनन गतिविधियों पर असम सरकार से रिपोर्ट मांगी
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने मंगलवार (28 जनवरी) को असम के दीमा हसाओ जिले के उमरंगसो में हुई कोयला खदान त्रासदी पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका पर राज्य अधिकारियों को नोटिस जारी किया।चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई और जस्टिस कौशिक गोस्वामी की खंडपीठ ने राज्य के प्रतिवादियों को जनहित याचिका पर अपना जवाब और असम राज्य में रैट-होल कोयला खनन की प्रथा को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में नवीनतम स्टेटस रिपोर्ट 7 फरवरी तक दाखिल करने का निर्देश दिया।न्यायालय ने विभिन्न रिपोर्टों पर ध्यान...
पुरानी बीमारी के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति से इस आधार पर इनकार करना कि ओपीडी में इलाज किया गया, 'अनुचित वर्गीकरण': पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार के एक कर्मचारी को उसकी पत्नी की पुरानी बीमारी के इलाज के लिए इस आधार पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति देने से मना करना कि यह उपचार बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में किया गया था, "अनुचित वर्गीकरण" पर आधारित है। चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुधीर सिंह ने कहा,"प्रतिवादी संख्या एक-रिट याचिकाकर्ता की पत्नी CKD (क्रोनिक किडनी डिजीज) से पीड़ित थी, ओपीडी में संबंधित डॉक्टरों द्वारा दिया गया उपचार पूरी तरह से उक्त डॉक्टरों की विशेषज्ञता पर निर्भर था और...
त्वरित अदालती कार्यवाही पर वादी को आपत्ति, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- एक ओर 'तारीख पर तारीख' के लिए अदालतों की आलोचना हो रही, दूसरी ओर वादी को त्वरित कार्यवाही से दिक्कत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में एक वादी (याचिकाकर्ता) की कड़ी आलोचना की, जिसने उत्तर प्रदेश चकबंदी अधिनियम, 1953 के तहत एक मामले में त्वरित कार्यवाही के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। जस्टिस जेजे मुनीर की पीठ ने कहा कि यह विडंबना है कि जहां सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंच अक्सर लंबी अदालती कार्यवाही और बार-बार स्थगन के लिए न्यायपालिका की आलोचना करते हैं, वहीं उसी जनता का एक सदस्य वादी के रूप में पेश होने पर त्वरित अदालती कार्यवाही पर आपत्ति जता रहा है।न्यायालय ने अपने आदेश में कहा, "यह...
जम्मू एंड कश्मीर हाईकोर्ट ने पूर्व जेएमसी आयुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज किया, कहा- आरोप तय करते समय साक्ष्य का मूल्यांकन करना मिनी-ट्रायल नहीं बनना चाहिए
जम्मू एंड कश्मीर हाईकोर्ट ने हाल ही में आपराधिक मामलों में आरोप तय करने के लिए कानून के सिद्धांतों पर रौशनी डाली। कोर्ट ने दोहराया कि आरोप तय करने के चरण में अदालत द्वारा मूल्यांकन की जाने वाली सामग्री अभियोजन पक्ष द्वारा प्रस्तुत की गई सामग्री और उस पर निर्भर तक ही सीमित है। आरोपी के अपराध को निर्धारित करने के लिए इस अभ्यास को "मिनी ट्रायल" में बदलने के खिलाफ चेतावनी देते हुए जस्टिस संजय धर की पीठ ने स्पष्ट किया, “..इस चरण में केवल इतना ही आवश्यक है कि अदालत को यह संतुष्ट होना चाहिए कि अभियोजन...
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने ने पंजाब के डीजीपी को सरकारी गवाहों की गैरहाजिरी पर निर्देश जारी किए, कहा- उपस्थिति पर नज़र रखें, त्वरित सुनवाई के बारे में संवेदनशील बनाएं
पुलिस गवाहों के बार-बार पेश न होने पर चिंता जताते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आपराधिक मुकदमों में देरी के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को निर्देश जारी किए हैं। जस्टिस मंजरी नेहरू कौल ने कहा,"पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने से कहीं आगे तक फैली हुई है; इसमें न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करना शामिल है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मुकदमों का संचालन कुशलतापूर्वक और तेजी से हो और जब पुलिस अधिकारी, जिन्हें अक्सर औपचारिक गवाह के रूप में उद्धृत किया...
महाराष्ट्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उसे स्पा सेंटरों में क्रॉस जेंडर मसाज की अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं, वह दिशानिर्देश जारी करेगी
महाराष्ट्र सरकार ने पिछले सप्ताह बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया कि उसे राज्य के स्पा सेंटर्स में 'क्रॉस जेंडर मसाज' की अनुमति देने पर कोई आपत्ति नहीं है और वह जल्द ही स्पा, मसाज सेंटर्स, थेरेपी और वेलनेस सेंटर्स के संचालन को विनियमित करने के लिए दिशा-निर्देश लेकर आएगी। जस्टिस रेवती मोहिते-डेरे और डॉ. नीला गोखले की खंडपीठ 11 चिकित्सकों की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जो पुलिस द्वारा उनके परिसरों पर छापेमारी करने और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 के प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ...
SC/ST Act के प्रावधानों को केवल गैर-समुदाय लोगों के विरुद्ध लागू किया जा सकता है: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, (SC/ST Act) के तहत अग्रिम जमानत की अनुमति देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अधिनियम को केवल उन लोगों के विरुद्ध लागू किया जा सकता है, जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम समुदाय से संबंधित नहीं हैंजस्टिस मनीषा बत्रा ने कहा,"अपीलकर्ता अवतार सिंह और जगसीर सिंह स्वयं अनुसूचित जाति समुदाय के सदस्य बताए गए। इसलिए एक्ट 1989 के प्रावधानों को आकर्षित करने वाला कोई भी प्रथम दृष्टया मामला उनके विरुद्ध नहीं बनता...
योग को मंत्रालय ने खेल के रूप में मान्यता नहीं दी, पीटी प्रशिक्षक के रूप में चयन के लिए बोनस अंक नहीं: राजस्थान हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के योग प्रमाणपत्र के आधार पर खेलों में भागीदारी के लिए बोनस अंक न देने के राज्य के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की, जिसमें कहा गया कि 21 दिसंबर, 2016 की अधिसूचना में युवा मामले और खेल मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि चूंकि योग के लिए कोई प्रतिस्पर्धी खेल टूर्नामेंट आयोजित करना संभव नहीं है। इसलिए इसे खेल नहीं कहा जा सकता।"उपर्युक्त के अवलोकन से स्पष्ट रूप से कोई संदेह नहीं रह जाता है कि भले ही योग को खेल के रूप में वर्गीकृत किया गया हो जैसा कि याचिकाकर्ताओं...
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में समझौता करना कानून के नियम के विरुद्ध, पीड़ित की मृत्यु हो चुकी है और वह सहमति नहीं दे सकता: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने के अपराध के लिए समझौते के आधार पर FIR रद्द करने की अनुमति देना कानून के नियम के विरुद्ध है, क्योंकि पीड़ित की मृत्यु हो चुकी है और वह सहमति नहीं दे सकता तथा अपराध का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।जस्टिस सुमीत गोयल ने कहा,"आरोपी और शिकायतकर्ता जिन्होंने केवल आपराधिक प्रक्रिया शुरू की थी, के बीच समझौता इस तरह के रद्द करने के अंतर्निहित तर्क को संतुष्ट करने में विफल रहता है। यह मृतक को पहुंचाई गई अपूरणीय क्षति तथा इस तरह के गंभीर अपराधों...
गुवाहाटी हाईकोर्ट में MP/MLA के खिलाफ 20 आपराधिक मामलों में से 5 का निपटारा हो चुका, 15 को अगले महीने अंतिम सुनवाई और निपटारे के लिए सूचीबद्ध किया गया: हाईकोर्ट में बताया गया
गुवाहाटी हाईकोर्ट की रजिस्ट्री ने हाईकोर्ट के समक्ष रिपोर्ट पेश की, जिसमें दिखाया गया कि मुख्य पीठ के समक्ष सांसदों के खिलाफ लंबित 20 आपराधिक मामलों में से 05 मामलों का निपटारा कर दिया गया।जस्टिस सुमन श्याम और जस्टिस अरुण देव चौधरी की खंडपीठ को सूचित किया गया कि जहां तक शेष 15 मामलों का संबंध है। उन्हें अंतिम सुनवाई और निपटारे के लिए फरवरी 2025 के महीने में तय किया गया।जहां तक असम की जिला न्यायपालिका का संबंध है, उक्त रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि विभिन्न न्यायालयों के समक्ष 73 कार्यवाही...
राजस्थान हाईकोर्ट ने विधवा को 2 से अधिक बच्चे होने के कारण नौकरी के लिए अयोग्य घोषित करने के मामले में अपवाद बनाया, उसकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर विचार किया
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने अपनी अंतर्निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य को अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विधवा और चार बच्चों की मां को रोजगार देने का निर्देश दिया, जो स्कूल व्याख्याता के पद पर भर्ती प्रक्रिया में योग्य थी लेकिन दो से अधिक जीवित बच्चे होने के कारण उसे रोजगार देने से मना कर दिया गया।जस्टिस समीर जैन ने कहा कि न्याय के हित में कठोर प्रक्रियात्मक पालन से हटना अनिवार्य था, क्योंकि याचिकाकर्ता को केवल 2 से अधिक बच्चे होने के आधार पर उसकी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियों के बावजूद,...
नैतिक अधमता से जुड़े अपराध के दोषी व्यक्ति को पासपोर्ट देने से इनकार नहीं किया जा सकता, अगर उसे 5 साल से ज़्यादा पहले दोषी ठहराया गया हो: केरल हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने माना कि पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 6 (2) (ई) के अनुसार पासपोर्ट प्राधिकरण नैतिक अधमता से जुड़े अपराध के दोषी व्यक्ति को पासपोर्ट देने से इनकार नहीं कर सकता, अगर उसे पासपोर्ट आवेदन दाखिल करने की तारीख से पहले पाँच साल के भीतर दोषी नहीं ठहराया गया हो।मामले के तथ्यों के अनुसार याचिकाकर्ता को 31 दिसंबर, 2015 को तीन साल के कारावास की सज़ा सुनाई गई और पासपोर्ट आवेदन 07 दिसंबर 2024 को दाखिल किया गया।जस्टिस गोपीनाथ पी. ने रिट याचिका को मंज़ूरी दी और आदेश दिया कि पासपोर्ट प्राधिकरण...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने वकीलों के बिना तैयारी के कोर्ट आने पर आपत्ति जताई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार (28 जनवरी) को मौखिक रूप से वकीलों द्वारा अपने मामलों की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने के बावजूद तैयार होकर न आने पर आपत्ति जताई।जस्टिस रेवती मोहिते-डेरे और जस्टिस डॉ. नीला गोखले की खंडपीठ ने कहा कि उचित तैयारी के बिना आने से ये वकील अपने मुवक्किलों के साथ-साथ उन वादियों के साथ भी अन्याय कर रहे है, जिनके मामले सूचीबद्ध हैं, लेकिन समय की कमी के कारण उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है।जस्टिस मोहिते-डेरे ने मौखिक रूप से टिप्पणी की,"यह क्या हो रहा है? हम देखते हैं कि बहुत से वकील...
चेक बाउंस | संयुक्त खाते पर चेक तैयार करने पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर आवश्यक: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने धारा 138 NI Act के तहत चेक बाउंस शिकायत को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया कि विवादित चेक पर बैंक खाते के दोनों धारकों द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए थे।जस्टिस हरप्रीत सिंह बराड़ ने कहा कि विवादित चेक याचिकाकर्ता और उसकी पत्नी द्वारा संयुक्त रूप से रखे गए खाते पर तैयार किया गया था। हालांकि, इस पर केवल जसबीर कौर ने हस्ताक्षर किए थे, याचिकाकर्ता ने नहीं। श्रीमती अपर्णा ए शाह बनाम मैसर्स शेठ डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और अन्य (2013) पर भरोसा किया गया था ताकि यह रेखांकित...
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने ग्रेटर मोहाली क्षेत्र विकास प्राधिकरण की स्थापना की अधिसूचना की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब क्षेत्रीय और नगर नियोजन और विकास अधिनियम 1995 (1955 का अधिनियम) की धारा 29 के तहत 2006 में जारी अधिसूचना की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के नाम से एक विशेष प्राधिकरण का गठन और स्थापना की गई थी।न्यायालय ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि राज्य को गमाडा के निर्माण के बजाय पंजाब जिला योजना समिति अधिनियम, 2005 के अनुसार संविधान के अनुच्छेद 243 ZD (जिला योजना समिति) और 243 ZDF (मौजूदा...
बैंक धोखाधड़ी का वर्गीकरण रद्द होने पर भी FIR अमान्य नहीं, अगर संज्ञेय अपराध साबित हो: दिल्ली हाईकोर्ट
धोखाधड़ी वाले लेनदेन की आरोपी कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने के लिए दायर याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि बैंक खाते के धोखाधड़ी वर्गीकरण को रद्द करने से ऐसे वर्गीकरण के आधार पर दर्ज FIR दूषित नहीं होती है, अगर प्राथमिकी प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध होने का खुलासा करती है।जस्टिस संजीव नरूला ने कहा, "धोखाधड़ी वर्गीकरण प्रक्रिया में प्रक्रियात्मक अनियमितताएं आपराधिक जांच को तब तक प्रभावित नहीं करती हैं जब तक कि यह नहीं दिखाया जाता है कि प्राथमिकी दुर्भावनापूर्ण है या पूरी तरह से कानूनी आधार...
कार्ति चिदंबरम ने CBI की भ्रष्टाचार संबंधी ताजा FIR रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के ताजा मामला रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में उन पर शराब बनाने वाली कंपनी डियाजियो स्कॉटलैंड को व्हिस्की की ड्यूटी-फ्री बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में कथित तौर पर राहत देने का आरोप है।चिदंबरम ने भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 120बी के साथ 420 और 471 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 8, 9 और 13(2) के साथ 13(1)(डी) के तहत दर्ज FIR रद्द करने की मांग की।यह...




















