मुख्य सुर्खियां
दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष पीएमएलए को चुनौती देने वाली महबूबा मुफ्ती की याचिका को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की
दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा दायर याचिका को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की।इस याचिका में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के अधिकार को चुनौती दी गई है। .सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल की अगुवाई वाली पीठ को सूचित किया कि एक समान मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है। इसलिए, "कार्यवाहियों की बहुलता" से बचने के लिए सरकार मुफ्ती की याचिका को स्थानांतरित करने के लिए एक आवेदन दायर...
किशोर दत्ता ने 'निजी कारणों' का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता पद से इस्तीफा दिया
पश्चिम बंगाल के महाधिवक्ता किशोर दत्ता ने अपने लगभग चार साल के लंबे कार्यकाल को समाप्त करते हुए व्यक्तिगत कारणों का हवाला देकर मंगलवार को अपना इस्तीफा दे दिया।किशोर दत्ता को फरवरी 2017 में उनके पूर्ववर्ती बैरिस्टर जयंत मित्रा द्वारा 'सरकार के साथ मतभेदों' के कारण अपना कार्यकाल पूरा होने से पहले पद छोड़ने के बाद उन्हें महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था।पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को संबोधित एक पत्र में महाधिवक्ता ने लिखा,"मैं व्यक्तिगत कारणों से तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल...
सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के उद्देश्य से ग्राम पंचायत द्वारा दायर याचिका सुनवाई योग्य: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत एक ग्राम पंचायत द्वारा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए दायर रिट याचिका सुनवाई योग्य है।न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने ग्राम पंचायत, कलंगुट बनाम पंचायत निदेशक के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर भरोसा किया, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने ग्राम पंचायत द्वारा एक रिट याचिका को सुनवाई योग्य बनाए रखने के संबंध में कई मुद्दे पर विचार किया।कोर्ट ने यह माना कि ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने वाले...
'अदालत का कार्य न्याय देना है, न कि पक्षकारों का मुंह बंद करना': तकनीकी आधार पर न्यायिक कार्यवाही को खारिज करने पर केरल उच्च न्यायालय ने कहा
केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में कहा कि जब एक वादी एक वास्तविक शिकायत के साथ कोर्ट के पास आते हैं तो मामले को मेरिट के आधार पर सुनना चाहिए, बजाय कि उसे तकनीकी आधार पर अनुमति न दी जाए। जस्टिस एन अनिल कुमार ने एक जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली दूसरी अपील की अनुमति देते हुए पहली अपील को प्राथमिकता देने में देरी को माफ करने से इनकार कर दिया और मामले को खारिज कर दिया।उन्होंने कहा, "जब देरी की बात आती है तो अपीलकर्ता की ओर से प्रत्येक दिन की देरी की व्याख्या करना आवश्यक नहीं है। वादी ने देरी...
कोई संदेह नहीं कि इरादा जान से मारने का थाः बहन की हत्या के प्रयास में मुंबई के होटल व्यवसायी को 10 साल की कैद
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को दक्षिण मुंबई के एक होटल व्यवसायी को अपनी बड़ी बहन पर छह गोलियां चलाने दोषी ठहराया और 10 साल कैद की सजा सुनाई। होटल व्यवसायी ने 27 अक्टूबर, 2007 की रात को अपनी बड़ी बहन पर छह गोलियां चलाई थीं।जस्टिस प्रसन्ना वरले और एनआर बोरकर ने कहा, "हमारे मन में कोई संदेह नहीं है कि आरोपी का इरादा हत्या करना था।" कोर्ट ने ललित टिमोथी डिसूजा को आईपीसी की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया। अदालत ने सत्र न्यायालय के 2012 के आदेश, जिसमें धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत...
दिल्ली दंगा- हेड कांस्टेबल रतन लाल हत्याकांड में हाईकोर्ट ने दो आरोपियों को जमानत दी, दो को जमानत देने से इनकार किया
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को हेड कांस्टेबल रतन लाल की हत्या और पिछले साल दिल्ली में हुए दंगों के दौरान एक डीसीपी को सिर में चोट के मामले में शाहनवाज और मोहम्मद अय्यूब को जमानत दे दी। (एफआईआर 60/2020 पीएस दयालपुर)। हालांकि कोर्ट ने मामले में सादिक और इरशाद अली की जमानत याचिका खारिज कर दी है।जस्टिस सुब्रमनियम प्रसाद में मामले में पिछले महीने आदेश सुरक्षित रखा था, जिसे मंगलवार को पारित किया गया। अदालत ने अभियोजन पक्ष की ओर से पेश हुए एएसजी एसवी राजू और विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद के साथ...
सीमा पार के प्रभावों को देखते हुए निजामुद्दीन मरकज परिसर को संरक्षित करना आवश्यक: दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने मरकज को फिर से खोलने को कहा
दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया कि निज़ामुद्दीन मरकज़ के परिसर को संरक्षित करना आवश्यक है।मरकज पिछले साल 31 मार्च से बंद है।मरकज को खोलने के लिए दलील देते हुए केंद्र सरकार ने कहा कि इस मामले में सीमा पार निहितार्थ और अन्य देशों के साथ राजनयिक संबंध शामिल हैं।पिछले साल मार्च में COVID-19 टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने वाले तब्लीगी जमात के सदस्यों के बाद निजामुद्दीन मरकज में सार्वजनिक प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।नई दिल्ली में स्थित मरकज को फिर से खोलने के लिए दिल्ली वक्फ बोर्ड द्वारा...
क्या कोई नाबालिग स्वामी बन सकता है? कर्नाटक हाईकोर्ट 'बाल संन्यास' की वैधता पर विचार करेगा
कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को उडुपी में शिरूर मठ के पीठाधिपति के रूप में 16 वर्षीय अनिरुद्ध सरलथया (अब वेदवर्धन तीर्थ के रूप में नामित) को नियुक्त करने की वैधता पर सवाल उठाने वाली याचिका में अदालत की सहायता के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस नागानंद को एमिकस क्यूरी के रूप में नियुक्त किया।कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सचिन शंकर मगदुम की खंडपीठ ने पी. लाथव्य आचार्य और अन्य द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश जारी किए। पहली याचिकाकर्ता शिरूर मठ भक्त समिति, उडुपी के...
पश्चिम बंगाल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1300 करोड़ रुपये के ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे सहित 24,702 मामले निपटाए गए
पश्चिम बंगाल राज्य ने 11 सितंबर, 2021 को पश्चिम बंगाल राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया।लोक अदालत में विवादों के सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए राज्य में कुल 229 पीठों का गठन किया गया। लोक अदालत में 38,795 प्री लिटिगेशन मामलों को लिया गया, जिसमें से 10,600 मामलों को 25,22,31,7491 रुपये के अवार्ड के साथ निपटारा किया गया। इसके अलावा 20,781 लंबित मामलों को लिया गया, जिनमें से 14,102 मामलों को 1345,32,21,886 रुपये के अवार्ड...
महिला आयोग में खाली पदों के मुद्दे पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा
राजस्थान महिला आयोग में गत दो वर्ष से अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली होने पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। स्वयंसेवी संस्थान उत्थान ने इस बारे में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया था।जस्टिस संगीत लोढ़ा और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खण्डपीठ ने 21 सितम्बर तक राज्य सरकार को जवाब पेश करने को कहा है।याचिकाकर्ता उत्थान संस्थान के अध्यक्ष सरवर खान का प्रतिनिधित्व करते हुए अधिवक्ता रजाक के. हैदर ने प्रस्तुत किया कि राजस्थान...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार बेघर व्यक्तियों के वैक्सीनेशन के लिए उठाए गए कदमों के बारे में राज्य को बेहतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया
बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार बेघर लोगों को COVID-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन के कदमों के बारे में "बेहतर हलफनामा" दायर करे।हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को यह निर्देश उसके द्वारा केवल मनोरोग संस्थानों में वैक्सीनेशन करने वाले कैदियों की संख्या बताए जाने पर दिया।जुलाई में दायर एक हलफनामे में राज्य सरकार ने प्रस्तुत किया कि जुलाई में लगभग 20,930 बेघर व्यक्तियों की पहचान की गई। इनमें से 8,000 को COVID-19 वैक्सीन दी गई। इसके अलावा, उस महीने मानसिक रूप से बीमार 1,761...
पूर्व-संज्ञान चरण में शिकायत को खारिज करना अस्वीकृति के रूप में माना जाना चाहिए, खारिज के रूप में नहीं: केरल उच्च न्यायालय
केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में दोहराया कि पूर्व संज्ञान स्तर पर शिकायत को खारिज करना, केवल शिकायत की 'अस्वीकृति' माना जा सकता है, और खारिज करना नहीं माना जा सकता है। जस्टिस नारायण पिशारदी ने मजिस्ट्रेट कोर्ट के खारिज करने के खिलाफ दायर याचिका को खारिज करते हुए कहा, "हालांकि पूर्व-संज्ञान स्तर पर मजिस्ट्रेट द्वारा शिकायतों को खारिज किया जा रहा है, सं ज्ञान के बाद के चरण में सीआरपीसी की धारा 203 के तहत शिकायत को खारिज करने और पूर्व-संज्ञान चरण के तहत शिकायत को खारिज करने के बीच वास्तविक अंतर को...
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने तलाक की याचिका दायर करने के लिए एक वर्ष की अनिवार्य अवधि को माफ करते हुए तलाक की याचिका मंज़ूर की
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले महीने एक जोड़े को तलाक की अनुमति दे दी।यह जोड़ा शादी के बाद केवल दो दिनों तक साथ रहा था।न्यायमूर्ति रितु बाहरी और न्यायमूर्ति अर्चना पुरी की खंडपीठ ने हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 14 के तहत युगल द्वारा दायर आवेदन को अनुमति दी।अपनी याचिका में जोड़े ने प्रार्थना की थी कि धारा 13-बी के तहत याचिका दायर करने से पहले विवाह विच्छेद के अधिनियम की एक वर्ष की अनिवार्य अवधि को माफ किया जाए।शादी 15 फरवरी, 2021 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी।शादी के तुरंत बाद...
दिल्ली दंगे- हाईकोर्ट ने बेहूदा तरीके से की गई जांच के लिए ट्रायल कोर्ट द्वारा लगाए गए 25 हजार रुपये का जुर्माना भरने के लिए पुलिस को दी गई अंतरिम राहत की अवधि 15 नवंबर तक बढ़ाई
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को दिल्ली दंगों के एक मामले में पीड़ा की उपेक्षा करते हुए हास्यास्पद तरीके से गई जांच के लिए ट्रायल कोर्ट द्वारा लगाए गए 25 हजार रुपये का जुर्माना भरने के लिए पुलिस को दी गई अंतरिम राहत की अवधि 15 नवंबर तक बढ़ाई।न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद द्वारा दिल्ली पुलिस की ओर से पेश एएसजी एसवी राजू द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रस्तुतीकरण के मद्देनजर सुनवाई स्थगित करने के बाद विकास हुआ कि दंगों के मामले में शिकायतकर्ता नासिर ने याचिका में हलफनामा दायर नहीं किया है। उन्होंने अदालत से...
"एक जज को कोरम पूरा करने के प्रयोजन के रूप में मानने की प्रवृत्ति लंबे समय से रही है", कागजात की दो प्रतियां न लाने पर गुजरात हाईकोर्ट ने कहा
गुजरात उच्च न्यायालय में पेश अतिरिक्त सरकारी वकील (एपीपी) द्वारा कागजों की दूसरी प्रति नहीं पेश करने पर दो जजों की पीठ ने टिप्पणी की, "एक जज को कोरम पूरा करने के प्रयोजन के रूप में मानने की प्रवृत्ति लंबे समय से रही है।"अतिरिक्त सरकारी वकील एक मामले में दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ एक अपील में उन कागजों की दूसरी प्रति पेश करने में विफल रहे, जिन पर उन्होंने भरोसा किया था।जब एपीपी ने दास्तेवजों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया तब जस्टिस परेश उपाध्याय ने मौखिक रूप से पूछा, "मेरी प्रति कहां है? अगर...
मद्रास हाईकोर्ट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को फ्लाइट सेफ्टी इंस्ट्रक्शन से संबंधित घोषणाएं स्थानीय भाषाओं में करने की मांग वाली याचिका पर निर्णय लेने के निर्देश दिए
मद्रास हाईकोर्ट ने सोमवार को एक जनहित याचिका का निपटारा किया, जिसमें केंद्र को यह निर्देश जारी करने की मांग की गई थी कि भारतीय एयरलाइन ऑपरेटरों के केबिन क्रू 'इन फ्लाइट सेफ्टी इंस्ट्रक्शन' से संबंधित घोषणाएं अंग्रेजी और हिंदी के अलावा प्रस्थान शहर और गंतव्य शहर की स्थानीय भाषाओं में करें।मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति पीडी ऑडिकेसवालु की खंडपीठ ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को याचिकाकर्ता द्वारा किए जाने वाले एक प्रतिनिधित्व पर मामले का फैसला करने का निर्देश दिया।पीठ ने उठाई गई शिकायत पर...
नागरिकता एक अनिवार्य अधिकार: गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने व्यक्ति को विदेशी घोषित करने के एक-पक्षीय आदेश को रद्द किया
गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने कहा है कि एक व्यक्ति का अनिवार्य अधिकार होने के कारण नागरिकता को आमतौर पर योग्यता के आधार पर, संबंधित व्यक्ति की ओर से पेश भौतिक साक्ष्य पर विचार करके तय किया जाना चाहिए, न कि डिफ़ॉल्ट रूप से। जस्टिस मनीष चौधरी और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की खंडपीठ ने विदेशी न्यायाधिकरण के एक पक्षीय आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें याचिकाकर्ता को विदेशी अधिनियम, 1946 की धारा 2 (ए) के तहत 'विदेशी' घोषित किया गया था, क्योंकि वह अपने दस्तावेजों को साबित करने के लिए सबूत जोड़कर एक लिखित बयान...
मप्र स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा 2021 में दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन: निस्तारित मामलों की संख्या उल्लेखनीय
मध्य प्रदेश लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा 11 सितंबर 2021 को आयोजित 2021 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन मध्य प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के मुख्य न्यायाधीश और संरक्षक-इन-चीफ न्यायमूर्ति मोहम्मद रफीक ने किया।उद्घाटन समारोह में न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष, एमपीएसएलएसए-जबलपुर, न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन, अध्यक्ष, उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति- जबलपुर और हाईकोर्ट के अन्य सहयोगी न्यायाधीशों, जबलपुर और इंदौर और ग्वालियर में बेंचों ने भी भाग लिया।यह लोक अदालत मध्य...
"अधिकारियों को छात्रों के भविष्य के साथ कोई सहानुभूति नहीं": मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक स्कूल के एकमात्र शिक्षक के ट्रांसफर पर रोक लगाई, राज्य सरकार से जवाब मांगा
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह एक स्कूल के एकमात्र शिक्षक (72 छात्र) के ट्रांसफर पर रोक लगाई, यह कहते हुए कि आदेश बिना दिमाग के और सार्वजनिक नीति के विपरीत पारित किया गया है।अदालत ने कहा, "ऐसा प्रतीत होता है कि अधिकारियों द्वारा बिना विचार आक्षेपित आदेश जारी किया गया है, जो यह अनुमान लगाता है कि सरकारी अधिकारियों को छात्रों के भविष्य के साथ कोई सहानुभूति नहीं है और शैक्षिक प्रणाली के लिए कोई चिंता नहीं है। हालांकि यह स्पष्ट रूप से आवश्यक कर्तव्य है कि सरकार जनता के हित में कार्य करे।" ...
तिहाड़ के कैदी अंकित गुर्जर की मौत का मामला- दिल्ली हाईकोर्ट ने डीजी, जेल से स्थिति रिपोर्ट मांगी, जिसमें अन्य कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों का संकेत हो
तिहाड़ जेल के भीतर 29 वर्षीय गैंगस्टर अंकित गुर्जर की कथित हत्या के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को जेल महानिदेशक से स्थिति रिपोर्ट मांगी, जिसमें अधिकारियों द्वारा कैदियों की सुरक्षा से सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों का संकेत करने की मांग की गई है।जस्टिस मुक्ता गुप्ता इस घटना के चश्मदीद गवाह होने का दावा करने वाले पांच कैदियों की याचिका पर विचार कर रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें डर है कि उनके बयान बदलने के लिए उन पर दबाव डाला जाएगा। याचिका एडवोकेट महमूद प्राचा के माध्यम...



















