मुख्य सुर्खियां
मुंबई कोर्ट ने जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि मामले को स्थानांतरित करने की मांग करने वाली कंगना रनौत की याचिका खारिज की
मुंबई की एक अदालत ने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मामले को अंधेरी की अदालत से बाहर स्थानांतरित करने की अभिनेत्री कंगना रनौत की याचिका खारिज कर दी।अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट एस.टी. दांडे ने ट्रायल जज आरआर खान के खिलाफ पक्षपात का आरोप लगाने वाली कंगना रनौत की याचिका खारिज कर दी। कंगना ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्होंने "उनका इस अदालत से विश्वास उठ गया है।"पिछली सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने रनौत के आरोपों पर मजिस्ट्रेट आरआर खान से एक गोपनीय...
मौत की सजा- "हमें उस व्यक्ति को समझने की आवश्यकता, जिसके साथ हम सजा के चरण में काम कर रहे हैं": उड़ीसा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मुरलीधर ने कहा
उड़ीसा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस मुरलीधर ने मानसिक स्वास्थ्य और डेथ पेनल्टी पर प्रोजेक्ट 39ए की रिपोर्ट जारी करने के मौके पर आयोजित एक पैनल चर्चा में कहा, "इस रिपोर्ट का एक पहलू हमें उस व्यक्ति के संबंध में एक और नैरेटिव देना है, जिसे अपराध का दोषी ठहराया गया है।"उन्होंने कहा, "यह रिपोर्ट बताती है कि आपको कम से कम उस व्यक्ति को मौत की सजा देने के चरण में स्वीकार करने की आवश्यकता है, जिसके साथ आप काम कर रहे हैं।"'मृत्युदंड योग्य: मृत्युदंड का मानसिक स्वास्थ्य परिप्रेक्ष्य' नामक रिपोर्ट मौत की...
शराब की दुकानों के बाहर लंबी कतारें महिलाओं और बच्चों के सुरक्षित आवागमन में बाधा: केरल हाईकोर्ट ने आबकारी विभाग से दुकानों पर वॉक-इन सुविधा प्रदान करने के बारे में विचार करने के लिए कहा
केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को आबकारी विभाग से लोगों को सड़कों पर लाइन लगाने के बजाय शराब की दुकानों पर वॉक-इन सुविधा प्रदान करने के बारे में विचार करने के लिए कहा।न्यायमूर्ति देवन रामचंद्रन ने अवमानना याचिका पर विचार करते हुए मौखिक रूप से टिप्पणी की,"कोई भी अपने निवास के बगल में शराब की दुकान नहीं चाहता है। यह एक सच्चाई है, इसके बारे में झूठ बोलने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन अगर शराब की दुकानों पर अन्य सभी दुकानों की तरह वॉक-इन की सुविधा होता तो यह आधी समस्या का समाधान करेगा।"पीठ ने आगे कहा, ...
आर्यन खान को अरबाज मर्चेंट द्वारा अपने जूते में छुपाए गए चरस के बारे में जानकारी थी: मुंबई कोर्ट
एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा कि भले ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को छापे के दौरान आर्यन खान के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ, लेकिन आर्यन अवैध ड्रग्स के बारे में जानता था।विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने क्रूज शिप ड्रग्स मामले में कल यानी बुधवार को आर्यन खान, मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट की जमानत खारिज कर दी।अदालत ने पाया कि खान को स्पष्ट रूप से पता था कि उसका दोस्त अबाज मर्चेंट शिप क्रूज पर सेवन के लिए चरस (2.6 ग्राम) छिपा रहा और इसलिए कहा जाता...
'बंद पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाना चाहिए': केरल हाईकोर्ट ने शैक्षिक हड़ताल पर कहा
केरल हाईकोर्ट ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य में बंद या हड़ताल से संबंधित न्यायालय के निर्देशों को लागू करना चाहिए और इसका उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा।मुख्य न्यायाधीश एस मणिकुमार और न्यायमूर्ति शाजी पी चाली की खंडपीठ ने कथित शैक्षिक हड़ताल के खिलाफ याचिका का निपटारा करते हुए कहा:"इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर हम केवल यह देखते हैं कि सभी संबंधित अधिकारियों को शीर्ष अदालत और इस अदालत के फैसले को लागू करना चाहिए। यह सब हड़ताल/बंद से निपटने के लिए भविष्य में किसी भी शिकायत के...
COVID-19: स्कूल के बच्चों को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में होम्योपैथिक दवाएं देने के प्रस्ताव के खिलाफ डॉक्टर ने केरल हाईकोर्ट का रुख किया, इसे 'अमानवीय' बताया
COVID-19 के खिलाफ स्कूली बच्चों को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में होम्योपैथिक दवाएं [आर्सेनिकम एल्बम 30CH (Ars. Alb. 30)] देने के प्रस्ताव के खिलाफ डॉक्टर ने केरल हाईकोर्ट का रुख किया।याचिका में कहा गया है कि इसकी प्रभावकारिता या सुरक्षा के बारे में किसी भी अध्ययन के बिना इसके इस्तेमाल का प्रस्ताव पेश किया गया है। याचिकाकर्ता ने हेपेटोलॉजी और लीवर ट्रांसप्लांट मेडिसिन में विशेषज्ञ होने और 2016 में भारत के राष्ट्रपति से हेपेटोलॉजी में अकादमिक उत्कृष्टता के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त करने का दावा...
बॉम्बे हाईकोर्ट में आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई -लाइव अपडेट्स
एक विशेष एनडीपीएस अदालत द्वारा आर्यन खान और दो अन्य को जमानत देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद आर्यन खान ने जमानत के लिए क्रूज शिप ड्रग मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने खान उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत देने से इनकार कर दिया था।पिछले दिन गोवा जाने वाले एक क्रूज के अंतरराष्ट्रीय डिपार्टर टर्मिनल पर छापेमारी के बाद एनसीबी ने उन्हें तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।सुनवाई की लाइव-अपडेट देखने के लिए इस पेज से जुड़े रहें-21 अक्टूबर 2021...
झारखंड हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में कोई कठोर कदम नहीं उठाने का आदेश सात दिसंबर तक बढ़ाया
झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ उनके कथित बयान "सभी चोर मोदी उपनाम वाले क्यों हैं" के लिए दायर मानहानि के एक मामले के संबंध में 'कोई कठोर कदम नहीं उठाने' के आदेश को बुधवार को सात दिसंबर तक बढ़ा दिया।न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने 27 फरवरी, 2020 को पारित हाईकोर्ट के आदेश की अवधि बढ़ा दी। इसमें निर्देश दिया गया कि रांची कोर्ट के समक्ष उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले के संबंध में राहुल गांधी के खिलाफ कोई कठोर कदम नहीं उठाया जाए।2019 के लोकसभा चुनावों के...
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 'असम आंदोलन' को लेकर फेसबुक पोस्ट के माध्यम से 'सांप्रदायिक द्वैष' फैलाने के आरोपी-व्यक्ति को जमानत दी
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से सांप्रदायिक द्वैष फैलाने के एक आरोपी व्यक्ति अबू बक्कर सिद्दीकी को जमानत दी।आरोपी ने कथित तौर पर फेसबुक पोस्ट के माध्यम से यह कहने की कोशिश की थी कि 1979 के असम आंदोलन के नेता हजारों लोगों की हत्या के बाद राज्य की सत्ता में आए थे। न्यायमूर्ति हितेश कुमार सरमा की खंडपीठ ने हिरासत की अवधि (47 दिन) को ध्यान में रखते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को और हिरासत में रखना आवश्यक नहीं है और इसलिए उसे जमानत दी गई।प्राथमिकी के अनुसार उसके खिलाफ आरोप...
तकनीकी खामियां टैक्स रिफंड देने में बाधा नहीं: केरल हाईकोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने एक याचिकाकर्ता को टैक्स रिफंड देते समय फैसला सुनाया कि तकनीकी गड़बड़ियां करदाताओं को रिफंड के माध्यम से अंतिम राहत देने के रास्ते में नहीं आनी चाहिए।न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस ने यह देखते हुए कि इस तरह की बाधा राज्य वस्तु और सेवा कर (एसजीएसटी) अधिनियम की धारा 129 के तहत आवश्यक राशि जमा करने के लिए करदाताओं के विश्वास को प्रभावित करेगी, प्रतिवादी अधिकारियों को कर वापसी का निर्देश दिया, "सभी तकनीकी गड़बड़ियां जो बीच में हो सकती हैं, याचिकाकर्ता को रिफंड के अनुदान की अंतिम राहत...
अन्य विवाह न करने वाली पूर्व पत्नी जो खुद का भरण-पोषण करने में असमर्थ है, उसे इद्दत अवधि से परे भरण-पोषण का अधिकार: कर्नाटक हाईकोर्ट
कर्नाटक हाईकोर्ट ने माना है कि एक मुस्लिम पुरुष मेहर का भुगतान करने के बावजूद, यदि उसकी पूर्व पत्नी अन्य विवाह नहीं करती है और अविवाहित रहती है और खुद का भरण पोषण करने में सक्षम नहीं है तो वह इद्दत अवधि के बाद भी उसके भरण-पोषण का प्रावधान करने के लिए बाध्य है।जस्टिस कृष्णा एस दीक्षित ने कहा, "मुसलमानों के बीच विवाह अनुबंध के साथ शुरू होता है और जैसा कि आमतौर पर अन्य समुदायों में होता है परिपक्व स्थिति में आता है; यह स्थिति कुछ न्यायसंगत दायित्वों को जन्म देती है ... तलाक के जरिए भंग ऐसा...
पीड़ित बच्चे से यह उम्मीद नहीं कर सकते कि वह तोते की तरह घटना बयान करे : मद्रास हाईकोर्ट ने चार साल की छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी स्कूल शिक्षक को बरी करने के आदेश को पलटा
मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में पुडुचेरी में एक स्कूल शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप से बरी करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चार साल के बच्चे से यौन उत्पीड़न के संबंध में ठोस गवाही या सबूत देने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। शिक्षक अर्लम पेरीरा को पोक्सो एक्ट के तहत दो मामलों में सजा सुनाई गई थी।जस्टिस पी वेलमुरुगन ने कहा,"पीड़िता एक बच्ची है, जो घटना के समय केवल 5 वर्ष की थी, वह तोते के जैसी घटना के सभी चरणों के बारे में बात नहीं कर सकती और उससे यह...
केवल शिकायतकर्ता को गाली देना धारा 504 आईपीसी के तहत अपराध नहीं, उसे सार्वजनिक शांति भंग करने के लिए उकसाना जरूरी: बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने एक फैसले में कहा है कि केवल यह आरोप कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को गाली दी है, आईपीसी की धारा 504 के तहत अपराध की सामग्री को संतुष्ट नहीं करता है। धारा 504 'शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान' की बात करती है।जस्टिस रोहित बी देव की खंडपीठ ने कहा कि वर्तमान मामले में रिकॉर्ड की गई सामग्री आईपीसी की धारा 504 के अवयवों का खुलासा नहीं करती है और उन्होंने इस प्रावधान के तहत प्रक्रिया जारी करने के आदेश को रद्द कर दिया।इस संबंध में कोर्ट ने दोहराया कि "मामले में...
हाईकोर्ट में केवल छह महिला न्यायाधीश चिंता का विषय : केरल एडवोकेट जनरल
केरल हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सी जयचंद्रन, जस्टिस सोफी थॉमस, जस्टिस पीजी अजितकुमार और जस्टिस सीएस सुधा का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हुआ।मुख्य न्यायाधीश एस.मणिकुमार ने संबंधित न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई।अपने औपचारिक अभिनंदन भाषण के दौरान महाधिवक्ता गोपालकृष्ण ने राज्य पर अधिक ध्यान देने के साथ भारतीय न्यायपालिका में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के बारे में उल्लेखनीय टिप्पणियां कीं।उन्होंने कहा,"अपने इतिहास के साढ़े छह दशकों में पहली बार इस माननीय न्यायालय की वास्तविक...
सब्सिडी वाले खाद्यान्न लेने के लिए नागरिकों को कठिन क्षेत्रों में जाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता: दिल्ली हाईकोर्ट ने आसपास के क्षेत्र में उचित मूल्य की दुकान खोलने का आदेश दिया
दिल्ली हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह कहा, "यह सुनिश्चित करना राज्य के हित में है कि नागरिकों को केवल रियायती कीमतों पर खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए कठिन क्षेत्रों में न जाना पड़े।"न्यायमूर्ति नजमी वज़ीरी अदालत द्वारा पारित एक पूर्व आदेश का पालन न करने के संबंध में एक अवमानना मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिसमें दिल्ली सरकार और अन्य को दिल्ली के एक आवासीय क्षेत्र बपरोला में सुविधा के लिए उचित मूल्य की दुकान खोलने की व्यवहार्यता की पुन: जांच करने का निर्देश दिया गया था।याचिकाकर्ताओं का यह मामला...
'पिता बेटी का रक्षक है, इससे गंभीर कोई अपराध नहीं हो सकता': केरल हाईकोर्ट ने पिता द्वारा लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में कहा
केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में आईपीसी की धारा 376 के तहत एक व्यक्ति को दोषी करार देने के फैसले को बरकरार रखते हुए और उसे 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए कहा कि''पिता द्वारा अपनी ही बेटी के साथ बलात्कार करने से ज्यादा गंभीर और जघन्य अपराध कुछ भी नहीं हो सकता।'' न्यायमूर्ति आर. नारायण पिशारदी की पीठ उस 16 साल की लड़की के मामले की सुनवाई कर रही थी, जो अपने पिता के बार-बार यौन उत्पीड़न का शिकार हुई और आखिरकार एक साल बाद उसने अपने पिता के बच्चे को जन्म दिया। कोर्ट ने कहा,''रक्षक ही भक्षक बन...
कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सार्वजनिक सड़क और फुटपाथ पर मूर्तियां लगाने पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने का आदेश दिया
कर्नाटक हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता वाले स्थानों पर मूर्तियों की स्थापना या किसी भी संरचना के निर्माण पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया।वर्तमान कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति सचिन शंकर मगदुम की खंडपीठ ने सात सितंबर को अपने आदेश में कहा,"माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि सार्वजनिक सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता स्थानों...
"सरकार कोर्ट के आदेशों के प्रति उदासीन रवैया नहीं दिखा सकती": दिल्ली हाईकोर्ट ने संस्कृति मंत्रालय के सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए कहा
दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में उनके आदेशों का लगातार पालन न किए जाने से नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट ने सरकारी अधिकारियों के खिलाफ 'गंभीर आरोप' लगाने वाले एक मामले में संस्कृति मंत्रालय के सचिव की व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा,"न्यायालय इस बात से अवगत है कि वरिष्ठ अधिकारियों को न्यायालय में समन करना उचित नहीं है, लेकिन साथ ही सरकार न्यायालय के आदेशों के प्रति उदासीन रवैया नहीं दिखा सकती है और इस न्यायालय के आदेशों की अवज्ञा नहीं कर सकती है।"एक...
तेलंगाना हाईकोर्ट ने नाबालिग रेप पीड़िता को 26 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी
तेलंगाना हाईकोर्ट ने हाल ही में एक नाबालिग बलात्कार पीड़िता को 26 सप्ताह के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दी। कोर्ट ने कहा कि भ्रूण या अजन्मे बच्चे के जीवन को मां के जीवन से अधिक ऊंचे स्थान पर नहीं रखा जा सकता है।न्यायमूर्ति बी विजयसेन रेड्डी ने कहा,"गरिमा, स्वाभिमान, स्वस्थ जीवन (मानसिक या शारीरिक) आदि भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार के पहलू हैं, जिसमें एक महिला को गर्भावस्था का चुनाव करने और गर्भावस्था को समाप्त करने का अधिकार भी शामिल है। अगर...
क्रूज शिप ड्रग मामले में आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज
एनडीपीएस की एक विशेष अदालत ने बुधवार को क्रूज शिप ड्रग मामले में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत देने से इनकार कर दिया।विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल ने सुनाया आदेशगोवा जाने वाले एक क्रूज के अंतरराष्ट्रीय डिपार्चर टर्मिनल पर छापेमारी के बाद एनसीबी ने उन्हें तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।उन पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा आठ(सी) के सपठित धारा 20बी, 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया। आर्यन के दोस्त मर्चेंट और मॉडल धमेचा के पास से छह और पांच ग्राम...


















