मुख्य सुर्खियां

सीआरपीसी की धारा 161 और 164 के तहत दिए गए बयानों में भिन्नता के संबंध में पुलिस अभियोक्ता/पीड़िता से पूछताछ नहीं कर सकती: इलाहाबाद हाईकोर्ट
सीआरपीसी की धारा 161 और 164 के तहत दिए गए बयानों में भिन्नता के संबंध में पुलिस अभियोक्ता/पीड़िता से पूछताछ नहीं कर सकती: इलाहाबाद हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण अवलोकन में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 161 (पुलिस द्वारा गवाहों की परीक्षा) और 164 (कबूलनामे और बयानों की रिकॉर्डिंग) के तहत दिए गए बयानों में भिन्नता के संबंध में बलात्कार पीड़ितों से पूछताछ करने की पुलिस अधिकारियों की प्रैक्टिस की निंदा की। जस्टिस समित गोपाल ने विशेष रूप से कहा कि धारा 161 और धारा 164 के तहत पीड़‌िता के बयान में आए परिवर्तन के संबंध में उससे पूछताछ स्पष्ट रूप से उन अदालतों के प्रति अनादर को दर्शाता है, जिन्होंने धारा 164 के...

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाना से बच्चे की कस्टडी की मांग करने वाली दादा-दादी की हैबियस कार्पस याचिका खारिज की
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नाना से बच्चे की कस्टडी की मांग करने वाली दादा-दादी की हैबियस कार्पस याचिका खारिज की

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को दादा-दादी की की तरफ से दायर उस हैबियस कार्पस(बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें लगभग 3 वर्ष की आयु की एक नाबालिग बच्ची की कस्टडी उसके नाना से लेकर उनको देने की मांग की गई थी। न्यायमूर्ति वाई के श्रीवास्तव ने कहा कि मामले के तथ्य यह संकेत नहीं देते हैं कि नाबालिग को उसके नाना के पास रखना किसी भी तरह से अवैध और अनुचित कस्टडी के समान है। कोर्ट ने कहा कि, ''ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्ची बचपन से ही, जब वह कम उम्र की थी, अपने नाना के साथ रह रही है।...

केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची के आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से कलकत्ता हाईकोर्ट में स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की
केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची के आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से कलकत्ता हाईकोर्ट में स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से कलकत्ता हाईकोर्ट में वापस स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी कर दी।न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची वर्तमान में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सेवारत हैं।कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया,"भारत के संविधान के अनुच्छेद 222 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक...

जबरन वसूली के आरोप आर्यन खान मामले की जांच में बाधा डालने का प्रयास: एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े विशेष एनडीपीएस कोर्ट पहुंचे
जबरन वसूली के आरोप आर्यन खान मामले की जांच में बाधा डालने का प्रयास: एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े विशेष एनडीपीएस कोर्ट पहुंचे

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपने ही एक गवाह के नोटरीकृत हलफनामे के खिलाफ विशेष एनडीपीएस कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इस हलफनामे में जबरन वसूली का आरोप लगाया गया। साथ ही एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को "गिरफ्तारी की धमकी" दी गई।एनसीबी के आवेदन में यह निर्देश दिए जाने की मांग की गई कि विशेष एनडीपीएस अदालत या किसी अन्य अदालत की अनुमति के बिना गवाह प्रभाकर साईल के हलफनामे पर कोई कार्रवाई या संज्ञान नहीं लिया जाए और इसे जांच पूरी होने तक स्थगित रखा जाए।आवेदन में कहा गया,"इस माननीय...

निराशाजनक स्थिति: दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के औद्योगिक न्यायाधिकरण में वर्चुअल सुनवाई करने के लिए बुनियादी ढांचे की कमी पर चिंता जताई
'निराशाजनक स्थिति': दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के औद्योगिक न्यायाधिकरण में वर्चुअल सुनवाई करने के लिए बुनियादी ढांचे की कमी पर चिंता जताई

दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के औद्योगिक न्यायाधिकरण में वर्चुअल सुनवाई करने के लिए बुनियादी ढांचे की कमी पर एक बार फिर निराशा व्यक्त की।कोर्ट ने कहा कि केंद्र द्वारा दायर की गई स्टेटस रिपोर्ट ट्रिब्यूनल में "निराशाजनक स्थिति" दर्शाती है। न्यायमूर्ति प्रतिभा सिंह ने कहा, "आज तक, सीजीआईटी के सुचारू कामकाज को सक्षम बनाने के लिए सिस्को वीबेक्स लाइसेंस और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त नहीं हुआ प्रतीत होता है। स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार यह स्पष्ट नहीं है कि इस उद्देश्य के लिए कोई धनराशि स्वीकृत...

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड नर्सों के लिए मतदान के अधिकार की मांग करने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड नर्सों के लिए मतदान के अधिकार की मांग करने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को एक गैर सरकारी संगठन इंडियन प्रोफेशनल नर्सेज एसोसिएशन द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर नोटिस जारी किया। इस याचिका में दिल्ली नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर्ड सभी नर्सों को इसके पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के चुनाव में मतदान का अधिकार देने की मांग की गई है।मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की खंडपीठ ने इसके बाद मामले को 13 दिसंबर को सुनवाई के लिए पोस्ट कर दिया।पीठ ने याचिकाकर्ता के वकील रॉबिन राजू को सुना। उन्होंने कहा कि काउंसिल के कामकाज में...

पुलिस अपराधियों के रूप में कार्य करती प्रतीत हो रही है, रक्षकों को भक्षक नहीं बनना चाहिए; आधी रात को अवैध छापेमारी के मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई
'पुलिस अपराधियों के रूप में कार्य करती प्रतीत हो रही है, रक्षकों को भक्षक नहीं बनना चाहिए; आधी रात को अवैध छापेमारी के मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाई

दिल्ली की एक अदालत ने हाल ही में दिल्ली पुलिस को रात के करीब 2:30 बजे एक व्यक्ति के घर में घुसने के लिए फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि छापेमारी, तोड़फोड़, व्यक्ति और उसके परिजनों को घायल करने के ऐसे अवैध कार्य को बिना किसी कारण के 'सबसे खराब स्थिति' कहा जा सकता है।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रविंदर बेदी ने रक्षकों को भक्षक नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्यों का पालन करने के बजाया पुलिस अधिकारियों ने अपराधियों की तरह काम किया।कोर्ट ने कहा, "बाइबल में कहा जाता है, यदि नमक ने अपना स्वाद खो...

सीआरपीसी की धारा 311- विशेषज्ञ की उपस्थिति की मांग करने वाले पक्ष को सटीकता के साथ यह दलील देने की आवश्यकता है कि विशेषज्ञ गवाह को अदालत के समक्ष क्यों बुलाया जाना चाहिए: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
सीआरपीसी की धारा 311- विशेषज्ञ की उपस्थिति की मांग करने वाले पक्ष को सटीकता के साथ यह दलील देने की आवश्यकता है कि विशेषज्ञ गवाह को अदालत के समक्ष क्यों बुलाया जाना चाहिए: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (इंदौर खंडपीठ) ने हाल ही में फैसला सुनाया कि सीआरपीसी की धारा 311 के तहत वैज्ञानिक विशेषज्ञ की उपस्थिति की मांग करने वाले पक्ष को सटीकता के साथ यह दलील देने की आवश्यकता है कि विशेषज्ञ गवाह को अदालत के समक्ष क्यों बुलाया जाना चाहिए।यह टिप्पणी न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति प्रणय वर्मा की खंडपीठ द्वारा की गई क्योंकि इसने जोर देकर कहा कि सीआरपीसी की धारा 311 के तहत शक्ति लागू करने के लिए, यह पीठासीन न्यायाधीश (प्रत्येक मामले के तथ्यों में) द्वारा निर्धारित किया जाना है कि...

जम्मू और कश्मीर में दूध गंगा और ममथ कुल में प्रदूषण : एनजीटी ने पानी की गुणवत्ता के लिए पांच सदस्यीय संयुक्त समिति गठित की
जम्मू और कश्मीर में दूध गंगा और ममथ कुल में प्रदूषण : एनजीटी ने पानी की गुणवत्ता के लिए पांच सदस्यीय संयुक्त समिति गठित की

हाल ही में, नई दिल्ली में राष्ट्रीय हरित अधिकरण ( एनजीटी) की मुख्य पीठ ने जम्मू और कश्मीर में झेलम नदी की दोनों सहायक नदियों दूध गंगा और ममथ कुल में प्रदूषण संकट पर ध्यान दिया है। याचिकाकर्ता की शिकायतों की जांच के बाद, एनजीटी को विश्वास हो गया कि इन दो जल निकायों के संदर्भ में जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1974 का प्रथम दृष्टया उल्लंघन है।तदनुसार, एनजीटी ने संबंधित अधिकारियों को उपचारात्मक कार्रवाई के लिए कई निर्देश जारी किए हैं, जिसमें स्थल का दौरा करने और पानी की गुणवत्ता...

फैमिली कोर्ट द्वारा अवॉर्ड की गई भरण-पोषण राशि यथार्थवादी और उचित होनी चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट
फैमिली कोर्ट द्वारा अवॉर्ड की गई भरण-पोषण राशि यथार्थवादी और उचित होनी चाहिए: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि फैमिली कोर्ट द्वारा अवॉर्ड की गई भरण-पोषण (Maintenance) राशि यथार्थवादी और उचित होनी चाहिए। ऐसे न्यायालयों द्वारा आदेश पारित करने वाले को स्पष्ट और अच्छी तरह से तथ्यों, विवाद और इसके निष्कर्ष को तर्कपूर्ण होना चाहिए।न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने यह भी कहा कि एक पति या पत्नी को अंतरिम या स्थायी भरण-पोषण देने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वे अपनी शादी की विफलता के कारण वित्तीय बाधाओं में न फंसे हों।अदालत फैमिली कोर्ट के एक आदेश को चुनौती देने...

दिल्ली हाईकोर्ट ने शहर के स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों को बिना वैक्सीनेशन के काम की अनुमति नहीं देने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने शहर के स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों को बिना वैक्सीनेशन के काम की अनुमति नहीं देने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने शहर के स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को 15 अक्टूबर तक वैक्सीनेशन नहीं कराने की स्थिति में स्कूलों में आने की अनुमति नहीं देने वाले दिल्ली सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया।एक निजी सहायता प्राप्त स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक द्वारा दायर याचिका में नौ अगस्त और 29 सितंबर के परिपत्रों को चुनौती दी गई। इन परिपत्रों के अनुसार, COVID-19 वैक्सीन नहीं लेने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति को छुट्टी के रूप में मानने का निर्देश दिया...

केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति करने की अधिसूचना जारी की
केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति करने की अधिसूचना जारी की

केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की।जिन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई है, वे हैं:i) जस्टिस सुवीर सहगल,ii) जस्टिस अलका सरीन,iii) जस्टिस जसगुरप्रीत सिंह पुरी,iv) जस्टिस अशोक कुमार वर्मा,v) जस्टिस संत परकाशीvi) जस्टिस मीनाक्षी आई मेहता,vii) जस्टिस करमजीत सिंहviii) जस्टिस विवेक पुरी,ix) जस्टिस अर्चना पुरी औरx) जस्टिस राजेश भारद्वाज।नोटिफिकेशन...

दिल्ली हाईकोर्ट
मध्यस्थता अधिनियम की धारा 34 के तहत क्रॉस चुनौतियां- दिल्ली हाईकोर्ट ने रजिस्ट्री को सलाह दी कि वह उसी बेंच के समक्ष लिस्टिंग सुनिश्चित करने के लिए सिस्टम तैयार करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने भ्रम से बचने के लिए अपनी रजिस्ट्री को मध्यस्थता और सुलह अधिनियम की धारा 34 के तहत अवार्ड के लिए क्रॉस चुनौतियों का रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए प्रणाली तैयार करने की सलाह दी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे एक ही पीठ के समक्ष सूचीबद्ध हों।यह देखते हुए कि विभिन्न पीठों के समक्ष रजिस्ट्री द्वारा अवार्ड के लिए क्रॉस चुनौतियां रखी जा रही हैं, न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने यह सुनिश्चित करने के लिए आदेश पारित किया कि ऐसे मामलों में अनावश्यक देरी से बचा जाए।अदालत ने कहा, "इससे भ्रम की...

एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस आयुक्त से आर्यन खान मामले में जबरन वसूली के आरोपों पर कोई कार्रवाई न करने का आग्रह किया
एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस आयुक्त से आर्यन खान मामले में जबरन वसूली के आरोपों पर कोई कार्रवाई न करने का आग्रह किया

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज लाइनर ड्रग्स मामले में एक गवाह द्वारा कथित तौर पर गलत तरीके से हलफनामे पर हस्ताक्षर कराने और जबरन वसूली का आरोप लगाए जाने के कुछ घंटों बाद एनसीबी मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि उन्हें गलत मंशा से फंसाने के लिए कोई कार्रवाई न हो।पत्र में कहा गया है, "यह मेरे संज्ञान में लाया गया है कि एनसीबी Cr.No.94/2021 में कथित सतर्कता संबंधी मुद्दे के संबंध में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मुझे गलत तरीके से...

झूठे आरोपों के आधार पर मामलों को स्थानांतरित नहीं कर सकते, जज के मनोबल को प्रभावित करेगा: मुंबई कोर्ट ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत को राहत देने से इनकार किया
झूठे आरोपों के आधार पर मामलों को स्थानांतरित नहीं कर सकते, जज के मनोबल को प्रभावित करेगा: मुंबई कोर्ट ने जावेद अख्तर मानहानि मामले में कंगना रनौत को राहत देने से इनकार किया

मुंबई में प्रभारी मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने यह कहते हुए कि एक न्यायाधीश कानून का पालन करके मामले को आगे बढ़ा रहा है, इसका मतलब यह नहीं कि वह आरोपी के खिलाफ पक्षपाती है, गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि मामले को अंधेरी कोर्ट से बाहर स्थानांतरित करने की अभिनेत्री कंगना रनौत की याचिका को खारिज कर दिया।रनौत ने सीएमएम अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया गया था कि अंधेरी मजिस्ट्रेट ने ओपन कोर्ट में घोषणा करके जानबूझकर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। मजिस्ट्रेट ने घोषणा की थी कि...

बलात्कार से पीड़िता का पूरा व्यक्तित्व नष्ट हो जाता है: दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी बहू से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को जमानत देने से इनकार किया
"बलात्कार से पीड़िता का पूरा व्यक्तित्व नष्ट हो जाता है": दिल्ली हाईकोर्ट ने अपनी बहू से बलात्कार के आरोपी व्यक्ति को जमानत देने से इनकार किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने यह देखते हुए कि बलात्कार से पीड़िता मानसिक रूप से डरा जाती है और उससे उसका पूरा व्यक्तित्व नष्ट हो जाता है, अपनी ही बहू से बलात्कार के आरोपी 65 वर्षीय व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया।न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने आरोपी को जमानत से इनकार करते हुए कहा:"बलात्कार केवल एक शारीरिक हमला नहीं है; यह अक्सर पीड़िता के पूरे व्यक्तित्व के लिए विनाशकारी घटना होती है। बलात्कार के कार्य से पीड़िता मानसिक रूप से डर जाती है और यह आघात वर्षों तक बना रह सकता है।"अदालत ने कहा कि उस...

विश्व बैंक संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत सरकारी एजेंसी नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट
विश्व बैंक संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत सरकारी एजेंसी नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने माना कि विश्व बैंक संविधान के अनुच्छेद 12 के प्रयोजनों के लिए एक 'सरकारी एजेंसी' नहीं है। यह अनुच्छेद "राज्य" और "अन्य प्राधिकरणों" को परिभाषित करता है।न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की खंडपीठ ने कहा कि एक सरकारी एजेंसी होने के लिए एक निकाय को भारत सरकार के "व्यापक और वास्तविक नियंत्रण" में होना चाहिए।यह भी देखा गया कि ऐसे मामले में प्रिंसिपल और एजेंट का सिद्धांत आकर्षित होगा।​​विश्व बैंक का संबंध में पीठ ने कहा,"हमारा विचार है कि विश्व बैंक या किसी अन्य...

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका दायर करने से पहले पहचान/पते के प्रमाण का सत्यापन अनिवार्य किया
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिका दायर करने से पहले पहचान/पते के प्रमाण का सत्यापन अनिवार्य किया

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने एक विशेष मामले में एक काल्पनिक व्यक्ति के नाम पर अदालती आदेश प्राप्त करने के मामले को देखते हुए हाल ही में निर्देश दिया कि अब से न्यायालय के समक्ष किसी मामले को दाखिल करने के संबंध में याचिकाकर्ताओं की पहचान और आवासीय पते को उनके वकीलों द्वारा पहले सत्यापित करना होगा।न्यायालय ने निर्देश दिया कि आधार कार्ड नंबर या पासपोर्ट नंबर जैसे किसी व्यक्ति की पहचान स्थापित करने वाले 'प्रामाणिक दस्तावेज' का उल्लेख याचिकाकर्ताओं द्वारा याचिकाओं में किया जाना चाहिए। साथ ही याचिका...