मुख्य सुर्खियां

Writ Of Habeas Corpus Will Not Lie When Adoptive Mother Seeks Child
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने लॉ इंटर्न के लिए काम करने की स्थिति, स्टाइपेंड के संबंध में नियम बनाने की मांग वाली लॉ स्टूडेंट की जनहित याचिका खारिज की

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने हाल ही में एक लॉ स्टूडेंट द्वारा दायर जनहित याचिका (PIL) किया। याचिका में लॉ इंटर्न को काम के घंटे, अन्य शर्तों और स्टाइपेंड के भुगतान के संबंध में नियम बनाने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया को निर्देश देने की मांग की गई थी।यह देखते हुए कि रिट याचिका को मांगी गई राहत के संदर्भ में बुरी तरह से गलत तरीके से निर्देशित किया गया है, न्यायमूर्ति रोहित आर्य और न्यायमूर्ति रोहित कुमार अग्रवाल की खंडपीठ ने कहा कि यदि एक कानून के छात्र से इंटर्नशिप करने की उम्मीद की जाती है, तो वह बार...

सांप्रदायिक दंगों की ही एक शाखा: कोर्ट ने दिल्ली दंगों में घरों, मस्जिदों में आग लगाने के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ आरोप तय किए
"सांप्रदायिक दंगों की ही एक शाखा": कोर्ट ने दिल्ली दंगों में घरों, मस्जिदों में आग लगाने के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ आरोप तय किए

दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल हुए दंगों में निजी घरों और फातिमा मस्जिद में आग लगाने के मामले में मिथुन सिंह और जॉनी कुमार के खिलाफ आरोप तय किए हैं।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र यादव ने कहा, "यह सच है कि ये गवाह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने या घटना के तुरंत बाद अपने बयान दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आए थे। हालांकि, यह ध्यान में रखना होगा कि यह मामला दिल्ली के उत्तर पूर्व जिले में 24 फरवरी 2021 को भड़क उठे दंगों की एक शाखा है, जो 26 फरवरी 2020 तक जारी रहे।"कोर्ट ने सिंह पर आईपीसी की धारा 109...

समीर वानखेड़े बनाम नवाब मलिक मानहानि मुकदमा- तथ्यों के उचित सत्यापन के बाद जनता को जांचने और सरकारी अधिकारी के कार्यों पर टिप्पणी करने का अधिकार: बॉम्बे हाईकोर्ट
समीर वानखेड़े बनाम नवाब मलिक मानहानि मुकदमा- "तथ्यों के उचित सत्यापन के बाद जनता को जांचने और सरकारी अधिकारी के कार्यों पर टिप्पणी करने का अधिकार": बॉम्बे हाईकोर्ट

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने विस्तृत आदेश में ध्यानदेव वानखेड़े द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के कृत्यों और आचरण से संबंधित बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं।कोर्ट ने सोमवार को मलिक को एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ सार्वजनिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट करने से अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने से इनकार कर दिया था।न्यायमूर्ति जामदार ने कहा कि एक सरकारी अधिकारी के...

राबिया सैफी मर्डर केस: माता-पिता ने कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया
राबिया सैफी मर्डर केस: माता-पिता ने कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर की गई। याचिका में दिल्ली सरकार के साथ काम कर रही 21 वर्षीय नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक राबिया सैफी की हत्या की कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की गई है।राबिया सैफी के माता-पिता समीद अहमद और प्रवीण जहान ने अधिवक्ता अजय कालरा के माध्यम से याचिका दायर की और इस मामले की पैरवी अधिवक्ता महमूद प्राचा द्वारा की जाएगी।याचिका में आरोप लगाया गया है कि राबिया की हत्या राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के नागरिक सुरक्षा कर्मियों द्वारा जनता के बीच...

वालयार रेप-डेथ केस: केरल हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी जांच पर एक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया
वालयार रेप-डेथ केस: केरल हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी जांच पर एक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया

केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को कुख्यात वालयार मामले में अब तक की गई जांच में प्रगति पर एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। इस केस के चलते राज्य में सार्वजनिक आक्रोश पैदा हो गया था।न्यायमूर्ति पी. गोपीनाथ ने मामले में मुख्य आरोपी द्वारा दायर नियमित जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। सीबीआई को 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया।आवेदकों की ओर से अधिवक्ता सादिक इस्माइल पेश हुए। यह मामला करीब दो महीने से कोर्ट में लंबित है।एएसजी पी. विजयकुमार...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित स्कूलों में गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितताओं की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित स्कूलों में गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितताओं की सीबीआई जांच के आदेश दिए

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पश्चिम बंगाल केंद्रीय विद्यालय सेवा आयोग की कथित सिफारिश पर पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) के तहत माध्यमिक विद्यालय प्रायोजित माध्यमिक और उच्चतर में 'ग्रुप-सी' और 'ग्रुप-डी' (गैर-शिक्षण कर्मचारियों) की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच करने का आदेश दिया।न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय ने सीबीआई को इस संबंध में 21 दिसंबर तक प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। अदालत ने नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं की...

ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी को वर्दी पहनना अनिवार्य: केरल हाईकोर्ट
ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी को वर्दी पहनना अनिवार्य: केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने इस तथ्य पर जोर दिया है कि पुलिस अधिकारियों को प्रासंगिक वैधानिक प्रावधानों/दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए, जिससे ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनना अनिवार्य हो जाता है, सिवाय इसके कि जब कानून के तहत उक्त अनिवार्य आवश्यकता से विचलित होने की अनुमति हो।न्यायमूर्ति मोहम्मद नियास सीपी ने सादे कपड़ों में एक अधिकारी द्वारा एक व्यक्ति से पूछताछ करने की कार्यवाही को रद्द करते हुए दोहराया कि ड्यूटी के दौरान वर्दी पहनने के लिए पुलिस अधिकारी की आवश्यकता को बिना किसी अपवाद के लागू किया जाना...

बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 'चौकीदार चोर हैं' टिप्पणी पर राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला टाला

बॉम्बे हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार में की गई टिप्पणी-"चौकीदार चोर हैं" के खिलाफ भाजपा नेता द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में सुनवाई 20 दिसंबर, 2021 तक के लिए टाल दी। जस्टिस एसके शिंदे की पीठ ने गांधी द्वारा आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 482 के तहत दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया, जिसमें उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला रद्द करने की मांग की गई थी।शिकायतकर्ता भारतीय जनता पार्टी के सदस्य महेश श्रीश्रीमल ने गांधी की याचिका पर जवाब दाखिल करने...

फर्ज़ी दुर्घटना दावा याचिकाएं : बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यूपी के 28 वकीलों को कदाचार में लिप्त होने के आरोप में निलंबित किया
फर्ज़ी दुर्घटना दावा याचिकाएं : बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने यूपी के 28 वकीलों को कदाचार में लिप्त होने के आरोप में निलंबित किया

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 28 अधिवक्ताओं को "फर्जी दावा मामले दर्ज करने के कदाचार में लिप्त" होने के आरोपों पर निलंबित करने के अपने निर्णय को अधिसूचित किया है। बार काउंसिल की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद आई है जिसमें यूपी / एसआईटी राज्य को उन अधिवक्ताओं के नाम देने का निर्देश दिया गया, जिनके खिलाफ मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण और कामगार मुआवजा अधिनियम के तहत फर्जी दावे करते हुए याचिका दायर करने वाले संज्ञेय अपराधों के...

समीर वानखेड़े के खिलाफ नवाब मलिक के आरोप प्रथम दृष्टया पूरी तरह से झूठे नहीं कह सकते: बॉम्बे हाईकोर्ट ने निषेधाज्ञा आदेश पारित करने से इनकार किया
'समीर वानखेड़े के खिलाफ नवाब मलिक के आरोप प्रथम दृष्टया पूरी तरह से झूठे नहीं कह सकते': बॉम्बे हाईकोर्ट ने निषेधाज्ञा आदेश पारित करने से इनकार किया

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े और उनके परिवार के खिलाफ सार्वजनिक बयान या सोशल मीडिया पोस्ट करने से रोकने के लिए एक अस्थायी निषेधाज्ञा आदेश पारित करने से इनकार कर दिया।कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह नहीं कहा जा सकता कि मलिक द्वारा वानखेड़े के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।न्यायमूर्ति माधव जामदार ने अपने आदेश में कहा,"पहले नज़र में देखकर यह नहीं कहा जा सकता कि आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।"कोर्ट ने कहा कि वह...

न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी ने मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी ने मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। शपथ के बाद उनका मद्रास हाईकोर्ट के न्यू ऑडिटोरियम में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में कानूनी बिरादरी द्वारा स्वागत किया गया। इलाहाबाद हाईकोर्ट से मद्रास हाईकोर्ट में अपने हालिया स्थानांतरण के बाद न्यायमूर्ति भंडारी अब मद्रास हाईकोर्ट के वरिष्ठतम न्यायाधीश बन गए हैं। उन्होंने जस्टिस दुरईस्वामी से एसीजे का पद संभाला है।इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एमएन भंडारी ने बार के सम्मानित...

Consider The Establishment Of The State Commission For Protection Of Child Rights In The UT Of J&K
किसी विशेष पद पर भर्ती के लिए उच्च योग्यता प्राप्त उम्मीदवारों को बाहर रखने का नियोक्ता का निर्णय उचित है: जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट

जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट ने हाल ही में कहा कि एक विशेष पद के लिए निर्धारित योग्यता से उच्चतर कोई भी योग्यता उपयुक्त योग्यता नहीं हो सकती है, और कहा कि नियोक्ता का अपने विवेकानुसार, उच्च योग्यता प्राप्त उम्मीदवारों को चयन के दायरे से बाहर रखना उचित है।जस्टिस संजय धर और जस्टिस अली मोहम्मद माग्रे की खंडपीठ ने कहा कि क्लास- 4 पद के लिए न्यूनतम और अधिकतम योग्यता क्रमशः मैट्रिक और 10+2 रखना ना तो तर्कहीन, अनुचित और ना ही मनमाना है।मामलान्यायालय अपीलकर्ता द्वारा दायर एक लेटर पेटेंट अपील का...

सबरीमाला हलाल गुड़ विवाद: केरल हाईकोर्ट ने खाद्य सुरक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा
सबरीमाला हलाल गुड़ विवाद: केरल हाईकोर्ट ने खाद्य सुरक्षा विभाग से स्पष्टीकरण मांगा

केरल हाईकोर्ट ने सोमवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त को सबरीमाला में प्रसाद और निवेद्यम तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अशुद्ध हलाल गुड़ के चल रहे विवाद के बारे में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।न्यायमूर्ति अनिल के नरेंद्रन और न्यायमूर्ति पीजी अजितकुमार की खंडपीठ ने खाद्य सुरक्षा विभाग से एक याचिका पर जवाब मांगा, जिसमें प्रतिवादियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी कि सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में शुद्ध गुड़ का उपयोग होना चाहिए।मामले को बुधवार को फिर से उठाया जाएगा, जब तक...

सीआरपीसी की धारा 41A और अर्नेश कुमार दिशानिर्देशों के तहत गिरफ्तारी प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर पुलिस अधिकारी कार्रवाई का सामना करेंगे: तेलंगाना हाईकोर्ट
सीआरपीसी की धारा 41A और 'अर्नेश कुमार' दिशानिर्देशों के तहत गिरफ्तारी प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर पुलिस अधिकारी कार्रवाई का सामना करेंगे: तेलंगाना हाईकोर्ट

तेलंगाना हाईकोर्ट ने हाल ही में एक आरोपी को सीआरपीसी की धारा 41 ए के तहत गिरफ्तारी की प्रक्रिया का उल्लंघन करने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने की स्वतंत्रता दी। कोर्ट ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए 'अर्नेश कुमार' मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना पुलिस का कर्तव्य है। न्यायमूर्ति ललिता कन्नेगंती की एकल-न्यायाधीश पीठ सिकंदराबाद में एक शिक्षा / नौकरी परामर्श फर्म के प्रमुख द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। मुख्य रूप से याचिकाकर्ता...

कथित तौर पर फर्जी एससी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए समीर वानखेड़े को सिविल सेवा से बर्खास्त करने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर
कथित तौर पर फर्जी एससी प्रमाणपत्र बनवाने के लिए समीर वानखेड़े को सिविल सेवा से बर्खास्त करने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर

बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका में केंद्रीय नौकरी हासिल करने के लिए अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित झूठे जाति के दावे करने के लिए एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े को सिविल सेवाओं से बर्खास्त करने की मांग की गई है।जबरन वसूली के आरोप सामने आने से पहले समीर वानखेड़े शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग्स मामले की जांच कर रहे थे।बाद में मामला को एनसीबी की विशेष जांच टीम, दिल्ली को स्थानांतरित कर दिया गया।याचिका के अनुसार, वानखेड़े ने खुद के मुसलमान होने की बात को छुपाया। वह...

परिवार की मर्जी के खिलाफ कपल द्वारा शादी करने पर उनको धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें, सख्त कार्रवाई करें: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी को निर्देश दिए
परिवार की मर्जी के खिलाफ कपल द्वारा शादी करने पर उनको धमकी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें, सख्त कार्रवाई करें: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी को निर्देश दिए

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पिछले सप्ताह उत्तराखंड राज्य के पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि यदि किसी पुलिस अधिकारी को किसी युवा जोड़े को इस तरह की धमकी देने के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, या जो लोग शादी करना चाहते हैं, उनके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और युवा जोड़े को धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की खंडपीठ ने राज्य के डीजीपी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस...

सीआरपीसी की धारा 125 (3) –भरण पोषण के भुगतान में चूक के मामले में एक माह से अधिक के कारावास की सजा नहीं दी जा सकती: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट
सीआरपीसी की धारा 125 (3) –"भरण पोषण के भुगतान में चूक के मामले में एक माह से अधिक के कारावास की सजा नहीं दी जा सकती": पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि सीआरपीसी की धारा 125 (3) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक अदालत भरण पोषण के भुगतान में चूक के मामले में एक माह से अधिक के कारावास की सजा नहीं दी जा सकती है।न्यायमूर्ति मंजरी नेहरू कौल की पीठ ने यह फैसला सुनाया, जो एक बाल राज द्वारा दायर एक रिवीजन याचिका से निपट रहे थे। याचिकाकर्ता ने सीआरपीसी की धारा 125 (3) के तहत एक आवेदन पर पारित फैमिली कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।अनिवार्य रूप से फैमिली कोर्ट ने याचिकाकर्ता को 66 महीने के भरण पोषण के भुगतान में...

संरक्षण याचिकाः याचिकाकर्ताओं का पहला विवाह समाप्त न होने के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आय, संपत्ति और नाबालिग बच्चों का विवरण दायर करना अनिवार्य किया
संरक्षण याचिकाः याचिकाकर्ताओं का पहला विवाह समाप्त न होने के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने आय, संपत्ति और नाबालिग बच्चों का विवरण दायर करना अनिवार्य किया

एक महत्वपूर्ण आदेश में, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं (संरक्षण याचिका दायर करने वाले) की पहली शादी से हुए नाबालिग बच्चों की स्थिति, यदि कोई हो तो, चल और अचल संपत्ति के साथ ही आय के विवरण को दायर करना अनिवार्य कर दिया है।गौरतलब है कि इस घोषणा को उन सभी सुरक्षा याचिकाओं के लिए अनिवार्य कर दिया गया है जहां पक्षकारों पर यह आरोप लगाया जाता है कि वे पहली शादी को विधिवत तरीके से समाप्त किए बिना ही लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं या जहां यह आरोप लगाया जाता है कि याचिकाकर्ताओं ने दूसरी...